The Joy of Retirement

रिटायर होने का आनंद

हर कोई अपने कार्यकाल के आखिर में रिटायर होने के ख्याल से चिंतित रहता है। नौकरी छोड़ने के बाद आने वाला संभावित खालीपन डर पैदा करता है। उन्हें लगता है, अब उनकी कोई कीमत नहीं है। यह अच्छी बात नहीं है कि रिटायरमेंट की अवधारणा ने एक नकारात्मक रंग ओढ़ लिया है। अवकाश जीवन के अंत में नहीं, बल्कि पल-पल होता है, हमारा उस पर ध्यान नहीं होता है, इसलिए हम उसे देख नहीं पाते। चीनी महर्षि लाओ त्जू के शब्द सुनें। उन्होंने कहा है: जब आपका काम पूरा हो जाए, तो रिटायर हो जाएं: यही स्वर्ग का रास्ता है।

उनका मतलब है, हर काम खत्म करने के बाद आपको एक आंतरिक छुट्टी पर जाना चाहिए। रिटायरमेंट का बुढ़ापे से या कमजोरी से लेना-देना नहीं है। रिटायरमेंट जीवन के अंत में नहीं होता, यह तो हर दिन, हर पल होता है। उदाहरण के लिए, आपने एक कप चाय बनाई, उसे पीने के बाद रिटायर हो जाएं। एक काम खत्म हो गया है और नया शुरू नहीं हुआ है, इसलिए अगला काम शुरू करने से पहले पहले उस अंतराल का आनंद लें; नंद लें, एक के खत्म होने के बाद अगले काम के बारे में न सोचें। दरअसल, मानव मन खालीपन से डरता है, इसलिए वह हमेशा खुद को व्यस्त रखना चाहता है, पर यह समझने की जरूरत है कि खालीपन भी बहुत फलदायी होता है। यह अगले काम के लिए आपमें रचनात्मक ऊर्जा पैदा करता है।

ओशो इसे खूबसूरती से समझाते हैं, ‘जब आप देखते हैं कि किसी काम ने आपको संतुलन दिया है, आपने खुशी हासिल की है, तो और अधिक न मांगें। रिटायर हो जाएं, थोड़ा अवकाश लें, इसका आनंद लें। मन हमेशा और अधिक मांगता है। ऐसा मन नरक है।’ इस अर्थ में रिटायरमेंट या अवकाश दो कामों के बीच का आनंद, विश्राम हो सकता है। जैसे हम खाना खाते हैं और उसे पचाते भी हैं। पचाने के लिए लंबा वक्त चाहिए। ठीक वैसे ही, काम और विश्राम का गणित है।

दूसरा आयाम ऊर्ध्वगामी है। चेतना हमेशा ऊपर की दिशा में बढ़ती है। एक प्रोजेक्ट पूरा करने के के बाद, एक कदम पीछे हटें और जायजा लें। अपनी रचनात्मकता से संतुष्ट हो हो जाएं। उस काम में में आपने जो कुछ सीखा है, उसका सार निकालें, उसे अपनी चेतना में जोड़ें। हर अनुभव के बाद आप और ऊपर उठेंगे। यह आपको अपनी रचना से चिपके न रहने में भी मदद करेगा। आपने कुछ सुंदर बनाया है, अब अपनी पकड़ छोड़ दें। पकड़ रखने वाला मन कभी रिटायर नहीं हो सकता।

इस तरह काम करने से आपको संतुलन और शांति का गहरा अनुभव होगा। यह आपका खजाना होगा। जीवन के अंत में, जब आप रिटायर होंगे, तब आपका जीवन इन रत्नों से भरा होगा, आप उदास और उपेक्षित महसूस नहीं करेंगे।

मानव मन खालीपन से डरता है, इसलिए वह हमेशा खुद को व्यस्त रखना चाहता है, लेकिन यह समझने की जरूरत है कि खालीपन भी बहुत फलदायी होता है।

अमृत साधना

Everyone feels anxious about the idea of ​​retirement at the end of their career. The potential emptiness that follows leaving a job creates fear. They feel they are no longer valuable. It’s unfortunate that the concept of retirement has taken on a negative connotation. Leisure isn’t something that happens at the end of life, but moment by moment; we just don’t pay attention to it, so we don’t see it. Listen to the words of the Chinese sage Lao Tzu. He said: When your work is done, retire: this is the way to heaven.

He means that after completing every task, you should take an inner vacation. Retirement has nothing to do with old age or weakness. Retirement doesn’t happen at the end of life; it happens every day, every moment. For example, you make a cup of tea; after drinking it, retire. One task is finished, and a new one hasn’t begun, so before starting the next task, enjoy that interval; savor it, don’t think about the next task after the first one is finished. In fact, the human mind fears emptiness, so it always wants to keep itself busy, but it’s important to understand that emptiness is also very fruitful. It generates creative energy within you for the next task.

Osho explains this beautifully: ‘When you see that a task has given you balance, you have attained happiness, then don’t ask for more. Retire, take a little break, enjoy it. The mind always demands more. Such a mind is hell.’ In this sense, retirement or leisure can be the enjoyment and relaxation between two tasks. Just as we eat food and then digest it. Digestion takes a long time. Similarly, there is a balance between work and rest.

The second dimension is upward. Consciousness always moves in an upward direction. After completing a project, take a step back and take stock. Be satisfied with your creativity. Extract the essence of what you have learned from that work, and integrate it into your consciousness. After each experience, you will rise higher. This will also help you avoid clinging to your creations. You have created something beautiful; now let go of your attachment. A clinging mind can never truly retire.

Working in this way will give you a profound sense of balance and peace. This will be your treasure. At the end of your life, when you retire, your life will be filled with these gems, and you will not feel sad or neglected.

The human mind fears emptiness, so it always wants to keep itself busy, but it is important to understand that emptiness can also be very fruitful.

Amrit Sadhana

The Craving for Happiness

प्रसन्नता की लालसा

प्रसन्नता की चाह तुम्हें दुखी करती है। जब तुम अप्रसन्न अथवा दुखी हो, तो उसके पीछे तुम्हारी प्रसन्नता की आकांक्षा ही है। प्रसन्नता की लालसा दुख ले आती है। यदि तुम प्रसन्नता के लिए लालायित नहीं होते, तब तुम प्रसन्न होते हो। मगर जब तुम प्रसन्नता की परवाह नहीं करते, तब मुक्त हो जाते हो और जब मुक्ति की भी परवाह नहीं करते, तब तुम प्रेम को प्राप्त होते हो। प्रसन्नता के लिए परवाह न करना पहला कदम है। दूसरा कदम है, परम वैराग्य। जब तुम मुक्ति की भी परवाह नहीं करते, तब तुम मुक्त होते हो।

प्रसन्नता मन की एक अवधारणा मात्र है। तुम्हें लगता है कि जो तुम चाहते हो, यदि वह सब तुम्हारे पास आ जाए, तो तुम प्रसन्न हो जाओगे। जो भी तुम चाहते हो, वह सब तुम्हारे पास हो, तो क्या तुम सचमुच प्रसन्न हो जाओगे? प्रसन्नता की इस लालसा को विराम देना ही वैराग्य है।

इसका अर्थ यह कदापि नहीं है कि तुम्हें दुखी होना चाहिए। इसका अर्थ यह भी नहीं कि तुम्हें आनंद नहीं उठाना चाहिए, पर प्रसन्नता की लालसा से जब मन मुक्त होता है, तभी तुम ध्यान में उतरते हो। तब ही योग संभव है।

अपने कपोल सपनों और कल्पनाओं को नष्ट कर दो। तुम कौन सी बड़ी प्रसन्नता चाहते हो और उसे कितने दिनों तक बनाकर रख पाओगे? यह सब कुछ तो समाप्त होने वाला है। क्या ऐसा ही नहीं है? इसलिए इससे पहले कि यह जमीन तुम्हें खा जाए, लालसा से मुक्त हो जाओ। इस ज्वरता से मुक्त हो जाओ, जिसने तुम्हारे मन को जकड़ रखा है। इस प्रसन्नता की लालसा से मुक्त हो जाओ।

श्री श्री रविशंकर

The desire for happiness makes you unhappy. When you are unhappy or miserable, it is because of your craving for happiness. The craving for happiness brings misery. If you don’t crave happiness, then you are happy. But when you don’t care about happiness, you become free, and when you don’t even care about freedom, then you attain love. Not caring about happiness is the first step. The second step is supreme detachment. When you don’t even care about liberation, then you are liberated.

Happiness is merely a concept of the mind. You think that if everything you want comes to you, you will be happy. Even if you have everything you want, will you truly be happy? To put an end to this craving for happiness is detachment.

This doesn’t mean that you should be unhappy. It also doesn’t mean that you shouldn’t enjoy yourself, but only when the mind is free from the craving for happiness do you enter into meditation. Only then is yoga possible.

Destroy your castles in the air and your fantasies. What great happiness do you want, and for how long will you be able to maintain it? All of this is going to end, isn’t it? So, before this earth consumes you, become free from craving. Become free from this feverishness that has gripped your mind. Become free from this craving for happiness.

Sri Sri Ravi Shankar

The True Nature of Duty

कर्म का सही स्वरूप

कोई कट्टर विरोधी भी अच्छी बात कहे, तो हमें कहना चाहिए- वाह ! नकारात्मकता से सदैव बचना चाहिए। धर्म का जो असली स्वरूप है, वह बहुत महत्वपूर्ण है। उससे कहीं कोई बच नहीं सकता। प्रत्येक व्यक्ति व्यक्ति के जीवन जीने का अपना तरीका होता है, लेकिन समर्थ लोग सबके लिए ‌नियमावली बनाते हैं। सब नियम से जब चलता है, तो अच्छा लगता है।

यदि भारतीय संविधान नहीं होता, तो इतने दिनों में जो विकास हुआ है, वह कोई हमारे विकास या आपके घर के संविधान से तो नहीं हुआ है? विकास संविधान से हुआ है, यही राष्ट्र-धर्म है। संविधान में त्रुटियां हो सकती हैं, उसमें संशोधन हुए हैं और भी होने चाहिए। न्यूटन के बनाए हुए अनुसंधान में संशोधन हो रहा है। आइंस्टीन की खोज में संशोधन हो रहा है। धीरे-धीरे बुद्धि का विकास होता गया, तो तकनीकी विकास भी हुआ। राष्ट्र-धर्म है कि हम भारतीय संविधान की पालना करें। कौन कहता है कि बायीं तरफ से नहीं चलना चाहिए, दायीं तरफ से चलना चाहिए। एक चले बाएं से, दूसरा चले दाएं से, दोनों ही चलें। यही नियम है। है। जिसे हम सनातन दाए से, दोना धर्म कहते हैं, वह पूरी दुनिया के लोगों ने अपने जीवन में सकारात्मक विकास के लिए बनाया था।

जब कोई नियम नहीं था, तब वेदने बताया। जब कोई संविधान नहीं था, तब दुनिया का एक ही संविधान था-वेद, जिसने कहा- सत्यम् वद् । आज भी यही कहा और माना जाता है। अमेरिका में लोगों को हर तरह की आजादी है, लेकिन जब अमेरिका का एक राष्ट्रपति का झूठ पकड़ा गया, तो पूरे देश ने कहा कि इस राष्ट्रपति को बाहर करो, झूठा आदमी राष्ट्रपति नहीं होगा। हमारे यहां ब्रह्मचर्य के तमाम भेद बताए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति किसी औरत को बुरी नीयत से देखता है, तो यह व्यभिचार है। यदि बुरी नीयत से स्पर्श करता है, मधुर बातें करता है, तो भी यह व्यभिचार है। सबको कहा गया कि व्यभिचार से बचो। निश्चित रूप से से हमारे देश की तुलना में अमेरिका में वर्जनाएं कम हैं, हमारे यहां से वहां खुलापन भी ज्यादा है, किंतु जब लेविंस्की प्रकरण हुआ, तो लोगों ने कहा कि बिल क्लिंटन जैसा राष्ट्रपति नहीं चाहिए। बड़े आदमी का उद्देश्य बड़ा होना चाहिए। जिसे पूरा देश अपनी उंगली पकर पकड़ा चुका है, यदि वह आदमी एक छोटे कर्मचारी को अपनी उंगली थमा दे, तो वह अक्षम हो जाएगा। व्यभिचार कतई नहीं चलेगा। उन्मुक्तता के पक्षधर अमेरिका में भी हल्ला मच गया, बहुत मुश्किल से क्लिंटन की गद्दी बची थी।

धर्म का सीधा-सा स्वरूप है, जो हमारे जीवन का विकास स करे, करे, जिससे दूसरे को कोई कष्ट न हो, दूसरे की कोई हानि नहीं हो, यह जो विकास की पद्धति है, यह जो कर्म का स्वरूप है, यही धर्म है।

जो हमारे जीवन का विकास करे, जिससे दूसरे को कोई कष्ट नहीं हो, दूसरे की कोई हानि नहीं हो, यह जो विकास की पद्धति है, यह जो कर्म का स्वरूप है, यही धर्म है।

रामानंदाचार्य स्वामी श्रीरामनरेशाचार्य

Even if a staunch opponent says something good, we should say, “Wow!” We should always avoid negativity. The true nature of religion is very important. No one can escape it. Every person has their own way of living, but powerful people create rules for everyone. When everything runs according to the rules, it feels good.

If there were no Indian Constitution, would the development that has taken place over the years have happened because of our individual development or the constitution of your home? Development has happened because of the Constitution; this is the national duty. There may be flaws in the Constitution; amendments have been made, and more should be made. Newton’s research is being amended. Einstein’s discoveries are being amended. As intelligence gradually developed, technological development also occurred. It is our national duty to abide by the Indian Constitution. Who says you shouldn’t walk on the left side, but on the right? One walks on the left, the other on the right, both walk. That’s the rule. What we call Sanatana Dharma was created by people all over the world for positive development in their lives.

When there were no rules, the Vedas provided them. When there was no constitution, there was only one constitution in the world—the Vedas, which said, “Speak the truth.” Even today, this is said and believed. In America, people have all kinds of freedom, but when an American president’s lie was exposed, the whole country said that this president should be removed; a liar cannot be president. In our country, various aspects of celibacy have been described. If a person looks at a woman with bad intentions, it is adultery. If they touch her with bad intentions, or speak sweet words, it is also adultery. Everyone is told to avoid adultery. Certainly, there are fewer restrictions in America compared to our country; there is more openness there, but when the Lewinsky scandal happened, people said that they didn’t want a president like Bill Clinton. A great man’s purpose should be great. If a man, whom the entire country has entrusted with its fate, were to hand over his authority to a subordinate, he would become incompetent. Adultery is absolutely unacceptable. Even in America, a country known for its liberalism, there was an uproar, and Clinton barely managed to save his presidency.

The essence of religion is simple: that which fosters the development of our lives, without causing any harm or suffering to others. This method of development, this form of action, is what constitutes religion.

That which promotes the development of our lives, without causing any harm or suffering to others—this method of development, this form of action, is what constitutes religion.

Ramanandacharya Swami Shri Ramnareshacharya

Conflict, Harmony, and Progress

संघर्ष, सामंजस्य और प्रगति

कभी आप इस प्रश्न से गुजरे हैं कि प्रगति का मूल आधार क्या है? जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति संघर्ष और सामंजस्य के माध्यम से ही संभव होती है। जहां संघर्ष नहीं, वहां गति नहीं और जहां सामंजस्य नहीं, वहां स्थायित्व नहीं। ऐसी प्रगति में स्वयं आंदोलन ही एकमात्र लक्ष्य बन जाता है। जीवन ठहराव को स्वीकार नहीं करता, वह निरंतर रूपांतरण चाहता है। रूपांतरण की इस प्रक्रिया को एक सूक्ष्म दार्शनिक उदाहरण से स्पष्ट किया जा सकता है। जब किसी कला या क्षमता के विकास की संभावनाएं सिमटने लगती हैं और वह अपने चरम बिंदु पर पहुंच जाती है, तब उसे ‘पराकाष्ठा’ कहा जाता है। उस अवस्था में आगे कोई परिवर्तन संभव नहीं रहता और गति एक सीधी रेखा में चलने लगती है। एक पापी के संदर्भ में इसे पाप की पराकाष्ठा कहा जाएगा, जबकि आध्यात्मिक साधक के जीवन में यह लक्ष्य की ओर अंतिम गहन गति का संकेत है।

मनुष्य स्वभावतः लक्ष्य की ओर बढ़‌ने वाला प्राणी है। लक्ष्य के अभाव में किया गया सारा श्रम व्यर्थ हो जाता है। इसे समझने के लिए नाव का उदाहरण अत्यंत सारगर्भित है। यदि कोई नाव चला रहा हो, पर उसे यह ज्ञातन हो कि नाव को कहां ले जाना है, तो उसका समस्त प्रयास निष्फल सिद्ध होगा। जब नाव को धारा के सहारे छोड़ दिया जाता है, तो वह गहरे समुद्र की ओर बह जाती है और किनारे की दृष्टि खो देती है। इसमें श्रम नहीं लगता, पर दिशा का अभाव होता है। इसके विपरीत, यदि नाव को बिना उपयुक्त साधन के ऊपर की ओर खींचा जाए, तो यह केवल मांसपेशियों का अनावश्यक खिंचाव बन जाता है, जिसका दीर्घकालिक कोई लाभ नहीं।

सर्वोत्तम स्थिति यही है कि पाल ठीक से लगाए जाएं और हवा के साथ सामंजस्य बनाकर नाव को आगे बढ़ाया जाए। इस अवस्था में नाव सहज रूप से चलती है। इसी सहज प्रवाह में जो गीत गाए जाते हैं, उन्हें ‘भटियाली’ कहा जाता है। इसमें श्रम नहीं, बल्कि अवकाश और लय होती हैं। नाविक के पास स्वर को लंबा खींचने, भाव में डूबने और गीत को विस्तार देने का समय होता है। इसके विपरीत, जब नाव धारा के विरुद्ध ऊपर की ओर जाती है, तब नाविक को तीव्र संघर्ष करना पड़ता है। उस समय गाए जाने वाले गीत ‘उनानिया’ कहलाते हैं। इनमें स्वर छोटा, तोखा और संघर्षपूर्ण होता है, क्योंकि नाविक के पास विश्राम या विस्तार का अवसर नहीं होता। यह गीत श्रम, संघर्ष व प्रतिरोध की ध्वनि है।

इस प्रकार, जीवन की प्रत्येक अभिव्यक्ति, प्रत्येक स्पंदन, किसी न किसी रूप में पर्यावरण से जुड़ा हुआ है। संघर्ष और सामंजस्य, अंधकार और प्रकाश, श्रम और सहजता, यही जीवन को गति है और इसी गति में प्रगति का वास्तविक अर्थ निहित है।

जीवन की प्रत्येक अभिव्यक्ति, हरेक स्पंदन किसी न किसी रूप में पर्यावरण से जुड़ा हुआ है। संघर्ष और सामंजस्य, अंधकार और प्रकाश, श्रम और सहजता, यही जीवन की गति है।

श्री श्री आनंदमूर्ति

Have you ever pondered the fundamental basis of progress? In every sphere of life, progress is possible only through conflict and harmony. Where there is no conflict, there is no movement, and where there is no harmony, there is no stability. In such progress, the movement itself becomes the sole objective. Life does not accept stagnation; it constantly seeks transformation. This process of transformation can be illustrated with a subtle philosophical example. When the possibilities for the development of an art or skill begin to diminish and it reaches its peak, it is called the ‘climax’. At that stage, no further change is possible, and the movement proceeds in a straight line. In the context of a sinner, this would be called the culmination of sin, while in the life of a spiritual seeker, it signifies the final intense movement towards the goal.

Man is inherently a goal-oriented being. All effort without a goal becomes futile. The example of a boat is very insightful in understanding this. If someone is rowing a boat but doesn’t know where to take it, all their effort will prove fruitless. When the boat is left to the current, it drifts towards the open sea and loses sight of the shore. This requires no effort, but lacks direction. Conversely, if the boat is pulled upstream without proper means, it only results in unnecessary strain on the muscles, with no long-term benefit.

The ideal situation is to set the sails correctly and move the boat forward in harmony with the wind. In this state, the boat moves effortlessly. The songs sung in this effortless flow are called ‘Bhatiali’. They are characterized by leisure and rhythm, not strenuous effort. The boatman has time to prolong the notes, immerse himself in the emotion, and elaborate on the song. In contrast, when the boat is going upstream against the current, the boatman has to struggle intensely. The songs sung at that time are called ‘Unaniya’. In these songs, the voice is short, abrupt, and strained, as the sailor has no opportunity for rest or relaxation. This song is the sound of labor, struggle, and resistance.

Thus, every expression of life, every vibration, is connected to the environment in some way. Struggle and harmony, darkness and light, labor and ease—these are the dynamics of life, and in these dynamics lies the true meaning of progress.

Every expression of life, every vibration, is connected to the environment in some way. Struggle and harmony, darkness and light, labor and ease—these are the dynamics of life.

Shri Shri Anandamurti

Freedom from Bondage

बंधनों से मुक्ति

क्या मनुष्य जीते जी मृत्यु को जान सकता है?

दुर्घटना, व्याधि और वृद्धावस्था के कारण मृत्यु आती है, परंतु इन परिस्थितियों में पूर्णतः चेतन रहना संभव नहीं होता। पीड़ा, आशा या हताशा, अलगाव का भय रहता है और मन (अहं) चेतन या अचेतन रूप से मृत्यु (अपरिहार्य) के विरुद्ध लड़ रहा होता है। मृत्यु का प्रतिरोध करते-करते ही हमारा अंत होता है। तो क्या बिना किसी प्रतिरोध के, बिना रुग्णता के अधीन हुए, बिना परपीड़न या आत्महत्या की चाह के, पूरी तरह जीवंत और मानसिक रूप से ऊर्जस्वी रहते हुए मृत्यु के गृह में प्रवेश करना संभव है?

ऐसा तभी संभव होता है, जब मन ज्ञात के, अहं के प्रति मर जाता है, इसलिए हमारी समस्या मृत्यु नहीं, बल्कि शताब्दियों से एकत्र मनोवैज्ञानिक अनुभव, स्मृति और अहं को सुदृढ़ व परिष्कृत करने की प्रक्रिया से मन का स्वयं को मुक्त करना है। सबसे अहम सवाल यही है किमन स्वयं को अपने ही बंधनों से कैसे मुक्त कर सकता है? मुझे लगता है या तो इसके लिए कोई बाहरी माध्यम जरूरी है या फिर मन के ही उच्चतर व श्रेष्ठतर अंश को इसे अतीत से स्वच्छ करने के लिए हस्तक्षेप करना होगा।

यह काफी जटिल प्रश्न है। है न? यह बाह्य माध्यम वातावरण का प्रभाव हो सकता है अथवा यह कुछ ऐसा हो सकता है, जो मन की सीमाओं से परे हो। यदि यह बाह्य माध्यम वातावरण का प्रभाव है, तो इसी प्रभाव ने-अपनी परंपराओं, विश्वासों और संस्कृतियों सहित मन को बंधन में जकड़ा हुआ है। यदि यह बाह्य माध्यम मन के परे कुछ है, तो विचार किसी भी रूप में उसे स्पर्श नहीं कर सकता। विचार समय का परिणाम है; वह अतीत से आवद्ध है, वह उससे कभी मुक्त नहीं हो सकता। यदि विचार स्वयं को अतीत से मुक्त कर ले, तो वह विचार नहीं रह जाता। मन से परे क्या है, उसके विषय में अनुमान लगाना बिल्कुल व्यर्थ है। विचार से परे जो है, उसके हस्तक्षेप के लिए विचार का खत्म होना आवश्यक हैं।

मन को किसी भी हलचल के बगैर होना होगा। इसे स्थिर होना होगा, एक ऐसी स्थिरता के साथ, जिसका कोई प्रयोजन नहीं है। मन उसे आमंत्रित नहीं कर सकता। मन अपने क्षेत्र की गतिविधियों को श्रेष्ठ और अधम रूप में विभाजित कर सकता है, और करता भी है, परंतु ऐसे सारे विभाजन और उप-विभाजन मन की अपनी सीमाओं के अंतर्गत होते हैं; अतः मन की कोई भी हलचल अतीत की, अहं की, समय की प्रतिक्रिया है।

यह सत्य ही एकमात्र मुक्तिदायक तत्व है और जो इस सत्य का प्रत्यक्ष बोध नहीं करता, वह चाहे जो कर ले, बंधन में रहेगा, उसकी तपस्याओं, अनुशासनों, त्याग-बलिदानों का समाजशास्त्रीय व विश्रामपद महत्व होगा, परंतु सत्य के संदर्भ में उनका कोई मूल्य नहीं है।

क्या बिना किसी प्रतिरोध के, बिना रुग्णता के अधीन हुए पूरी तरह जीवंत और मानसिक रूप से ऊर्जस्वी रहते हुए मृत्यु के गृह में प्रवेश करना संभव है?

जे कृष्णमूर्ति

Can a human being know death while still alive?

Death comes through accident, disease, and old age, but in these circumstances, it is not possible to be fully conscious. There is pain, hope or despair, fear of separation, and the mind (ego) consciously or unconsciously fights against death (the inevitable). We die fighting against death. So is it possible to enter the house of death without resistance, without succumbing to illness, without the desire for self-destruction or suicide, while being fully alive and mentally vibrant?

This is only possible when the mind dies to the known, to the ego. Therefore, our problem is not death itself, but the liberation of the mind from the centuries-old accumulation of psychological experiences, memories, and the process of strengthening and refining the ego. The most important question is: How can the mind free itself from its own bondage? I think either some external agency is necessary, or a higher and nobler part of the mind itself must intervene to cleanse it of the past.

This is quite a complex question, isn’t it? This external agency could be the influence of the environment, or it could be something beyond the limitations of the mind. If it is the influence of the environment, then it is this very influence—with its traditions, beliefs, and cultures—that has bound the mind. If this external agency is something beyond the mind, then thought cannot touch it in any way. Thought is the product of time; it is bound to the past, and it can never be free from it. If thought were to free itself from the past, it would cease to be thought. It is utterly futile to speculate about what is beyond the mind. For that which is beyond thought to intervene, thought must cease.

The mind must be without any movement. It must be still, with a stillness that has no purpose. The mind cannot invite it. The mind can and does divide its activities into superior and inferior forms, but all such divisions and subdivisions occur within the limitations of the mind itself; therefore, every movement of the mind is a reaction of the past, of the ego, of time.

This truth is the only liberating factor, and whoever does not directly perceive this truth will remain in bondage, no matter what they do. Their austerities, disciplines, and sacrifices may have sociological and psychological significance, but in the context of truth, they are worthless.

Is it possible to enter the house of death without resistance, without succumbing to illness, while remaining completely alive and mentally vibrant?

J. Krishnamurti

Don’t Get Entangled with Thorns

कांटों से मत उलझो

नए साल में चित्त में बड़ी उमंगें उठती हैं, कुछ नया करने का भाव उठता है, लेकिन सब कुछ कपूर की तरह उड़ जाता है। कुछ नया करने के लिए पहले नया बनना पड़ेगा और इसके लिए अपने मन को समझना होगा, जो नया नहीं बन सकता। मनं एक यंत्र है, जो सिर्फ पुनरुक्ति कर सकता है। इसीलिए आदतें इतनी मजबूत हो जाती हैं। मन के पास अपनी चेतना नहीं है, अपना प्रकाश नहीं है। जैसे कंप्यूटर के पास अपनी बुद्धि नहीं होती, जितना डाटा अंदर डालो, उतना वह इस्तेमाल करता है। मन भी ठीक वैसा ही है। नए का संकल्प मन ही करता है, लेकिन कभी उसे पूरा नहीं कर पाता।

पुनरुक्ति मन का स्वभाव है, इसलिए मन के जगत में कभी कोई नई चीज नहीं घटती। कोई मौलिक तत्व नहीं घटता; वहां सब बासी और पुराना है-सब उच्छिष्ट ! आप उसी-उसी की जुगाली करते रहते हैं। भैंस भोजन कर लेती है, फिर उसको निकालकर मुंह में जुगाली करती रहती है। चित्त जुगाली कर रहा है। आप मन में जो कुछ भी ले लेते हैं भोजन की तरह-विचार, भाव, पुरानी संस्कृति, धर्म, वह सबकी जुगाली करता रहता है। एक किताब पढ़ो, फिर चित्त में वह चलने लगेगी। एक चक्र शुरू हो गया। चित्त फिर उसे चबाएगा, पचाएगा, पुनरुक्त करेगा।

यह पुनरुक्ति शक्ति बन सकती है। मन का उपयोग चाहे बुराई के लिए करलो, चाहे भलाई के लिए। इसलिए एक बात की जा सकती है कि जब आपको क्रोध आए, तो स्वीकार कर लो और देखो कि कितनी बार क्रोध होता है। क्रोध का पश्चाताप भी मत करो, क्रोध से लड़ो भी मत। जितनी बार क्रोध हो, उतनी बार उसके विपरीत करुणा के कृत्य भी करो। जितनी बार लोगों को आप से हानि पहुंचती हो, उतनी बार लोगों को लाभ भी पहुंचाओ। लोगों को लाभ पहुंचाने का रस भी लो। बुराई के लिए अपने को दंड मत दो; भलाई का पुरस्कार भोगो। अगर आप से किसी के प्रति गाली निकल गई है, तो जाकर किसी की प्रशंसा करो, किसी के गुण भी गाओ। कांटों से मत उलझो, फूलों पर ध्यान दो। एक दफा कांटों से उलझ गए, तो फूलों तक पहुंच ही नहीं पाओगे। कांटे बहुत हैं और जब तक आप फूलों तक पहुंचोगे, तब तक इतने लहूलुहान हो जाओगे कि फूल भी सुख न दे सकेंगे। अगर आप फूल के रस में डूब गए, तो एक दिन पाओगे कि कांटे हैं ही नहीं, क्योंकि फूल के रस में जो डूब जाए, उसे कांटा भी चुभ नहीं सकता।

गलत को तोड़ने की जल्दी मत करना। गलत को तोड़ने की कोशिश करने के बजाय सही को करने का नया मंत्र सीखना बेहतर होता है। जब भी आप भलाई करते हैं, तो आपके अंतरतम से सुकून मिलता है, आप आत्म-सम्मान से भर जाते हैं।

एक दफा कांटों से उलझ गए, तो फूलों तक पहुंच ही नहीं पाओगे। कांटे बहुत हैं और जब तक आप फूलों तक पहुंचोगे, तब तक इतने लहूलुहान हो जाओगे कि फूल भी सुख न दे सकेंगे।

अमृत साधना

In the new year, great aspirations arise in the mind, a feeling of wanting to do something new, but everything vanishes like camphor. To do something new, one must first become new, and for this, one must understand the mind, which cannot become new. The mind is a machine that can only repeat. That’s why habits become so strong. The mind does not have its own consciousness, its own light. Just as a computer doesn’t have its own intelligence; it uses only the data that is fed into it. The mind is exactly the same. The mind makes the resolution for something new, but it can never fulfill it.

Repetition is the nature of the mind, therefore nothing new ever happens in the world of the mind. No original element arises; everything there is stale and old—all leftovers! You keep ruminating on the same things. A buffalo eats its food, then brings it back up and chews the cud. The mind is also ruminating. Whatever you take into your mind like food—thoughts, feelings, old culture, religion—it keeps ruminating on all of it. Read a book, and then it will start running in your mind. A cycle has begun. The mind will then chew on it, digest it, and repeat it.

This power of repetition can be used. You can use the mind for evil or for good. Therefore, one thing you can do is, when you feel anger, accept it and observe how many times you get angry. Don’t repent for the anger, and don’t fight against it. As many times as you get angry, perform acts of compassion in equal measure. As many times as you cause harm to people, bring benefit to people as well. Enjoy the pleasure of benefiting others. Don’t punish yourself for evil; enjoy the reward of goodness. If you have uttered abusive words towards someone, then go and praise someone else, sing the praises of someone’s virtues. Don’t get entangled with thorns, focus on the flowers. Once you get entangled in thorns, you won’t be able to reach the flowers. There are so many thorns, and by the time you reach the flowers, you’ll be so wounded that even the flowers won’t bring you any joy. But if you immerse yourself in the essence of the flowers, one day you’ll find that the thorns are no longer there, because for someone immersed in the essence of flowers, even thorns cannot prick.

Don’t be in a hurry to destroy what is wrong. Instead of trying to destroy what is wrong, it’s better to learn the new mantra of doing what is right. Whenever you do good, you experience peace from within, and you are filled with self-respect.

Once you get entangled in thorns, you won’t be able to reach the flowers. There are so many thorns, and by the time you reach the flowers, you’ll be so wounded that even the flowers won’t bring you any joy.

Amrit Sadhana

Become Natural and Simple

सहज-सरल बन जाएं

अहंकार क्या है? अपने आप को इस समष्टि से अलग मानना ही अहंकार है। ‘मैं सबसे अच्छा हूं’ या ‘सबसे बुरा हूं’, दोनों ही अहंकार हैं। अहंकार को तोड़ने की चेष्टा न करो। ऐसा लगता है कि अहंकार है मुझमें, तो रहने दो; बोलो कि अच्छा ठीक है, तुम रह जाओ। अपनी जेब में रखलो अपने अहंकार को। तुम पाओगे कि अपने आप तुम सहज हो जाते हो। सहजता का अभाव ही अहंकार है। सरलता का अभाव ही अहंकार है। अपनेपन का अभाव ही अहंकार है। आत्मीयता का अभाव ही अहंकार है। इसको तोड़ने के लिए हमें सहजता, आत्मीयता, अपनापन, सरलता, इन सबको जीवन में अपनाना पड़ेगा।

पूर्ण निष्ठा आपके अंदर असीम जोश, उत्साह, भरोसा और चुनौती लाती है और फिर अहंकार के लिए कोई स्थान नहीं रहता। एक नेता, बुद्धिमान व्यक्ति, बट है व्यापारी या सेवक के लिए अहंकार बड़ी रुकावट है, लेकिन एक योद्धा या प्रतियोगी के लिए यह आवश्यक है।

अहंकार तीन तरह का होता है- तामसिक, राजसिक और सात्विक। तामसिक अहंकार क्रूर व अंधा होता है। इसका स्वभाव है कि यह स्वयं को ही हानि पहुंचाता है। राजसिक अहंकार स्वार्थी होता है। यह खुद को भी कष्ट देता है और दूसरों को भी। सात्विक अहंकार रचनात्मक होता है और रक्षा करना इसका स्वभाव है। यदि समर्पण नहीं कर सकते, तो सात्विक अहंकार रखें, क्योंकि सात्विक अहंकार सदैव त्याग के लिए तैयार रहता है।

याद रखिए, अहंकार आपको शक्ति और हिम्मत देता है। यह आपके अंदर वीरता पैदा करता है, जिससे आप चुनौतियों का सामना धीरज व दृढ़ता से कर पाएं। एक दृढ़ अहंकार अवसाद को नष्ट कर देता है। अक्सर हम सोचते हैं, अहंकार स्वार्थी होता है, लेकिन यह अहंकार ही है, जो रचनात्मकता और उदारता के लिए प्रेरित करता है। गुणों को अच्छा या बुरा न कहते हुए, केवल गुण मानो। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने भी यही कहा है। यदि आपको लगे कि मेरा अहंकार बढ़ रहा है, तो उसको बढ़ने दो। चारों ओर देखो कि कितने लोग आपसे भी अच्छी सेवा कर रहे हैं? उनको देखकर बढ़ाओ अपना अहंकार।

सहजता का अभाव ही अहंकार है। सरलता का अभाव ही अहंकार है। इसको तोड़ने के लिए हमें सहजता, आत्मीयता, अपनापन, सरलता, इन सबको जीवन में अपनाना पड़ेगा।

हमें अपने अहंकार से पीड़ा तब होती है, जब इसको सीमित रखते हैं या अपने लिए कुछ चाहते हैं। जब आप यह कहते हो कि मैं ईश्वर का हूं। वे जो चाहें, जैसे कराना चाहें, वैसा हमसे करवाते हैं, तो इस तरह का एक भाव आते ही या सहजता होते ही आप पाएंगे कि अहंकार है ही नहीं। हम ऐसे जिएंगे, जैसे हम हैं ही नहीं। सब कुछ हो रहा है। एक हल्कापन महसूस होगा। अहंकार यानी पीड़ा और पीड़ा से हमें दूर होना है, तो एक ही मार्गहै, सहजता ! सहज हो जाओ, एक बालक या बालिका बन जाओ।

श्री श्री रविशंकर

What is ego? Ego is considering yourself separate from this universe. Saying “I am the best” or “I am the worst,” both are forms of ego. Don’t try to break the ego. If it seems that you have an ego, let it be; say, “Okay, you can stay.” Keep your ego in your pocket. You will find that you automatically become natural. The lack of naturalness is ego. The lack of simplicity is ego. The lack of a sense of belonging is ego. The lack of intimacy is ego. To overcome this, we have to adopt naturalness, intimacy, a sense of belonging, and simplicity in our lives.

Complete devotion brings immense enthusiasm, zeal, confidence, and a sense of challenge within you, and then there is no place for ego. Ego is a great obstacle for a leader, a wise person, a businessman, or a servant, but it is essential for a warrior or a competitor.

Ego is of three types – Tamasic, Rajasic, and Sattvic. Tamasic ego is cruel and blind. Its nature is to harm itself. Rajasic ego is selfish. It causes suffering to itself and to others. Sattvic ego is creative, and its nature is to protect. If you cannot surrender, then cultivate Sattvic ego, because Sattvic ego is always ready for sacrifice.

Remember, ego gives you strength and courage. It instills bravery in you, enabling you to face challenges with patience and determination. A strong ego destroys depression. Often we think that ego is selfish, but it is this ego that inspires creativity and generosity. Don’t label qualities as good or bad, simply consider them as qualities. Lord Krishna also said the same in the Gita. If you feel that your ego is increasing, let it increase. Look around and see how many people are serving better than you? Increase your ego by observing them.

The lack of naturalness is ego. The lack of simplicity is ego. To break free from this, we must embrace spontaneity, intimacy, a sense of belonging, and simplicity in our lives.

We suffer from our ego when we limit it or when we desire something for ourselves. When you say, “I belong to God. He does whatever He wants through me, however He wants,” then as soon as this feeling arises, or as soon as you become spontaneous, you will find that the ego simply ceases to exist. We will live as if we don’t even exist. Everything will just be happening. You will feel a lightness. Ego means suffering, and if we want to be free from suffering, there is only one way: spontaneity! Be spontaneous, become like a child.

Sri Sri Ravi Shankar

Jesus: A Flowing River

यीशु एक बहता दरिया

यीशु मसीह कौन हैं? यह प्रश्न सदियों से बार-बार पूछा गया है और इसका उत्तर भी दिया गया है। लेकिन प्रश्न पूछने वाले गलत थे और उत्तर देने वाले भी, क्योंकि प्रश्न एक विशेष पूर्वाग्रह से प्रेरित था और उत्तर भी। दोनों मूल रूप से भिन्न नहीं थे, उनका स्रोत एक ही था।

यह सवाल उन लोगों ने पूछा था, जिन्हें यीशु के ईश्वरत्व पर संदेह था और इस सवाल का जवाब उन लोगों ने दिया, जो यीशु के मनुष्य होने पर विश्वास करने को तैयार नहीं थे। वे केवल उनके आधे हिस्से पर ही यकीन करने को राजी थे। यहूदी उन्हें मनुष्य मानने को तैयार थे, और ईसाई उन्हें ईश्वर मानने को। यहूदी उनके आधे मसीह वाले हिस्से को नकार रहे थे और ईसाई दूसरे हिस्से, यानी यीशु वाले हिस्से को नकार रहे थे।

आखिर यीशु मसीह कौन हैं? ईसाई उन्हें यीशु, मनुष्य के पुत्र के रूप में नहीं देखना चाहते; मांस, रक्त और हड्डियों से बने मनुष्य के रूप में, अन्य मनुष्यों की तरह मनुष्य के रूप में, और यहूदी उन्हें ईश्वर के रूप में, शुद्ध चेतना से निर्मित, मांस, रक्त और हड्डियों से नहीं, स्वीकार नहीं करना चाहते थे। किसी ने भी यीशु को उनके संपूर्ण स्वरूप में स्वीकार करने की इच्छा नहीं दिखाई। यह बात केवल यीशु के साथ नहीं है, बल्कि सभी गुरुओं, बुद्ध, कृष्ण, जरथुस्त्र के साथ भी है। जब तक आप यीशु को उनके संपूर्ण स्वरूप में अपने भीतर समाहित नहीं होने देंगे, तब तक आपका रूपांतरण नहीं होगा। जब तक आप उन्हें उनके वास्तविक स्वरूप में स्वीकार नहीं करेंगे, तब तक आप उनसे संपर्क नहीं कर पाएंगे। यीशु, यीशु भी हैं और मसीह भी और उन्हें इस बात का कोई संकोच नहीं है।

बाइबल में कई बार वह कहते हैं, मैं मनुष्य का पुत्र हूं और उतनी ही बार वह यह भी कहते हैं, मैं परमेश्वर का पुत्र हूं। ऐसा लगता है कि उन्हें इस बात का जरा भी आशय नहीं है कि इन दोनों में कोई विरोधाभास है। वास्तव में, कोई विरोधाभास नहीं है। विरोधाभास हमारे मन में है। उनका अस्तित्व दृश्य और अदृश्य, ज्ञात और अज्ञात के बीच समतावादी है। यीशु और मसीह दो किनारों के समान हैं और किसी नदी का प्रवाह तभी संभव है, जब दो किनारे हों। यीशु वह नदी हैं, जो इन दोनों किनारों के बीच बहती हैः दोनों किनारे उनके हैं। वह उनके बीच विद्यमान हैं।

यीशु मसीह कौन हैं- ईश्वर – ईश्वर या मनुष्य ? इस बाबत पूछे गए सभी प्रश्न गलत थे, और उनके उत्तर भी गलत थे। क्यों? क्योंकि प्रश्न या तो यहूदी ज्ञान से या मुस्लिम ज्ञान से या हिंदू ज्ञान से आए थे और उत्तर ईसाई ज्ञान से आए। ज्ञान इसका उत्तर नहीं दे सकता। वह शक्तिहीन है। इतने महत्वपूर्ण प्रश्न केवल भोलेपन से पूछे जा सकते हैं, ज्ञान से नहीं। इस अंतर को समझना आवश्यक है।

जब तक आप यीशु को संपूर्ण स्वरूप में अपने में समाहित नहीं होने देंगे, आपका रूपांतरण नहीं होगा। जब तक आप उन्हें वास्तविक स्वरूप में स्वीकार नहीं करेंगे, उनसे संपर्क नहीं कर पाएंगे।

Who is Jesus Christ? This question has been asked and answered repeatedly throughout the centuries. But both the questioners and the answerers were wrong, because the question was motivated by a particular bias, and so was the answer. They were not fundamentally different; their source was the same.

The question was asked by those who doubted Jesus’ divinity, and the answer was given by those who were unwilling to accept Jesus’ humanity. They were only willing to accept half of him. The Jews were willing to accept him as a man, and the Christians as God. The Jews were denying the Christ part of him, and the Christians were denying the other part, the Jesus part.

Who, then, is Jesus Christ? Christians don’t want to see him as Jesus, the son of man; a man made of flesh, blood, and bones, a man like other men, and the Jews don’t want to accept him as God, made of pure consciousness, not of flesh, blood, and bones. Nobody has been willing to accept Jesus in his totality. This is not only true of Jesus, but of all the masters—Buddha, Krishna, Zarathustra. Unless you allow Jesus to enter into you in his totality, you will not be transformed. Unless you accept him in his true form, you will not be able to connect with him. Jesus is both Jesus and Christ, and he has no hesitation about it.

In the Bible, he says many times, “I am the son of man,” and just as many times he says, “I am the son of God.” He doesn’t seem to have any inkling that there is any contradiction between the two. In fact, there is no contradiction. The contradiction is in our minds. His existence is a synthesis between the visible and the invisible, the known and the unknown. Jesus and Christ are like two banks of a river, and the flow of a river is only possible when there are two banks. Jesus is the river that flows between these two banks: both banks belong to him. He exists between them.

Who is Jesus Christ—God or man? All the questions asked about this were wrong, and the answers given were also wrong. Why? Because the questions came either from Jewish knowledge, or Muslim knowledge, or Hindu knowledge, and the answers came from Christian knowledge. Knowledge cannot answer this. It is powerless. Such important questions can only be asked with innocence, not with knowledge. It is essential to understand this distinction.

Unless you allow Jesus to be completely absorbed within you, your transformation will not happen. Unless you accept him in his true form, you will not be able to connect with him.

Why Blame Others?

दूसरों को क्या दोष देना

एक साधक का सवाल है- शाश्वत सुख क्या है, इसे कैसे पाया जाए? जिस व्यक्ति का मन अनंत सत्ता को अपने चिंतन का विषय बना लेता है, वह वस्तुतः परमात्मा के साथ अपनी पहचान स्थापित कर लेता है। आपके मन में सवाल उठेगा कि यदि परमात्मा अनंत है, तो फिर सीमित व्यक्तित्व का बोध कैसे जन्म लेता है?

मनुष्य का स्वभाव परिमित से अनंत की ओर, भाग से संपूर्ण की ओर बढ़ने का है। यही उसका धर्म है। यह प्रवृत्ति आत्म-संरक्षण और सुख प्राप्ति की मूल इच्छा से उत्पन्न होती है। किंतु जब तक लक्ष्य सीमित रहता है, तब तक शाश्वत सुख संभव नहीं होता। अनादि और अनंत केवल परमात्मा है, इसलिए असीम आनंद की प्राप्ति भी उसी में संभव है। सांसारिक वस्तुएं क्षणिक सुख देती हैं, पर उनके खोने का दुख उस सुख से कहीं अधिक गहरा होता है। संसार में दिखाई देने वाला अधिकांश दुख वस्तुओं या संबंधों की हानि से उपजी पीड़ा ही है। ज्ञानी व्यक्ति इस पीड़ा से इसलिए विचलित नहीं होते, क्योंकि वे जानते हैं कि दुख का मूल कारण अपने संस्कार हैं।

इकाई का व्यक्तित्व अपने आप में पूर्ण नहीं है, इसलिए जब तक वह स्वयं को संपूर्ण सत्ता में विलीन नहीं करता, तब तक दुखों से पूर्ण मुक्ति संभव नहीं। साधकों के कष्ट भी उन्हीं संस्कारों के परिणाम होते हैं, जिनको उन्होंने स्वयं अपने कर्मों से निर्मित किया है। इसलिए प्रतिक्रियाओं से भयभीत होने का कोई आधार नहीं है।

दुख के क्षणों में साधक को दूसरों को दोष देने के बजाय अपने पूर्व कर्मों का आत्ममंथन करना चाहिए और भविष्य में गलत आचरण से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए। उसे यह स्मरण रखना चाहिए कि जब तक विपत्तियों की अग्नि में संस्कार जलकर भस्म नहीं होते, तब तक कष्टों का अनुभव करना ही पड़ता है। इसलिए अपने दुखों के लिए दूसरों में दोष खोजना व्यर्थ है। दरअसल, वे आपकी ही क्रियाओं की प्रतिक्रियाएं हैं।

साधक को अपने चिंतन का केंद्र अनादि और अनंत सत्ता को बनाना चाहिए। वही एकमात्र ऐसी सत्ता है, जो कभी विचलित नहीं होती। जहां स्थान का भेद नहीं, वहां गति भी नहीं। जिसमें सब कुछ समाहित है, उसमें भला हलचल कैसे हो सकती है? फिर भी वह मन से भी अधिक तीव्र है, क्योंकि उसकी विचार-शक्ति ही सृष्टि की समस्त गतिविधियों को दिशा देती है।

इंद्रियां उस सत्ता को पूरी तरह समझ नहीं सकतीं, क्योंकि उनकी गति बाह्य वस्तुओं की ओर होती है। तथाकथित स्थिर वस्तुएं उसकी मानसिक तरंगों की बाह्य अभिव्यक्तियां मात्र हैं। उसकी आनंदमयी सत्ता मन के क्षेत्र से परे, अपनी मूल अवस्था में स्थित है। जब साधक अपनी इस आनंदमयी सत्ता को भली-भांति पहचान लेता है, तब कहा जाता है कि वह ब्रह्म में स्थित हो गया है।

साधक को अपने चिंतन का केंद्र अनादि और अनंत सत्ता को बनाना चाहिए। वही एकमात्र ऐसी सत्ता है, जो कभी विचलित नहीं होती। जिसमें सब कुछ समाहित है, उसमें मला हलचल कैसे हो सकती है?

श्री श्री आनंदमूर्ति

A seeker asks: What is eternal happiness, and how can it be attained? The person whose mind makes the infinite reality the subject of their contemplation essentially establishes their identity with the Supreme Being. A question might arise in your mind: If God is infinite, then how does the perception of a limited personality arise?

The nature of humanity is to move from the finite to the infinite, from the part to the whole. This is its inherent dharma (righteous duty). This tendency arises from the fundamental desire for self-preservation and the attainment of happiness. However, as long as the goal remains limited, eternal happiness is not possible. Only God is beginningless and endless; therefore, the attainment of boundless bliss is possible only in Him. Worldly things provide momentary happiness, but the sorrow of losing them is far deeper than that happiness. Most of the suffering seen in the world is the pain arising from the loss of objects or relationships. Wise people are not disturbed by this suffering because they know that the root cause of suffering lies in their own karmic impressions.

The individual personality is not complete in itself; therefore, until it merges itself into the complete reality, complete liberation from suffering is not possible. The suffering of seekers is also a result of the karmic impressions that they themselves have created through their actions. Therefore, there is no basis for fearing the consequences of one’s actions.

In moments of suffering, instead of blaming others, the seeker should introspect on their past actions and resolve to refrain from wrong conduct in the future. They should remember that until the karmic impressions are burned away in the fire of adversity, one has to experience suffering. Therefore, it is futile to find fault with others for one’s suffering. In fact, they are merely reactions to your own actions.

The seeker should make the beginningless and endless reality the center of their contemplation. That is the only reality that is never disturbed. Where there is no distinction of place, there is no movement either. How can there be any disturbance in that which encompasses everything? Yet, it is swifter than the mind itself, for its thought-power directs all the activities of creation.

The senses cannot fully comprehend that entity, because their movement is directed towards external objects. The so-called static objects are merely external manifestations of its mental vibrations. Its blissful existence resides in its original state, beyond the realm of the mind. When the spiritual aspirant clearly recognizes this blissful existence, it is said that he or she has become established in Brahman.

The aspirant should make the beginningless and endless entity the center of their contemplation. That is the only entity that is never disturbed. How can there be any disturbance in that which encompasses everything?

Shrii Shrii Anandamurti

Thoughts from the Past

अतीत से आते विचार

वर्तमान के प्रति पूर्णतया सचेत होना बिल्कुल आसान नहीं होता, क्योंकि मानव मन बिना छल-छद्म के किसी तथ्य का सीधे-सीधे सामना नहीं कर सकता। विचार अतीत की उत्पत्ति है, इसलिए वह अतीत या भविष्य में ही सोच सकता है, वर्तमान के किसी तथ्य के प्रति पूर्णतया सचेत नहीं हो सकता। जब तक विचार अंतर्विरोध और उससे उत्पन्न सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयत्न करता है, तबतक वह केवल किसी किसी परिणाम परिणाम के के पीछे पीछे दौड़ रहा है, केवल एक लक्ष्य को पाना चाह रहा है। ऐसी विचार प्रक्रिया और अधिक अंतर्विरोध को जन्म देती है, अतएव हमारे भीतर, और इसलिए बाहर भी द्वंद्व, कष्ट और भ्रांति निर्मित करती है।

समु अंतर्विरोध से मुक्त होने के लिए हमें वर्तमान के प्रति बिना किसी चुनाव के सचेत होना होगा। जब आप किसी तथ्य का सामना कर रहे होते हैं, तब चयन का प्रश्नही कैसे उठ सकता है? निश्चय ही जब तक विचार कुछ बनने के लिए, कुछ बदलाव लाने के लिए तथ्य के साथ छेड़छाड़ करता है, तब तक वास्तविकता का बोध नहीं हो पाता। अतः अपने आपको समझना बोध की शुरुआत है। बिना अपने आपको समझे अंतर्विरोध और द्वंद्व बना रहेगा।

याद रखिए, कोई विशेषज्ञ या ज्ञानी व्यक्ति हमें नहीं दिखा सकता कि हम अपने स्व की प्रक्रिया को कैसे समझें। हर किसी को इसका स्वयं अध्ययन करना होगा। इस विषय में चर्चा करके आप और मैं एक-दूसरे की सहायता कर सकते हैं। लेकिन कोई भी उसे हमारे लिए उद्घाटित नहीं कर सकता। कोई भी विशेषज्ञ या गुरु हमारे लिए उसका अन्वेषण नहीं कर सकता। हम अपने संबंधों में ही उसके प्रति सचेत हो सकते हैं। वस्तुओं, संपत्ति, लोगों या धारणाओं के साथ अपने संबंध में ही हमें इसका पता चलेगा कि अंतर्विरोध तभी पैदा होता है, जब कर्म अपने को किसी धारणा के अनुरूप बनाता है। विचार का प्रतीक के रूप में घनीभूत होना, कोई निश्चित रूप पा लेना ही धारणा है और उस प्रतीक के के अनुसार जीने का प्रयास ही अंतर्विरोध लाता है।

अतः जब तक विचार का कोई प्रारूप, कोई ढांचा होगा, अंतर्विरोध बना रहेगा। इस प्रारूप के अंत के लिए और इस प्रकार अंतर्विरोध के अंत की खातिर स्वबोध का होना आवश्यक है। स्व की यह समझ कोई ऐसी प्रक्रिया नहीं है, जो गिने-चुने लोगों के लिए ही सुरक्षित हो। हमें अपनी रोजाना की बातचीत में, अपने सोचने के ढंग में, दूसरे की ओर देखने के अपने नजरिये में ‘स्व’ को समझना होगा। यदि क्षण-प्रतिक्षण प्रत्येक विचार के प्रति, प्रत्येक भाव के प्रति हम सचेत हो सकें, तो हम संबंधों में स्व की प्रक्रिया को समझ पाएंगे। केवल तभी मन के उस मौन की संभावना होती है, जिसमें परम यथार्थ अस्तित्व में आ सके।

विचार का प्रतीक के रूप में घनीभूत होना, कोई निश्चित रूप पा लेना ही धारणा है और उस प्रतीक के अनुसार जीने का हमारा प्रयास ही अंतर्विरोध को जन्म देता है।

जे कृष्णमूर्ति

Being fully aware of the present is not at all easy, because the human mind cannot directly confront a fact without distortion. Thought is a product of the past, therefore it can only think in terms of the past or the future; it cannot be fully aware of a fact in the present. As long as thought is trying to resolve contradictions and all the problems arising from them, it is merely chasing after some result, merely trying to achieve a goal. Such a thought process only creates more contradictions, thus producing conflict, suffering, and confusion within us, and therefore outwardly as well.

To be free from contradiction, we must be aware of the present without choice. When you are confronting a fact, how can the question of choice arise? Surely, as long as thought manipulates the fact to become something else, to bring about some change, there can be no understanding of reality. Therefore, understanding oneself is the beginning of understanding. Without understanding oneself, contradiction and conflict will continue.

Remember, no expert or wise person can show us how to understand the process of our own self. Each one of us must study it for ourselves. You and I can help each other by discussing this matter. But no one can reveal it to us. No expert or guru can explore it for us. We can become aware of it only in our relationships. In our relationship with things, property, people, or ideas, we will discover that contradiction arises only when action conforms to an idea. The crystallization of thought into a symbol, into a fixed form, is an idea, and the attempt to live according to that symbol brings about contradiction.

Therefore, as long as thought has a pattern, a structure, contradiction will persist. For the ending of this pattern, and thus for the ending of contradiction, self-knowledge is essential. This understanding of the self is not a process reserved for a select few. We must understand the “self” in our daily conversations, in our way of thinking, and in our perspective on others. If we can be aware of every thought, every feeling, moment by moment, then we will understand the process of the self in relationships. Only then is there the possibility of that silence of the mind in which ultimate reality can come into being.

The condensation of thought into a symbol, the giving of a definite form to it, is what constitutes a concept, and our attempt to live according to that symbol gives rise to contradiction.

J. Krishnamurti