Category: Bhajan
-
Give me a place at your feet.
मुझको चरणों में अपने जगह दीजिये ॥सतगुरु ! मुझको सेवक बना लीजिये ॥ भूला फिरता हूं, जन्मों से मैं आपको।भूले भटके को, रस्ते लगा दीजिये ॥ ठोकरें माया की, खा चुका हूं बहुत ।आपकी हूं शरण में, बचा लीजिये ॥ भूल कर भी न तुमको भुलाऊं कभी।दास पर इतनी ही, बस कृपा कीजिये ॥
-
Ever since I met my Satguru Ji.
जब से मिले मेरे सतगुरु जी।जाग उठी तकदीर मेरी ॥ दिल के अंदर नाम तेरा।होंठों पर पैगाम तेरा।आँखों में तसवीर तेरी ॥ तू सारे जग का पालक है।तू मेरे मन का मालिक है।।सच कहंदी है जमीर मेरी ॥ अब दुनिया से मुख मोड़ लिया।तेरे चरणों में चित्त जोड़ दिया ॥सब हो गई दूर पीर मेरी…
-
Dedicate your body, mind, and wealth to devotion to your Guru
गुरु भक्ति में तन-मन-धन, कर दो निसार।ऐसा मौका मिलेगा, नहीं बार-बार ।। चौरासी भोग कर मुश्किल से, मानुष देह पाई है।धर्मधारी बनो जग में, करो सुकृत कमाई है ॥आनी-जानी है माया, ना इसमें है सार ॥ बिना गुरुदेव की किरपा, न आतम ज्ञान होता है।पड़ा भवसिंधु में दिन-रैन, खाता जीव गोता है ॥करो सेवा गुरुदेवा,…
-
Tell me, how can I become yours, my beloved
कहो कैसे तुम्हारी बन जाऊं रसिया ॥पिया प्रीतम परम उदार मेरे।पद पंकज अति सुकुमार तेरे ॥कहो कैसे मैं शीश झुकाऊं रसिया ॥ मेरा जप तप संयम नेम नहीं।मेरा मीरा जैसा प्रेम नहीं ॥कहो कैसे मैं तुमको रिझाऊं रसिया ॥ मैं प्रेम का जानूं सार नहीं।मेरा राधा जैसा प्यार नहीं ॥कहो कैसे मैं रास रचाऊं रसिया…
-
O my true Guru, I bow to you again and again
हे मेरे सतगुरु प्रणाम, बार-बार ।होंठों पे हो, आपका ही नाम बार-बार ।। चरणों में हो मन सदा, चरण हो मंजिल सदा।हे दयालु भक्ति का दो, दान बार-बार।। बार-बार हो जनम, हर जनम हों आप हम।यूं ही हमको देना आप, ज्ञान बार-बार॥ मेरे दाता आपने, क्या नहीं दिया हमें।धन्य-धन्य आपको, सलाम बार-बार ॥ O my…
-
We have come to bow our heads at your door
तेरे दर पे सर झुकाने आ गये।बात दिल की हम सुनाने आ गये ॥ नाव मेरी डूबती मझधार में।आसरा नहीं दूसरा संसार में ॥इसलिए दर पर तुम्हारे आ गये।बात दिल की हम सुनाने आ गये ॥ पतितपावन नाम है गुरुवर तेरा।बेसहारों को सहारा है तेरा ॥पाप दिल की हम धुलाने आ गये।बात दिल की हम…
-
O Guru, I humbly request of you, grant me such transformation
गुरुवर जी तुमसे यह अर्ज है, कुछ ऐसा मेरा सुधार हो।इस तन में तेरी तलाश हो, इस मन में तेरा ही प्यार हो ॥ तेरी चाह में ही चढ़ा रहूं, तेरे द्वार पर ही खड़ा रहूं।कदमों पै तेरे पड़ा रहूं, चाहे कष्ट मुझ पै हज़ार हो ॥ तेरी याद दिल में किया करूं, तुझे धन्यवाद…
-
My true Guru, please mend my broken life.
मेरे सद्गुरु मेरी बिगड़ी बनाना।नइया भंवर से पार लगाना ।। जिसने तुम्हारा तुम्हारा नाम पुकारा।उसको ही तुमने दिया है सहारा।मुझ निर्बल की लाज बचाना॥ एक ओर मोह है, एक ओर माया।जाऊं किधर को, राह नहीं पाया।भूला हुआ हूं मैं, राह बताना ॥ तुझसे आस लगी मेरे भगवन।काट दो मेरे पाप के बंधन ।भीड़ पड़ी है,…
-
Father, please forgive me for any mistakes I may have made
पिता मेरे माफ कीजियो, जो गलती बनि गई होय।भंवर में बहि ना जाऊं, कर पकड़ि राखियो मोय ॥ मैंने भारी चक्कर खाये, तुम बड़े भाग्य से पाये।हम जैसेऊ जीव जगाये, रहे मोह निशा में सोय ॥ तैंने तनिक बिलम नहीं कीन्हा, मोहि ज्ञान तुरत दे दीन्हा।मेरो भर्यो प्रेम से सीना, अब नहीं बिसारूं तोय ॥…
-
O Giver, may our love never change
दाता तेरा मेरा प्यार, कभी ना बदले।मेरा यह विचार, कभी ना बदले॥ द्वार पे तेरे, आता रहूं मैं।चरणों में शीश झुकाता रहूं मैं ॥मेरा यह व्यवहार, कभी ना बदले ॥ अपना हो या हो बेगाना।रूठे चाहे ये सारा जमाना ॥चाहे ये सारा संसार, क्यों न बदले ॥ सत्संग तेरा, छोडूं कभी ना।मुंह भी तुझसे, मोडूं…
