October 29, 2025 in Commentator
इच्छा सबसे प्रबल प्रेरणा
मानव विकास की पूरी यात्रा इस तथ्य को स्पष्ट करती है कि उसकी वास्तविक प्रगति केवल भौतिक या बौद्धिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। आज के युग में, जब विज्ञान और तकनीक ने जीवन को सुविधाजनक बनाया है, तब भी मनुष्य के भीतर शांति और संतुलन की खोज जारी है। यह खोज तभी पूर्ण होती है, जब कर्म में श्रद्धा, ज्ञान में विनम्रता और भक्ति में आत्म समर्पण का भाव जुड़ जाए। इसलिए, मानव जीवन का चरम उद्देश्य बाहरी उपलब्धियां नहीं, बल्कि आत्मिक उत्कर्ष है, जहां मनुष्य अपने सीमित ‘मैं’ से ऊपर उठकर उस अनंत चेतना का अनुभव करे, जो उसके अस्तित्व का मूल है।
इच्छा मानव जीवन की सबसे प्रबल प्रेरणा है। यह मनुष्य को निरंतर उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करती है। जब उसने अपने जीवन को बेहतर बनाने का संकल्प लिया, तब पाया कि उसकी प्रगति में अनेक व्यक्तिगत और सामाजिक खामियां बाधक हैं। इन सीमाओं से मुक्ति पाने का प्रयास ही उसकी उत्क्रांति की शुरुआत बना।
मानव अस्तित्व त्रिपक्षीय है- भौतिक, मानसिक और आध्यात्मिक। प्रारंभिक युग में मनुष्य का ध्यान केवल पहले दो क्षेत्रों पर केंद्रित रहा। आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रवेश की कुंजी उसके पास तब नहीं थी, इसलिए उसका विकास अधूरा था। मनुष्य ने जब जीवन की सीमाओं को पहचाना, तब उसने कर्म के माध्यम से उन्नति का मार्ग अपनाया। यही क्रमिक परिवर्तन कर्मयोग कहलाया, यानी कर्म द्वारा चेतना का विकास। आनंद मार्ग दर्शन के अनुसार, वास्तविक कर्मयोग वह है, जिसमें हर कर्म साधना बन जाए। कर्मयोग ने मनुष्य को कर्मशील, जिज्ञासु और सक्रिय बनाया।
इसके बाद मनुष्य ने अनुभव किया कि केवल बाहरी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। भौतिक सीमाओं के पार जाकर जब उसने विचार, कल्पना और विवेक की शक्ति को विकसित किया, तो मानसिक परिवर्तन आरंभ हुए। यह अवस्था ज्ञानयोग की थी। ज्ञानयोग ने मनुष्य को विवेकशील बनाया और उसे यह बोध कराया कि सच्ची प्रगति आंतरिक जागरण में है। इस प्रक्रिया में मनुष्य ने अपनी खामियों, भय और सीमाओं से जूझना सीखा।
लेकिन सीमित मस्तिष्क के सहारे यह संघर्ष आसान न था। भक्ति मार्ग पूजा का नहीं, बल्कि आत्मा और ब्रह्मांड के बीच प्रेम व एकत्व का मार्ग है। भक्तियोग ने मनुष्य को यह सिखाया कि पूर्णता किसी उपलब्धि का परिणाम नहीं, बल्कि समर्पण की अवस्था है।
मनुष्य ने अनुभव किया कि यदि वह अपनी मानसिक प्रवृत्तियों को एकाग्र कर उन्हें ब्रह्मांडीय चेतना में विलीन कर सके, तो उसी ऊर्जा की सहायता से वह अपनी कमजोरियों को शीघ्र दूर कर सकता है। यही विचार भक्तियोग के रूप में प्रकट हुआ।
भक्ति मार्ग केवल पूजा का नहीं, बल्कि आत्मा और ब्रह्मांड के बीच प्रेम व एकत्व का मार्ग है। भक्तियोग ने मनुष्य को यह सिखाया कि पूर्णता किसी उपलब्धि का परिणाम नहीं, बल्कि समर्पण की अवस्था है।
श्री श्री आनंदमूर्ति
The entire journey of human evolution reveals the fact that true progress is not limited to the physical or intellectual realms alone. Even in today’s age, when science and technology have made life convenient, the search for peace and balance continues within humanity. This quest is complete only when action is combined with faith, knowledge with humility, and devotion with self-surrender. Therefore, the ultimate goal of human life is not external achievement but spiritual transcendence, where man transcends his limited self and experiences the infinite consciousness that is the very core of his being.
Desire is the strongest motivation in human life. It propels man on the path of continuous progress. When he resolved to improve his life, he discovered that numerous personal and social shortcomings hindered his progress. The effort to overcome these limitations marked the beginning of his evolution.
Human existence is tripartite—physical, mental, and spiritual. In the early ages, man’s attention focused only on the first two realms. He lacked the key to entering the spiritual realm, and therefore his development was incomplete. When man recognized the limitations of life, he adopted the path of progress through action. This gradual transformation was called Karma Yoga, meaning the development of consciousness through action. According to Anand Marg philosophy, true Karma Yoga is one in which every action becomes a spiritual practice. Karma Yoga made man active, curious, and proactive.
After this, man realized that external efforts alone were not enough. When he transcended physical limitations and developed the power of thought, imagination, and discernment, mental transformations began. This stage was called Jnana Yoga. Jnana Yoga made man discerning and made him realize that true progress lies in inner awakening. In this process, man learned to grapple with his shortcomings, fears, and limitations.
But this struggle was not easy with a limited mind. The path of devotion is not one of worship, but of love and unity between the soul and the universe. Bhakti Yoga taught man that perfection is not the result of achievement, but a state of surrender.
Man realized that if he could concentrate his mental tendencies and merge them with cosmic consciousness, he could quickly overcome his weaknesses with the help of that energy. This idea manifested itself in the form of Bhakti Yoga.
The path of devotion is not merely one of worship, but of love and unity between the soul and the universe. Bhakti Yoga taught man that perfection is not the result of any achievement, but a state of surrender.
Shri Shri Anandmurti
Desire is the Strongest Motivation
October 29, 2025 in Commentator
Desire is the Strongest Motivation
इच्छा सबसे प्रबल प्रेरणा
मानव विकास की पूरी यात्रा इस तथ्य को स्पष्ट करती है कि उसकी वास्तविक प्रगति केवल भौतिक या बौद्धिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। आज के युग में, जब विज्ञान और तकनीक ने जीवन को सुविधाजनक बनाया है, तब भी मनुष्य के भीतर शांति और संतुलन की खोज जारी है। यह खोज तभी पूर्ण होती है, जब कर्म में श्रद्धा, ज्ञान में विनम्रता और भक्ति में आत्म समर्पण का भाव जुड़ जाए। इसलिए, मानव जीवन का चरम उद्देश्य बाहरी उपलब्धियां नहीं, बल्कि आत्मिक उत्कर्ष है, जहां मनुष्य अपने सीमित ‘मैं’ से ऊपर उठकर उस अनंत चेतना का अनुभव करे, जो उसके अस्तित्व का मूल है।
इच्छा मानव जीवन की सबसे प्रबल प्रेरणा है। यह मनुष्य को निरंतर उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करती है। जब उसने अपने जीवन को बेहतर बनाने का संकल्प लिया, तब पाया कि उसकी प्रगति में अनेक व्यक्तिगत और सामाजिक खामियां बाधक हैं। इन सीमाओं से मुक्ति पाने का प्रयास ही उसकी उत्क्रांति की शुरुआत बना।
मानव अस्तित्व त्रिपक्षीय है- भौतिक, मानसिक और आध्यात्मिक। प्रारंभिक युग में मनुष्य का ध्यान केवल पहले दो क्षेत्रों पर केंद्रित रहा। आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रवेश की कुंजी उसके पास तब नहीं थी, इसलिए उसका विकास अधूरा था। मनुष्य ने जब जीवन की सीमाओं को पहचाना, तब उसने कर्म के माध्यम से उन्नति का मार्ग अपनाया। यही क्रमिक परिवर्तन कर्मयोग कहलाया, यानी कर्म द्वारा चेतना का विकास। आनंद मार्ग दर्शन के अनुसार, वास्तविक कर्मयोग वह है, जिसमें हर कर्म साधना बन जाए। कर्मयोग ने मनुष्य को कर्मशील, जिज्ञासु और सक्रिय बनाया।
इसके बाद मनुष्य ने अनुभव किया कि केवल बाहरी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। भौतिक सीमाओं के पार जाकर जब उसने विचार, कल्पना और विवेक की शक्ति को विकसित किया, तो मानसिक परिवर्तन आरंभ हुए। यह अवस्था ज्ञानयोग की थी। ज्ञानयोग ने मनुष्य को विवेकशील बनाया और उसे यह बोध कराया कि सच्ची प्रगति आंतरिक जागरण में है। इस प्रक्रिया में मनुष्य ने अपनी खामियों, भय और सीमाओं से जूझना सीखा।
लेकिन सीमित मस्तिष्क के सहारे यह संघर्ष आसान न था। भक्ति मार्ग पूजा का नहीं, बल्कि आत्मा और ब्रह्मांड के बीच प्रेम व एकत्व का मार्ग है। भक्तियोग ने मनुष्य को यह सिखाया कि पूर्णता किसी उपलब्धि का परिणाम नहीं, बल्कि समर्पण की अवस्था है।
मनुष्य ने अनुभव किया कि यदि वह अपनी मानसिक प्रवृत्तियों को एकाग्र कर उन्हें ब्रह्मांडीय चेतना में विलीन कर सके, तो उसी ऊर्जा की सहायता से वह अपनी कमजोरियों को शीघ्र दूर कर सकता है। यही विचार भक्तियोग के रूप में प्रकट हुआ।
भक्ति मार्ग केवल पूजा का नहीं, बल्कि आत्मा और ब्रह्मांड के बीच प्रेम व एकत्व का मार्ग है। भक्तियोग ने मनुष्य को यह सिखाया कि पूर्णता किसी उपलब्धि का परिणाम नहीं, बल्कि समर्पण की अवस्था है।
श्री श्री आनंदमूर्ति
The entire journey of human evolution reveals the fact that true progress is not limited to the physical or intellectual realms alone. Even in today’s age, when science and technology have made life convenient, the search for peace and balance continues within humanity. This quest is complete only when action is combined with faith, knowledge with humility, and devotion with self-surrender. Therefore, the ultimate goal of human life is not external achievement but spiritual transcendence, where man transcends his limited self and experiences the infinite consciousness that is the very core of his being.
Desire is the strongest motivation in human life. It propels man on the path of continuous progress. When he resolved to improve his life, he discovered that numerous personal and social shortcomings hindered his progress. The effort to overcome these limitations marked the beginning of his evolution.
Human existence is tripartite—physical, mental, and spiritual. In the early ages, man’s attention focused only on the first two realms. He lacked the key to entering the spiritual realm, and therefore his development was incomplete. When man recognized the limitations of life, he adopted the path of progress through action. This gradual transformation was called Karma Yoga, meaning the development of consciousness through action. According to Anand Marg philosophy, true Karma Yoga is one in which every action becomes a spiritual practice. Karma Yoga made man active, curious, and proactive.
After this, man realized that external efforts alone were not enough. When he transcended physical limitations and developed the power of thought, imagination, and discernment, mental transformations began. This stage was called Jnana Yoga. Jnana Yoga made man discerning and made him realize that true progress lies in inner awakening. In this process, man learned to grapple with his shortcomings, fears, and limitations.
But this struggle was not easy with a limited mind. The path of devotion is not one of worship, but of love and unity between the soul and the universe. Bhakti Yoga taught man that perfection is not the result of achievement, but a state of surrender.
Man realized that if he could concentrate his mental tendencies and merge them with cosmic consciousness, he could quickly overcome his weaknesses with the help of that energy. This idea manifested itself in the form of Bhakti Yoga.
The path of devotion is not merely one of worship, but of love and unity between the soul and the universe. Bhakti Yoga taught man that perfection is not the result of any achievement, but a state of surrender.
Shri Shri Anandmurti
October 29, 2025 in Commentator
Aggressive Steps in Tibet
तिब्बत पर उग्र कदम
और पेकिंग सरकार ने सैन्य-प्रयोग से तिब्बत की तीस लाख जनता को मुक्त करने की घोषणा कर दी। ऐसे भी समाचार मिले हैं, यद्यपि अभी किसी सूत्र से उनकी पुष्टि नहीं हो सकी है, कि चीनी मुक्ति-सेनाएं काफी दूर तक तिब्बत में प्रवेश कर चुकी हैं। पेकिंग मौन है, और लासा को अब तक पता नहीं कि उस पर प्रहार किया जा रहा है।
चारों ओर ऊंची पर्वत श्रेणियों की मुंडेरों से घिरी दुनिया की यह छत आज संसार के लिए उतने ही आकर्षण का केंद्र बन गयी है, जितना स्वयं उस छत के निवासी बाह्य संसार से अनजान हैं। सदियों से तिब्बत धार्मिक अंधविश्वास का गढ़ रहा है और वहां के धर्माचार्यों का सतत यह प्रयत्न रहा है कि नयी सभ्यता का तनिक-सा भी प्रकाश उसकी जनता की आंखों तक न पहुंच सके। वे अच्छी तरह समझते हैं कि नये ज्ञान के प्रकाश में धार्मिक अन्धविश्वास का अन्धकार ठहर नहीं सकेगा। और यही कारण है कि तिब्बत आज भी बाह्य संसार के लिए उतना ही रहस्यपूर्ण बना हुआ है, जितना आज से पांच या छः शताब्दी पूर्व था। यदि किसी अन्य देश से तिब्बत का कुछ भी संबंध है, तो वह चीन से अथवा भारत से। बाह्य दुनिया की नजरों में तिब्बत चीन का भाग ही समझा जाता रहा है, यद्यपि ब्रिटिश प्रभाव के कारण गत दो सौ वर्षों से वह चीनी प्रभुत्व से प्रायः मुक्त रहा है। बौद्ध सम्प्रदाय का सर्वोच्च धर्माचार्य दलाई लामा ही, जिसे बुद्ध का अवतार कहा जाता है, वहां का वास्तविक शासक है। दलाई लामा पर उसके निकटस्थ सामंतों का भारी प्रभाव होता है और यदि सच पूछा जाये तो तिब्बत की तीस लाख जनता पर केवल पांच सम्पन्न परिवारों का शासन व्याप्त है। अतः यहां शासनसुधार की आवश्यकता है।
किन्तु चीन सरकार ने इस कार्य के लिए जो उग्र कदम उठाया है, उससे समस्त संसार में, और विशेषकर भारत में भारी व्यग्रता फैल गयी है। पिछले कुछ मासों से एक तिब्बती प्रतिनिधि मंडल तिब्बत के भविष्य का निर्णय करने के संबंध में दिल्ली आया हुआ था। चीन सरकार के दिल्ली-स्थित राजदूत युआन चुंग-सीन से उसने बातचीत भी की थी और उनके परामर्श से वह पेकिंग जाने वाला था। इसी बीच आक्रमण के समाचारों ने समस्त संसार को आश्चर्य में डाल दिया है और चीन सरकार ने अनेक देशों की सहानुभूति खो दी है।
And the Peking government announced the liberation of Tibet’s three million inhabitants through military action. There are also reports, though they have not yet been confirmed, that Chinese liberation forces have penetrated deep into Tibet. Peking remains silent, and Lhasa is still unaware of the attack.
This rooftop of the world, surrounded by the parapets of high mountain ranges, has become as much a center of attraction for the world as its inhabitants themselves are unaware of the outside world. For centuries, Tibet has been a stronghold of religious superstition, and its religious leaders have constantly strived to prevent even the slightest light of new civilization from reaching its people. They understand well that the darkness of religious superstition will not stand in the light of new knowledge. And this is why Tibet remains as mysterious to the outside world today as it was five or six centuries ago. If Tibet has any connection with any other country, it is with China or India. To the outside world, Tibet has always been considered part of China, although due to British influence, it has remained largely free from Chinese domination for the past two hundred years. The Dalai Lama, the supreme religious leader of the Buddhist sect and considered an incarnation of the Buddha, is the de facto ruler. The Dalai Lama is heavily influenced by his close associates, and in reality, Tibet’s three million people are ruled by just five wealthy families. Therefore, governance reform is needed here.
However, the drastic steps taken by the Chinese government in this regard have caused widespread anxiety throughout the world, and especially in India. For the past few months, a Tibetan delegation has been in Delhi to decide on Tibet’s future. It has also held talks with the Chinese government’s Delhi-based ambassador, Yuan Chung-hsien, and in consultation with him, it is planning to go to Beijing. Meanwhile, news of the attack has shocked the entire world and the Chinese government has lost the sympathy of many countries.
October 27, 2025 in Commentator
Invasion of Tibet
तिब्बत पर आक्रमण
चीन के मौजूदा शासकों ने तिब्बत को साम्राज्यवादी पंजे से मुक्त करने की कई मर्तबा घोषणायें की हैं। चीनी फौजों के तिब्बत की सीमा पर एकत्र होने और तिब्बत के भीतर दाखिल हो जाने के समाचार भी जब तब आते रहे हैं। तिब्बत की सीमा पर चीनी फौजों का जमाव भले ही हुआ हो, किन्तु उनके तिब्बत में दाखिल होने के समाचार अब तक गलत ही निकले हैं। इस बार पेकिंग से जो समाचार आया है, वह सुनिश्चित है।
सरकारी तौर पर यह बताया गया है कि चीनी फौजों को तिब्बत में घुस जाने का आदेश दे दिया गया है। अभी यह ज्ञात नहीं हुआ है कि इस आदेश के अनुसार चीनी फौजों ने किस स्थान पर तिब्बत की सीमा में प्रवेश किया है, किन्तु जब उन्हें आदेश मिल गया है, तो उस आदेश पर अमल अवश्य किया जायेगा। तिब्बत की सीमा तक चीन ने यातायात सहज बनाने के लिए, अब तक सड़कों का निर्माण कर लिया होगा, किन्तु स्वयं तिब्बत के भीतर यातायात के साधन अत्यन्त अविकसित अवस्था में हैं। अतः किसी भी आक्रमणकारी सेना को आगे बढ़ने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। फिर यह मौसम आक्रमण के लिए उपयुक्त नहीं बताया जाता। प्रश्न यह पैदा होता है कि चीन ने अपने आक्रमण के लिए यह प्रतिकूल मौसम क्यों चुना? चीन की यह धारणा हो सकती है कि तिब्बत की सरकार उनका मुकाबला करने की सामर्थ्य नहीं रखती। तिब्बत के सामने वास्तव में चीन के आगे झुक जाने के अतिरिक्त और कोई उपाय है भी नहीं। दुनिया की अन्य शक्तियों से किसी किस्म की सहायता प्राप्त करने के संबंध में वह पहले ही निराश हो चुका है। उसकी भौगोलिक स्थिति ही ऐसी है कि अन्य कोई राष्ट्र उसकी फौजी सहायता करना चाहे, तो भी आसानी से नहीं कर सकता। ऐसी दशा में तिब्बत को चीन की शर्तों को, चाहे वे कैसी भी क्यों न हों, स्वीकार करना ही पड़ेगा।
चीन की साम्यवादी पार्टी और सैनिक सदर मुकाम ने जो निर्देश दिया है, उसमें इस कार्रवाई का उद्देश्य ‘तिब्बत के तीस लाख निवासियों को साम्राज्यवादी अत्याचार से मुक्त करना, समस्त चीन के एकीकरण को सम्पूर्ण करना, पितृभूमि पर साम्राज्यवाद के आक्रमण को रोकना और देश के सीमान्त प्रदेश की रक्षा तथा निर्माण करना’ बताया गया है।
China’s current rulers have repeatedly announced their intention to liberate Tibet from imperialist clutches. Reports of Chinese troops gathering on the Tibetan border and even entering Tibet have surfaced intermittently. While Chinese troops may have gathered on the Tibetan border, reports of their entry into Tibet have so far proven false. This time, the news from Beijing is definitive.
It has been officially announced that Chinese troops have been ordered to enter Tibet. It is not yet known where the Chinese troops entered Tibet in accordance with this order, but once they have received the order, they will certainly execute it. China may have already constructed roads to facilitate transportation to the Tibetan border, but transportation within Tibet itself remains extremely underdeveloped. Therefore, any invading army would face considerable difficulties in advancing. Furthermore, this season is considered unsuitable for invasion. The question arises: why did China choose this unfavorable season for its invasion? China may believe that the Tibetan government is incapable of resisting them. Tibet, in fact, has no other option but to surrender to China. It has already despaired of receiving any kind of assistance from other world powers. Its geographical location is such that even if another nation wanted to provide military assistance, it would not be able to do so easily. In such a situation, Tibet will have to accept China’s conditions, whatever they may be.
The directives issued by the Communist Party of China and the Military Headquarters state the purpose of this action as “liberating the three million inhabitants of Tibet from imperialist oppression, completing the unification of all of China, preventing imperialist aggression against the fatherland, and protecting and building the country’s border regions.”
October 27, 2025 in Commentator
The Trump Administration’s Tariffs Have No Impact
ट्रंप प्रशासन के टैरिफ का कोई असर नहीं
ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50 प्रतिशत का सीमा-शुल्क लगा रखा है। यह अच्छी बात है कि अन्य देशों पर अमेरिकी टैरिफ का भले ही असर दिख रहा हो, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव लगभग नगण्य है। सितंबर महीने में अमेरिका को किया जाने वाला निर्यात लगभग 12 प्रतिशत कम होकर करीब 550 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक आ गया, पर भारत का अन्य देशों को निर्यात लगभग 3,638 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में किए गए निर्यात से लगभग सात प्रतिशत अधिक है। इस प्रकार हमने अमेरिका को निर्यात में होने वाली कमी की बहुत हद तक भरपायी अन्य देशों को निर्यात बढ़ाकर कर ली है।
सितंबर महीने में न केवल निर्यात में पर्याप्त वृद्धि दर्ज की गई, बल्कि भारत में अक्तूबर से प्रारंभ हुए त्योहारी मौसम दश्हरा, धनतेरस व दीपावली के पावन मौके पर 6,800 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य के विभिन्न उत्पादों व सेवाओं की बिक्री भी हुई। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। हर्ष का विषय यह है कि इस बिक्री में 87 प्रतिशत उत्पाद भारत में ही बने हैं। इस तरह, भारत में स्वदेशी उत्पादों की बिक्री का रिकॉर्ड कायम हुआ है। भारत में लगातार बढ़ रहे उपभोक्ता खर्च के चलते वस्तु एवं सेवा कर के संग्रहण में भी लगातार वृद्धि उल्लेखनीय है, जो अब लगभग दो लाख करोड़ रुपये प्रतिमाह के स्तर पर पहुंच गया है।
सच तो यह है कि टैरिफ से अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर ही संकट के बादल मंडराने लगे हैं। भारत में महंगाई दर लगातार नीचे आ रही है और यह सितंबर में 1.54 प्रतिशत तक नीचे आ चुकी है, जो पिछले आठ वर्षों के दौरान अपने सबसे निचले स्तर पर है। जबकि, ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीति के चलते अमेरिका में मुद्रास्फीति की दर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। भारत में सकल घरेलू उत्पाद में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर रही है, जबकि अमेरिका में यह वर्ष 2024 में केवल 2.8 प्रतिशत रही। टैरिफ के बावजूद वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत के जीडीपी में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान विश्व बैंक ने लगाया है, जबकि अमेरिका में वर्ष 2025 में सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि दर के नीचे गिरकर 1.6 प्रतिशत रहने की संभावना जताई जा रही है। जाहिर है, अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाने के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था पर तो कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ा, अलबत्ता अमेरिका ही हलकान होने लगा है। ऐसे में, यह कहना गलत नहीं होगा कि अमेरिका को अपनी नीति की समीक्षा करनी चाहिए।
प्रहलाद सबनानी, टिप्पणीकार
The Trump Administration has imposed a 50 percent tariff on India. It’s a good thing that while the impact of US tariffs on other countries is visible, their impact on the Indian economy is almost negligible. Exports to the US declined by approximately 12 percent in September, reaching approximately US$5.5 billion. However, India’s exports to other countries reached approximately US$36.38 billion, an increase of approximately seven percent from the same period last year. Thus, we have largely compensated for the decline in exports to the US by increasing exports to other countries.
Not only did exports see a substantial increase in September, but during the auspicious occasion of Dussehra, Dhanteras, and Diwali, the festive season in India that began in October, various products and services worth US$68 billion were sold. This is a record in itself. It is heartening to note that 87 percent of these sales were made in India. Thus, record sales of indigenous products have been set in India. Due to the ever-increasing consumer spending in India, the consistent increase in Goods and Services Tax collections is also notable, now reaching approximately ₹2 lakh crore per month.
The truth is that tariffs are already posing a threat to the US economy. Inflation in India has been steadily declining, reaching 1.54 percent in September, its lowest level in eight years. In contrast, inflation in the US appears to be rising due to the Trump administration’s tariff policy. India’s GDP growth rate is projected to be 6.5 percent in the 2024-25 fiscal year, while in the US it was only 2.8 percent in 2024. Despite the tariffs, the World Bank has projected India’s GDP growth rate to be 6.7 percent in the 2025-26 fiscal year, while the US GDP growth rate is expected to fall below this level to 1.6 percent in 2025. Clearly, the US imposition of tariffs has not had any adverse impact on the Indian economy, but the US itself is becoming increasingly worried. In such a situation, it would not be wrong to say that the US should review its policy.
Prahalad Sabnani, Commentator
October 27, 2025 in Commentator
The country’s labor sector has been severely affected.
देश का श्रमशील क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित
अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत तक का टैरिफ लागू किया है, जिससे भारत के निर्यात पर नकारात्मक असर स्वाभाविक है। विशेष रूप से वस्त्र, आभूषण व चमड़े के सामान जैसे पारंपरिक कारोबारी क्षेत्रों की निर्यात वृद्धि दर में तेज गिरावट आई है। इसका प्रभाव मुख्य रूप से लोगों की आजीविका बनाए रखने वाले श्रम-प्रधान क्षेत्रों पर पड़ा है।
टैरिफ युद्ध में भारत में जिस तरह से श्रमिकों को विभिन्न उत्पादन क्षेत्रों से निकाला जा रहा है, उसकी एक झलक भी भयावह है। आगरा, कानपुर, नोएडा, गुरुग्राम, बेंगलुरु जैसे शहरों में उत्पादन समेत विभिन्न रोजगार क्षेत्रों में लगे श्रमिकों पर इसकी भारी मार पड़ी है। कई इकाइयों को तो पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और वहां के कामगारों को नौकरी से निकाल दिया गया है। कहीं-कहीं उनके वेतन कम कर दिए गए हैं और कई इकाइयों में उन्हें महीने में 15 दिन का ही मेहनताना दिया जा रहा है। हालांकि, इस तरह के मामले बहुत खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं या नहीं आने दिए जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से भारत-अमेरिका के बीच रचनात्मक व्यापार-वार्ता चल रही है। हालांकि, 500 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य को लेकर चला यह कदम टैरिफ बढ़ाने से और राजनीतिक द्वंद्व में फंसकर रह गया है।
अमेरिका द्वारा भारतीय माल निर्यात का 70 प्रतिशत क्षेत्रों पर 50 प्रतिशत टैरिफ से 60.85 अरब अमेरिकी डॉलर का खतरा आ गया है। यह झटका श्रम-प्रधान, उच्च-मूल्य वाले क्षेत्रों, जैसे कपड़ा और परिधान, रत्न और आभूषण, ऑटो पार्ट्स और समुद्री उत्पादों (विशेष रूप से झींगा) पर केंद्रित है, जो लाखों नौकरियों और किसानों की आजीविका को सीधे प्रभावित करते हैं। ये क्षेत्र पहले से ही प्रतिस्पर्द्धात्मक नुकसान का सामना कर रहे हैं- कपड़ा और परिधान क्षेत्र में भारत का बांग्लादेश (जिस पर 20 प्रतिशत टैरिफ), पाकिस्तानक (19 प्रतिशत टैरिक) और वियतनाम (20 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ) के साथ प्रतिस्पर्द्धा है, तो झींगा उद्योग में इक्वाडोर, इंडोनेशिया और वियतनाम के साथ।
कुल मिलाकर, डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ झटका केवल व्यापार से संबंधित नहीं है, बल्कि यह संप्रभुता से जुड़ा है, जिस पर किसी भी किस्म का समझौता नहीं किया जा सकता और यह एक मौलिक अधिकारक है। भारत को दृढ़ रहना होगा, पर समझदारी से काम लेना पड़ेगा।
भारत के लिए सबसे अच्छा यही होगा कि वह अमेरिका के साथ कूटनीतिक स्तर पर बातचीत करे और इसका सौहार्दपूर्ण ढंग से समाधान निकाले। अन्यथा उच्च बेरोजगारी वाले हमारे देश की हालत बदतर होने में देर नहीं लगेगी।
सुभाष रंजन शुक्ला, टेक्नीशियन
The United States has imposed tariffs of up to 50 percent on Indian goods, which has naturally had a negative impact on India’s exports. Export growth rates, particularly in traditional business sectors like textiles, jewelry, and leather goods, have declined sharply. This has primarily impacted labor-intensive sectors that sustain people’s livelihoods.
The extent to which workers are being displaced from various manufacturing sectors in India due to the tariff war is alarming. Workers in various employment sectors, including manufacturing, have been severely affected in cities like Agra, Kanpur, Noida, Gurugram, and Bengaluru. Many units have been completely shut down, and workers have been laid off. In some places, wages have been reduced, and many are paying workers for only 15 days a month. However, such issues are either not being openly reported or are being suppressed. Constructive trade talks have been ongoing between India and the United States for the past few months. However, this move, aimed at achieving a $500 billion trade target, has been mired in tariff increases and political strife.
A 50 percent tariff imposed by the US on 70 percent of Indian goods exports, amounting to US$60.85 billion, threatens to hit labor-intensive, high-value sectors such as textiles and apparel, gems and jewelry, auto parts, and marine products (especially shrimp), directly impacting millions of jobs and the livelihoods of farmers. These sectors already face competitive disadvantages—in the textile and apparel sector, India competes with Bangladesh (which has a 20 percent tariff), Pakistan (19 percent tariff), and Vietnam (US tariff of 20 percent), and in the shrimp industry, with Ecuador, Indonesia, and Vietnam.
In essence, Donald Trump’s tariff blow is not merely about trade, but about sovereignty, which is non-negotiable and a fundamental right. India must remain firm, but act wisely.
India’s best bet is to engage diplomatically with the United States and find an amicable solution. Otherwise, our country, which has high unemployment, will soon experience a worsening situation.
Subhash Ranjan Shukla, Technician
October 22, 2025 in Commentator
Temples should use donations
दान राशि का उपयोग मंदिर ही करे
मंदिरों की दान राशि या चढ़ावे के उपयोग पर हिमाचल हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक निर्देश दिए हैं। अदालत का कहना है कि मंदिर के पैसे का उपयोग शैक्षणिक प्रचार-प्रसार, कर्मकांड, सामाजिक सुधार और तीर्थयात्री कल्याण के लिए किया जाना चाहिए। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस राशि का उपयोग सार्वजनिक भवनों, पुलों, सड़कों आदि के निर्माण पर नहीं किया जाना चाहिए और न ही इस रकम का उपयोग मंदिर में आने वाले बीआईपी के सम्मान में खर्च होना चाहिए। मुझे माननीय अदालत की यह बात भी अच्छी लगी कि देवता न्यायिक व्यक्ति हैं और धन देवता का है, सरकार का नहीं। इतना ही नहीं, उसने ट्रस्टी को केवल संरक्षक माना और मंदिर के धन के किसी दुरुपयोग को आपराधिक विश्वासघात बताया। हाईकोर्ट का कहना है कि भक्त मंदिरों को इस विश्वास के साथ दान देते हैं कि इससे रखरखाव का काम होगा और सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अतः जब सरकार इस चढ़ावे को अपने अधिकार में लेती है, तो वह उस विश्वास पर आघात करती है। इस तरह का दुरुपयोग न केवल सार्वजनिक दान का दुरुपयोग है, बल्कि यह धार्मिक स्वतंत्रता और संस्थागत पवित्रता के मूल पर भी प्राहार है, इसलिए मंदिर में दान की गई राशि का दुरुपयोग रोकना आवश्यक है। हमें माननीय न्यायालय की भावनाओं एवं उसके निर्देशों का सम्मान करना चाहिए। आशा यही है कि इस नियम को अब अन्य प्रदेशों के मंदिरों में भी लागू करने का प्रयास किया जाएगा, क्योंकि आजदेश के तमाम मंदिरों के प्रबंधक अपने यहां आने वाले चढ़ावे का उपयोग खुद करना चाहते हैं। कहीं-कहीं सरकार भी दबाव डालती है कि यह राशि उसको दे दी जाए। साफ है, इस तरह की प्रवृत्ति को खत्म करने के लिए हिमाचल हाईकोर्ट जैसे निर्देश आवश्यक हैं।
मनमोहन राजावत, टिप्पणीकार
हिमाचल हाईकोर्ट ने जो निर्देश दिया है, वह उल्लेखनीय है। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश बड़े मंदिर सरकारी नियंत्रण में हैं। यहां के पैसों के दुरुपयोग की खबरें भो अक्सर आती रहती हैं। इसे सरकारी धन समझकर खर्च किया जाता है, जो श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान है। अगर कोई व्यक्ति इस विश्वास के साथ मंदिर को दान देता है कि उसकी रकम का उपयोग सनातन के कामों में होगा, तो उसके विश्वास को बनाए रखने की जिम्मेदारी मंदिर प्रबंधन की है। मगर होता यह रहा है कि मंदिर प्रबंधक अपनी मर्जी से इन पैसों को खर्च करते हैं। अदालत ने इसी परिपाटी को बदलने का निर्देश दिया है।
कमलेश कुमार, टिप्पणीकार
The Himachal High Court has issued historic directives regarding the use of temple donations or offerings. The court stated that temple funds should be used for educational promotion, rituals, social reform, and pilgrim welfare. The court also clarified that this money should not be used for the construction of public buildings, bridges, roads, or other public places, nor should it be used to honor VIPs visiting the temple. I also appreciated the Honorable Court’s observation that deities are juristic persons, and the funds belong to the deities, not the government. Furthermore, it considered trustees merely custodians and deemed any misuse of temple funds a criminal breach of trust. The High Court stated that devotees donate to temples with the belief that it will be used for maintenance and the propagation of Sanatan Dharma. Therefore, when the government appropriates these donations, it violates that trust. Such misuse not only constitutes a misuse of public donations but also strikes at the very foundation of religious freedom and institutional sanctity. Therefore, it is essential to prevent the misuse of temple donations. We must respect the sentiments of the Honorable Court and its directives. It is hoped that efforts will now be made to implement this rule in temples in other states as well, as today, temple managers across the country want to use the donations themselves. In some cases, the government even exerts pressure to have the funds handed over to them. Clearly, directives like the one issued by the Himachal High Court are necessary to end this trend.
Manmohan Rajawat, Commentator
The directive issued by the Himachal High Court is noteworthy. Most of the major temples in Himachal Pradesh are under government control. Reports of misuse of funds here frequently surface. It is spent as if it were government money, which is an insult to the faith of devotees. If a person donates to a temple with the belief that their money will be used for the welfare of Sanatan Dharma, the temple management is responsible for maintaining that trust. But what has happened is that temple managers spend this money as they see fit. The court has directed that this practice be changed.
Kamlesh Kumar, Commentator
October 22, 2025 in Commentator
Concerns in Indochina
हिन्द-चीन की चिंता
यद्यपि कोरिया का युद्ध समाप्त होने को है, किन्तु एशिया में अभी शांति की आशा नजर नहीं आती। यह आशंका प्रकट की जाने लगी है कि कहीं चीन की उत्तरी सीमावर्ती प्रदेश की लड़ाई अपना स्थान छोड़ कर दक्षिणी सीमावर्ती प्रदेश में न आ जाये। वास्तव में हिन्द-चीन की स्थिति आज बहुत-कुछ इसी प्रकार की है। सगोन से सरकारी तौर पर घोषित किया गया है कि चीन की सीमा के साथ लगे हुए 60 मील लम्बे मोर्चे से फ्रांसीसी फौजों को पीछे हटना पड़ा है। उत्तरी हिन्द-चीन के चावल उत्पादक प्रदेश टौकिन की राजधानी हानोई में वियट-मिन्ह फौजों के एक भयंकर आक्रमण का सामना करने की तैयारी की जा रही है। इसमें सन्देह नहीं कि हिन्द-चीन में फ्रांसीसी फौजों के पांव उखड़ गये हैं। रूसी सेना के मुखपत्र ‘रेड स्टार’ का तो यह दावा है कि वियट-मिन्ह की ‘राष्ट्रीय स्वातंत्र्य सेना’ के नियंत्रण में देश का 90 प्रतिशत भाग है। समाचार पत्र का यह भी कहना है कि जबकि वियट-मिन्ह नियंत्रित प्रदेश की जनसंख्या 1 करोड़ 80 लाख है, फ्रांसीसी अधिकृत प्रदेश की आबादी केवल 20 लाख है। यद्यपि रूसी समाचार समिति के इस कथन में अतिशयोक्ति हो सकती है किहिन्द-चीन के युद्ध में 1,50,000 से अधिक फ्रांसीसी अफसर तथा सैनिक मारे गये है, किन्तु इसमें सन्देह नहीं कि स्थिति फ्रांसीसी अधिकारियों के हाथ से बाहर हो गई है। अब खुले तौर पर यह कहा जाने लगा है कि अमरीकी फौजी सहायता ही फ्रांस की हिन्द-चीन में रक्षा कर सकती है।
‘डेली एक्सप्रेस’ के पेरिस-स्थित संवाददाता का कहना है कि फ्रांस के संयुक्त राष्ट्र संघ से अपील करने पर ब्रिटेन तथा राष्ट्र मंडल के दूसरे देशों के जंगी जहाजों तथा हवाई सेना की टुकड़ियों को, जो कि इस समय कोरिया में लड़ रही, हिन्द-चीन भेजा जा सकता है। किन्तु प्रश्न यह है कि फ्रांस किस आधार पर संयुक्त राष्ट्र संघ से सहायता मांगे, क्योंकि अभी तक हिन्द-चीन के युद्ध को गृह-युद्ध ही समझा जाता रहा है…। संयुक्त राष्ट्र संघ से हस्तक्षेप की प्रार्थना उस हालत में की जा सकती है, जबकि चीनी सेनाएं खुले आम वियट-मिन्ह सेनाओं की मदद के लिए हिन्द-चीन में प्रवेश करें। फ्रांस के इस कथन मात्र से काम नहीं चलेगा कि वियट-मिन्ह सेनाओं को साम्यवादी चीन में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
Although the Korean War is nearing its end, there is still no hope for peace in Asia. Fears are being expressed that the fighting in China’s northern borderlands may shift to its southern borderlands. Indeed, the situation in Indochina today is much the same. It has been officially announced from Saigon that French forces have been forced to retreat from a 60-mile-long front along the Chinese border. Hanoi, the capital of Tonkin, a rice-producing region in northern Indochina, is preparing to face a fierce attack by Viet Minh forces. There is no doubt that French forces have lost their foothold in Indochina. The Russian military’s mouthpiece, “Red Star,” claims that the Viet Minh’s “National Liberation Army” controls 90 percent of the country. The newspaper also states that while the Viet Minh-controlled territory has a population of 18 million, the French-occupied territory has a population of only 2 million. While the Russian News Agency’s statement that more than 150,000 French officers and soldiers were killed in the Indochina War may be an exaggeration, there is no doubt that the situation has gotten out of the hands of the French authorities. It is now being openly stated that only American military assistance can protect France in Indochina.
The Paris-based correspondent of the Daily Express says that if France appeals to the United Nations, warships and air units from Britain and other Commonwealth countries, currently fighting in Korea, could be sent to Indochina. But the question is on what basis should France seek UN assistance, since the Indochina War has so far been considered a civil war… The United Nations could only be requested to intervene if Chinese forces openly entered Indochina to aid the Viet Minh forces. Simply stating that Viet Minh forces were being trained in Communist China would not suffice.
October 22, 2025 in Commentator
This money should be spent for the benefit of society.
समाज के हित में खर्च हों ये पैसे
हिमाचल उच्च न्यायालय ने अपने एक निर्देश में मंदिर की संपत्ति देवी-देवताओं के नाम किया है और सरकार द्वारा इसके किसी भी तरह के उपयोग पर रोक लगा दी है। कई बार हम धर्म को इतने संकीर्ण नजरिये से देखते हैं कि इस तरह के फैसलों का समर्थन करने लगते हैं, जबकि धर्म का असली मकसद मानवता की भलाई है। इसका अर्थ है कि धार्मिक कामों से जमा की गई रकम मानव कल्याण में ही खर्च की जानी चाहिए। मगर वास्तव में ऐसा नहीं हो पाता। वर्तमान में यदि सबसे ज्यादा धन कहीं है, तो मंदिरों के पास ही है। ये धन-दौलत मानव कल्याण के काम आ सकते हैं। इनसे कई अस्पताल, स्कूल और जन-कल्याण के संस्थान खड़े किए जा सकते हैं।
यह सब करना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि देश की एक बड़ी आबादी गरीबी से जूझ रही है। उनके बच्चे अच्छी शिक्षा से वंचित हैं और वे खुद भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से दूर हैं। निजी स्कूल और निजी अस्तपाल इतने महंगे हैं कि देश की बड़ी आबादी इनका लाभ नहीं उठा पाती। हिमाचल, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों की हालत तो और भी खराब है। यहां सरकारों के पास आय के इतने साधन नहीं हैं कि वे अपने स्तर पर दुर्गम इलाकों में सारी सुविधाएं उपलब्ध करा सके। उत्तराखंड के धार्मिक स्थल हनोल का ही उदाहरण लीजिए। इस मंदिर में अथाह धन-दौलत और सोना-चांदी है, लेकिन बगल के एक कस्बे त्यूनी में स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत यह है कि एक महिला का प्रसव सड़क पर ही हो गया। ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनमें लोग अच्छे इलाज के अभाव में जान गंवा बैठे। विडंबना यह है कि पहाड़ी इलाकों के लोग भव्य मंदिर बना रहे हैं, चढ़ावा भी लाखों-करोड़ों में है, पर लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए सरकार की तरफ टकटकी लगाए देखते रहते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर मंदिरों की संपत्ति भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। इनकी प्रबंधन समितियों में कुछ सवर्ण जाति के लोग ही शामिल होते हैं, जो पुजारी से लेकर चौकीदार तक की नियुक्ति करते हैं और निर्माण संबंधी ठेके अपने सगे-संबंधियों में बांटते हैं। इन समितियों में बैठे लोग इतने ताकतवर होते हैं कि सरकारी अधिकारी भी इन पर किसी तरह की कार्रवाई करने से डरते हैं। कुल्लू दशहरा में एक तहसीलदार के साथ जिस तरह का दुर्व्यवहार मंदिर के कारिंदों ने किया, यह इस बात का ताजा उदाहरण है। जाहिर है, मंदिर की धन-दौलत ने बहुत से माफियाओं को जन्म दिया है। इनके निशाने पर जमीनें, दुकानें, धर्मशालाएं आदि सब हैं। सरकार का संपूर्ण नियंत्रण ही इन सबको रोक सकेगा।
नरेश पाराशर, बीमा अधिकारी
In a directive, the Himachal High Court has transferred temple property to the deities and prohibited any use by the government. We often view religion so narrowly that we support such decisions, even though the true purpose of religion is the welfare of humanity. This implies that funds collected through religious activities should be spent solely on human welfare. However, this is not the case. Currently, if there is a significant amount of wealth anywhere, it is in the hands of temples. This wealth could be used for human welfare. Numerous hospitals, schools, and public welfare institutions could be established with it.
This is essential because a large population of the country is struggling with poverty. Their children are deprived of good education, and they themselves lack access to better healthcare. Private schools and hospitals are so expensive that a significant portion of the country cannot afford them. The situation is even worse in hilly states like Himachal and Uttarakhand. Governments here lack sufficient income to provide all the necessary amenities in remote areas. Take the example of Hanol, a religious site in Uttarakhand. This temple is filled with immense wealth and gold and silver, but the state of healthcare facilities in the neighboring town of Tyuni is so dire that a woman gave birth on the street. There are numerous instances of people losing their lives due to lack of proper medical care. Ironically, people in the hilly areas are building magnificent temples, offering donations in the millions, yet they continue to look to the government for basic amenities. This is why most temple properties are lost to corruption. Their management committees are comprised of a few upper caste individuals, who appoint everyone from priests to watchmen and distribute construction contracts to their relatives. These committee members are so powerful that even government officials fear taking any action against them. The mistreatment of a tehsildar by temple officials during Kullu Dussehra is just the latest example of this. Clearly, the temple’s wealth has given rise to numerous mafias. Their targets are land, shops, dharamshalas, and other properties. Only complete government control can stop them.
Naresh Parashar, Insurance Officer
October 20, 2025 in Commentator
Now, this festival is full of ostentation and pollution.
अब इस त्योहार में दिखावा और प्रदूषण
हमारा देश त्योहारों का देश है, जहां हर पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि एक जीवन दर्शन भी होता है। दीपावली इनमें से सबसे बड़ा और पवित्र त्योहार है। यह केवल दीपों का नहीं, बल्कि हमारी आत्मा की रोशनी, सत्य, सद्भावना और आनंद का प्रतीक है। दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। किंतु अब इसका रूप पहले जैसा नहीं रहा। सादगी, अपनापन और सनातन संस्कृति की सुगंध जो पहले हमारे दीपों में झलकती थी, अब वह सब नहीं दिखती।
मिट्टी के दीपक भारतीय सनातन संस्कृति और परंपरा के प्रतीक हैं। ये पर्यावरण के भी अनुकूल होते हैं। ये हमें सादगी, पवित्रता और स्वदेशी की भावना का संदेश तो देते ही हैं, कुम्हारों की आजीविका के महत्वपूर्ण साधन भी होते हैं। मगर अब चीनी झालरों के बीच इनकी मांग कम हो गई है। कभी दीपावली का अर्थ ही था- मिट्टी के दीपक और घर की चौखट पर जगमगाती रोशनी। अब रोशनी तो है, लेकिन ऐसी, जो आंखों को चुभती अधिक है। यह इसलिए हुआ है, क्योंकि हम अब चकाचौंध और चमक-दमक के पीछे कहीं अधिक तेजी से भाग रहे हैं। इसी कारण, मिट्टी के दीयों की रोशनी धीरे-धीरे मंद पड़ने लगी है। यह जानते हुए भी कि ये दीये किसी के जीवन के आधार हैं, हम सस्ती और रंग-बिरंगी चीनी झालरों के पीछे भागते हैं। मगर सवाल यह है कि क्या इनसे हमारे घरों में वही आत्मिक उजाला फैलती है, जो कभी मिट्टी के दीयों से फैला करती थी ? जब दीपक जलता है, तो उसकी लौ में श्रद्धा, शांति और परंपरा की सुगंध होती है। उसकी रोशनी में ‘संस्कार’ झलकते हैं, जबकि बिजली की झालरें केवल और केवल ‘दिखावा’ या वैभव ‘प्रदर्शन’ होती हैं।
स्पष्ट है, अब दीपावली में दिखावे की चमक बढ़ गई है। लोग भक्ति से अधिक भौतिक सजावट पर ध्यान देने लगे हैं। सादगी और आत्मिक शांति तो जैसे कहीं खो सी गई हैं। त्योहारों में पवित्रता का स्थान प्रतिस्पर्द्धा और आडंबर ने ले लिया है। इस तरह, हमारी संस्कृति और परंपराएं अब काफी पीछे छूटती जा रही हैं। कुछ लोग इसका दोष महंगाई पर फोड़ते हैं। यह सही है कि महंगाई पहले की तुलना में काफी बढ़ चुकी है। मिट्टी, तेल, घी, बाती- सभी चीजें महंगी हो चुकी हैं। मगर यह नहीं भूलना चाहिए कि हर त्योहार सामाजिकता का संदेश देता है, दीपावली तो खासतौर से। इसलिए हर चीज को सिर्फ पैसे की नजर से नहीं देखना चाहिए। समाज के लिए भी हमें कुछ करना चाहिए। इसलिए, हर घर में मिट्टी के दीये जरूर जलाने चाहिए।
सुनील कुमार महला, टिप्पणीकार
Our country is a land of festivals, where every festival is not just a celebration but also a philosophy of life. Diwali is the biggest and holiest of these festivals. It symbolizes not just lamps, but the light of our souls, truth, goodwill, and joy. The festival of Diwali conveys the message of light over darkness, knowledge over ignorance, and the triumph of good over evil. But now its form is no longer the same. The simplicity, intimacy, and fragrance of eternal culture that once shone in our lamps are no longer visible.
Earthen lamps are a symbol of India’s eternal culture and tradition. They are also environmentally friendly. They not only convey the message of simplicity, purity, and the spirit of Swadeshi, but are also an important source of livelihood for potters. But now, their demand has declined due to Chinese lights. Once, Diwali meant earthen lamps and the glowing light on the doorsteps of homes. Now, there is light, but it is more of an eye-sore. This is because we are now chasing glitz and glamour at an ever-greater pace. Consequently, the light of earthen lamps is gradually fading. Despite knowing that these lamps are the foundation of life, we chase after cheap and colorful Chinese lights. But the question is: do these lamps spread the same spiritual light in our homes that earthen lamps once did? When a lamp is lit, its flame carries the fragrance of devotion, peace, and tradition. Its light reflects “culture,” while electric lights are merely a “show” or a “display” of opulence.
Clearly, Diwali has become increasingly ostentatious. People are focusing more on material decorations than on devotion. Simplicity and spiritual peace seem to have been lost. Competition and ostentation have replaced the purity of festivals. Thus, our culture and traditions are being left far behind. Some people blame inflation for this. It’s true that inflation has risen significantly compared to before. Clay, oil, ghee, wicks—everything has become more expensive. But we shouldn’t forget that every festival conveys a message of sociality, Diwali especially. Therefore, we shouldn’t view everything solely from a monetary perspective. We should also do something for society. Therefore, clay lamps should be lit in every home.
Sunil Kumar Mahala, Commentator
October 20, 2025 in Commentator
This version of Diwali is much more attractive.
दीवाली का यह रूप कहीं ज्यादा आकर्षक
यह सही है कि दीवाली का रूप बदल गया है, लेकिन आधुनिक दीवाली कहीं अधिक आकर्षक है। दीपावली में बदलाव कई तरीकों से आया है। दीपक की जगह हम बिजली का अधिक इस्तेमाल करने लगे हैं। घर में खाने-पीने की चीजें बनाने के बजाय बाजार से मंगवाना पसंद करने लगे हैं। और तो और, देर रात तक आतिशबाजी करने लगे हैं। इन सबसे दीवाली का ऐसा भव्य स्वरूप बनता है, जो पूरे साल बाद रहता है। भले ही कुछ लोग शिकायत करें कि पुराने दिन ही अच्छे थे, लेकिन ये बदलाव सकारात्मक हैं, जिनको हमें सहर्ष स्वीकार करना चाहिए।
जब दीपावली की रात तरह-तरह के चमकीले पटाखे आसमान में चमकते हैं, तो क्या हमारी नजरें उनसे हट पाती हैं? एक के बाद दूसरे पटाखे और चमकीली रोशनियों को निहारना हमें खूब भाता है। इसी तरह, तूमाम मकान रंग-बिरंगी रोशनी से नहाते सुंदर लगते हैं। पहले दीये की एकसमान रोशनी ही होती थी, हल्की पीली, लेकिन अब तरह-तरह की रोशनी दिखती है। कहीं लाल, कहीं पीली, कहीं नीली, कहीं गुलाबी, तो कहीं सभी रंग मिले-जुले। इस तरह, दीपावली वास्तव में रोशनी का त्योहार जान पड़ती है और लगता है, हर रात हम यूं ही रंग-बिरंगी रोशनी में नहाते रहें। यह सही है कि हमें पर्यावरण का ख्याल रखना चाहिए और ऐसे उपाय करने चाहिए कि पर्यावरण को कम से कम नुकसान हो, लेकिन इसके लिए ग्रीन पटाखे जैसी संकल्पनाएं आकार लेने लगी हैं। इनसे प्रदूषण भी कम होता है और रोशनी आम पटाखों जैसी ही तेज होती है। बल्कि तेल से जलने वाले दीये ही अधिक प्रदूषण फैलाते हैं। इसलिए अगर विजली का अधिक इस्तेमाल होने लगा है, तो यह अच्छा ही है।
पटाखे और रोशनी ही नहीं, खरीदारी के तौर-तरीकों में भी बदलाव आया है। पहले स्थानीय बाजार में लोग दीवाली की खरीदारी कर लिया करते थे, लेकिन अब कई तरह के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं, जिनके माध्यम से घर बैठे-बैठे ही लोग खरीदारी कर लेते हैं। यहां न सिर्फ सामान की काफी किस्में दिखती हैं, बल्कि स्थानीय बाजार से कीमतें भी कम होती हैं। इस तरह, दीपावली का यह नया रूप लोगों को खूब फायदा पहुंचा रहा है। यह सही है कि ‘ओल्ड इज गोल्ड’ होता है, यानी पुराने दिन वाकई सुनहरे थे, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि नए दिन अच्छे नहीं हैं। ये दिन पुराने दिनों से कहीं बेहतर हैं और लोगों के हितों के अनुरूप भी। इसलिए, मुझे यह कहने में संकोच नहीं हो रहा कि दीपावली के स्वरूप में जो बदलाव आया है, वह काफी अच्छा है और इसका फायदा सबको मिल रहा है।
कन्हैया कुमार, टिप्पणीका
This version of Diwali is much more attractive.
It’s true that the form of Diwali has changed, but the modern Diwali is much more attractive. Diwali has changed in many ways. We’ve started using more electricity instead of lamps. Instead of preparing food at home, we’ve started ordering from the market. Furthermore, we’ve started lighting fireworks late into the night. All this contributes to a grand Diwali that lasts all year long. While some may complain that the old days were better, these are positive changes that we should gladly embrace.
When a variety of bright firecrackers flash across the sky on Diwali night, can we ever take our eyes off them? We love to gaze at the array of firecrackers and the dazzling lights. Similarly, your houses look beautiful bathed in colorful light. Previously, the diyas used to have a uniform, pale yellow light, but now there are a variety of lights. Some are red, some are yellow, some are blue, some are pink, and some are a mix of all colors. In this way, Diwali truly feels like a festival of lights, and it feels like we should be bathed in colorful lights every night. It’s true that we should take care of the environment and take measures to minimize environmental damage, but to this end, concepts like green crackers are taking shape. These reduce pollution and produce light as bright as regular firecrackers. However, oil lamps cause more pollution. Therefore, if more electricity is being used, it’s a good thing.
Not only are firecrackers and lights, but shopping patterns have also changed. People used to do their Diwali shopping in the local market, but now there are various online platforms through which people can shop from the comfort of their homes. Not only is there a wide variety of goods available, but prices are also lower than in the local market. Thus, this new form of Diwali is greatly benefiting people. It’s true that “old is gold,” meaning the old days were indeed golden, but that doesn’t mean the new days aren’t good. These days are far better than the old ones and more in line with people’s interests. Therefore, I have no hesitation in saying that the change in the format of Diwali is quite good, and everyone is benefiting from it.
Kanhaiya Kumar, Commentator