Initiative of the Kashmiri People

काश्मीरी जनता की पहल

काश्मीर के लोग आखिर कब तक हाथ पर हाथ धरे बैठे रह सकते हैं? कब तक वे संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर आशाभरी निगाह से देखते रह सकते हैं कि वह किसी न किसी दिन काश्मीर की समस्या को हल कर देगा? काश्मीर की समस्या तीन वर्ष से सुरक्षा परिषद के सामने है, किन्तु वह उसका हल निकालने में असफल रही है। काश्मीर में जो प्रत्यक्ष लड़ाई हो रही थी, वह अवश्य बन्द हो गई है। संयुक्त राष्ट्र संघ इसका श्रेय चाहे तो खुद ले सकता है। किन्तु इससे अधिक समस्या को हल करने के लिए उसने कुछ नहीं किया है। यदि निकट भविष्य में उसके द्वारा कोई ठोस कदम उठाये जाने की सम्भावना होती तो भी कुछ बात थी। किन्तु वह तो रूस और अमरीका की आपसी खींचतान में उलझा हुआ है और काफी समय बीत जाने पर भी उसे सर ओवन डिक्सन की रिपोर्ट पर विचार करने का समय नहीं मिला है। ऐसी दशा में यदि काश्मीर के लोगों का धीरज खत्म हो गया हो और वे अपनी समस्या को हल करने के लिए स्वयं ही कोई कदम उठायें तो उन्हें कोई दोष नहीं दिया जा सकता। आखिर वे कब तक अपने-आपको अधर में झूलता रख सकते हैं?

काश्मीर की नेशनल कान्फ्रेंस काश्मीरी लोगों की सबसे बड़ी प्रतिनिधि संस्था है। इसी संस्था के तत्वावधान में काश्मीर के लोगों ने महाराजा की निरंकुश सत्ता से वर्षों मोर्चा लिया…। अन्त में उसे महाराजा की निरंकुश सत्ता को खत्म करने में सफलता हुई और आज काश्मीर का शासन-तंत्र इसी संस्था के नेताओं और प्रतिनिधियों द्वारा चलाया जा रहा है। अतः नेशनल कान्फ्रेंस के निर्णय को काश्मीरी जनता का निर्णय माना जा सकता है। नेशनल कान्फ्रेंस की साधारण सभा ने अपने हाल के अधिवेशन में इस आशय का प्रस्ताव स्वीकार किया है कि काश्मीर में बालिग मताधिकार के आधार पर जल्दी-से-जल्दी आम चुनावों की व्यवस्था की जाये और एक संविधान परिषद संगठित की जाये। यह संविधान परिषद काश्मीर का विधान बनायेगी और भारत के साथ अपने भावी संबंधों को अन्तिम रूप से तय करेगी। काश्मीर का भविष्य स्वयं काश्मीर के लोगों को तय करना है, इस सिद्धान्त को भारत शुरू से ही मानता आ रहा है। अतः यदि काश्मीर के लोग इस प्रश्न का लोकतंत्री तरीके से फैसला करने का निर्णय करते हैं, तो इसमें भारत को कोई आपत्ति नहीं हो सकती।

How long can the people of Kashmir remain idle? How long can they continue to look to the United Nations with hope that it will someday resolve the Kashmir issue? The Kashmir issue has been before the Security Council for three years, but it has failed to find a solution. The overt fighting in Kashmir has certainly ceased. The United Nations can take credit for this if it wishes. But it has done nothing more to resolve the problem. If there were a possibility of concrete action by it in the near future, it would be something. But it is embroiled in the mutual conflict between Russia and America and, even after a considerable period of time, it has not found time to consider Sir Owen Dixon’s report. In such a situation, if the people of Kashmir have lost their patience and take steps to resolve their problem, they cannot be blamed. How long can they keep themselves in limbo?

The National Conference of Kashmir is the largest representative body of the Kashmiri people. Under its aegis, the people of Kashmir fought for years against the Maharaja’s autocratic rule… Ultimately, it succeeded in overthrowing the Maharaja’s autocratic rule, and today, the governance of Kashmir is run by the leaders and representatives of this body. Therefore, the decision of the National Conference can be considered the decision of the Kashmiri people. In its recent session, the General Assembly of the National Conference adopted a resolution to hold general elections in Kashmir as soon as possible on the basis of adult suffrage and to form a Constituent Assembly. This Constituent Assembly will draft the Constitution of Kashmir and ultimately determine its future relationship with India. India has always upheld the principle that the future of Kashmir rests with the people of Kashmir. Therefore, if the people of Kashmir decide to decide this question democratically, India can have no objection to it.

The Pay Commission will serve the interests of employees.

कर्मचारियों के हित साधेगा वेतन आयोग

हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने आठवें वेतन आयोग के ‘टर्म ऑफ रेफरेंस’ को मंजूरी दी है। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व जज न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। कहना गलत नहीं होगा कि दीवाली और छठ पूजा के त्योहारों के समय केंद्र सरकार की यह घोषणा सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा तोहफा है। गौरतलब यह भी है कि बिहार चुनाव के पहले केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। हालांकि, वेतन आयोग की सिफारिशों को आने में समय लगेगा, लेकिन वह जब भी आएगा, लाखों केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को सीधा फायदा मिलेगा।

दरअसल, इस कवायद में केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन-भत्तों व पेंशन संरचना की समीक्षा की जाती है। विभिन्न स्तर के कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति, महंगाई दर, जीवन-यापन की लागत और कार्य परिस्थितियों का गहन अध्ययन करते हुए रिपोर्ट तैयार की जाती है। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि कर्मचारियों को न्यायसंगत और प्रतिस्पर्दी वेतन मिले। इससे प्रशासनिक दक्षता और कर्मचारियों का मनोबल, दोनों बढ़ते हैं। यह सब करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि किसी भी समाज और सरकार के बेहतर प्रबंधन में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका काफी अहम होती है। वे समाज और सरकार के बीच सेतु का काम करते हैं। वे विभिन्न सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतारते हैं और जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाते हैं। इस तरह, समाज में न्याय और समानता सुनिश्चित करने में उनका बड़ा योगदान होता है। संकट या आपदा के समय वे अग्रिम पंक्ति में रहकर जनता की सेवा करते हैं। उनकी कार्यकुशलता से शासन व्यवस्था पारदर्शी और प्रभावी बनती है।

जब सरकारी कर्मचारी इतना कुछ करते हैं, तो उनका ख्याल रखना जरूरी है। केंद्र सरकार ने उचित ही वेतन आयोग का गठन किया और उम्मीद है कि आयोग की सिफारिशों को जल्द ही स्वीकार कर लिया जाएगा। वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कार्य के प्रति उनमें उत्साह और ज्यादा बढ़ेगा। इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा। वास्तव में, जब कर्मचारियों के वेतन बढ़ते हैं, तो उनकी क्रय शक्ति, यानी खरीदने की क्षमता बढ़ती है, जिससे बाजार में वस्तुओं और सेवाओं की मांग बढ़ जाती है और व्यापार व उद्योगों को लाभ मिलता है। इसका सकारात्मक असर आम जनजीवन पर भी पड़ता है।

सुनील कुमार महला, टिप्पणीकार

Recently, the Central Government took a major decision in the interest of its employees. The Union Cabinet approved the Terms of Reference for the Eighth Pay Commission. Justice Ranjana Prakash Desai, a former Supreme Court judge, has been appointed as the Commission’s Chairperson. It would not be wrong to say that this announcement by the Central Government, coinciding with the Diwali and Chhath Puja festivals, is a significant gift for government employees. It is also noteworthy that this decision was taken before the Bihar elections. Although the Pay Commission’s recommendations will take time to be released, whenever they are, millions of central employees and pensioners will directly benefit.

This exercise involves reviewing the salaries, allowances, and pension structures of central employees. A report is prepared after thoroughly studying the economic situation, inflation rate, cost of living, and working conditions of employees at various levels. This ensures that employees receive fair and competitive salaries. This enhances both administrative efficiency and employee morale. All this is necessary because government employees play a crucial role in the efficient management of any society and government. They act as a bridge between society and the government. They implement various government schemes and deliver their benefits to the public. In this way, they play a significant role in ensuring justice and equality in society. In times of crisis or disaster, they serve the public on the front lines. Their efficiency makes governance transparent and effective.

When government employees contribute so much, it is important to take care of them. The Central Government rightly constituted the Pay Commission, and it is hoped that the Commission’s recommendations will be accepted soon. Implementation of the Pay Commission’s recommendations will improve the financial situation of employees and increase their enthusiasm for work. This will also impact the country’s economy. In fact, when employees’ salaries increase, their purchasing power increases, which increases the demand for goods and services in the market and benefits businesses and industries. This also has a positive impact on the lives of ordinary people.

Sunil Kumar Mahala, Commentator

Workers will not benefit much from this.

कामगारों को इससे ज्यादा फायदा नहीं होगा

कहा जा रहा है कि वेतन आयोग का गठन केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ा तोहफा है और उनकी किस्मत खुलने बाली है। देश के करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69 लाख पेंशनभोगियों के भविष्य का फैसला यह आयोग करेगा और कुछ विश्लेषक दावा करने से नहीं चूक रहे कि इन कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को लड्डु मिलने वाला है। मगर क्या वास्तव में ऐसी होगा ?

हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इस वेतन आयोग के गठन से पहले केंद्र सरकार ने यह शर्त रख दी है कि देश की आर्थिक स्थिति व राजकोषीय अनुशासन, विकास व कल्याण से जुड़ी योजनाओं के आवंटन, राज्य सरकारों पर बोझ और निजी क्षेत्र के वेतन ढांचे का ख्याल रखकर ही आयोग अपनी सिफारिशें दें। इसका मतलब है कि सरकार खुद मान रही है कि देश की अर्थव्यवस्था बाहुत अच्छी नहीं है, इसलिए सोच-विचारकर ही वेतन में बढ़ोतरी की जाए। बजट का तो इसमें ख्याल रखा ही गया है, इसका भी ध्यान रखा गया है कि निजी क्षेत्र के वेतन से सरकारी क्षेत्र के वेतन बहुत अधिक न रखे जाएं। इन सबका मतलब यही है कि सीमित दायरे में ही आयोग अपनी सिफारिशें देगा। कुछ लोग फिटमेंट फैक्टर की खूब चर्चा कर रहे हैं। जो लोग इस शब्द को नहीं जानते, उनको बता दूं कि वेतन वृद्धि को मापने का यह एक मापक है। अगर फिटमेंट फैक्टर 2 है, तो इसका मतलब है कि कर्मचारियों के बेसिक वेतन में दो गुना की वृद्धि होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार फिटमेंट फैक्टर 1.9 रह सकता है, यानी किसी का बेसिक वेतन यदि 1,000 रुपया है, उसकी सैलरी बढ़कर 1,900 रुपये हो जाएगी। यानी, करीब 90 फीसदी वेतन बढ़ जाएगा, लेकिन इसके साथ ही 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता भी खत्म हो जाएगा। इस तरह, शुद्ध लाभ 32 प्रतिशत ही रह जाएगा। वेतन आयोग से जुड़ा एक पहलू यह भी है कि जैसे ही इसकी सिफारिश सरकार द्वारा स्वीकार की जाती है, महंगाई में जबर्दस्त इजाफा होता है। अव्वल तो मुद्रास्फीति दर पहले से ही ज्यादा है, ऐसे में, यदि इसकी सिफारिशें मान ली जाती हैं, (जो हमेशा मानी जाती रही है) तो महंगाई और बढ़ जाएगी। इस तरह, कर्मचारियों को उस तरह से फायदा नहीं मिलेगा, जितना दावा किया जा रहा है, क्योंकि वेतन बढ़ते ही उनके खर्च भी बढ़ जाएंगे। हमें यह भी समझना होगा कि रुपये का अवमूल्यन हो रहा है और लोगों की क्रय शक्ति लगातार कमजोर हो रही है। ऐसे में, वेतन वृद्धि के बाद भी कर्मचारियों को जरूरी लाभ मिल सकेगा, इस बात पर स्वाभाविक ही संदेह है।

स्वाति कुमारी, टिप्पणीकार

It is being said that the formation of the Pay Commission is a major gift for central employees and a turning point for their fortunes. This commission will decide the future of approximately 5 million central employees and 6.9 million pensioners, and some analysts are quick to claim that these employees and pensioners will receive a bounty. But will this actually be the case?

We should not forget that before the formation of this Pay Commission, the central government stipulated that the commission should make its recommendations only after considering the country’s economic situation and fiscal discipline, allocations for development and welfare schemes, the burden on state governments, and the private sector’s salary structure. This implies that the government itself acknowledges that the country’s economy is not doing very well, and therefore, salary increases should be considered. Budget considerations have been taken into account, and it has also been ensured that government sector salaries are not significantly higher than private sector salaries. All of this means that the commission will make its recommendations within a limited scope. Some people are discussing the fitment factor. For those unfamiliar with the term, it’s a metric for measuring salary increases. If the fitment factor is 2, it means that employees’ basic salaries will double. It’s estimated that this time the fitment factor could be 1.9, meaning someone with a basic salary of ₹1,000 would see their salary increase to ₹1,900. This means salaries will increase by approximately 90%, but the dearness allowance (DA) of 58% will also be eliminated. Thus, the net benefit will be a mere 32%. Another aspect of the Pay Commission is that as soon as its recommendations are accepted by the government, inflation increases dramatically. Firstly, inflation is already high, and if its recommendations are accepted (as they always have been), inflation will increase further. Consequently, employees will not benefit as much as claimed, because their expenses will also increase as salaries increase. We also need to understand that the rupee is devaluing and people’s purchasing power is steadily declining. Consequently, there are natural doubts about whether employees will receive the necessary benefits even after a pay raise.

Swati Kumari, Commentator

Why Be Spiritual

क्यों बनना चाहिए आध्यात्मिक

नैतिकता फायदे की चीज है, क्योंकि यह समाज में एक व्यवस्था लाती है, लेकिन इससे अंदरूनी तबाही आती है। मानवता भी सामाजिक व्यवस्था ले आएगी, लेकिन बिना किसी जोर-जबरदस्ती के। यह लोगों को सुंदर इंसान बनाती है। अगर आप अपने भीतर मानवता को उमड़ने देते हैं, सिर्फ तभी देवत्व स्वाभाविक रूप से खिलेगा। नैतिकता कभी देवत्व नहीं ला सकी; इसके बजाय यह आपके भीतर अपराध-बोध, शर्म और डरले आई है, क्योंकि धर्म ने जिस किस्म की नैतिकता निर्धारित की है, वह कोई भी पालन नहीं कर सकता।

ही दुनिया के प्रमुख धर्म जिन बातों को ‘पाप’ कहते हैं, आप उनकी एक सूची बनाइए, और फिर आपको पता चलेगा कि जीवित रहना भी पाप है। अगर आप पैदा हो जाते हैं, तो यह पाप है, अगर आपको मासिक स्राव होता है, तो यह पाप है; अगर आप यौन संबंध बनाते हैं, तो यह पाप है। हर चीज एक पाप है। चूंकि जीवन-प्रक्रिया पाप है, तो आप हमेशा अपराध-बोध या डर की हालत में होते हैं। अगर लोगों के अंदर इतना डर और अपराध-बोध नहीं होता, तो दुनिया भर के मंदिर, मस्जिद और चर्च भरे नहीं रहते। अगर आप खुद-ब-खुद आनंदित रहते हैं, तो जाकर समुद्र तट पर बैठ जाते या पेड़ों के पत्तों की सरसराहट सुनते। सिर्फ इसलिए कि धर्म ने हर चीज के बारे में इस कदर डर, शर्म और अपराध-बोध की भावना भर दी है कि आप अपनी ‘बायोलॉजी’ को लेकर ही शर्मिंदा हैं। अब आपको उस पाप को धोने के लिए मंदिर, मस्जिद या चर्च जाना होता है।

लोग हमेशा मूल्यों, नैतिकताओं और आचारों को भ्रष्ट करने के तरीके ढूंढ़ लेंगे। लेकिन आप जब प्रसन्न होते हैं, जब आप अपने भीतर खुश होते हैं, तो स्वाभाविक रूप से अपने आस-पास हर किसी से अच्छा बर्ताव करते हैं। आध्यात्मिकता का मतलब जीवन से दूर जाना नहीं है; इसका मतलब अंतरतम तक जीवंत हो जाना है, वह भी पूरी तरह से। इसीलिए मेरा काम बस इंसान को सचमुच आनंदमय बनाना है। उम्र के साथ फुर्ती कम हो सकती है, लेकिन आनंद और जीवंतता के स्तर का कम होना जरूरी नहीं है। अगर आपको खुशी और जीवंतता के स्तर में कमी आ रही है, तो आप बस

आध्यात्मिकता का मतलब जीवन से दूर जाना नहीं है; इसका मतलब अंतरतम तक जीवंत हो जाना है, वह भी पूरी तरह से। इसीलिए मेरा काम बस इंसान को सचमुच आनंदमय बनाना है।

दुर्भाग्य से, सभी तरह की विश्वास-प्रणालियों को आध्यात्मिकता कहा जा रहा है। मगर आध्यात्मिक प्रक्रिया हमेशा से एक तलाश, एक खोज रही है। इन दोनों के बीच एक बड़ा फर्क है, क्योंकि विश्वास करने का मतलब है कि आपने कोई चीज बस मान ली है, जिसे आप नहीं जानते; ढूंढ़ने का मतलब है कि आपको यह एहसास हो गया है कि आप नहीं जानते। इससे बेहिसाब लचीलापन आ जाता है।

सद्‌गुरु जग्गी वासुदेव

Morality is beneficial because it brings order to society, but it also brings inner destruction. Humanity will also bring social order, but without coercion. It makes people beautiful human beings. Only if you allow humanity to flow within you will divinity blossom naturally. Morality has never brought divinity; instead, it has brought guilt, shame, and fear within you, because no one can follow the kind of morality prescribed by religion.

Make a list of the things that the world’s major religions call “sins,” and you will realize that even being alive is a sin. If you are born, it is a sin; if you menstruate, it is a sin; if you have sex, it is a sin. Everything is a sin. Since the process of life is sin, you are always in a state of guilt or fear. If people didn’t have so much fear and guilt, temples, mosques, and churches around the world wouldn’t be full. If you were naturally happy, you’d go and sit on the beach or listen to the rustling of the leaves. It’s only because religion has instilled so much fear, shame, and guilt about everything that you’re ashamed of your own biology. Now you have to go to a temple, mosque, or church to wash away that sin.

People will always find ways to corrupt values, morals, and ethics. But when you’re happy, when you’re content within yourself, you naturally treat everyone around you well. Spirituality doesn’t mean withdrawing from life; it means becoming alive to the core, and that too completely. That’s why my job is simply to make people truly joyful. Agility may diminish with age, but the level of joy and vitality doesn’t necessarily decrease. If you’re experiencing a decline in your happiness and vitality, you simply…

Spirituality doesn’t mean moving away from life; it means becoming alive to the core, and that too completely. That’s why my job is simply to make people truly joyful.

Unfortunately, all kinds of belief systems are being called spirituality. But the spiritual process has always been a search, a quest. There’s a big difference between the two, because believing means you’ve simply accepted something you don’t know; seeking means you’ve realized you don’t know. This creates immense flexibility.

Sadhguru Jaggi Vasudev

Guidance for Workers

मजदूरों का पथ-प्रदर्शन

समाज में अनेक वर्गों का अस्तित्व है। इन वर्गों में किसान और मजदूर वर्ग बहुसंख्यक हैं और लोकतंत्री युग में संख्या बल का अपना विशेष स्थान होता है। संख्या में अधिक होते हुए भी किसान और मजदूर शोषण के शिकार रहे और गरीबी तथा भूख उनके जीवन के साथी बन गये। समय के प्रवाह ने इन वर्गों में अपनी स्थिति के प्रति असंतोष उत्पन्न किया और वे उसमें सुधार करने की ओर प्रेरित हो रहे हैं। उद्योगों में काम करने वाले मजदूरों की अपेक्षा किसानों को भिन्न परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। इसलिए किसानों की समस्याओं को जुदा ढंग से हल करना पड़ेगा।

कारखानों में एक जगह काम करने के कारण मजदूरों में वर्ग चेतना अधिक विकसित हुई है। मजदूर काफी समय से संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ते आये हैं। इस कारण मजदूर आंदोलनों के प्रति सरकार और जनता का ध्यान विशेष रूप से आकृष्ट हुआ है। यद्यपि उद्योगों में काम करने वालों की संख्या 4-5 प्रतिशत से अधिक नही है, फिर भी उनके हाथ में अच्छा या बुरा करने की काफी शक्ति है। समाज का जीवन उद्योगों के उत्पादन पर निर्भर करता है और मजदूरों के सहयोग के बिना ये उद्योग ठीक प्रकार से नहीं चल सकते। उद्योगों के संचालन में पूंजी का अपना स्थान है, किन्तु श्रम का स्थान भी निर्विवाद है। पूंजी और श्रम के सहयोग से ही उद्योग ठीक प्रकार से चल सकते हैं और समाज की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं। इसलिए पूंजी की भांति श्रम की भी समाज में प्रतिष्ठा करनी होगी और मजदूरों को सुखी और संतुष्ट बनाने को चिंता करनी पड़ेगी।

मजदूर संगठन का उद्देश्य क्या हो, यह सबसे अधिक विचारणीय प्रश्न है। मजदूरों के क्षेत्र में इस समय अनेक दल काम कर रहे हैं। कुछ दल मजदूरों के तात्कालिक प्रश्नों को हल करने की उतनी चिंता नहीं करते, जितनी अपने दलगत स्वार्थों की पूर्ति के निमित्त मजदूरों की संगठन-शक्ति का उपयोग कर लेना चाहते हैं। मजदूरों को उनकी भलाई के लिए काम करने का दावा करने वाले दलों के बीच चुनाव करने में विवेक से काम लेना होगा। इन दलों में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का संगठन, जिसका तीसरा वार्षिक अधिवेशन जमशेदपुर में हो रहा है, सुनिश्चित आधार पर संचालित हो रहा है

Many classes exist in society. Farmers and laborers constitute the majority of these classes, and in a democratic era, numerical strength holds a special place. Despite their large numbers, farmers and laborers remained victims of exploitation, and poverty and hunger became their constant companions. The passage of time has generated dissatisfaction among these classes, and they are being motivated to improve their situation. Farmers have to work under different conditions than workers in industries. Therefore, their problems must be addressed differently.

Working in factories has fostered a greater class consciousness among workers. Workers have been organizing and fighting for their rights for a long time. This has drawn particular attention from the government and the public to labor movements. Although they constitute no more than 4-5 percent of the workforce, they hold considerable power to influence good or bad. The life of society depends on industrial production, and without the cooperation of workers, these industries cannot function properly. Capital has its place in the operation of industries, but the place of labor is also undeniable. Only with the cooperation of capital and labor can industries function properly and meet the needs of society. Therefore, like capital, labor must also be respected in society, and attention must be paid to making workers happy and satisfied.

What should be the objective of a labor organization is the most important question. Numerous parties are currently working in the labor sector. Some parties are not so concerned with solving workers’ immediate problems as they are with using their organizational strength to fulfill their partisan interests. Workers must exercise discretion in choosing between parties claiming to work for their welfare. Among these parties, the Indian National Trade Union Congress, whose third annual session is being held in Jamshedpur, operates on a solid basis.

Holding on to the Past

अतीत को पकड़ना

मानव मन या तो अतीत होता है या भविष्य। वर्तमान में मन की कोई सत्ता नहीं। और मन ही संसार है इसलिए वर्तमान में संसार की कोई सत्ता नहीं। और मन ही समय है, इसलिए वर्तमान में समय की भी कोई सत्ता नहीं।

अतीत का वस्तुतः कोई अस्तित्व नहीं है, सिर्फ स्मृतियां हैं। जैसे रेत पर छूटे हुए पगचिह्न। चित्त पर जो बीत गया है, व्यतीत हो गया है, उसकी छाप रह जाती है। उसी छाप में अधिकतर लोग जीते हैं। अब जो नहीं है, उसमें जिएंगे, तो आनंद कैसे पाएंगे? प्यास तो है वास्तविक और पानी पीएंगे स्मृतियों का, तो बुझेगी प्यास ? धूप तो है वास्तविक और छाता लगाएंगे कल्पनाओं का, रुकेगी धूप उससे ?

अतीत का कोई अस्तित्व नहीं। वह जा चुका, मिट चुका। मगर हम जीते हैं अतीत में, और इसीलिए हमारा जीवन व्यर्थ, अर्थहीन, थोथा है। हम जीते तो हैं, मगर जी नहीं पाते हैं। जीते तो हैं, लेकिन घिसटते हैं। ऐसे जीने में नृत्य नहीं, संगीत नहीं, उत्सव नहीं। खास बात यह है कि अतीत रोज बड़ा होता जाता है। जैसे-जैसे वह बड़ा होता है, वैसे-वैसे हमारे सिर पर बोझ बड़ा होता है। इसलिए छोटे बच्चों की आंखों में जो निदर्दोषता दिखाई पड़ती है, जो संतत्व दिखाई पड़ता है, वह बूढ़ों की आंखों में खोजना मुश्किल हो जाता है। उनमें हजार तरह के झूठ इकट्ठे हो जाते हैं। सारा अतीत ही झूठ है।

जीसस एक सुबह झील पर रुके। सूरज अभी उगा न था, बस उगने को था। एक मछुआरे ने झील में जाल फेंका। जीसस ने उस महुआरे के कंधे पर हाथ रखा, तो मछुआरे ने पलटकर उनकी ओर देखा। सूरज की पहली किरणें जीसस के चेहरे पर पड़ीं, उस मछुआरे की आंख जीसस की आंख से मिली और बात हो गई। क्षण भर न्नाटा रहा और जीसस ने कहा, छोड़ यह जाल, पकड़ लीं तुमने बहुत मछलियां, मैं तुझे परम घन खोजने का सूत्र देता हूं। ऐसा जाल फेंकना सिखाता हूं कि परमात्मा ही उसमें फंसें। उनसे कम को क्या फांसना ?

वह जीसस के पीछे लग गया। वे दोनों गांव से बाहर निकलने को ही थे कि एक आदमी भागता आया और कहा, इस पागल आदमी के साथ कहां जा रहे हो? तुम्हारे पिता की मृत्यु हो गई है। वापस चलो, पिता का अंतिम अतीत का कोई अस्तित्व नहीं। वह जा चुका, मिट चुका। मगर हम जीते हैं अतीत में, और इसीलिए हमारा जीवन व्यर्थ, अर्थहीन, थोथा है। हम जीते तो हैं, मगर जी नहीं पाते हैं।

संस्कार करना है या नहीं? उस युवक ने जीसस से कहा, मुझे क्षमा करें, मैं पिता का अंतिम संस्कार करके तीन दिन बाद लौट आऊंगा।

तब जीसस ने उससे कुछ बातें कहीं। उन्होंने कहा एक पल का ही भरोसा नहीं है, तो कल का क्या भरोसा ? तेरे पिता को पक्का था कि आज वह मर जाएंगे ? तीन दिन बाद यह किरण रहेगी, जो तुझमें आज फूटी है? हम सब पीछे लौटकर देखते हैं। इस अतीत के उपद्रव से भविष्य का उपद्रव पैदा होता है।

The human mind is either the past or the future. The mind has no existence in the present. The mind is the world, so the world has no existence in the present. The mind is time, so time has no existence in the present.

The past has no real existence; it exists only in memories. Like footprints left on sand. The mind is imprinted with what has passed, what has already passed. Most people live in that imprint. How can we find happiness if we live in what no longer exists? Thirst is real, and will drinking the water of memories quench it? The sun is real, and using an umbrella of imagination will block the sun?

The past has no existence. It has gone, it has vanished. But we live in the past, and that is why our lives are meaningless, meaningless, and empty. We live, but we cannot live. We live, but we drag on. In such a life, there is no dance, no music, no celebration. The important thing is that the past grows larger every day. As he grows older, the burden on our shoulders grows. Therefore, the innocence and saintliness that we see in the eyes of young children becomes difficult to find in the eyes of old people. A thousand kinds of lies accumulate within them. The entire past is a lie.

Jesus stopped by a lake one morning. The sun hadn’t risen yet, it was just about to. A fisherman cast a net into the lake. Jesus placed his hand on the fisherman’s shoulder, and the fisherman turned and looked at him. The first rays of the sun fell on Jesus’ face, the fisherman’s eyes met Jesus’s, and they spoke. He remained silent for a moment, and Jesus said, “Leave this net. You have caught many fish. I will give you the formula for finding the ultimate ocean. I teach you to cast such a net that even God is caught in it. Why trap anyone less than Him?”

He followed Jesus. They were about to leave the village when a man came running and said, “Where are you going with this madman? Your father has died. Come back. Your father’s past no longer exists. He is gone, erased. But we live in the past, and that is why our lives are meaningless, meaningless, and empty. We live, but we cannot live.”

Should we perform the last rites or not? The young man said to Jesus, “Forgive me, I will perform the last rites for my father and return in three days.”

Then Jesus spoke to him. He said, “If you can’t guarantee even a moment, how can you guarantee tomorrow? Was your father sure he would die today? Will this ray of light that has appeared in you today still exist in three days?” We all look back. The turmoil of the past creates the turmoil of the future.”

Not considering gold as capital is a misconception.

सोना को पूंजी न मानना गलत सोच

कार्ल मार्क्स ने अपनी महान कृति दास कैपिटल में लिखा है- ‘सोना और चांदी स्वभावतः मुद्रा नहीं हैं, जबकि मुद्रा स्वभावतः सोना और चांदी है।’ यह कथन अर्थशास्त्र में सोने जैसी बहुमूल्य धातुओं के महत्वपूर्ण स्थान को गहराई से उजागर करता है। औद्योगिक युग में स्वर्ण मानक मौद्रिक प्रणाली को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है, और कोई भी अन्य धातु या अधात्विक पदार्थ सोने की बराबरी नहीं कर सका है। पूरी दुनिया में अब तक लगभग 2,00,000 टन सोने का खनन किया गया है, और विभिन्न देशों की सरकारें स्वर्ण भंडार को राष्ट्रीय आर्थिक स्थिरता का एक महत्वपूर्ण उपकरण मानती हैं। जैसे कि अमेरिका के पास करीब 8,000 टन सोना है, जबकि चीन और रूस, दोनों के पास 2,000 टन से अधिक सोना है।

भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है, लगभग 25,000 टन के ऊपर। हालांकि, इस सोने का अधिकांश हिस्सा आम लोगों के पास है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में एक है, फिर भी यहां करोड़ों लोग गरीब हैं। इसके बुनियादी ढांचे के विकास के लिए तुरंत धन की जरूरत है, जबकि भारत में अंतरराष्ट्रीय व घरेलू, दोनों ही स्तर पर निवेश ज्यादा नहीं है। ऐसे में, यदि भारत के निजी स्वर्ण भंडार, जिसका मूल्य एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है, का उपयोग किया जा सके, तो इससे भारत की अर्थव्यवस्था को उल्लेखनीय रूप से बढ़ावा मिलेगा। वैसे भी, किसी देश की अर्थव्यवस्था को बनाए रखने के लिए निजी स्वर्ण का उपयोग कोई नई बात नहीं है। दक्षिण कोरिया इसका एक बड़ा उदाहरण है। अपने अद्वितीय आर्थिक गुणों के कारण, पर्याप्त स्वर्ण भंडार किसी भी देश के आर्थिक विकास का एक ठोस आधार साबित हुआ है।

पूरी दुनिया में सोना धन, प्रतिष्ठा, निवेश और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। इसका मूल्य किसी भी कागजी मुद्रा, बॉन्ड या क्रिप्टोकरेंसी से कहीं अधिक है। इस तरह देखें, तो सोना अंततः पूंजी का ही एक रूप है। इस विशाल धन का निवेश न करना आर्थिक विकास के लिए नुकसानदेह है। भारतीय समाज में लगभग 25,000 टन सोने का भंडार है, जो खरबों मूल्का का है। यदि इसका एक अंश भी निवेश किया जाए, तो यह भारत की आर्थिक वृद्धि को उल्लेखनीय रूप से बढ़ा देगा। हालांकि, भारत में ऐसा नहीं किया जाता, उल्टे प्रति वर्ष विदेशी मुद्रा भंडार का अरबों डॉलर वह अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की खरीद पर खर्च करता है, जिससे उसका व्यापार घाटा बढ़ता है और रुपये पर दबाव पड़ता है। लंबे समय से चली आ रही यह धारणा अब बदलनी चाहिए।

ह्युमिनशी, टिप्पणीकार

Karl Marx wrote in his magnum opus, Das Kapital, “Gold and silver are not inherently money, while money is inherently gold and silver.” This statement profoundly highlights the important place of precious metals like gold in economics. In the industrial age, the gold standard monetary system reigned supreme, and no other metal or non-metallic substance has been able to match gold. Approximately 200,000 tons of gold have been mined worldwide, and governments across countries consider gold reserves a vital tool for national economic stability. For example, the United States possesses approximately 8,000 tons, while China and Russia both possess over 2,000 tons.

India has the world’s largest gold reserves, approximately 25,000 tons. However, most of this gold is held by ordinary people. India is one of the world’s fastest-growing major economies, yet millions of people remain poor. Its infrastructure development requires immediate funding, while India lacks significant investment, both internationally and domestically. Therefore, if India’s private gold reserves, valued at over one trillion US dollars, could be utilized, it would significantly boost India’s economy. The use of private gold to sustain a country’s economy is not new. South Korea is a prime example. Due to its unique economic properties, substantial gold reserves have proven to be a solid foundation for any country’s economic development.

Gold is considered a symbol of wealth, prestige, investment, and security throughout the world. Its value far exceeds that of any paper currency, bond, or cryptocurrency. In this sense, gold is ultimately a form of capital. Not investing this vast wealth is detrimental to economic development. Indian society holds approximately 25,000 tons of gold reserves, worth trillions of mulaka. If even a fraction of this were invested, it would significantly boost India’s economic growth. However, India doesn’t do this; instead, it spends billions of dollars of its foreign exchange reserves each year buying gold in the international market, widening its trade deficit and putting pressure on the rupee. This long-held perception must now change.

Huminshi, Commentator

A Valuable Savings Tool in India

भारत में बचत का एक बहुमूल्य साधन

भारत में सोना को लेकर लोगों में हद से अधिक रुझान जरूर है, लेकिन वे इसे बचत का एक साधन मानते हैं, निवेश का रास्ता नहीं। इसका मतलब है कि इसका इस्तेमाल वे अच्छे वक्त में पूंजी बनाने में नहीं करेंगे, बल्कि बुरे वक्त में इसे बेचकर या बंधक लगाकर रुके काम को पूरा करने में जरूर करेंगे। लोगों में यह भरोसा इसलिए है, क्योंकि उनको लगता है कि सोना उनके बुरे वक्त का साथी है।

मगर अभी दिक्कत यह है कि सोना काफी महंगा हो गया है। आंकड़े बताते हैं कि एक वर्ष में इसमें 35 से 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अब इसके 10 ग्राम की कीमत सवा लाख रुपये के आसपास हो गई है। अगर यह यूं ही महंगा होगा, तो लोग इसे कम खरीदेंगे। सोने की कीमतें बढ़ने से कई तरह की अन्य दिक्कतें भी हो सकती हैं। जैसे-देश का आयात बिल बढ़ सकता है। चूंकि भारत स्वर्ण आयात के मामले में दुनिया में सबसे ऊपर है, इसलिए जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा होता है, तो भारत को उतना ही सोना खरीदने के लिए ज्यादा विदेशी मुद्रा (डॉलर) खर्च करनी पड़ती है। इससे व्यापार संतुलन बिगड़ सकता है और देश के पास डॉलर का भंडार कम हो सकता है। सोने का महंगा होना रुपये पर भी दबाव बढ़ा सकता है, क्योंकि सोने का आयात बढ़ने से रुपये की मांग कम हो जाती है और डॉलर की मांग बढ़ जाती है। इससे रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले कमजोर हो सकती है और रुपये का अवमूल्यन हो सकता है। एक कमजोर रुपया आयातित वस्तुओं (जैसे-तेल, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स) को और भी महंगा बना देता है, जिससे पूरे देश में महंगाई बढ़ सकती है। वैसे, महंगा सोना तस्करी भी बढ़ा सकता है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो सकता है और यह देश की सुरक्षा के लिए चिंता का एक बड़ा कारण भी बन सकता है।

इस तरह यह कहा जा सकता है कि भारत में सोना सिर्फ गहना नहीं, बल्कि पूरी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इस कारण यह पारंपरिक व भरोसेमंद बचत का बहुमूल्य साधन भी है। शादी-ब्याह के मौके पर ही इसलिए सोने-चांदी के गहने दिए जाते हैं, ताकि प्रतिकूल हालात में यह नवदंपति का सहारा बने। यह माना जाता है कि रुपये-पैसे तो कुछ दिनों में खर्च हो जाएंगे, लेकिन सोने-जेवरात तिजोरियों में रखे रहेंगे और बुरे वक्त में काम आएंगे। हालांकि, इस सोच को बदलने की बात बार-बार की जाती है, लेकिन मेरा यही मानना है कि जब निवेश के इतने साधन हमारे पास हैं, तो सोना पर दांव क्यों लगाना? इसका इस्तेमाल बचत के रूप में ही होना चाहिए। बेवजह इसे बाजार के हवाले करने का कोई मतलब नहीं है।

दीपा कुमारी, टिप्पणीकार

While there is a tremendous interest in gold in India, they view it as a savings tool, not an investment avenue. This means they won’t use it to build wealth in good times, but rather to sell or mortgage it in bad times to complete pending projects. This confidence stems from the belief that gold is their companion in bad times.

But the current problem is that gold has become very expensive. Statistics show that it has increased by 35 to 50 percent in a year, and now the price of 10 grams is around ₹1.25 lakh. If it continues to be expensive, people will buy less of it. Rising gold prices can also lead to a number of other problems, such as increasing the country’s import bill. Since India is the world’s leading gold importer, when gold prices rise in the international market, India has to spend more foreign currency (dollars) to purchase the same amount of gold. This could worsen the trade balance and deplete the country’s dollar reserves. A rising gold price could also put pressure on the rupee, as increased gold imports reduce demand for the rupee and increase demand for the dollar. This could weaken the rupee against the dollar and lead to its devaluation. A weak rupee makes imported goods (such as oil, machinery, and electronics) even more expensive, leading to inflation across the country. Furthermore, higher gold prices could also increase smuggling, leading to government revenue losses and a major security concern for the country.

In this way, it can be said that in India, gold is not just a jewelry item but the backbone of the entire economy. Therefore, it is a traditional and reliable savings asset. Gold and silver jewelry are often given on weddings to provide a cushion for the newlyweds in adverse circumstances. It’s believed that money will be spent in a few days, but gold and jewelry will be kept in safes and useful in difficult times. While this mindset is often called for, I believe that when we have so many investment options, why bet on gold? It should be used as a savings tool. There’s no point in needlessly handing it over to the market.

Deepa Kumari, Commentator

Amla Navami: A Day of Everlasting Virtue Through Good Deeds

अच्छे कर्मों से अक्षय पुण्य की आंवला नवमी

पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी (31 अक्तूबर) से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक भगवान विष्णु आंवले के वृक्ष पर निवास करते हैं, इसलिए इसे आंवला नवमी कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा-अर्चना और दान का अक्षय फल मिलता है, इसलिए इसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है। आंवला नवमी के दिन ही कृष्ण ने कंस के आमंत्रण पर वृंदावन छोड़कर मथुरा की ओर प्रस्थान किया था।

भारतीय शास्त्रों में आंवले को दैवीय फल मान जाता है। ‘पद्म’ और ‘स्कंद’ पुराण में वर्णन है कि आंवला ब्रह्माजी के आंसुओं से उत्पन्न हुआ। वहीं, एक अन्य कथा कहती है कि समुद्र मंथन के समय निकले अमृत कलश से पृथ्वी पर अमृत की बूंदें गिरने से आंवले अस्तित्व में आया।

एक बार देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण कर रही थीं। उनकी इच्छा हुई कि भगवान विष्णु और शिव की एक साथ पूजा की जाए। उन्होंने विचार किया कि विष्णु को तुलसी अत्यधिक प्रिय है और शिव को बेल। इन दोनों के गुण एक साथ आंवले में हैं। देवी लक्ष्मी ने आंवले के वृक्षको विष्णु और शिव का प्रतीक मानकर उसकी पूजा की। उनकी पूजा से प्रसन्न होकर विष्णु और शिव प्रकट हुए। माता लक्ष्मी ने आंवले के पेड़ के नीचे उन्हें भोजन कराया और उसके बाद स्वयं भोजन को प्रसाद रूप में ग्रहण किया। उस दिन से ही यह तिथि आंवला नवमी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा, आंवले से स्नान, आंवले को खाने और आंवले का दान करने से अक्षय पुण्य मिलता है। चरक संहिता में उल्लेख मिलता है कि कार्तिक शुक्ल नवमी के दिन ही महर्षि च्यवन ने आंवले के सेवन से सदा युवा रहने का वरदान प्राप्त किया था। एक मान्यता यह भी है कि सतयुग की शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी को हुई थी।

शंकराचार्य को एक निर्धन स्त्री ने भिक्षा में सूखा एक अन्य कथा के अनुसार इसी दिन आदि आंवला दिया था। उस निर्धन स्त्री की गरीबी से द्वारा स्तुति की, जो ‘कनकधारा’ स्तोत्र के रूप में जानी द्रवित होकर शंकराचार्य ने मां लक्ष्मी की मंत्रों जाती है। उस निर्धन स्त्री के भाग्य में धन न होते हुए भी शंकराचार्य की विनती पर मां लक्ष्मी ने उसके घर स्वर्ण आंवलों की वर्षा करके उसकी दरिद्रता दूर की।

अश्वनी

According to mythology, Lord Vishnu resides on the Amla tree from the ninth day of the bright fortnight of Kartik (October 31) to the full moon of Kartik (the full moon day of Kartik), hence the name Amla Navami. It is believed that worship and charity performed on this day yield everlasting fruit, hence the name Akshaya Navami. It was on Amla Navami that Krishna left Vrindavan and headed for Mathura at the invitation of Kansa.

Indian scriptures consider Amla a divine fruit. The Padma and Skanda Puranas describe Amla as originating from the tears of Brahma. Another story says that Amla came into existence when drops of nectar fell on Earth from the Amrit Kalash (pot of nectar) that emerged during the churning of the ocean.

Once, Goddess Lakshmi was wandering the earth and desired to worship Lord Vishnu and Shiva together. She considered that Vishnu loved Tulsi and Shiva dearly, and Shiva loved the vine. The qualities of both are present together in the Amla. Goddess Lakshmi worshipped the Amla tree, considering it a symbol of Vishnu and Shiva. Pleased with her worship, Vishnu and Shiva appeared. Goddess Lakshmi fed them under the Amla tree and then consumed the food herself as Prasad. From that day onwards, this date became famous as Amla Navami.

It is believed that worshipping the Amla tree, bathing with Amla, eating Amla, and donating Amla on this day brings eternal virtue. The Charaka Samhita mentions that Maharishi Chyavana received the boon of eternal youth by consuming Amla on the day of Kartik Shukla Navami. There is also a belief that the Satya Yuga began on the Navami of the Shukla Paksha of Kartik month.

According to another legend, a poor woman gave Shankaracharya the original Amla as alms on this day. Shankaracharya, moved by the poverty of that poor woman, praised her through his prayers, which is known as the ‘Kanakdhara’ stotra. Moved by the devotion, Shankaracharya chanted the mantras of Goddess Lakshmi. Even though that poor woman did not have wealth in her destiny, on Shankaracharya’s request, Goddess Lakshmi showered golden mangoes on her house and removed her poverty.

Ashwani

Gopashtami: Krishna went to graze the cows for the first time

गोपाष्टमी : पहली बार गाय चराने गए कृष्ण

बाल कृष्ण ने मां यशोदा से गाय चराने की अनुमति मांगी। नंद बाबा और यशोदा मैया ने शांडिल्य ऋषि से अच्छा मुहूर्त निकालने के लिए कहा। इस कार्य के लिए ऋषि ने जो मुहूर्त निकाला, वह कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी का दिन था।

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को ‘गोपाष्टमी’ के रूप में मनाया जाता है। इस बार यह 30 अक्तूबर को है। इस दिन भगवान वासुदेव ने प्रोचारण की सेवा प्रारंभ की थी। इसके पूर्व वे केवल बछड़ों को देखभाल करते थे।

कथा है कि बालक कृष्ण पहले केवल बछड़ों को चराने जाते थे और उन्हें अधिक दूर जाने की भी अनुमति नहीं थी। एक दिन कृष्ण ने मां यशोदा से गायों की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की और कहा कि मां मुझे गाय चराने की अनुमति चाहिए। उनके अनुग्रह पर नंद बाबा और यशोदा मैया ने शांडिल्य ऋषि से अच्छा समय देखकर मुहूर्त निकालने के लिए कहा। ऋषि ने गाय चराने ले जाने के लिए जो समय निकाला, वह गोपाष्टमी का शुभ दिन था।

यशोदा मैया ने कृष्ण को अच्छे से तैयार किया। उन्हें बड़े गोप-सखाओं जैसे वस्त्र पहनाए। सिर पर मोर-मुकुट, पैरों में पैजनिया पहनाई, परंतु जब मैया उन्हें सुंदर-सी पादुका पहनाने लगीं, तो वे बोले यदि वे सभी गौओं और गोप-सखाओंको भी पादुकाएं पहनाएंगी, तभी वे भी पहनेंगे। कान्हा के इस प्रेमपूर्ण व्यवहार से मैया का हृदय भर आया और वे भाव-विभोर हो गईं। इसके पश्चात कृष्ण ने गायों को पूजा तथा प्रदक्षिणा करते हुए साष्टांग प्रणाम किया और बिना पादुका पहने गोचारण के लिए निकल पड़े।

ब्रज में किंवदंती यह भी है कि राधारानी भी भगवान के साथ गोचारण के लिए जाना चाहती थीं, परंतु स्त्रियों को इसकी अनुमति नहीं थी, इसलिए वे और उनकी सखियां गोप-सखाओं का भेष ‘धारण करके उनके समूह में जा मिलीं, परंतु भगवान ने राधारानी को तुरंत पहचान लिया। इसी लीला के कारण आज के दिन ब्रज के सभी मंदिरों में राधारानी का गोप सखा के रूप में श्रृंगार किया जाता है।

गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला में गोसंवर्धन हेतु गौ पूजन का आयोजन किया जाता है। गौमाता पूजन कार्यक्रम में सभी लोग परिवार सहित उपस्थित होकर पूजा अर्चना करते हैं। महिलाएं श्रीकृष्ण की पूजा कर गऊओं को तिलक लगाती हैं। गायों को हरा चारा, गुड़ इत्यादि खिलाया जाता है तथा सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। गोपाष्टमी, व्रज में भारतीय संस्कृति को एक प्रमुख पर्व है। गायकी रक्षा और गोचारण करने के कारण भगवान कृष्ण को ‘गोविंद’ और ‘गोपाल’ नाम से भी संबोधित किया जाता है।

एक अन्य मान्यता के अनुसार श्रीकृष्ण ने कार्तिक शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा से सप्तमी तक ‘गो-गोप-गोपियों’ की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को धारण किया था। तभी से अष्टमी को ‘गोपाष्टमी’ के तौर पर मनाया जाने लगा। अष्टमी के दिन ही कृष्ण ने इंद्र का मान-मर्दन किया था और इंद्र ने अपने व्यवहार के लिए कृष्ण से क्षमा मांगी।

(इस्कॉन से)

Child Krishna asked Mother Yashoda for permission to graze the cows. Nand Baba and Yashoda Maiya asked Sage Shandilya to find a good time. The sage found the auspicious time for this purpose, the Ashtami (eighth day) of the Shukla Paksha (bright fortnight) of the month of Kartik.

The Ashtami (eighth day) of the Shukla Paksha (bright fortnight) of the month of Kartik is celebrated as Gopashtami. This time it falls on October 30. On this day, Lord Vasudeva began the service of grazing. Before this, he only cared for calves.

The story goes that young Krishna initially grazed only calves and was not allowed to go far. One day, Krishna expressed his desire to serve the cows to Mother Yashoda and said, “Mother, I need permission to graze the cows.” Upon her blessing, Nand Baba and Yashoda Maiya asked Sage Shandilya to find a good time and find an auspicious time. The sage chose the time to take the cows for grazing, which was the auspicious day of Gopashtami.

Yashoda Maiya prepared Krishna beautifully. She dressed him like the elder cowherds. She placed a peacock crown on his head and anklets on his feet. But when she began to put beautiful sandals on him, he said he would wear them only if she made all the cows and cowherd friends wear them too. This loving gesture from Krishna touched her mother’s heart and left her overwhelmed. Afterward, Krishna worshipped and circumambulated the cows, prostrated before them, and set out to graze them without wearing sandals.

There is also a legend in Braj that Radharani wanted to accompany the Lord to herd the cows, but women were not allowed to do so. So, she and her friends disguised themselves as cowherds and joined the group. However, the Lord immediately recognized Radharani. Due to this divine act, Radharani is adorned as a cowherd friend in all the temples of Braj today.

On the occasion of Gopashtami, cow worship is organized in the cowshed to promote cow conservation. People attend the Gaumata Pujan program with their families and offer prayers. Women worship Lord Krishna and apply tilak to the cows. The cows are fed green fodder, jaggery, and other herbs, and wishes for happiness and prosperity are offered. Gopashtami is a major festival of Indian culture in Braj. Because of his role in protecting cows and grazing cows, Lord Krishna is also addressed by the names ‘Govind’ and ‘Gopal’.

According to another belief, Lord Krishna held Mount Govardhan to protect the cows, cowherds, and cowherds from the first day of the bright fortnight of Kartik month to the seventh day. Since then, Ashtami has been celebrated as Gopashtami. It was on Ashtami that Krishna humiliated Indra, and Indra apologized to Krishna for his behavior.

(From ISKCON)