Indian woman played music in the sky for the first time

आसमान में भारतीय महिला ने पहली बार संगीत बजाया

शिमला, एजेंसी। भारत की महिला डीजे ट्रिप्स ने अपने संगीत और एडवेंचर के शौक को एक साथ पूरा किया जिसे देख लोग दंग रह गए। दरअसल उन्होंने धरती से आठ हजार मीटर की ऊंचाई पर लाइव म्यूजिक परफॉर्म किया।

हिमाचल प्रदेश के बीर में ट्रिप्स पूरे डीजे कंसोल के साथ पैराग्लाइडिंग के लिए गईं थी। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल है। इसमें वे 8,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग कर रहीं हैं। उनके साथ डीजे का समूचा सेट बंधा है। कानों में हेडफोन लगाकर उन्होंने ट्रैकचलाया। रिपोर्ट के अनुसार, डीजे ट्रिप्स दुनिया की पहली ऐसी महिला हैं जो पैराग्लाइडिंग करते हुए लाइव डीजे सेट बजाया है। वायरल वीडियो पर यूजर्स के मिश्रित कमेंट मिले। एक ने कूल बताया वहीं दूसरे ने कहा कि अगला वीडियो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का होना चाहिए। किसी ने हिम्मत की दाद दी वहीं किसी ने इसे जोखिम वाला काम बताया

Shimla, Agency. Indian female DJ Trips fulfilled her passion for music and adventure together, which stunned people. Actually, she performed live music at an altitude of eight thousand meters from the earth.

Trips went for paragliding with a complete DJ console in Bir, Himachal Pradesh. Her video is viral on social media. In this, she is paragliding at an altitude of 8,000 feet. A complete DJ set is tied with her. She played the track with headphones in her ears. According to the report, DJ Trips is the first woman in the world to play a live DJ set while paragliding. The viral video received mixed comments from users. One called it cool while another said that the next video should be of the International Space Station. Some praised her courage while some called it a risky task.

Maratha commander’s sword came to Mumbai after two centuries

मराठा सेनापति की तलवार दो सदी के बाद मुंबई आई

मुंबई, एजेंसी। मराठा सेनापति रघुजी भोंसले की तलवार 200 साल के बाद मुंबई लाई गई है। वे नागपुर भोंसले वंश के संस्थापक थे।

यह तलवार लंदन की एक नीलामी में बिकने वाली थी। महाराष्ट्र सरकार इसे खरीदकर भारत वापस लेकर आई। तलवार को करीब 47.15 लाख रुपये

में खरीदा गया। माना जाता है कि 1817 में सीताबुलदी की लड़ाई के बाद अंग्रेज ईस्ट इंडिया कंपनी इस तलवार को भारत से बाहर ले गई थी। यह तलवार मराठा शौर्य, उनकी सैन्य ताकत और उस समय की कला-कौशल की निशानी है। महाराष्ट्र सरकार ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया

Mumbai, Agency. Maratha commander Raghuji Bhosale’s sword has been brought to Mumbai after 200 years. He was the founder of the Nagpur Bhosale dynasty.

This sword was to be sold in an auction in London. The Maharashtra government bought it and brought it back to India. The sword was bought for about Rs 47.15 lakh. It is believed that the British East India Company took this sword out of India after the Battle of Sitabuldi in 1817. This sword is a symbol of Maratha bravery, their military strength and the art and skill of that time. The Maharashtra government called it a historic victory

Russia will launch another mission tomorrow

रूस कल एक और मिशन करेगा लॉन्च

मॉस्को, एजेंसी। रूस 20 अगस्त को बायोन-एम नंबर 2 जैव सैटेलाइट को कजाखिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से सोयुज-2.1बी रॉकेट के जरिए भेजेगा।

यह मिशन 30 दिनों का होगा। इस सैटेलाइट्स को आधुनिक ‘नूह के जहाज’ की तरह डिजाइन किया गया है। इसमें 75 चूहों, 1,000 से ज्यादा फल मक्खियों, पौधों के बीज आदि को कक्षा में भेजा जाएगा। सभी के लिए अलग-अलग भोजन, प्रकाश और

वेंटिलेशन की व्यवस्था होगी। कैमरे और सेंसर रियल-टाइम डाटा देंगे, जबकि कुछ चूहों में लगाएगए चिप्स से उनके शरीर में हो रहे बदलावों की निगरानी की जाएगी।

चूहों को तीन समूहों में बांटा गया। एक समूह पृथ्वी पर रहेगा, दूसरा सिम्युलेटर में और तीसरा अंतरिक्ष में जाएगा। यह तुलना वैज्ञानिकों को बताएगी कि अंतरिक्ष यात्रा का जीवों पर क्या असर होता है। चूहों और मक्खियों के जरिए शोधकर्ता विकिरण और गुरुत्वाकर्षण की कमी का असर आनुवंशिक और कोशिकीय स्तर पर समझ पाएंगे। इससे यात्राओं के लिए चिकित्सा उपाय विकसित करने में मदद मिलेगी।

Moscow, Agency. Russia will send the Bion-M No. 2 bio satellite on August 20 from the Baikonur Cosmodrome in Kazakhstan via Soyuz-2.1B rocket.

This mission will be of 30 days. This satellite has been designed like a modern ‘Noah’s Ark’. 75 mice, more than 1,000 fruit flies, plant seeds etc. will be sent into orbit. There will be separate food, light and ventilation arrangements for all. Cameras and sensors will provide real-time data, while chips implanted in some mice will monitor the changes taking place in their bodies.

The mice were divided into three groups. One group will remain on Earth, the second in the simulator and the third will go into space. This comparison will tell scientists what effect space travel has on organisms. Through mice and flies, researchers will be able to understand the effect of radiation and lack of gravity at the genetic and cellular level. This will help in developing medical measures for travel.

AI finds the body of a doctor who was missing for a year

एक साल से लापता डॉक्टर का शव एआई ने खोजा

रोम, एजेंसी। लगभग एक साल के बाद एक व्यक्ति के लापता शव को एआई की मदद से ढूंढ निकाला है।

64 वर्षीय डॉक्टर निकोला इवाल्डो करीब एक साल पहले इटली के पहाड़ी इलाके में लापता हो गए थे। उनकी तलाश के लिए पहले अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। फिर ड्रोन और एआई की मदद से डॉक्टर निकोला इवाल्डो के शव की तलाश शुरू की गई।

डॉक्टर निकोला इवाल्डो के शव के लिए दो ड्रोनों की मदद से पांच घंटे के भीतर विशाल पहाड़ी क्षेत्र की तस्वीरें ली गईं। उन तस्वीरों को एआई सॉफ्टवेयर में डाला गया। एआई ने कुछ संदिग्ध जगहों को पहचाना। फिर तस्वीरों में एक लाल रंग का छोटा सा धब्बा देखा जो बाद में उस व्यक्ति का हेलमेट था।

हेलमेट से मिले निशान

बचाव दल उस जगह पहुंच गया जहां एआई ने हेलमेट दिखाया था

फिर उन्होंने ड्रोन से उस जगह की और तस्वीरें खींची

इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से हेलिकॉप्टर भेजा गया

उस व्यक्ति का शव वहां से निकालने में सफलता मिल गई। इसमें हेलमेट ने काफी अहम रोल निभाया है

एआई की मदद से यह मिशन 72 घंटे में पूरा हो गया

Rome, Agency. After almost a year, the missing body of a person has been found with the help of AI.

64-year-old doctor Nicola Ivaldo went missing in the hilly area of ​​Italy about a year ago. Earlier different methods were used to search for him, but success was not achieved. Then the search for the body of doctor Nicola Ivaldo was started with the help of drones and AI.

With the help of two drones, pictures of the vast mountainous area were taken within five hours for the body of doctor Nicola Ivaldo. Those pictures were put into AI software. AI recognized some suspicious places. Then a small red spot was seen in the pictures, which was later found to be the helmet of that person.

Marks found from the helmet

The rescue team reached the place where the AI had shown the helmet

Then they took more pictures of that place with the drone

After this, a helicopter was sent with the help of police and fire brigade

Success was achieved in removing the body of that person from there. Helmet has played a very important role in this

With the help of AI this mission was completed in 72 hours

Warning: Trump told American companies not to make new recruitments from India

चेतावनी : ट्रंप ने अमेरिकी कंपनियों को कहा, भारत से नई भर्तियां न करें

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, एजेंसी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन में कारखाने खोलने और भारत से कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए अमेरिकी टेक कंपनियों की आलोचना की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि उनके राष्ट्रपति कार्यकाल में ऐसा नहीं होने वाला है।

ट्रंप ने यह टिप्पणी बुधवार को एआई शिखर सम्मेलन में की, जहां उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से संबंधित तीन कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें एआई के उपयोग के लिए व्हाइट हाउस की कार्ययोजना भी शामिल है। ट्रंप ने कहा कि लंबे समय तक अमेरिका की कई बड़ी टेक कंपनियां ‘रैडिकल ग्लोबलिज्म’ की

राह पर चलीं, जिसने लाखों अमेरिकियों को ठगा हुआ और बेकार महसूस कराया। उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी टेक कंपनियों ने अमेरिकी आजादी का फायदा उठाया, लेकिन अपनी फैक्टरियां चीन में बनाई और भारत से कर्मचारियों को काम पर रखा और आयरलैंड में मुनाफे को छिपाया। साथ ही, इन कंपनियों ने अपने ही देश के लोगों को नजरअंदाज किया और उनकी आवाज को दबाया। मेरे नेतृत्व

03 कार्यकारी आदेशों पर डोनाल्ड ट्रंप ने हस्ताक्षर किए एआई से जुड़े

अमेरिकी टेक कंपनियों को चेताया कि चीन में फैक्टरी नहीं खुलेगी

में अब ये दिन खत्म हो गए हैं। अब वक्त है किटेक कंपनियां अमेरिका को पहला दर्जा दें।

ट्रंप ने सिलिकॉन वैली और टेक कंपनियों से देशभक्ति और राष्ट्रीय निष्ठा की भावना अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा, प्रौद्योगिकी कंपनियों को अमेरिका के लिए समर्पित होने की जरूरत है। हम चाहते हैं कि आप अमेरिका को प्राथमिकता दें। आपको ऐसा करना ही होगा।

New York/Washington, Agency.

US President Donald Trump has criticized American tech companies for opening factories in China and recruiting employees from India. He also warned that this is not going to happen during his presidency.

Trump made this comment at the AI Summit on Wednesday, where he signed three executive orders related to Artificial Intelligence (AI), including the White House’s action plan for the use of AI. Trump said that for a long time many big tech companies of America followed the path of ‘radical globalism’, which made millions of Americans feel cheated and useless. He said that our biggest tech companies took advantage of American freedom, but built their factories in China and hired employees from India and hid profits in Ireland. Also, these companies ignored the people of their own country and suppressed their voice. My leadership

Donald Trump signed 03 executive orders related to AI

Warned American tech companies not to open factories in China

These days are over now. Now is the time for tech companies to give America first priority.

Trump appealed to Silicon Valley and tech companies to adopt the spirit of patriotism and national loyalty. He said, technology companies need to be dedicated to America. We want you to give priority to America. You have to do this.

The real name of the caller will be visible on the phone

फोन पर कॉल करने वाले का असली नाम दिखेगा

नईदिल्ली, एजेंसी। जल्द ही मोबाइल इस्तेमाल करने वाले लोगों को फोन नंबर के साथ कॉल करने वाले व्यक्ति का असली नाम दिखाई देगा। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों ने इस प्रणाली का सफल ट्रायल किया है और जल्द ही इस सुविधा को लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इस नई प्रणाली के लागू होने के बाद जब कोई व्यक्ति कॉल करेगा तो उसकी केवाईसी से पंजीकृत नाम ही मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगा। इससे उपयोगकर्ता को यह पहचानने में आसानी होगी कि उन्हें कौन कॉल कर रहा है। इससे वे अज्ञात और संदिग्ध कॉल्स को पहचानने और उनसे बचने में सक्षम होंगे। यह सुविधा खासकर स्पैम कॉल, टेलीमार्केटिंग कॉल्स और धोखाधड़ी के प्रयासों को कम करने में मददगार साबित होगी।

गौरतलब है कि दूरसंचार नियामक ट्राई ने इस साल धोखाधड़ी और स्पैम कॉल पर लगाम कसने के लिए इस प्रणाली को लागू करने की सिफारिश की थी। सरकार ने अप्रैल में इसके ट्रायल के निर्देश दिए थे। सरकार चाहती है दूरसंचार प्रदाता कंपनियां इसे जल्द से जल्द लागू करें। कंपनियों ने इसके सफल ट्रायल के साथ ही इसके लिए

अन्य कंपनी के ऐप की जरूरत नहीं होगी

ट्राई का यह कदम ऐसे समय में आया है जब देश में स्पैम कॉल के जरिए ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक केवल अन्य कंपनियों के मोबाइल ऐप्स ही कॉल करने वाले का नाम दिखाते थे लेकिन इनमें यह नहीं पता चलता है कि नाम असली है या नकली। कई बार फोन पर गलत नाम दिखता है। इसके अलावा इस तरह के ऐप्स पर ग्राहकों के डाटा सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में दूरसंचार कंपनियों की नई प्रणाली लागू के बाद मोबाइल उपयोगकर्ता को थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी।

जरूरी तकनीकी तैयारी भी कर ली है। कंपनियों का मानना है कि इस कदम से देश में साइबर क्राइम रोकने में मदद मिलेगी। इसके अलावा स्पैम कॉल रोकने में भी सहायता मिलेगी। एक सर्वे के मुताबिक 60 फीसदी लोगों को दिन में करीब तीन स्पैम कॉल आती हैं।

New Delhi, Agency. Soon the mobile users will see the real name of the person calling along with the phone number. Telecom service provider companies have successfully trialed this system and are fully prepared to implement this facility soon.

After the implementation of this new system, when a person calls, only the name registered with his KYC will appear on the mobile screen. This will make it easier for the user to identify who is calling them. This will enable them to identify and avoid unknown and suspicious calls. This facility will prove to be helpful especially in reducing spam calls, telemarketing calls and fraud attempts.

It is worth noting that the telecom regulator TRAI had recommended the implementation of this system this year to curb fraud and spam calls. The government had given instructions for its trial in April. The government wants telecom provider companies to implement it as soon as possible. With the successful trial of this by the companies,

No need for any other company’s app

This move of TRAI has come at a time when cases of online fraud through spam calls are increasing continuously in the country. Till now, only mobile apps of other companies used to show the name of the caller but it is not known whether the name is real or fake. Many times the wrong name appears on the phone. Apart from this, questions have also been raised about the data security of customers on such apps. In such a situation, after the implementation of the new system of telecom companies, the mobile user will not need a third party app.

Necessary technical preparations have also been made. Companies believe that this step will help in preventing cyber crime in the country. Apart from this, it will also help in preventing spam calls. According to a survey, 60 percent of the people get about three spam calls in a day.

Six hundred years old sapphire stone found in a deep ditch

गहरी खाई में मिला छह सौ साल पुराना नीलम का पत्थर

वॉरसों। पोलैंड में एक पुराने किले कैसल कोल्नो की खाई में 600 साल पुराना कीमती नीलम का पत्थर मिला है। इसे किसी राजा का माना जा रहा है। वैज्ञानिकों ने कहा कि यह एक कीमती नीलम जैसा बैंगनी पत्थर है। ये पत्थर कोट में लगाने वाले किसी ब्रूच या मुकुट का हिस्सा रहा होगा। उस दौर में लोग मानते थे कि इस पत्थर के पहनने से शराब का नशा नहीं चढ़ता था और बुरे सपने नहीं आते थे।

Warsaw. A 600 years old precious sapphire stone has been found in the ditch of an old fort, Castle Kolno, in Poland. It is believed to be of some king. Scientists said that it is a purple stone like a precious sapphire. This stone must have been a part of a brooch or crown worn in the coat. In those times, people believed that wearing this stone would prevent intoxication from alcohol and prevent bad dreams.

is this email is correct ceibpolicec@gmail.com

The email address “ceib police g@gmail.com” does not appear to be a valid or recognized email address for the Central Economic Intelligence Bureau (CEIB) or any official police entity. The CEIB is a government organization under the Department of Revenue, and its official communications are likely handled through official government email addresses or contact information listed on their website. 

Why it’s likely not a valid email:

  • Lack of official structure:The format “ceib police g@gmail.com” doesn’t align with typical government or official email address structures.
  • No official mention:The official CEIB website and contact information do not list this email address.
  • Gmail domain:Government agencies generally use their own domain names for official communication, not Gmail. 

How to find the correct contact information:

  1. 1. CEIB Website:Visit the official Central Economic Intelligence Bureau website for contact details. 
  2. 2. Department of Revenue:Check the Department of Revenue website (under which CEIB falls) for relevant contact information. 
  3. 3. Official Channels:Look for official contact information on government websites or publications, rather than relying on unofficial sources

Cells being formed on Saturn’s moon ‘Titan’

शनि के चांद ‘टाइटन’ पर बन रहीं कोशिकाएं

वाशिंगटन, एजेंसी। नासा ने खुलासा किया है कि शनि ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा पर बहने वाली झीलें इथेन और मीथेन जैसे हाइड्रोकार्बन से लबालब हैं। नए शोध के अनुसार, टाइटन की सतह पर जीवन के लिए जरूरी ‘वेसिकल्स’ नामक सूक्ष्म संरचनाएं बन सकती हैं। ये वेसिकल्स, कोशिकाओं की तरह काम करते हैं।

यह अध्ययन इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एस्ट्रोबायोलॉजी में प्रकाशित हुआ। इससे पता चलता है कि टाइटन की कठोर और पृथ्वी से भिन्न परिस्थितियों में भी जीवन के लिए अनुकूल वातावरण बन सकता है।

अम्फीफाइल्स में दोनों तरह की प्रवृत्तियां हैं, एक हिस्सा मीथेन को आकर्षित करता है तो दूसरा उसे दूर करता है। जब ये अणु सतह पर गिरती मीथेन बूंदों में घुलते हैं, तो दो परतों वाली झिल्ली जैसी संरचनाएं बना सकते हैं। यह जीवन की कोशिकाओं की तरह कार्य करती हैं।

Washington, Agency. NASA has revealed that the flowing lakes on Saturn’s largest moon are full of hydrocarbons like ethane and methane. According to new research, microscopic structures called ‘vesicles’, necessary for life, can be formed on Titan’s surface. These vesicles work like cells.

This study was published in the International Journal of Astrobiology. This shows that even in Titan’s harsh and different conditions from Earth, a favorable environment for life can be formed.

Amphiphiles have both types of tendencies, one part attracts methane and the other repels it. When these molecules dissolve in methane droplets falling on the surface, they can form two-layer membrane-like structures. These act like cells of life.

Relief for old vehicles till October

New Delhi, Chief Correspondent.

End of life vehicles in Delhi have got relief till October. In the meeting of the Air Quality Management Commission held on Tuesday, the decision to not give fuel to old vehicles was postponed till November 1.

From November, this campaign will be run in Delhi as well as five districts of NCR with high vehicle density, Faridabad, Gurugram, Sonipat, Ghaziabad and Gautam Buddha Nagar. At the same time, this ban will be implemented in the rest of the districts of NCR from April 1, 2026.

Delhi Chief Minister Rekha Gupta said that this is a commendable decision. The government welcomes it. We will move forward with all the parties towards a long-term, equitable and practical solution. We believe that as much as it is necessary to protect the environment, it is equally important that no decision affects the livelihood and dignity of the common citizens.

Opportunity to improve the environmental system

Strictness will also be imposed in Faridabad-Gurugram-Sonipat-Ghaziabad-Noida

The number of old vehicles in Delhi is close to 62 lakh

41 lakh two-wheelers have completed their life span

More than 27 lakh old vehicles are in Haryana

More than 12 lakh vehicles have completed their life span in UP

Automatic number plate recognition cameras have been installed at petrol pumps in Delhi to detect vehicles that have completed their life span. The camera reads the number plate of the vehicles and checks it with the database. If the vehicle’s time limit has been completed, it alerts the employees.

The decision was withdrawn after considering the objections

The objections of the Delhi government were considered in depth in the meeting of the commission. According to sources, in the meeting, the fact of filling fuel from NCR districts in case pollution restrictions are implemented only in Delhi was presented. It was also said that the entire system is not working properly at the petrol pumps and complaints are coming.

The ban was from July 1: The commission had earlier given instructions to implement it on all petrol pumps in Delhi from July 1. After the implementation of the instructions, objections were being raised from different sections regarding the ban. Delhi’s Environment Minister Manjinder Singh Sirsa welcomed the decision and said that the government stands with the people of Delhi.

Camera were installed Automatic Number Plate Recognition cameras have been installed at petrol pumps to detect vehicles that have completed their time limit. The camera identifies old vehicles by reading the number plate of the vehicles and matching it with the database and sends an alert to the pump workers.

Sirsa had written a letter to the commission on this issue on July 3. It was said that this ban should be relaxed till it is implemented simultaneously in the entire NCR.

अपनी उम्र पूरी कर चुके (एंड ऑफ लाइफ) दिल्ली के वाहनों को अक्तूबर तक राहत मिल गई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की मंगलवार को हुई बैठक में पुराने वाहनों को इंधन न देने का फैसला एक नवंबर तक के लिए टाल दिया गया।

नवंबर से यह अभियान दिल्ली के साथ ही ज्यादा वाहन घनत्व वाले एनसीआर के पांच जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में चलाया जाएगा। वहीं, एनसीआर के बाकी जिलों में यह पाबंदी एक अप्रैल 2026 से लागू की जाएगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सराहनीय निर्णय है। सरकार इसका स्वागत करती है। हम सभी पक्षों के साथ दीर्घकालिक, न्यायसंगत और व्यावहारिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ेंगे। हम मानते हैं कि पर्यावरण की रक्षा जितनी आवश्यक है, उतना ही जरूरी यह है कि कोई निर्णय आम नागरिकों की आजीविका और गरिमा को प्रभावित न करे।

पर्यावरण सिस्टम सुधारने का मौका

फरीदाबाद-गुरुग्राम-सोनीपत-गाजियाबाद-नोएडा में भी होगी सख्ती

62 लाख के करीब है दिल्ली में पुराने वाहनों की संख्या

41 लाख दोपहिया वाहन अपनी उम्र पूरी कर चुके है

27 लाख से अधिक पुराने वाहन हरियाणा में है

12 लाख से अधिक वाहन यूपी में उम्र पूरी कर चुके

दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर समय सीमा पूरी कर चुके वाहनों का पता लगाने के लिए स्वचालित नंबर प्लेट पहचान कैमरे लगाए है। कैमरा वाहनों की नंबर प्लेट को पढ़ता है और डाटाबेस से जांच करता है। अगर वाहन की समय सीमा पूरी हो चुकी है, तो ये कर्मचारियों को सचेत करता है।

आपत्तियों पर विचार के बाद फैसला वापस लिया

आयोग की बैठक में दिल्ली सरकार की आपत्तियों पर गहराई से विचार किया गया। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में केवल दिल्ली में प्रदूषण पाबंदी लागू होने की दशा में एनसीआर जिलों से ईंधन भराए जाने का तथ्य रखा गया। पेट्रोल पंपों पर पूरा सिस्टम ठीक से काम नहीं करने और शिकायतें आने की बात भी कही गई।

एक जुलाई से थी रोकः आयोग ने पहले एक जुलाई से दिल्ली के सभी पेट्रोल पंपों पर इसे लागू करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के लागू होने के बाद अलग-अलग वर्गों की ओर से पाबंदी को लेकर आपत्ति जताई जा रही थी। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार दिल्ली की जनता के साथ खड़ी है।

कैमरे लगाए गए थे पेट्रोल पंपों पर समय सीमा पूरी कर चुके वाहनों का पता लगाने के लिए स्वचालित नंबर प्लेट पहचान कैमरे लगाए है। कैमरा वाहनों की नंबर प्लेट को पढ़कर डाटाबेस से मिलान करके पुराने वाहनों की पहचान कर पंपकर्मियों को अलर्ट भेजता है।

सिरसा ने इस मुद्दे पर तीन जुलाई को आयोग को पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था कि पूरे एनसीआर में एक साथ लागू होने तक इस पाबंदी में राहत दी जानी चाहिए।