Constant Change Is Life

सतत बदलाव ही जीवन

सर्दियों की एक सुबह मैं लुधियाना में ओशो ध्यान शिविर करवा रही थी। ध्यान था जिंदगी में होने वाले सतत बदलाव को देखना और स्वीकार करना। बदलाव को महसूस करने के लिए मैंने एक खूबसूरत गुलाब का बगीचा चुना। अलग-अलग रंग और शेड्स के गुलाब गुलाबी से बैंगनी और पीले से सफेद तक। बड़े और छोटे, सभी आकार के। वे जिंदगी के अलग-अलग पड़ाव पर थे, यानी कुछ कलियां थीं, कुछ आधे खिले हुए, कुछ पूरे खिले हुए और कुछ मुरझाए हुए। पत्तियां भी उम्र में अलग-अलग थीं, हरी कोंपलों से लेकर सूखी भूरी-पीली तक। ध्यान करने वाले लोग घूम रहे थे, गुलाब की झाड़ी के हर उस पड़ाव को ध्यान से देख रहे थे, जो जीवन की धारा में बह रहा था। प्रकृति में बदलाव को समझना बहुत आसान है, क्योंकि सभी पड़ाव एक साथ आपकी आंखों के सामने होते हैं।

गुलाबों के बदलाव को समझने के बाद लोग आस-पास टहल रहे लोगों को देखने लगे। क्या वे भी उन्हीं पड़ावों से नहीं गुजर रहे थे? सभी उम्र के लोगः जवान, अधेड़, बूढ़े, मौत की दहलीज पर… और एक दिन वे नहीं रहेंगे! हर इंसान के सामने रुककर, एक-दूसरे की आंखों में देखकर यह अटल सच जोर से उभरकर आया। क्या उनमें और गुलाबों में कोई फर्क था? सभी लोग गुलाब की झाड़ियों के बीच बैठ गए, उन्होंने अपनी आंखें बंदकरलीं और जिंदगी की उन अलग-अलग स्थितियों को देखा, जिनसे वे गुजरे थे- बचपन, किशोरावस्था, जवानी, बुढ़ापा; अपने शरीर, विचारों, भावनाओं, सपनों में बदलाव, और अब जिंदगी के जिस पड़ाव पर वे थे, उन सबको फिर से देखने के लिए कहा। एक दिन वे भी अपने साथी यात्रियों, गुलाबों की तरह मुरझा जाएंगे। कुछ बंद पलकों से आंसू बहने लगे। भीतर से कुछ बोध हुआ। बोध के साथ एक गहरी स्वीकृति आती है कि अगर बदलाव ही जिंदगी का नियम है, तो इसे क्यों न स्वीकार करें ?

ध्यान के बाद एक अधेड़ उम्र के सिख कारोबारी मुझसे मिलने आए। उनकी आंखों में अभी भी उस गहरे अनुभव की नमी थी। उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए आंखें खोलने वाला अनुभव था। मैं बदलाव का विरोध करता था- अपनी फैक्टरी में, घर में। मुझे लगता था कि बदलाव मेरे फैसलों का अपमान है, जैसे यह मेरी हार हो और इसी वजह से मैंने अपने चारों ओर एक सख्त खोल बना लिया था। लोग मुझसे दूर रहते थे। आज पहली बार जब मैंने बाहर और अंदर बदलाव की धारा को देखा, तो मैं अंदर तक हिल गया। मुझे एहसास हुआ कि बदलाव से लड़कर मैं जिंदगी से लड़ रहा था।’

एक बार जब हमें यह एहसास हो जाएगा कि जीने का मतलब ही बदलना है, तो हम बदलाव करने में रिलैक्स महसूस करेंगे और खुद को जिंदगी की धारा में बहने देंगे।

अमृत साधना

One winter morning, I was conducting an Osho meditation camp in Ludhiana. The meditation focused on observing and accepting the constant changes that occur in life. To experience this change, I chose a beautiful rose garden. There were roses of different colors and shades, from pink to purple and yellow to white. They were of all sizes, big and small. They were at different stages of life – some were buds, some half-bloomed, some fully bloomed, and some withered. The leaves too were of varying ages, from fresh green shoots to dry, brown-yellow ones. The meditators walked around, carefully observing each stage of the rose bush, which was flowing in the stream of life. Understanding change in nature is very easy because all the stages are simultaneously present before your eyes.

After observing the changes in the roses, the people began to look at the people walking around them. Weren’t they also going through the same stages? People of all ages: young, middle-aged, old, on the verge of death… and one day they would be gone! This undeniable truth emerged powerfully as they stopped in front of each person and looked into each other’s eyes. Was there any difference between them and the roses? Everyone sat down amidst the rose bushes, closed their eyes, and were asked to revisit the different stages of life they had gone through – childhood, adolescence, youth, old age; the changes in their bodies, thoughts, emotions, dreams, and the stage of life they were currently in. One day they too would wither, like their fellow travelers, the roses. Tears flowed from some closed eyes. An inner realization dawned. With this realization comes a deep acceptance: if change is the law of life, why not accept it?

After the meditation, a middle-aged Sikh businessman came to see me. His eyes still held the moisture of that profound experience. He said, “This was an eye-opening experience for me.” I used to resist change—in my factory, at home. I felt that change was an insult to my decisions, like a personal defeat, and because of this, I had built a rigid shell around myself. People kept their distance from me. Today, for the first time, when I witnessed the flow of change both outside and within myself, I was deeply moved. I realized that by fighting against change, I was fighting against life itself.

Once we understand that living means changing, we will feel relaxed about making changes and allow ourselves to flow with the current of life.

Amrit Sadhana

The Right Way to Live

जीने का सही ढंग

जीवन को जीने के दो ढंग हैं- एक मालिक का और दूसरा गुलाम का। गुलाम का ढंग भी कोई ढंग है। जीना हो, तो मालिक होकर ही जीना, अन्यथा इस जीवन से मर जाना बेहतर है।

प्रश्न जीवन का नहीं है। प्रश्न तुम्हारे मन का है। जीवन को को मोक्ष की तरफ नहीं जाना है जाना है। जीवन तो मोक्ष है। जीवन नहीं भटका है, जीवन नहीं भूला है। जीवन तो वहीं है, जहां उसे होना चाहिए। तुम भटके हुए हो, तुम भूले हो। तुम्हारा मन तर्क की उलझन में है और यात्रा तुम्हारे मन से शुरू होगी। कहां जाना है, यह सवाल नहीं है। कहां से शुरू करना है, यही सवाल है। मंजिल की बात इसीलिए बुद्ध ने नहीं की। मंजिल की बात तुम समझ भी कैसे पाओगे? उसका तो स्वाद ही समझा सकेगा। उसमें डूबोगे, तब ही जान पाओगे।

बुद्ध ने मार्ग की बात कही है। तुम जहां खड़े हो, तुम्हारा पहला कदम जहां पड़ेगा, बुद्ध ने उसकी बात कही है। इसलिए बुद्ध बुद्धि, विचार, अनुशासन और व्यवस्था की बात करते हैं, नकि इस बात की कि जीवन कोई व्यवस्था नहीं मानता। जीवन कोई रेल की पटरियों पर दौड़ती हुई गाड़ी नहीं है। यह तो परम स्वतंत्रता है। जीवन के ऊपर कोई नियम नहीं है, कोई मर्यादा नहीं है। जीवन अमर्याद है। वहां न कुछ शुभ है और न अशुभ। जीवन में सर्वस्वीकार है। वहां अंधेरा और उजाला एक साथ स्वीकार है। मनुष्य के मन का सवाल है। मनुष्य का मन दरअसल विरोधाभासी बात को समझ ही नहीं पाता। और जिसको तुम समझ न पाओगे, उसे जीवन में भला कैसे उतारोगे? जिसे तुम समझ नहीं पाओगे, उससे तो तुम दूर ही रह जाओगे। तो बुद्ध ने वही कहा, जो तुम समझ सकते हो।

बुद्ध ने सत्य नहीं कहा, बुद्ध ने वही कहा, जो तुम्हारी समझ में आ सके। फिर जैसे-जैसे तुम्हारी समझ बढ़ेगी वैसे-वैसे बुद्ध तुमसे वह भी कहेंगे, जो तुम नहीं समझ सकते। बुद्ध एक दिन गुजरते हैं एक राह से जंगल की। पतझड़ के दिन हैं। वह पूरा वन सूखे पत्तों से भरा है। और आनंद ने बुद्ध से पूछा कि कि क्या क्या आपने हमें वे सभी बातें बता दीं, जो आप जानते हैं? क्या आपने अपना पूरा सत्य हमारे सामने स्पष्ट किया है?

बुद्ध ने सूखे पत्तों से अपनी मुट्ठी भर ली और कहा, आनंद! मैंने तुमसे उतना ही कहा है, जितने सूखे पत्ते मेरी मुट्ठी में हैं। और उतना अनकहा छोड़ दिया है, जितने सूखे पत्ते इस वन में हैं। वही कहा है, जो तुम समझ सको। फिर जैसे तुम्हारी समझ बढ़ेगी, वैसे-वैसे वह भी कहा जा सकेगा, जो पहले समझा नहीं जा सकता था। बुद्ध कदम-दर-कदम बढ़े। आहिस्ता आहिस्ता। तुम्हारी सामर्थ्य देखकर बढ़े हैं। बुद्ध ने तुम्हारी बूंद को सागर में डालना चाहा है।

बुद्ध ने सूखे पत्तों से मुट्ठी भर ली और कहा, आनंद ! मैंने तुमसे वही कहा है, जो तुम समझ सको। जैसे-जैसे तुम्हारी समझ बढ़ेगी, वह भी कहा जा सकेगा, जो पहले समझा नहीं जा सकता था।

ओशो

There are two ways to live life—one is the way of the master, and the other is the way of the slave. Is the way of the slave even a way at all? If you are to live, live as a master, otherwise, it is better to die than to live this life.

The question is not about life. The question is about your mind. Life doesn’t need to go towards liberation; life is liberation. Life is not lost, life is not forgotten. Life is where it should be. You are lost, you are forgetful. Your mind is entangled in the complexities of logic, and the journey will begin with your mind. The question is not where to go, but where to begin. That is why Buddha didn’t talk about the destination. How could you even understand the destination? Only the experience can explain it. You will only know it when you are immersed in it.

Buddha spoke of the path. He spoke of where you stand, where your first step will fall. That is why Buddha talks about intellect, thought, discipline, and order, not about the fact that life doesn’t follow any system. Life is not a train running on tracks. It is ultimate freedom. There are no rules, no limitations on life. Life is boundless. There is neither good nor bad. Everything is accepted in life. Darkness and light are accepted together. The question is about the human mind. The human mind simply cannot understand contradictions. And how can you incorporate into your life something you cannot understand? You will remain distant from what you cannot comprehend. So Buddha said only what you could understand.

Buddha didn’t speak the absolute truth; Buddha said only what you could understand. Then, as your understanding grows, Buddha will tell you things that you cannot yet understand. One day, Buddha was walking through a forest. It was autumn. The entire forest was covered with dry leaves. And Ananda asked Buddha, “Have you told us everything you know?” Have you revealed the complete truth to us?

Buddha filled his hand with dry leaves and said, “Ananda! I have told you only as much as the dry leaves in my hand. And I have left unsaid as much as the dry leaves in this forest. I have only said what you can understand. Then, as your understanding grows, that which was previously incomprehensible will also be revealed.” Buddha progressed step by step, slowly, considering your capacity. Buddha wanted to merge your drop into the ocean.

Buddha filled his hand with dry leaves and said, “Ananda! I have told you only what you can understand. As your understanding grows, that which was previously incomprehensible will also be revealed.”

Osho

If you want to be happy…

यदि आप खुश रहेंगे

बाहरी परिस्थितियों को मानसिक रूप से स्वीकार कर लेने पर एक खास तरह की अनुभूति होती है और उसे अस्वीकार करने पर एक अलग तरह का अनुभव होता है। दोनों को पैदा करने वाले आप ही हैं। इस मामले में यदि आप सावधान रहें, तो खुद के लिए दर्द क्यों पैदा करेंगे? आप जो भी करेंगे, उससे मधुर अनुभूति ही मिलेगी।

ज्यादातर मौकों पर एहतियात और जागरूकता के बिना आपका मन आपके लिए कष्टदायक अनुभवों को पैदा कर बैठता है। जब कोई अनचाही घटना घट जाती है, तब आपके अंदर गुस्सा, खीझ, निराशा, वेदना जैसी कितनी सारी भावनाएं पैदा होती हैं, मगर बाहरी परिस्थितियां जैसी भी हों, अपनी क्षमता के अनुरूप उनका सामना करते हुए आंतरिक परिस्थिति को शांतिपूर्ण रखें, तो कोई भी चीज समस्या नहीं लगेगी।

यदि अपने चारों ओर होने वाली सभी बातों को उसी रूप में स्वीकार करके हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे, तो वह सत्यानाश का रास्ता खोल देगा। आप किसी काम के नहीं रहेंगे। अपनी जो जरूरत है, आप जो चाहते हैं, उसका निर्माण करने के लिए आवश्यक सारे काम कीजिए। लाखों लोग आपकी इच्छा के खिलाफ चाहत रख सकते हैं। विरोध तो बना ही रहेगा। कोई भी खास परिस्थिति सभी के लिए अनुकूल नहीं हो सकती, इसलिए इधर कोई बाधा आड़े आए या उधर कोई अनचाहा मोड़ आ जाए, तभी जीवन में कुछ उपलब्ध करने की इच्छा मन में पैदा होगी? विरोधी टीम के बिना कौन सा खेल रुचिकर रह जाएगा? जीवन दूर खड़े होकर तमाशा देखने के लिए नहीं है। मैदान में उतरकर जो भी आए, उसका सामना करते हुए, उम्मीद न छोड़कर डटे रहकर सफलता पाने में ही संतोष मिलता है।

किसी मोटे पेड़ को काटना है। आप चाहें भी, तो एक मामूली ब्लेड से काट नहीं सकते। पैने दांतों वाली मजबूत आरी का प्रयोग करके ही उसे काटना होगा। उसे साधारण ब्लेड से काटने की कोशिश करेंगे, तो अपने हाथ को घायल कर सकते हैं, पर पेड़ नहीं कटेगा। हर परिस्थिति आपसे खास तरह के व्यवहार की मांग करती है, वह मांग कैसी होगी, इसका निर्णय करने वाले आप नहीं हैं। उस परिस्थिति की जरूरत उसका निर्णय करती है।

मानव जिन बुलंदियों को छू सकता है, उनको न छू पाना कितनी दयनीय स्थिति है? ईश्वर को छोड़िए। सामने वाले व्यक्ति को छोड़िए। अपने बारे में गौर कीजिए। एक सूत्र याद रखिए कि यदि आप खुश रहेंगे, तो आपके चारों ओर की जिंदगी भी खुश रहेगी। मनुष्य ऊंचे उठेंगे, तभी मानवता ऊपर उठेगी, वह महान बनेगी। मानवता उन्नत हो जाए, तो फिर किसी सीख की जरूरत नहीं होगी। इसीलिए योग में भगवान पर गौर नहीं किया जाता, इंसानों पर ही गौर किया जाता है।

जीवन दूर खड़े होकर तमाशा देखने के लिए नहीं है। मैदान में उतरकर जो भी आए, उसका सामना करते हुए, डटे रहकर सफलता पाने में ही संतोष मिलता है।

सद्‌गुरु जग्गी वासुदेव

Accepting external circumstances mentally creates a certain kind of feeling, and rejecting them creates a different experience. You are the one who creates both. If you are mindful in this matter, why would you create pain for yourself? Whatever you do, you will experience only pleasant feelings.

Most of the time, without caution and awareness, your mind creates painful experiences for you. When an unwanted event occurs, so many emotions like anger, frustration, disappointment, and sorrow arise within you. But no matter what the external circumstances are, if you face them according to your capacity and maintain inner peace, nothing will seem like a problem.

If you simply accept everything happening around you as it is and remain inactive, it will lead to ruin. You will become useless. Do all the necessary work to create what you need and what you desire. Millions of people may have desires contrary to yours. Opposition will always exist. No particular situation can be favorable for everyone, so should the desire to achieve something in life only arise when some obstacle comes in the way or some unwanted turn occurs? What game would be interesting without an opposing team? Life is not meant for watching from the sidelines. Satisfaction comes from stepping onto the field, facing whatever comes your way, persevering without giving up hope, and achieving success.

Suppose you have to cut down a thick tree. Even if you want to, you cannot cut it with a simple blade. You will have to use a strong saw with sharp teeth. If you try to cut it with an ordinary blade, you might injure your hand, but the tree won’t be cut. Every situation demands a specific kind of behavior from you; you are not the one who decides what that demand will be. The needs of the situation determine it.

How pathetic it is not to reach the heights that humanity is capable of reaching? Forget about God. Forget about the person in front of you. Focus on yourself. Remember this one principle: if you are happy, the life around you will also be happy. Humanity will rise only when individuals rise; it will become great. Once humanity is elevated, there will be no need for any further teachings. That is why in yoga, the focus is not on God, but on human beings.

Life is not meant to be observed from a distance. True satisfaction comes from stepping onto the field, facing whatever comes your way, persevering, and achieving success.

Sadhguru Jaggi Vasudev

Balance Leads to Peace

संतुलन से ही शांति

सृष्टि की अभिव्यक्ति तीन स्तरों पर होती है- स्थूल, सूक्ष्म और कारण। स्थूल जगत वह है, जिसे हम अपनी इंद्रियों से अनुभव करते हैं, जैसे प्रकृति, शरीर और भौतिक वस्तुएं। यह संसार परम पुरुष की ही अभिव्यक्ति है और उनकी मधुरता से परिपूर्ण है। इसके पीछे जो सूक्ष्म जगत है, वह विचार, भावना, संवेदना और चेतना का क्षेत्र है। जो कुछ हमें भीतर से प्रेरित करता है, जो सोचने-समझने और अनुभव करने की शक्ति देता है, वही सुक्ष्म जगत है। यह परम पुरुष के और गहरे माधुर्य की झलक है।

इन दोनों के मूल में कारण जगत स्थित है। यही वह स्तर है, जहां से सृष्टि की सारी संभावनाएं जन्म लेती हैं। कारण जगत में परम पुरुष का रूप अत्यंत कोमल, शांत और आनंदमय है। उनका हंसता हुआ रूप उनकी इच्छा के अनुसार निरंतर परिवर्तनशील रहता है और पूरे ब्रह्मांड पुरुष ही तीनों लोकों के मूल कारण और बीज हैं। जो कुछ भी अस्तित्व में है, वह उसी एक सत्ता से उत्पन्न हुआ है और अंततः उसी में विलीन हो जाता है। में दिव्य प्रकाश और चेतना का प्रसार करता है। परम इस ब्रह्मांड में दूसरी कोई सत्ता नहीं है, जिसके आगे मनुष्य अपना सब कुछ अर्पित कर सके। जब मनुष्य स्वयं को सिर्फ सांसारिक सुखों के हवाले कर देता है, तो अंत में उसका जीवन खालीपन, अशांति और असंतोष से भर जाता है। सांसारिक उपलब्धियां क्षणिक आनंद तो दे सकती हैं, पर स्थायी सुख नहीं दे सकतीं। स्थायी सुख तभी संभव है, जब मनुष्य स्वयं को परम पुरुष को समर्पित करे। यह समर्पण किसी प्रकार की कमजोरी नहीं, बल्कि अहंकार से मुक्ति का मार्ग है। जब मनुष्य अपने सीमित ‘मैं’ को छोड़कर विराट सत्ता से जुड़ता है, तभी उसके जीवन में सच्चा संतुलन आता है।

सभी गतियों, प्रयासों और खोजों का अंतिम बिंदुवही परम पुरुष हैं। जीवन की हरेक यात्रा, चाहे वह भौतिक हो या आध्यात्मिक, अंततः उसी केंद्र की ओर जाती है। मानसिक और आध्यात्मिक साधना के मार्ग को चार चरणों में समझा जा सकता है- यतमान, व्यतिरेक, एकेंद्रिय और वशीकरण। जब मन कभी स्थूल और कभी सूक्ष्म की ओर भटकता रहता है, तब वह यतमान अवस्था में होता है। यह खोज और अस्थिरता की स्थिति है, जहां साधक सही दिशा की तलाश में रहता है।

जब मनुष्य लाभ-हानि से ऊपर उठकर आंतरिक आनंद की ओर बढ़ने लगता है, तब व्यतिरेक अवस्था में प्रवेश करता है। जब आनंद चांदनी रात की रोशनी की तरह पूरे मन को भर दे और चेतना एक बिंदु पर टिकने लगती है, तब वह एकेंद्रिय अवस्था कहलाती है। जब साधक साधना द्वारा सभी इच्छाओं को शांत कर पूर्णता में स्थित होने के अभ्यास करता है, तो वह वशीकरण अवस्था होती है। वहां जीवन शिवमय हो जाता है।

समर्पण किसी प्रकार की कमजोरी नहीं, बल्कि अहंकार से मुक्ति का मार्ग है। जब मनुष्य अपने सीमित ‘मैं’ को छोड़कर विराट सत्ता से जुड़ता है, तभी उसके जीवन में सच्चा संतुलन आता है।

श्रीश्री आनंदमूर्ति

Creation manifests on three levels: gross, subtle, and causal. The gross world is what we experience through our senses, such as nature, the body, and physical objects. This world is an expression of the Supreme Being and is filled with His sweetness. Behind this lies the subtle world, the realm of thoughts, feelings, sensations, and consciousness. Whatever inspires us from within, whatever gives us the power to think, understand, and experience, that is the subtle world. It is a glimpse of the deeper sweetness of the Supreme Being.

At the root of both of these lies the causal world. This is the level from which all possibilities of creation arise. In the causal world, the form of the Supreme Being is extremely gentle, peaceful, and blissful. His smiling form is constantly changing according to His will, and He is the root cause and seed of all three worlds. Everything that exists originates from that one being and ultimately merges back into Him. He spreads divine light and consciousness throughout this universe. There is no other power in this universe to whom man can surrender everything. When man surrenders himself only to worldly pleasures, his life ultimately becomes filled with emptiness, restlessness, and dissatisfaction. Worldly achievements may provide momentary pleasure, but they cannot provide lasting happiness. Lasting happiness is possible only when man surrenders himself to the Supreme Being. This surrender is not a sign of weakness, but a path to liberation from ego. When man transcends his limited “self” and connects with the vast existence, true balance comes into his life.

The ultimate point of all movements, efforts, and quests is the Supreme Being. Every journey of life, whether physical or spiritual, ultimately leads to that center. The path of mental and spiritual discipline can be understood in four stages: Yataman, Vyatireka, Ekendriya, and Vashikaran. When the mind wanders sometimes towards the gross and sometimes towards the subtle, it is in the Yataman stage. This is a state of searching and instability, where the seeker is constantly looking for the right direction.

When a person rises above gain and loss and begins to move towards inner bliss, they enter the state of detachment. When bliss fills the entire mind like the light of a moonlit night and consciousness becomes focused on a single point, it is called the state of one-pointedness. When the seeker, through spiritual practice, calms all desires and practices remaining established in perfection, that is the state of mastery. There, life becomes divine.

Surrender is not a sign of weakness, but rather a path to liberation from ego. Only when a person transcends their limited “self” and connects with the Supreme Being does true balance come into their life.

Shri Shri Anandamurti

Belief also separates

विश्वास भी विलगाता है

क्या विश्वास (आस्था) की स्वीकृति से हम स्वयं को समझ पाते हैं? होता ठीक इसके विपरीत है। विश्वास चाहे धार्मिक हो या राजनीतिक, स्वयं को समझने में बाधक बनता है। वह एक ऐसे आवरण का कार्य करता है, जिससे हम खुद को देखते हैं। तो क्या हम बिना विश्वास के अपने को देख सकते हैं? दरअसल, जब ऐसा कोई विश्वास न हो, जिसके साथ हमारे मन ने तादात्म्य कर रखा हो, तब इस तादात्म्य से मुक्त होकर मनखुदका, जैसा वह है, अवलोकन कर सकता है और तभी अपने-आप को समझने की शुरुआ होती है।

हमारे कितने सारे विश्वास हैं? जितना ज्यादा व्यक्ति बुद्धिवादी होता है, जितना ही अधिक सुसंस्कृत होता है और जितना अधिक ‘आध्यात्मिक’ होता है, यदि आप मुझे इस शब्द का प्रयोग करने दें, उतनी ही कम उसमें समझने की क्षमता होती है। जो अधिक विचारशील, सजग और सतर्क हैं, वे संभवतः कम विश्वासी होंगे। कारण यह है कि विश्वास बांधता है, दूसरों से अलग-थलग करता है और हम देखते हैं कि आर्थिक व राजनीतिक, दोनों ही स्तरों पर, सारे विश्व में यही हो रहा है।

तथाकथित आध्यात्मिक जगत की भी यही स्थिति है। मान लीजिए, आप विश्वास करते हैं किईश्वर है और मैं विश्वास करता हूं कि ईश्वर नहीं हैः अथवा आप विश्वास करते हैं कि प्रत्येक वस्तु व व्यक्ति पर राज्य का पूर्ण नियंत्रण होना चाहिए और मैं निजी स्वामित्व व उससे संबंधित बातों पर विश्वास करता हूं; आप यह विश्वास करते हैं कि उद्धार करने वाला केवल एक है और उसके माध्यम से ही आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं और मैं ऐसा विश्वास नहीं करता। इस प्रकार आप और मैं अपने-अपने विश्वासों, मतों द्वारा अपने-अपने दावे का आग्रह कर रहे हैं। फिर भी हम दोनों प्रेम, शांति, मानव एकता, एक जीवन की चर्चा करते हैं। इस चर्चा का भला अर्थ ही क्या है, क्योंकि वास्तव में यह विश्वास ही तो अलगाव की प्रकिया है।

आप ब्राह्मण हैं, मैं नहीं हूं, आप ईसाई हैं और मैं मुसलमान हूं या कुछ और। आप भाईचारे की बात करते हैं और मैं भी उसी भ्रातृत्व की, प्रेम और शांति की बात करता हूं। वास्तविकता यह है कि हम एक-दूसरे से अलग हो गए हैं, हम अपने आप को विभाजित करते जा रहे हैं। वह व्यक्ति, जो शांति चाहता है, जो एक नवीन विश्व का, सुखी संसार का निर्माण करना चाहता है, निस्संदेह किसी प्रकार के विश्वास व मत में उलझकर अपने को पृथक नहीं करेगा। क्या यह स्पष्ट है? हो सकता है, यह शाब्दिक रूप से ही स्पष्ट हुआ हो, लेकिन यदि आप इसके महत्व, यथार्थ और सत्य को समझ लें, तो यह अपना कार्य करना शुरू कर देगा।

जो व्यक्ति शांति चाहता है; जो एक नवीन विश्व, सुखी संसार का निर्माण करना चाहता है, निस्संदेह वह किसी प्रकार के विश्वास और मत में उलझकर अपने को पृथक नहीं करेगा।

जेकृष्णमूर्ति

Does the acceptance of belief (faith) allow us to understand ourselves? The opposite is true. Belief, whether religious or political, hinders self-understanding. It acts as a veil through which we view ourselves. So, can we see ourselves without belief? In fact, when there is no belief with which our mind has identified, then, freed from this identification, the mind can observe itself as it is, and only then does the beginning of self-understanding occur.

How many beliefs do we have? The more intellectual a person is, the more cultured, and the more “spiritual,” if you will allow me to use that word, the less capacity for understanding they possess. Those who are more thoughtful, aware, and vigilant will probably be less prone to belief. This is because belief binds, it isolates us from others, and we see this happening all over the world, both economically and politically.

The same is true in the so-called spiritual world. Let’s say you believe that God exists, and I believe that God does not exist; or you believe that the state should have complete control over everything and everyone, and I believe in private ownership and related matters; you believe that there is only one savior and that only through him can you achieve your goal, and I do not believe that. Thus, you and I are asserting our respective claims through our beliefs and opinions. Yet we both talk about love, peace, human unity, and one life. What is the point of this discussion, since in reality, belief itself is the process of separation?

You are a Brahmin, I am not; you are a Christian, and I am a Muslim, or something else. You talk about brotherhood, and I also talk about the same brotherhood, love, and peace. The reality is that we have separated ourselves from each other; we are constantly dividing ourselves. The man who desires peace, who wishes to build a new world, a happy world, will surely not isolate himself by becoming entangled in any kind of belief or dogma. Is this clear? It may be clear only in a literal sense, but if you understand its significance, its reality, its truth, then it will begin to work.

The man who desires peace, who wishes to build a new world, a happy world, will surely not isolate himself by becoming entangled in any kind of belief or dogma.

J. Krishnamurti

Self-Knowledge is True Wealth

आत्मज्ञान ही वास्तविक धन

महर्षि याज्ञवल्क्य की दो पत्नियां थीं- मैत्रेयी और कात्यायनी। मैत्रेयी पतिभक्त और शुद्ध आचार-विचार वाली थी। सत्य और अहिंसा को ही अपना धर्म मानती थी। मृदु भाषण और मृदु व्यवहार भी करती थी। कात्यायनी अपने सुख को ही सर्वोपरि मानती थी। पति को तो मानती थी, पर पति के विचारों के अनुसार चलती नहीं थी। उसका कहना था कि पत्नी के अपने विचार होते हैं।

यह आवश्यक नहीं है कि वह पति के ही विचारों को मानकर जीवन-पथ पर चले।

गार्हस्थ्य जीवन में रहते हुए जब बहुत दिन बीत गए, तो याज्ञवल्क्य ने संन्यास लेने का निश्चय किया। संन्यास लेने के पश्चात दोनों पत्नियों में संपत्ति को लेकर झगड़ा न हो, इसलिए याज्ञवल्क्य ने संन्यास लेने के पूर्व दोनों पत्नियों में अपनी संपत्ति का बंटवारा करने का निश्चय किया।
याज्ञवल्क्य ने अपनी दोनों पत्नियों को अपने पास बुलाकर कहा, ‘मैंने संन्यास लेने का निश्चय किया है। संन्यास लेने के पहले मैं अपनी संपत्ति तुम दोनों में बराबर-बराबर बांट देना चाहता हूं। तुम दोनों के क्या विचार हैं?’

कात्यायनी ने कहा, ‘आपने ठीक ही सोचा है, स्वामी ! अपनी इच्छानुसार बंटवारा कर दीजिए।’

पति की बात सुनकर मैत्रेयी मौन ही रही। उसने कुछ भी उत्तर नहीं दिया।

याज्ञवल्क्य ने मैत्रेयी की ओर देखते हुए प्रश्न किया, ‘मैत्रेयी, तुमने कुछ नहीं कहा। तुम क्या सोच रही हो ?’

वास्तव में मैत्रेयी मन-ही-मन सोच रही थी, ‘स्वामी संन्यास लेने से पहले अपनी सारी संपत्ति हम दोनों को दे देना चाहते हैं। वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? मनुष्य किसी वस्तु को तभी छोड़ता है, जब उसे उससे भी कोई अच्छी वस्तु मिलती है। अवश्य, स्वामी के पास कोई ऐसा धन है, जिसके सामने लौकिक संपत्ति तुच्छ है, पर वह धन क्या है?’

मैत्रेयी ने सोचते हुए उत्तर दिया, ‘स्वामी, एक बात पूहूं, क्या, आप बताएंगे ?’
याज्ञवल्क्य ने कहा, ‘पूछो मैत्रेयी ! तुम जो कुछ पूछोगी, ‘पूछो मैत्रेय उसका उत्तर मैं अवश्य दूंगा।’

मैत्रेयी ने कहा, ‘स्वामी, क्या मैं जान सकती हूं कि आप अपनी संपत्ति का त्याग क्यों कर रहे हैं?’

याज्ञवल्क्य ने उत्तर दिया, ‘मैंने आत्मा का अमर ज्ञान प्राप्त कर लिया है। मुझे अब लौकिक संपत्ति की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह संपत्ति तो नाशवान है।’

मैत्रेयी ने सोचते हुए कहा, ‘स्वामी, जब यह संपत्ति नाशवान है, तो आप मुझे क्यों दे रहे हैं? आप मुझे जो संपत्ति दे रहे हैं, क्या उससे मुझे वास्तविक सुख मिलेगा ?’

याज्ञवल्क्य ने उत्तर दिया, ‘नहीं मैत्रेयी, उससे तुम्हें वास्तविक सुख नहीं मिलेगा। लौकिक संपत्ति से कभी वास्तविक सुख नहीं मिलता।’

मैत्रेयी ने कहा, ‘फिर मैं उसे लेकर क्या करूंगी, स्वामी ? आप मेरा भाग भी बहन कात्यायनी को दे दीजिए। मुझे तो वह संपत्ति दे दीजिए, जिसका विनाश न हो और जिससे वास्तविक सुख की प्राप्ति हो।’

याज्ञवल्क्य ने कहा, ‘वह संपत्ति तो आत्मज्ञान है, मैत्रेयी ! तो तुम आत्मज्ञानरूपी धन चाहती हो ?’

मैत्रेयी ने उत्तर दिया, ‘स्वामी, आप जिस धन के लिए अपनी संपत्ति का त्याग कर रहे हैं, जिस धन का विनाश नहीं होता और जिससे वास्तविक सुख की प्राप्ति होती है, मुझे उसी आत्मा के ज्ञानरूपी धन को दीजिए।’

याज्ञवल्क्य प्रसन्न हो उठे। उन्होंने मधुर स्वर में कहा, ‘मैत्रेयी, तुम मुझे सदा प्रिय रही हो, आज और भी अधिक प्रिय हो गई हो। मैं तुम्हें आत्मज्ञान रूपी धन अवश्य दूंगा।’

याज्ञवल्क्य ने मैत्रेयी को आत्मा का ज्ञान देकर उसके जीवन को धन्य बना दिया।

  • श्री व्यथितहृदय

(साभार : उपनिषदों की श्रेष्ठ कहानियां, सुनील साहित्य सदन, नई दिल्ली)

Maharishi Yajnavalkya had two wives—Maitreyi and Katyayani. Maitreyi was devoted to her husband and possessed pure thoughts and conduct. She considered truth and non-violence as her religion. She also spoke and behaved gently. Katyayani considered her own happiness paramount. She respected her husband, but did not follow his ideas. She believed that a wife has her own thoughts and it is not necessary for her to follow her husband’s ideas on the path of life.

After many years of married life, Yajnavalkya decided to renounce the world. To prevent any dispute between his two wives over property after his renunciation, Yajnavalkya decided to divide his property equally between them before taking sannyasa (renunciation).
Yajnavalkya called his two wives to him and said, “I have decided to renounce the world. Before taking sannyasa, I want to divide my property equally between the two of you. What are your thoughts?”

Katyayani said, “You have thought correctly, my lord! Divide it as you wish.”

Maitreyi remained silent after hearing her husband’s words. She did not give any answer.

Yajnavalkya looked at Maitreyi and asked, “Maitreyi, you haven’t said anything. What are you thinking?”

In reality, Maitreyi was thinking to herself, “My husband wants to give us all his property before renouncing the world. Why is he doing this? A person only gives up something when they find something better. Surely, my husband possesses some wealth that makes worldly possessions seem insignificant, but what is that wealth?”

Maitreyi, still thinking, replied, “My lord, may I ask you something? Will you tell me?”
Yajnavalkya said, “Ask, Maitreyi! Whatever you ask, I will surely answer.” Maitreyi said, “Lord, may I know why you are renouncing your possessions?”

Yajnavalkya replied, “I have attained the immortal knowledge of the Self. I no longer need worldly possessions, for this wealth is perishable.”

Maitreyi, reflecting, said, “Lord, if this wealth is perishable, why are you giving it to me? Will the wealth you are giving me bring me true happiness?”

Yajnavalkya replied, “No, Maitreyi, it will not bring you true happiness. Worldly possessions never bring true happiness.”

Maitreyi said, “Then what will I do with it, Lord? Please give my share also to my sister Katyayani. Give me that wealth which is imperishable and which brings true happiness.”

Yajnavalkya said, “That wealth is self-knowledge, Maitreyi! So you desire the wealth of self-knowledge?”

Maitreyi replied, “Lord, the wealth for which you are renouncing your possessions, the wealth that is imperishable and which brings true happiness—give me that wealth of the knowledge of the Self.”

Yajnavalkya was delighted. He said in a gentle voice, “Maitreyi, you have always been dear to me, and today you have become even dearer. I will certainly give you the wealth of self-knowledge.”

Yajnavalkya blessed Maitreyi’s life by imparting to her the knowledge of the Self.

  • Shri Vyathithahriday

(Courtesy: Best Stories from the Upanishads, Sunil Sahitya Sadan, New Delhi)

You will only receive good results if you do good deeds.

भला करोगे तो ही अच्छा फल मिलेगा

विचार

भगवान क्षमा के सागर हैं। यह मनुष्यों को अपनी गलती को सुधारने का मौका जरूर देते हैं, परंतु मनुष्य अपने अहकार में इतना चूर होता है कि वह सारे अवसरों को गवा देता है। कभी-कभी वह भगवान को भी खरीदने का प्रयन करता है। एक प्रकार से रिश्वत देने का प्रयत्न करता है। मनुष्य अपने अज्ञान और अंहकार में आकर यही सोचता है कि एक तरफ बुरे कान हो रहे हैं, तो दूसरी और वह कुछ गरीचों या भगवान के नाम पर मंदिरों में दान करके या मंदिर बनवाकर सोचता है कि भगवान उसके बुरे कर्म को माफ कर देंगे। वह सारे बुरे कर्म की भोगना से छूट आएगा।

इस बात को समझने लिए एक उदाहरण प्रस्तुत है- मान लो हमने कोई व्यापार करने लिए किसी से पैसे उधार लिए हैं। व्यापार में मुनाफा होने पर हम सोचें कि किसी मंदिर में दान करते है यह बहुत अच्छा विचार है, परंतु जिससे उधार लिया है, यह व्यक्ति जब अपना पैसा मांगने आए, तो उसे कक्त हम उसे यह कह दें कि यह तो मैंने मंदिर में दान कर दिया। अब भगवान तुम्हारी उधारी चुका देंगे, तो यह जो कैसे संभव है? विवेक भी यही कहता है कि जिस्स्से उधार लिया है, उसको तो पहले चुकाना पड़ेगा। पुण्य दान करके कमाया है, उसका फल समय आने पर मिल जाएगा। व्यक्ति के अच्छे कर्म का फल भी जमा होता जाता है, जो उसको सुख के रूप में प्राप्त होता है। बुरे कर्म का हिसाब अलग जमा होता है, जिसकी भोगना दुख के रूप में भोगनी पड़ती है।

भगवान को पाद करने का फायदा यही है कि जब दुख भोगने का समय आता है, तो उस भोगना को पार करने की या उसे सहने की शक्ति मिल जाती है। हरेक व्यक्ति इतना ती जरूर जानता है कि उसने जीवन पर्यंत ऐसे कर्म नहीं किए हैं कि जब चित्रगुप्त के सामने उनके कर्मों का हिसाब होगा, तो वह नजारा अच्छा होगा। उस समय ईश्वरीय विश्वास उस होनी की तीव्रता का आसानी से सामना कर पाता है।

निमित्त मात्र उस कर्म की भोगना कोई बीमारी या किसी परिस्थिति के रूप में आती है, लेकिन उसे पार करना आसान हो जाता है। ऐसा नहीं है कि कोई यमराज हमें ले जा कर गरम-गरम कड़ाही में डालेंगे। मनुष्यों को जो कर्म की सजा भोगनी है, वह इसी दुनिया में रह कर ही भोगनी है।

ईश्वर को क्षमा और दया का सागर कहा जाता है। उसकी क्षमा का स्वरूप है कि वह मनुष्यों को कोई-न-कोई विशेषता का वरदान देता है, जिससे मनुष्य श्रेष्ठ कर्म कर सके। अपना जोवन अच्छी तरह से व्यतीत कर पाए। कोई व्यक्ति कितना भी बुरा क्यों न हो, लेकिन अपनी विशेषता के वरदानों के प्रयोग से वह जीवन में खुशी का अनुभव करने लगता है, जिससे भोगना का कष्ट कम महसूस होता है। हमें तो सिर्फ इस विशेषता के वरदान को पहचान कर उसका उपयोग अच्छे कर्म के लिए करना है, ताकि इतना पुण्य अर्जित कर लें, जो आगे के जन्मों को संवार दे और भविष्य को भी अच्छे से अच्छा बना सके।

ब्रह्माकुमारी चक्रधारी दीदी

Reflection

God is an ocean of forgiveness. He certainly gives humans a chance to correct their mistakes, but humans are so consumed by their ego that they squander all opportunities. Sometimes, they even try to buy God’s favor, attempting to bribe Him in a way. In their ignorance and arrogance, people think that while they are committing bad deeds on one hand, they can compensate by donating to the poor or to temples in God’s name, or by building temples, believing that God will forgive their bad actions. They think they will be spared the consequences of all their misdeeds.

To understand this, consider an example: Suppose we borrowed money from someone for a business. If the business is profitable, we might think that donating to a temple is a very good idea. But when the person from whom we borrowed the money comes to ask for it back, and we tell them, “I’ve donated it to the temple. Now God will repay your debt,” how is that possible? Common sense dictates that we must first repay the person from whom we borrowed. The merit earned through charitable donations will yield its fruit in due time. The results of a person’s good deeds accumulate, and they receive the reward in the form of happiness. The account of bad deeds is kept separately, and the consequences must be suffered in the form of sorrow.

The benefit of remembering God is that when the time comes to face suffering, one receives the strength to overcome or endure it. Every person knows that they haven’t lived a life so virtuous that the reckoning of their deeds before Chitragupta (the celestial record-keeper) will be a pleasant sight. At that time, faith in God helps one easily face the intensity of that inevitable consequence.

The consequence of those actions may manifest as an illness or a difficult situation, but it becomes easier to overcome. It’s not that Yama (the god of death) will take us away and throw us into a boiling cauldron. Humans must experience the consequences of their actions in this world itself.

God is called an ocean of forgiveness and mercy. His forgiveness manifests as bestowing upon humans some special quality or talent, enabling them to perform virtuous deeds and live their lives well. No matter how bad a person may be, by utilizing the gifts of their unique qualities, they begin to experience happiness in life, which lessens the suffering of karmic consequences. We simply need to recognize these gifts and use them for good deeds, so that we accumulate enough merit to improve our future lives and make our destiny as good as possible.

Brahma Kumari Chakradhari Didi

The Root of Terror

आतंक की जड़

आतंकवाद रातोंरात पैदा नहीं होता, इसे बचपन से ही गलत शिक्षाओं के माध्यम से लोगों के मन में बोया जाता है। यह खतरनाक धारणा कि किसी की हत्या करने से स्वर्ग में जगह पक्की हो जाती है। इस तरह की विकृत मान्यताएं, जो कोमल मन में बिठाई जाती हैं, असल समस्या हैं। यदि मानवता को एक शांतिपूर्ण दुनिया के निर्माण की ओर बढ़ना है, तो इस विकृत सोच को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा।

जो लोग कभी चरमपंथी मानसिकता को बढ़ावा देते थे, वे खुद उस माहौल से पीड़ित हैं, जिसे उन्होंने खुद बनाया था और अब उन्हें इसे नियंत्रित करना नहीं आता, इसीलिए आध्यात्मिकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह धर्म से परे है। यह हमें वसुधैव कुटुंबकम के विचार की ओर ले जाती है, कि संपूर्ण विश्व एक परिवार है। सनातन धर्म ने हमेशा अहिंसा का पालन किया है, लेकिन समय के साथ इसके वास्तविक अर्थ को गलत समझा गया है। इसके कारण भारत को भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

एक समय था, जब हमारे देश ने बौद्ध धर्म को अपनाया था, जो अहिंसा पर विशेष बल देता है। ऐसे नाजुक समय में, आदि शंकराचार्य ने भिक्षुओं को शस्त्र वापस सौंपते हुए उनसे कहा, ‘देश की रक्षा करो, धर्म की रक्षा करो !’ इस प्रकार अखाड़ों या योद्धा-भिक्षु संघों का उदय हुआ। सनातन धर्म का पुनरुद्धार हुआ और भारत का पुनर्निर्माण हुआ।

आप धर्म की रक्षा के लिए युद्ध में शहीद हो सकते हैं और इससे स्वर्ग प्राप्त हो सकता है, लेकिन यह सोचना कि मैं किसी को मारूंगा और स्वर्ग प्राप्त करूंगा, गलत है। ऐसी धारणाओं को सुधारने की आवश्यकता है।

श्री श्री रविशंकर

Terrorism doesn’t arise overnight; it is sown in people’s minds from childhood through misguided teachings. The dangerous notion that killing someone guarantees a place in heaven is a prime example. Such distorted beliefs, instilled in impressionable minds, are the real problem. If humanity is to move towards building a peaceful world, this warped thinking must be uprooted.

Those who once fostered extremist ideologies are now suffering from the very environment they created, and they no longer know how to control it. This is why spirituality is so crucial. It transcends religion. It leads us to the concept of Vasudhaiva Kutumbakam, that the entire world is one family. Sanatana Dharma has always upheld non-violence, but over time, its true meaning has been misinterpreted. India has paid a heavy price for this.

There was a time when our country embraced Buddhism, which places great emphasis on non-violence. During such a critical period, Adi Shankaracharya, while returning weapons to the monks, told them, “Protect the country, protect Dharma!” This led to the emergence of the Akharas, or warrior-monk orders. Sanatana Dharma was revived, and India was rebuilt.

You can be martyred in a war to protect Dharma and attain heaven, but the idea that “I will kill someone and attain heaven” is wrong. Such notions need to be corrected.

Sri Sri Ravi Shankar

Learn to Introduce Yourself Correctly

सही परिचय देना सीखिए

आज के समय में लोगों को अपना परिचय देना भी नहीं आता है, अतः एक दूसरे को जानने-पहचानने में भी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। मैं रामायण का एक प्रसंग सुनाता है, जिससे आपको पता चलेगा कि किसी को कैसे अपना परिचय देना चाहिए।

लंका के राज दरबार में हनुमान जी ने कहा रावण से कि ‘मैं दास हूं।’ दास मतलब नौकर, सेवक। हनुमान जी नेयह नहीं कहा कि मैं रामजी का पहले दर्जे का अधिकारी हूं। हनुमान जी ने स्वयं को कोसलेंद्र जी का दास बताया।

रावण ने पूछा, ‘कोसलेंद्र तो कई हुए हैं, तुम किस कोसलेंद्र के दास हो ?’ तब हनुमान जी ने बताया, ‘मैं कोसलेंद्रराम का दास हूं।’ यह सुनकर रावण ने अट्टाहास किया और पूछा, ‘क्या वही राम, जो घर से निकाल दिया गया है? जिसने पत्नी के खो जाने के कारण रो-रोकर आंखों के नीचे कालिमा प्राप्त कर ली है? वही राम ? जिसकी दाढ़ी बढ़ गई है, जिसने जटाएं बना ली हैं, जो नंगे पांव चल रहा है, जो पूरी दुर्गति को झेल रहा है, वही राम ?’ तब हनुमान जी ने सुधारा, ‘नहीं, नहीं, वह राम नहीं। जिनके लिए दुनिया में कोई काम क्लिष्ट कर्मणा या कठिन नहीं है, मैं उन राम जी का दास हूं।’

तब रावण ने पूछा, ‘अब यह बताओ कि तुम्हारा नाम क्या है?’ हनुमान जी ने उत्तर दिया, ‘हनुमान मेरा नाम है।’ फिर रावण ने पूछा, तुम काम क्या करते हो? दास तो बहुत हैं, उनके बहुत काम होते हैं, यह बताओ कि तुम्हारे पास क्या काम है?’ तब हनुमान जी ने कहा, ‘मेरे राम जी का जो शत्रु होता है, उसे मैं पीटता हूं। शत्रु सेना निहंता। मेरे राम जी से जो शत्रुता करेगा, उसे मैं मारूंगा।’

यहां यह बताने की आवश्यकता नहीं कि हनुमान जी अतुलित रूप से निर्भय हैं। तब जो समय था, रावण का नाम सुनकर अन्य राजा अपना भवन छोड़कर भाग खड़े होते थे, किसी भी तरह से जान बचाने के उपक्रम में लग जाते थे। ऐसे रावण की सभा में हनुमान जी ने कह दिया कि जो राम का शत्रु होता है, उसे मैं मारता हूं। भक्त शिरोमणि हनुमान जी ने प्रभावशाली, शक्तिशाली, अत्याचारी रावण की भरी सभा में ऐसा कह दिया।

तब रावण ने पूछा, ‘तुम्हारे पिता का क्या नाम है?” हनुमान जी ने उत्तर दिया, ‘मैं पवन देव का पुत्र हूं।’ इससे आप जानिए कि अपना परिचय कैसे दिया जाता है। आप जब किसी से मिलें, तो पहले अपना काम बताना चाहिए कि आप क्या करते हैं। जो पढ़ने वाला विद्यार्थी है, वह पहले बताए ‌कि मैं पढ़ता हूं, मैं क्या पढ़ता हूं और उसके बाद वह अपने स्वामी, गुरु, पिता का नाम आगे रखते हुए अपना नाम बताए। सही प्रकार से परिचय देने से व्यक्ति के सम्मान में वृद्धि होती है। यदि आप कहीं जाएं और सही परिचय न दे पाएं, तो काम बिगड़ जाता है और सही परिचय से बिगड़ता काम भी बन जाता है।

लंका के दरबार में हनुमान जी ने कहा रावण से, ‘मैं दास हूं।’ दास मतलब सेवक। उन्होंने नहीं कहा कि मैं रामजी का पहले दर्जे का अधिकारी हूं। उन्होंने स्वयं को दास बताया।

रामानंदाचार्य स्वामी श्रीरामनरेशाचार्य

These days, people don’t even know how to introduce themselves, which can lead to problems in getting to know each other. I’ll narrate an incident from the Ramayana, which will show you how to introduce yourself.

In the royal court of Lanka, Hanuman said to Ravana, “I am a slave.” “Das” means servant. Hanuman didn’t say that he was Ram’s first-class officer. Hanuman introduced himself as the slave of Kosalendra.

Ravana asked, “There have been many Kosalendras, which Kosalendra’s slave are you?” Hanuman replied, “I am the slave of Kosalendra Ram.” Hearing this, Ravana burst out laughing and asked, “Is that the same Ram who was banished from his home? The one who has grown dark circles under his eyes from crying over the loss of his wife? The same Ram? The one whose beard has grown, who has dreadlocks, who walks barefoot, who is enduring utter misery, is that the same Ram?” Then Hanuman corrected himself, “No, no, that’s not Ram. I am the servant of that Ram for whom no task in the world is complex or difficult.”

Ravana then asked, “Now tell me, what is your name?” Hanuman replied, “My name is Hanuman.” Ravana then asked, “What do you do? There are many servants, they have a lot of work. Tell me, what work do you have?” Hanuman replied, “I beat anyone who is an enemy of my Ram. The enemy army is defenseless. I will kill anyone who will be hostile to my Ram.”

It goes without saying that Hanuman is incredibly fearless. At that time, other kings would flee their palaces upon hearing Ravana’s name, trying to save their lives by any means necessary. In Ravana’s court, Hanuman declared, “I kill anyone who is an enemy of Ram.” The most revered devotee, Hanuman, said this in the presence of the influential, powerful, and tyrannical Ravana.

Ravana then asked, “What is your father’s name?” Hanuman replied, “I am the son of the wind god.” This teaches you how to introduce yourself. When you meet someone, you should first state your work and what you do. A student should first state his studies, what he studies, and then state his name, followed by the names of his master, guru, or father. Proper introduction increases a person’s respect. If you go somewhere and fail to introduce yourself correctly, your work will be ruined, and a proper introduction can even rectify the situation.

In the court of Lanka, Hanuman said to Ravana, “I am a slave.” Das means servant. He did not say that he was a first-class officer of Lord Rama. He simply described himself as a slave.

Ramanandacharya Swami Shri Ramnareshacharya

Where Do We Find Ourselves?

खुद को कहां जान पाए

अपने आपको जानने की कोई पद्धति नहीं है। किसी पद्धति को खोजने का एक ही अर्थ होगा कि हम किसी परिणाम को हासिल करना चाहते हैं; और वही तो हम सभी को चाहिए। हम किसी सत्ता-प्रामाण्य का अनुसरण करते हैं। यदि यह किसी व्यक्ति का नहीं है, तो किसी पद्धति या विचारधारा का हो सकता है, क्योंकि हम कोई ऐसा परिणाम चाहते हैं, जो संतोषजनक हो और हमें सुरक्षा दे सके।

हम वास्तव में अपने को, अपने आवेगों और अपनी प्रतिक्रिया को, अपने सोचने की समस्त प्रक्रियाओं को, चाहे वे चेतन हों अथवा अचेतन, समझना नहीं चाहते, बल्कि हम उस प्रणाली का अनुसरण करना पसंद करते हैं, जो हमें किसी परिणाम का आश्वासन दे सके। किसी विधिका अनुसरण निश्चित तौर पर सुरक्षा पाने की हमारी अभिलाषा का परिणाम है और स्पष्ट है कि कोई भी परिणाम स्वयं की समझ नहीं है। जब हम किसी पद्धतिका अनुसरण करते हैं, तो हमें व्यक्ति, आचार्य, गुरु, उद्धारक, महात्मा की आवश्यकता पड़ती है।…

सत्ता या प्रमाण हमें स्वयं को समझने से रोकते हैं। क्या ગુમાવી પફળી ऐसा नहीं है? किसी मार्गदर्शक की शरण में जाने से आपको अस्थायी रूप से सुरक्षा का, अपने कल्याण का बोध हो सकता है, लेकिन यह स्वयं की समूची प्रक्रिया को समझना नहीं है। प्रमाण या प्रामाण्य का स्वरूप ही ऐसा है कि वह आपको अपने प्रति पूर्णतया सचेत नहीं होने देता और इस प्रकार अंततः स्वतंत्रता छीन लेता है और सर्जनशीलता तो केवल स्वतंत्रता में ही संभव है। सर्जनशीलता केवल स्वबोध से आ सकती है।

हममें से अधिकांश लोग सर्जनशील नहीं हैं। हम दोहराने वाली मशीनें हैं। हम केवल ग्रामोफोन के रेकॉर्ड हैं, जो वार-बार अपने या दूसरों के किन्हीं अनुभवों, निष्कर्षों या स्मृतियों के गीत गाते हैं। दोहराना सर्जनशील होना नहीं है, पर हम दोहराते रहना चाहते हैं। चूंकि हम भीतर से सुरक्षित होना चाहते हैं, हम निरंतर इस सुरक्षा के लिए पद्धतियों व विधियों की खोज में लगे रहते हैं और इस प्रकार हम किसी सत्ता या प्रमाण को स्थापित कर लेते हैं, किसी दूसरे की पूजा करने लगते हैं। इससे समझ और सूझ-बूझ, मन की वह सहज शांति नष्ट हो जाती है, जो सर्जनशील अवस्था के लिए अपरिहार्य है।

हमारी कठिनाई यही है कि हमने सर्जनशीलता के इस बोध को खो दिया है। सर्जनशील होने का यह अर्थ नहीं है कि हम चित्रकारी करें, कविताएं लिखें और प्रसिद्ध हो जाएं। अभिव्यक्ति की क्षमता और सर्जनशीलता दो अलग बातें हैं। सर्जनशीलता ऐसी अवस्था है, जिसमें स्व मौजूद नहीं रहता, जिसमें मन हमारे अनुभवों, हमारी महत्वाकांक्षाओं और हमारी इच्छाओं का केंद्र नहीं बना रहता। यही वह अवस्था है, जिसमें वह यथार्थ संभव होता है, जो सभी वस्तुओं का सर्जक है।

किसी मार्गदर्शक की शरण में जाने से आपको अस्थायी रूप से सुरक्षा का, अपने कल्याण का बोध हो सकता है, लेकिन यह स्वयं की समूची प्रक्रिया को समझना नहीं है।

जेकृष्णमूर्ति

There is no method for knowing oneself. To seek a method would only mean that we want to achieve a result; and that is what we all want. We follow some authority. If it is not a person, it may be a method or an ideology, because we want a result that is satisfying and gives us security.

We don’t really want to understand ourselves, our impulses and reactions, all our thought processes, whether conscious or unconscious; rather, we prefer to follow a system that assures us of a result. Following a method is certainly a result of our desire for security, and it is clear that any result is not self-understanding. When we follow a method, we need a person, a teacher, a guru, a savior, a saint…

Authority prevents us from understanding ourselves. Isn’t that so? Taking refuge in a guide may give you a temporary sense of security, of well-being, but it is not understanding the whole process of oneself. The very nature of authority is such that it prevents you from being fully aware of yourself, and thus ultimately takes away freedom, and creativity is only possible in freedom. Creativity can only come from self-knowledge.

Most of us are not creative. We are repeating machines. We are merely gramophone records, constantly playing the same songs of our own or others’ experiences, conclusions, or memories. Repeating is not being creative, yet we want to keep repeating. Because we want to be secure inwardly, we are constantly searching for methods and systems for this security, and thus we establish some authority, we begin to worship someone else. This destroys understanding and insight, that natural peace of mind which is essential for a creative state.

Our difficulty is that we have lost this sense of creativity. Being creative doesn’t mean painting pictures, writing poems, and becoming famous. The capacity for expression and creativity are two different things. Creativity is a state in which the self is absent, in which the mind is no longer the center of our experiences, our ambitions, and our desires. It is in this state that the reality that is the creator of all things becomes possible.

Taking refuge in a guru or guide may give you a temporary sense of security and well-being, but it is not the same as understanding the entire process of the self.

J. Krishnamurti