Zafarullah’s Advocacy

जफरुल्ला की वकालत

पाकिस्तान के विदेश मंत्री श्री जफरुल्ला खां एक कुशल चकील हैं। यह न्यायाधीश भी रह चुके हैं, किन्तु न्यायाधीश की मनोवृति को उन्होंने उठाकर ताक में रख दिया है। वकील भी वह ऐसे हैं, जो स्याह को सफेद और सफेद को स्याह बनाने का हौसला रखते हैं। यह दूसरी बात है कि ऐसी कोशिश कम ही सफल होती है।

कश्मीर के बारे में उन्होंने सुरक्षा परिषद के सामने एक बार फिर लम्बा चौड़ा भाषण दिया है और लेकसक्सेस में लम्बे भाषणों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने सदा की भांति घटनाओं को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया है और उनके आधार पर मनमाने नतीजे निकाले हैं। एंग्लो-अमरीकी प्रस्ताव को वह काफी नहीं समझते और यह जानते हुए भी कि भारत उसे ठुकरा चुका है, वह चाहते हैं कि सुरक्षा परिषद एक सर्वसत्ताधारी संयुक्त राष्ट्रीय प्रतिनिधि नियुक्त करे, जिसे सभी संबंधित पक्षों की फौजों को हटाने अथवा भंग करने, राज्य की हुकूमतों पर पूरा अंकुश रखने, संबंधित पार्टियों के मतभेद संबंधी तमाम मुद्दों पर पंच फैसला देने और जनमत संग्रह कराने के लिए तमाम आवश्यक कार्रवाई करने का अधिकार हो। श्री जफरुल्ला यह भी चाहते हैं कि काश्मीर में संविधान सभा नहीं बुलाई जाये। पाकिस्तान के एंग्लो-अमरीकी मित्रों ने उसे खुश करने के लिए बहुत कुछ किया है, किन्तु वे यह अच्छी तरह से जानते हैं कि समस्या का कोई भी हल जबर्दस्ती नहीं थोपा जा सकता।

अमरीकी प्रतिनिधि ने सुरक्षा परिषद में इस तथ्य को स्वीकार भी किया, जब उसने कहा कि हम दोनों पक्षों की सहमति से समस्या का हल खोजने की कोशिश कर रहे हैं।… अब जबकि भारत उसे अस्वीकार कर चुका है, सुरक्षा

परिषद को या तो इस प्रस्ताव से उन अंशों को निकाल देना होगा, जिन्हें भारत आपत्तिजनक समझता है या यह मान लेना होगा कि वह ऐसा कोई हल पेश नहीं कर सकती, जो दोनों पक्षों को स्वीकार्य हो। वर्तमान परिस्थिति में सुरक्षा परिषद के लिए और कोई श्रेयस्कर मार्ग नहीं हो सकता कि वह इस समस्या को हल करने का भार दोनों पक्षों पर छोड़ दे। समस्या का खूब अध्ययन करने के बाद और समझौते की तमाम कोशिशें कर चुकने के बाद संयुक्त राष्ट्रीय प्रतिनिधि सर ओवन डिक्सन भी इसी नतीजे पर पहुंचे थे।

Pakistan’s Foreign Minister, Mr. Zafarullah Khan, is a skilled lawyer. He has also served as a judge, but he has cast aside the judicial instincts. He is also a lawyer, possessing the audacity to turn black into white and white into black. It is a different matter that such attempts rarely succeed.

He has once again delivered a lengthy speech before the Security Council on Kashmir, breaking the record for lengthy speeches at the UNSC. As usual, he has distorted events and drawn arbitrary conclusions based on them. He does not consider the Anglo-American proposal sufficient, and despite knowing that India has rejected it, he wants the Security Council to appoint a sovereign United Nations representative, empowered to withdraw or disband the armies of all parties involved, exercise complete control over state governments, adjudicate on all issues of conflict between the parties, and take all necessary action to hold a referendum. Mr. Zafarullah also wants that a Constituent Assembly not be convened in Kashmir. Pakistan’s Anglo-American allies have done much to appease Pakistan, but they know full well that no solution to the problem can be imposed by force.

The US representative acknowledged this fact in the Security Council when he stated that they were trying to find a solution to the problem with the consent of both parties. Now that India has rejected it, the Security

Council will either have to remove the provisions of the resolution that India finds objectionable or admit that it cannot offer a solution acceptable to both parties. In the current circumstances, there is no better way for the Security Council than to leave the burden of resolving this problem to both parties. After thoroughly studying the problem and exhausting all attempts at compromise, the United Nations representative, Sir Owen Dixon, also reached the same conclusion.

The indelible images of the easily approachable Atal

सहज स्वीकार्य अटल की अमिट छवियां

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व के अनोखे पहलुओं की साक्षी है पुस्तक-‘अटल बिहारी वाजपेयी : द इटरनल स्टेट्समैन।’ इसके लेखक पूर्व सांसद विजय गोयल हैं, जो 2001 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। प्रस्तुत पुस्तक में लेखक ने पूर्व प्रधानमंत्री के पांच दशकों के राजनीतिक जीवन को समग्रता के साथ देखने की कोशिश की है।

भारतीय राजनीति में अटल बिहारी वाजपेयी का कद दलगत राजनीति से बहुत ऊपर था। अपनी पार्टी के साथ-साथ विरोधी दलों में भी उनके प्रशंसकों की कमी नहीं थी। उनकी उदार नेता की छवि उन्हें न केवल अपने समकालीन नेताओं में बड़ा बनाती थी, बल्कि आज की राजनीति में भी उन्हें एक उदाहरण के रूप में पेश किया जाता है।

वाजपेयी हाजिरजवाब और विनोदप्रिय स्वभाव के नेता थे। परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, उनका अंदाज नहीं बदलता था। हंसी-मजाक में गंभीर बात कह देना और गंभीर माहौल को अपने मस्तमौला स्वभाव से सहज बना देने की उनके पास अद्भुत कला थी।

राजनीति में उनकी छवि अजातशत्रु की थी। उनकी पार्टी से भले ही अन्य दलों के नेताओं का विरोध हो, लेकिन वे सभी दलों और नेताओं में सहज स्वीकार्य थे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व के इन्हीं अनोखे

पहलुओं को संजोने का सफल प्रयास है पुस्तक – ‘अटल बिहारी वाजपेयी : द इटरनल स्टेट्समैन।’ इसके लेखक हैं पूर्व सांसद विजय गोयल, जो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। पुस्तक में लेखक ने वाजपेयी के साथ अपने पांच दशकों के जुड़ाव के साथ उस दौर की राजनीतिक सोच को भी साझा किया है। पुस्तक की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में वाजपेयी के परिवर्तनकारी योगदानों पर प्रकाश डालते हुए लिखा है कि उनकी नीतियों ने भारत के युवाओं के लिए नए अवसर खोले।

वाजपेयी के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए लेखक लिखते हैं, ‘जहां तक मुझे याद है, हमारी पहली मुलाकात हमारे घर पर हुई थी। अटलजी मेरे पिता चरती लाल गोयल के बहुत घनिष्ठ थे। जो दिल्ली में भारतीय जनसंघ के वरिष्ठ नेता थे और बाद में दिल्ली विधानसभा के पहले स्पीकर बने।’

इस वृहद कॉफी टेबल बुक में वाजपेयी के जीवन से जुड़ी कई दुर्लभ तस्वीरें, ऐतिहासिक घटनाएं और लेखक के दशकों के व्यक्तिगत अनुभव शामिल हैं। साथ ही इसमें उनके कार्यकाल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाओं का भी वर्णन है। लेखक के व्यक्तिगत अनुभव होने के कारण पुस्तक रोचक और विश्वसनीय बन गई है। यह भारतीय राजनीति के इतिहास ने को समझने के साथ ही आज की पीढ़ी ने को वाजपेयी के व्यक्तित्व और विचारों से परिचित करवाती है।

पुस्तक में वाजपेयी के 1924 में ग्वालियर में जन्म से लेकर एक विलक्षण वाकपटु सांसद क के रूप में उनके उदय और तीन बार प्रधानमंत्री बनने तक के सफर का वर्णन है। पुस्तक में संसद में दिए गए उनके प्रभावशाली भाषण और उनके कार्यकाल में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का भी विस्तार से उल्लेख है।

पुस्तक में वाजपेयी के न केवल राजनेता, न बल्कि कवि, पत्रकार, विचारक और उदार नेता के रूप की भी चर्चा है। यही नहीं उन्होंने कई युवा नेताओं को आगे बढ़ाया। इसे लेखक ने कुछ यों याद किया है, ‘मेरे लिए अटलजी क एक राष्ट्रीय नेता से कहीं ज्यादा थे। वे सही क मायने में मेरे मार्गदर्शक थे। उन्होंने मुझे त हिम्मत दी, मेरा मार्गदर्शन किया और मेरी राजनीतिक समझ को बनाया।’

पुस्तक में लेखक के वाजपेयी के साथ उनके संबंधों की बानगी तो है ही, साथ ही उनके बहाने भारतीय राजनीति को जानने-समझने की कोशिश भी है। आज के दौर में जब नेता अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर सोचने से कतराते हैं, तब वाजपेयी और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री पर शोध-अध्ययन करने वालों के लिए यह पुस्तक अनिवार्य है। इसमें हम समय के साथ बदलती राजनीति और इसकी छवियों को भी बखूबी देख पाते हैं। दरअसल, यह पुस्तक वाजपेयी के प्रति लेखक की श्रद्धांजलि भी है।

अरुण कुमार जैमिनि

The book “Atal Bihari Vajpayee: The Eternal Statesman” bears witness to the unique aspects of former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee’s personality and work. Its author is former MP Vijay Goyal, who served as a Minister of State in Atal Bihari Vajpayee’s government in 2001. In this book, the author attempts to comprehensively examine the former Prime Minister’s five-decade political career.

Atal Bihari Vajpayee’s stature in Indian politics transcended party lines. He had admirers both within his own party and in opposition parties. His image as a liberal leader not only made him a leader among his contemporaries but also serves as an example in today’s politics.

Vajpayee was a leader with a quick wit and a humorous nature. No matter the circumstances, his style remained unchanged. He possessed the remarkable ability to convey serious matters in a humorous manner and to lighten a serious atmosphere with his lighthearted nature.

His image in politics was that of a friendless person. Even though his party might have been opposed by leaders of other parties, he was easily accepted by all parties and leaders.

The book “Atal Bihari Vajpayee: The Eternal Statesman” is a successful attempt to capture these unique aspects of former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee’s personality and work. Its author is former MP Vijay Goel, who served as a Minister of State in Atal Bihari Vajpayee’s government. In the book, the author shares his five-decade association with Vajpayee and his political thinking during that era. In his message at the beginning of the book, Prime Minister Narendra Modi highlights Vajpayee’s transformative contributions, writing that his policies opened new opportunities for India’s youth.

Recalling his relationship with Vajpayee, the author writes, “As far as I remember, our first meeting took place at our home. Atal ji was very close to my father, Charati Lal Goel, who was a senior leader of the Bharatiya Jana Sangh in Delhi and later became the first Speaker of the Delhi Legislative Assembly.”

This comprehensive coffee table book includes rare photographs, historical events, and the author’s personal experiences spanning decades. It also recounts many important events during Vajpayee’s tenure. The author’s personal experiences make the book both interesting and authentic. It provides a valuable insight into the history of Indian politics and introduces today’s generation to Vajpayee’s personality and thoughts.

The book traces Vajpayee’s journey from his birth in Gwalior in 1924 to his rise as a prodigious, eloquent parliamentarian and three-time Prime Minister. The book also details his influential speeches in Parliament and the significant achievements he made during his tenure.

The book discusses Vajpayee not only as a politician but also as a poet, journalist, thinker, and liberal leader. Furthermore, he nurtured many young leaders. The author recalls this as, “For me, Atal ji was more than a national leader. He was truly my mentor. He encouraged me, guided me, and shaped my political understanding.”

The book not only chronicles the author’s relationship with Vajpayee, but also attempts to understand Indian politics through him. In today’s era, when leaders shy away from thinking beyond their personal interests, Vajpayee becomes even more relevant. This book is essential for those researching the former Prime Minister. It also provides a clear glimpse into the changing political landscape and its imagery over time. In fact, this book is also the author’s tribute to Vajpayee.

Arun Kumar Jaimini

Many Challenges Facing Growing Opportunity

बढ़ती उड़ान के सामने खड़ी अनेक चुनौतियां

समाज में महिलाओं के लिए बढ़ती सुविधाओं और डिजिटल क्षेत्र में भागीदारी के बावजूद उन्हें कई सामाजिक, ढांचागत और तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आज महिलाएं केवल तकनीक का उपयोग करने वाली उपभोक्ता नहीं रह गई हैं, बल्कि वे नवाचार करने वाली, उद्यमी, शिक्षिका और नेतृत्वकारी भूमिका निभाने वाली सक्रिय शक्ति बनती जा रही हैं। वे डिजिटल दुनिया के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

फिर भी डिजिटल युग में महिलाओं की भागीदारी अभी भी समान और संतुलित नहीं है। इसके सामने कई चुनौतियां मौजूद हैं। सबसे बड़ी समस्या डिजिटल लैंगिक अंतर (डिजिटल जेंडर डिवाइड) की है। दुनिया के कई हिस्सों, विशेषकर विकासशील देशों में, महिलाओं के पास पुरुषों की तुलना में स्मार्टफोन, कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधाएं कम उपलब्ध हैं। आर्थिक असमानता, सामाजिक मान्यताएं और पारिवारिक प्रतिबंध कई बार महिलाओं को डिजिटल तकनीक के उपयोग से दूर रखते हैं। तकनीकी नेतृत्व में महिलाओं की कम उपस्थिति एक गंभीर चिंता का विषय है। हालांकि, तकनीकी क्षेत्र महिलाओं की संख्या बढ़ रही है, फिर भी उच्च नेतृत्व पदों पर उनकी भागीदारी अभी भी सीमित है। कई बार लैंगिक भेदभाव, असमान अवसर और कार्यस्थल पर पक्षपात जैसी स्थितियां महिलाओं के करियर विकास में बाधा बनती हैं। वेतन असमानता, मार्गदर्शन की कमी और सहयोगी कार्य वातावरण का अभाव भी महिलाओं के सामने चुनौतियां खड़ी करता है।

सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराएं भी कई बार महिलाओं की डिजिटल भागीदारी को प्रभावित करती हैं। अनेक समाजों में महिलाओं से अपेक्षा की जाती है कि वे घरेलू जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें और पेशेवर या तकनीकी क्षेत्रों में कम समय दें। ऐसी सामाजिक धारणाएं महिलाओं को नए अवसरों की खोज से रोकती हैं।

इन चुनौतियों को दूर करने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने होंगे। सरकारों को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए, जो सस्ती इंटरनेट सेवाएं, मजबूत डिजिटल ढांचा और लैंगिक समानता को बढ़ावा दें। तकनीकी कंपनियों को ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने चाहिए, जो ग्राहकों के लिए सुरक्षित हों और साइबर उत्पीड़न को रोकने के प्रभावी उपाय प्रदान करें। शैक्षणिक संस्थानों को लड़कियों को उचित अवसर प्रदान करने चाहिए।

ममता कुशवाहा, शिक्षिका

Despite increasing access and participation in the digital sphere for women in society, they face numerous social, structural, and technological challenges. Today, women are no longer merely consumers of technology; they are also becoming active innovators, entrepreneurs, educators, and leaders. They are making significant contributions to the creation and development of the digital world.

Yet, women’s participation in the digital age is still not equitable and balanced. Numerous challenges remain. The most significant problem is the digital gender divide. In many parts of the world, especially developing countries, women have less access to smartphones, computers, and the internet than men. Economic inequality, social norms, and family restrictions often prevent women from using digital technology. The low presence of women in technical leadership is a serious concern. Although the number of women in the technology sector is increasing, their participation in senior leadership positions remains limited. Gender discrimination, unequal opportunities, and workplace bias often hinder women’s career growth. Pay disparities, lack of guidance, and a lack of a supportive work environment also pose challenges for women.

Cultural and social norms also often impact women’s digital participation. In many societies, women are expected to prioritize household responsibilities and dedicate less time to professional or technical fields. Such social stereotypes prevent women from exploring new opportunities.

To overcome these challenges, concerted efforts are required from all sections of society. Governments should enact policies that promote affordable internet services, robust digital infrastructure, and gender equality. Technology companies should develop digital platforms that are safe for customers and provide effective measures to prevent cyberbullying. Educational institutions should provide equal opportunities to girls.

Mamta Kushwaha, Teacher

Justice and Action Empower Women

न्याय और कार्रवाई से सशक्त बनती महिलाएं

इस बार महिला दिवस की थीम ‘सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, न्याय और कार्रवाई’ है। इस थीम का अर्थ है कि जब हम किसी को अवसर, सहयोग, शिक्षा या समर्थन देते हैं, तो उसका लाभ केवल सामने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज और राष्ट्र को भी अधिकार संपन्न बनाता है, समाज में न्यायपूर्ण वातावरण बनाता है और विषमताओं के खिलाफ कार्रवाई करता है। यदि एक लड़की को शिक्षा मिलती है, तो वह केवल स्वयं आत्मनिर्भर नहीं बनती, बल्कि अपने परिवार और आने वाली पीढ़ियों को भी शिक्षित करती है। यदि किसी महिला को आर्थिक अवसर दिया जाता है, तो वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में योगदान देती है। इस प्रकार ‘अधिकार, न्याय और कुछ करने’ की भावना अंततः समाज को समृद्ध बनाती है।
आज के दौर में कॉरपोरेट जगत, शैक्षणिक संस्थान और सामाजिक संगठन महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम चला रहे हैं। स्टार्टअप और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से महिलाएं उद्यमिता में आगे बढ़ रही हैं। इसमें एक महत्वपूर्ण पहलू पुरुषों की भागीदारी भी है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि एक विचारधारा है- न्याय, समानता और सशक्तीकरण की। जब महिलाएं अधिकार संपन्न बनती हैं, तो समाज प्रगति करता है; जब उन्हें न्यायपूर्ण अवसर मिलता है, तो राष्ट्र सशक्त होता है। 8 मार्च हमें यह संदेश देता है कि महिलाओं के बिना विकास अधूरा है। इसलिए हम केवल इस दिन तक सीमित न रहें, बल्कि वर्ष के हर दिन महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समानता के लिए प्रयासरत रहें।

सुभाष बुड़ावन वाला, टिप्पणीकार

भारत में समय-समय पर महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए नई-नई योजनाओं को अमली जामा पहनाया गया। शिक्षा और नौकरी में तेजी से भागीदारी और उसके साथ सुरक्षा और सकारात्मक प्रगति के अलावा शिक्षा सुधार के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम, पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी, ‘नारी वंदन अधिकार अधिनियम 2029’ के तहत महिला आरक्षण पारित किया जाना इसके उदाहरण हैं।

इसी तरह सरकार देश भर के स्कूलों में महिलाओं के लिए अलग से शौचालय न होने पर गंभीरता से कार्य कर रही है। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष कर रही हैं। इस भावना को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं को आदर और सम्मान के साथ प्रेरणा दी जानी चाहिए।

मीना धानिया, टिप्पणीकार

This year, the theme of Women’s Day is “Rights, Justice, and Action for All Women and Girls.” This theme means that when we provide opportunities, support, education, or assistance to someone, the benefits are not limited to the individual, but also empower society and the nation, creating a just environment in society and taking action against inequalities. If a girl receives an education, she not only becomes self-reliant but also educates her family and future generations. If a woman is given economic opportunities, she contributes to improving her family’s economic situation. Thus, the spirit of “rights, justice, and action” ultimately enriches society.

In today’s era, the corporate world, educational institutions, and social organizations are running special programs to promote women’s leadership. Women are moving into entrepreneurship through startups and digital platforms. An important aspect of this is the participation of men. International Women’s Day is not just a date, but an ideology—one of justice, equality, and empowerment. When women are empowered, society progresses; when they receive equitable opportunities, the nation is strengthened. March 8th sends us the message that development is incomplete without women. Therefore, we should not limit ourselves to this day alone, but strive for women’s rights, respect, and equality every day of the year.

Subhash Budhawanwala, Commentator

New schemes have been implemented in India from time to time for the upliftment and development of women. In addition to the rapid participation in education and employment, along with the accompanying security and positive progress, the “Beti Bachao Beti Padhao” program for education reform, women’s participation from Panchayats to Parliament, and the passage of the “Women’s Rights on Women Act 2029” for women’s reservation are examples of this.

Similarly, the government is seriously addressing the lack of separate toilets for women in schools across the country. Women are also fighting shoulder to shoulder in various fields. This spirit should be carried forward and women should be encouraged with respect and dignity.

Meena Dhaniya, Commentator

Useful Recommendations

उपयोगी सिफारिशें

संसद की आंक-समिति ने देश के आयात-निर्यात व्यापार के संबंध में जो सिफारिशें की हैं, वे ध्यानाकर्षक हैं। ‘उद्योग धंधों के लिए मशीनों तथा कच्चे माल की अनिवार्य आवश्यकताओं के सिवा’, समिति का कहना है, ‘बाहर से आनेवाले माल की मात्रा कम-से-कम कर देनी चाहिए।’…

आंक-समिति का कहना है कि व्यापार का यह तरीका बन्द हो जाना चाहिए कि यहां से यूरोप व अमरीका को हम जो भी माल भेजें, वह यहां से ब्रिटेन जाये और वहां से अन्य देशों को उसका निर्यात हो। इस तरह के क्रम में ब्रिटेन को पुनः आयात का लाभ मिलता है जो समिति का ठीक ही कहना है, इस क्रम को बदल कर स्वयं भारत ही क्यों न प्राप्त करे? समिति की सिफारिश है कि इसके लिए यूरोप व अमरीका के देशों से हमें अपने सीधे संपर्क बढ़ाने चाहिए और उन देशों को जो भी अपना माल हम भेजें, वह सीधा ही भेजना चाहिए। चाय जो कि भारत के निर्यात-व्यापार का एक बड़ा अंग है, उसके बारे में आज यह क्रम है कि यहां से सामूहिक रूप में लन्दन उसका लदान होता है, और फिर वहां से सर्वत्र उसका वितरण या निर्यात किया जाता है, जिससे उसके निर्यात का एक बड़ा लाभ ब्रिटेन को होता है। समिति का सुझाव है कि इसके बजाय हमारे अपने देश में ही चाय की बिक्री की व्यवस्था होनी चाहिए और भारत से ब्रिटेन को चाय निर्यात करनेवाली कंपनियां आयकर न बचा सकें, इसकी पूरी व्यवस्था करनी चाहिए।

विदेशी माल के आयात के बारे में समिति का यह कहना गलत नहीं कहा जा सकता कि अपने उद्योग-धंधों के विस्तार के लिए आवश्यक कच्चे माल व मशीनों के अलावा जो भी माल मंगाया जाये या आने दिया जाये वह ऐसा हो, जिससे देश का धन व्यर्थ न जाये और जिससे हमारे अपने देश में आवश्यक चीजों के दाम घटें। आयात के खुले लाइसेंस के बारे में उसका कहना है कि एक से अधिक बार उसका समर्थन मुद्रास्फीति को रोकने के नाम पर किया गया है, परन्तु उसके अन्तर्गत जो चीजें आने दी गईं, वे ऐसी नहीं थीं कि जिनसे हमारे देश में आवश्यक चीजों के दाम कम होते। और अगर सीमा-शुल्क से सरकारी आय बढ़ाना ही विलासिता की चीजों को आने देने का कारण हो तो, समिति के अनुसार, ‘वह नीति हमारे देश के सर्वोत्तम हितों के लिए अत्यन्त घातक है।’

The recommendations made by the Parliamentary Statistics Committee regarding the country’s import-export trade are noteworthy. “Except for the essential needs of machinery and raw materials for industry,” the committee says, “the amount of imported goods should be minimized.”…

The Statistics Committee argues that the trade pattern of exporting goods from India to Europe and America should be discontinued, whereby goods sent from here to Britain are then exported to other countries. In this system, Britain benefits from re-importation, which the committee rightly argues. Why shouldn’t India itself benefit by changing this system? The committee recommends that we should increase our direct contacts with European and American countries, and that any goods we send to those countries should be sent directly. Tea, a major component of India’s export trade, is now being shipped en masse to London, and then distributed or exported from there, resulting in significant export profits for Britain. The Committee suggests that instead, there should be a system for selling tea within our country, and that adequate arrangements should be made to prevent companies exporting tea from India to Britain from evading income tax.

Regarding the import of foreign goods, the Committee cannot be mistaken in stating that, apart from the raw materials and machinery needed for the expansion of our industries, any goods imported or allowed to import should be such that they do not waste national funds and reduce the prices of essential commodities in our country. Regarding the open import license, it states that it has been supported more than once in the name of controlling inflation, but the goods allowed under it were not such that they would reduce the prices of essential commodities in our country. And if increasing government revenue from customs duties is the reason for allowing luxury goods to come in, then, according to the committee, ‘that policy is extremely detrimental to the best interests of our country.’

Those who find fault with Khamenei don’t know the truth.

खामेनेई में खामी देखने वाले सच नहीं जानते

शहादत जिनकी जिंदगी में सांसों की तरह वैवस्त हो, उनकी मौत बीज बनकर आती है। जी नझुका, न डरा और न पीछे हटा। जमाना याद रखेगा उसे हमेशा… यजीद के खिलाफ लड़ाई में अपने उसूल के लिए शहीद हो जाना ही तो कर्बला का सबक था और हजरत खामेनेई उस कर्बला के सबक पर खरे उतरे। कितने कम लोग होते हैं, जो मौत से आंख मिलाते हैं। रास्ता तो डील करने का इनके पास भी था। झुक जाने था। ट्रंप के हाथ को अपने सिर पर रख लेने का विकल्प इनके पास भी था, मगर यह लड़े। अरब, जो पैरों पर लोटते रहे अमेरिका के, वहीं खामेनेई उससे बराबर से लड़े और शहीद हो गए। अरब के हुक्मरानों के नाम कोई नहीं बता पाएगा, मगर शहीद खामेनेई को आज सारी दुनिया जानती है। बच्चा-बच्चा जानता है। यह होती है हिम्मत…!

अमेरिका ने राष्ट्र प्रमुखों को मारने का जो चलन शुरू किया है, उन्हें कैद करने की जो शुरुआत की है, वह उसे बहुत बदतर अंजाम तक पहुंचाएगी। अराजकता से कभी शांति नहीं आएगी और अमेरिका के सदर अराजकता के प्रमुख हैं। शहीद हजरत खामेनेई हमेशा जिंदा रहेंगे… शहीद मरते नहीं हैं। जिनको सिर्फ खामेनेई की सत्ता में खामी दिखती है, वे वाकई मासूम हैं, क्योंकि वे छोटी-छोटी बच्चियों को वहशियों के नोचने के लिए छोड़ देने वालों पर चुप हैं। ‘एप्सटीन’ यह नाम तो आप सब जानते ही हगि ? अगर नहीं जानते, तो हमें मत सिखाएं कि खामेनेई क्या हैं? यदि ट्रंप और खामेनेई के बीच किसी एक को चुनना होगा, तो हम खामेनेई को ही चुनेंगे। नेतन्याहू और खामेनेई के बीच कोई चुनना होगा, तो हम खामेनेई चुनेंगे। हां, खामेनेई को हम कब नहीं चुनेंगे ? जब गांधी और खामेनेई में से किसी एक को चुनना हो। तब हम गांधी को चुनेंगे। जब नेहरू और खामेनेई में चुनना हो, तब हम बेशक नेहरू को चुनेंगे।

हमारा खामेनेई साहब की हुकूमत से कुछ ऐतराज था और है, मगर इसका मतलब यह नहीं कि ट्रंप और नेतन्याहू की गुलामी स्वीकार कर लें? खामेनेई चाहते, तो डील कर लेते और जिंदा रहते, मगर इतिहास सबको यह मौका देता है। बुजदिल बनी या फिर बीर, तो उन्होंने वीरता चुनी और उस वीरता की इज्जत है। वैसे भी मौत से किसे डर लगता है, सिवाय बुजदिलों के… खामेनेई हीरो थे और उन्होंने अपने अवाम से जो वादा किया, निभाया। पीछे नहीं हटे, छिपे नहीं और वह कर दिखाया, जो सदियों में कोई नहीं कर सका। इस सदी की सबसे बड़ी शहादत। खामेनेई की शहादत ने उनका दर्जा बहुत बुलंद कर दिया है। शहीद खामेनेई आने वाली नस्लों क्रे सबक बनेंगे।

हफीज किदवई, टिप्पणीकार

For those whose life is as ingrained as their breath, death comes as a seed. He didn’t surrender, didn’t cower, and didn’t retreat. The world will remember him forever… Martyrdom for one’s principles in the fight against Yazid was the lesson of Karbala, and Hazrat Khamenei lived up to that lesson. How few people face death head-on. He too had the option of making a deal. He could have surrendered. He also had the option of placing Trump’s hand on his head, but he fought. The Arabs, who groveled at America’s feet, Khamenei fought them head-on and was martyred. No one can name the names of Arab rulers, but the whole world knows Martyr Khamenei today. Every child knows him. This is courage…!

The US has started a trend of assassinating and imprisoning heads of state, leading to a much worse outcome. Anarchy will never bring peace, and the US president is the head of that anarchy. Martyr Hazrat Khamenei will live forever… Martyrs do not die. Those who only see faults in Khamenei’s rule are truly innocent, because they are silent on those who abandon little girls to the maiming of savages. You all know the name “Epstein,” right? If you don’t, don’t teach us who Khamenei is. If we have to choose between Trump and Khamenei, we will choose Khamenei. If we have to choose between Netanyahu and Khamenei, we will choose Khamenei. Yes, when will we not choose Khamenei? When we have to choose between Gandhi and Khamenei, then we will choose Gandhi. When faced with a choice between Nehru and Khamenei, we will undoubtedly choose Nehru.

We had and still have some objections to Khamenei’s rule, but that doesn’t mean we should accept slavery to Trump and Netanyahu. If Khamenei had wanted, he could have struck a deal and stayed alive, but history gives everyone this opportunity. Whether he was a coward or a brave man, he chose bravery, and that bravery is respected. After all, who fears death except cowards? Khamenei was a hero, and he kept his promise to his people. He didn’t back down, he didn’t hide, and he accomplished what no one else could in centuries. This century’s greatest martyrdom. Khamenei’s martyrdom has elevated his status significantly. Martyr Khamenei will serve as a lesson for generations to come.

Hafiz Kidwai, Commentator

Why are such people silent on the deaths of innocents?

ऐसे लोग निर्दोषों की मौत पर मौन क्यों

अमेरिका व इजरायल की साझा कार्रवाई में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु के बाद भारत सहित कई देशों में उनके समर्थकों द्वारा मातम मनाया जा रहा है और अमेरिका व इजरायल की आलोचना की जा रही है। युद्ध हो या आतंकवाद, उसके घाव सदैव गहरे और त्रासद होते हैं। उनकी टीस लंबे समय तक लोगों को व्यथित करती रहती है, पर क्या इसका यह मतलब होना चाहिए कि गलत को गलत न कहा जाए ? ईरान के सुप्रीम लीडर के तौर पर लगभग 36 वर्षों तक सत्ता में रहे खामेनेई के शासनकाल में कितने निर्दोषों का दमन हुआ, यह किसी से छिपा नहीं है। क्या मातम मनाने वालों को यह स्मरण है? जब किसी देश के नागरिक स्वयं अपने सर्वोच्च नेता की मृत्यु पर सड़कों पर उतरकर जश्न मनाते दिखाई दें, तो यह शासन व जनता के बीच की खाई का संकेत देता है। ऐसे में, भारत में शोक प्रकट करने वाले लोग आखिर किस मानसिकता का प्रतिनिधित्व करते हैं?

खामेनेई पर यह आरोप रहा कि उन्होंने महिलाओं की स्वतंत्रता पर कठोर प्रतिबंध लगाए। हिजाब को अनिवार्य करना और इस्लामी कायदों की कठोर व्याख्या के जरिये सामाजिक जीवन को नियंत्रित करना उनकी नीति रही। जब ईरान की महिलाओं और युवाओं ने स्वतंत्रता व समान अधिकार की मांग उठाई, तब विरोध-प्रदर्शनों को सख्ती से कुचला गया। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने इन कार्रवाइयों की आलोचना की। यह भी विचारणीय है कि जब भारत में आतंकी हमलों में निर्दोष नागरिक मारे गए, तब क्या इन शोक प्रकट करने वालों ने उतनी ही तीव्रता से संवेदना व्यक्त की ? यदि हम सचमुच मानवीय मूल्यों के पक्षधर हैं, तो हमारी संवेदनाएं चयनात्मक नहीं होनी चाहिए। हिंसा चाहे कहीं भी हो, ईरान में या भारत में, उसकी समान निंदा होनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में स्थायी मित्र या शत्रु नहीं होते। कभी ईरान व इजरायल के संबंध सामान्य थे, किंतु वैचारिक टकराव और क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं ने उनको कट्टर-विरोधी बना दिया। मध्य-पूर्व के कई देश, जैसे सऊदी अरब, बहरीन और कुवैत भी इस तनावपूर्ण माहौल से प्रभावित रहे हैं। निस्संदेह, किसी भी युद्ध की विभीषिका अत्यंत भयावह होती है। हुक्मरानों के अहंकार की कीमत अंततः आम नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और सैनिकों को ही चुकानी पड़ती है। अतः किसी भी शासक की मृत्यु पर भावनात्मक प्रतिक्रिया देने से पूर्व उसके शासनकाल का समग्र और निष्पक्ष मूल्यांकन आवश्यक है। यदि हम वास्तव में मानवता के पक्षधर हैं, तो हमें हर निर्दोष की पीड़ा पर समान रूप से संवेदनशील होना चाहिए।

अरविंदरावल, टिप्पणीकार

Following the death of Iran’s Supreme Leader, Ayatollah Ali Khamenei, in a joint operation between the US and Israel, his supporters in many countries, including India, are mourning and criticizing the US and Israel. Whether war or terrorism, its wounds are always deep and tragic. Their pain continues to torment people for a long time, but should this mean that wrong should not be called wrong? The oppression of innocent people during Khamenei’s nearly 36-year reign as Iran’s Supreme Leader is no secret. Do the mourners remember this? When citizens of a country are seen celebrating the death of their Supreme Leader on the streets, it indicates a gap between the government and the people. In such a situation, what mindset do the mourners in India represent?

Khamenei has been accused of imposing severe restrictions on women’s freedom. Their policy was to mandate the hijab and control social life through a rigid interpretation of Islamic law. When Iranian women and youth demanded freedom and equal rights, protests were brutally suppressed. International human rights organizations criticized these actions. It is also worth considering whether these mourners expressed their condolences with the same intensity when innocent civilians were killed in terrorist attacks in India? If we truly stand for human values, our condolences should not be selective. Violence, whether in Iran or India, should be condemned equally. There are no permanent friends or enemies in international politics. Iran and Israel once had cordial relations, but ideological conflicts and regional ambitions have turned them into bitter adversaries. Many countries in the Middle East, such as Saudi Arabia, Bahrain, and Kuwait, have also been affected by this tense atmosphere. Undoubtedly, the horrors of any war are terrifying. Ultimately, ordinary citizens, women, children, and soldiers bear the brunt of the rulers’ arrogance. Therefore, before reacting emotionally to the death of any ruler, a comprehensive and impartial assessment of his reign is essential. If we truly stand for humanity, we must be equally sensitive to the suffering of every innocent.

Arvind Rawal, Commentator

Rights of Jagirdars

जागीरदारों के अधिकार

राजस्थान की रियासतों के एकीकरण की प्रक्रिया एक से अधिक मंजिल में पूरी हुई है। पहला संयुक्त राजस्थान जो अस्तित्व में आया, उसमें जयपुर, जोधपुर और बीकानेर की बड़ी रियासतों का समावेश नहीं हुआ था। धौलपुर, करौली, अलवर और भरतपुर रियासतों को मिलाकर मत्स्य राज्य संघम संगठित किया गया था। प्रथम संयुक्त राजस्थान में शामिल होने वाली सबसे बड़ी रियासत उदयपुर थी और इसलिए उसकी राजधानी उदयपुर में ही रखी गयीं और उसका शासन चलाने के लिए श्री माणिक्यलाल वर्मा के नेतृत्व में एक लोकप्रिय मंत्रिमंडल का निर्माण किया गया। प्रथम संयुक्त राजस्थान के इस लोकप्रिय मंत्रिमंडल ने अपने कार्यकाल में एक ऐसा काम किया था, जिसकी उस समय राज्य के भीतर और बाहर काफी प्रशंसा की गयी थी। उसने सन् 1948 में जागीरदारों के अधिकार रद्द करने के लिए एक आर्डिनेंस जारी करवाया और तत्कालीन राजस्थान में सर्वत्र इस कानून के मातहत जागीरदारों के अधिकार राजस्थान सरकार ने अपने हाथों में ले लिये। राजस्थान सरकार ने इस प्रकार जागीरदारों के अधिकार अपने हाथ में लेकर जागीरी जनता के सदियों से चले आ रहे उत्पीड़न और शोषण को समाप्त कर दिया था और इसलिए स्वभावतः उसने प्रसन्नता का अनुभव किया और संतोष की सांस ली। जागीरदारों के अत्याचारों से मुक्त होने के लिए जागीरों की जनता एक लम्बे समय से संघर्ष करती आ रही थी।

लोक-प्रतिनिधियों के हाथों में सत्ता आते ही उसका यह संघर्ष सफलं हुआ और जागीरदारों के हाथों में जो शोषण और उत्पीड़न की सत्ता थी, वह छीन सी गयी। जनता की दृष्टि से तत्कालीन राजस्थान सरकार का यह प्रगतिशील कदम था, जिसने उसकी लोकप्रियता को बढ़ा दिया था। बाद में बड़े राजस्थान का निर्माण हुआ। जयपुर, जोधपुर और बीकानेर की रियासतों को उसमें शामिल कर दिया गया। बड़े राजस्थान की इस नयी व्यवस्था में भी प्रथम संयुक्त राजस्थान की सीमाओं में अब तक जागीरदारी अधिकार रद्द करने संबंधी सन् 1948 के आर्डिनेंस पर अमल होता रहा और उसमें किसी किस्म की दिक्कत पेश नहीं आयी। किन्तु अब राजस्थान सरकार ने जागीरदारों के छिने हुए अधिकांश अधिकार जागीरदारों को वापस सौंप दिये हैं।

The process of unification of Rajasthan’s princely states has been completed in more than one stage. The first United Rajasthan that came into existence did not include the major princely states of Jaipur, Jodhpur, and Bikaner. The Matsya Rajya Sangham was formed by combining the princely states of Dholpur, Karauli, Alwar, and Bharatpur. Udaipur was the largest princely state to be included in the first United Rajasthan, and therefore, its capital was kept in Udaipur. To govern it, a popular cabinet was formed under the leadership of Shri Manikyalal Verma. This popular cabinet of the first United Rajasthan accomplished a feat that was widely praised both within and outside the state. In 1948, it issued an ordinance abolishing the rights of Jagirdars, and under this law, the Rajasthan government assumed the rights of Jagirdars throughout the then Rajasthan. By taking over the rights of the Jagirdars, the Rajasthan government had ended the centuries-long oppression and exploitation of the Jagirdar people, and so naturally, they felt joy and a sigh of satisfaction. The Jagirdar people had been struggling for a long time to free themselves from the tyranny of the Jagirdars.

With the public representatives taking power, their struggle was successful, and the Jagirdars’ power of exploitation and oppression was taken away. From the public’s perspective, this was a progressive step by the then Rajasthan government, which increased its popularity. Later, Greater Rajasthan was created, incorporating the princely states of Jaipur, Jodhpur, and Bikaner. Even under this new arrangement of Greater Rajasthan, the 1948 ordinance abolishing Jagirdari rights within the boundaries of the former United Rajasthan continued to be implemented without any problems. However, now the Rajasthan government has restored most of the rights taken away from the Jagirdars.

The Spring Breeze Has a Magical Effect on Everyone

सभी पर जादुई असर डालती फागुनी बयार

फागुन आता है, तो प्रकृति भी मानो एक नई कविता लिखने लगती है। सर्दी की जकड़न से मुक्त होकर धरती मानो नई अंगड़ाई लेती है, पेड़ों पर नई-नई कोपले फूट पड़ती हैं, टेसू के फूल आग की तरह दहकने लगते हैं और हवा में चारों तरफ एक अजीब-सो मादकता घुल जाती है। खेतों में सरसों के फूलों का पीलापन आंखों को सुकून देता है, आम्र-मंजरियों की सुगंध मन को बेचैन कर देती है और कोयल की कूक किसी पुरानी प्रेम-कथा की याद दिलाती है। यह केवल ऋतु-परिवर्तन का समय नहीं होता है। यह जीवन के उस शाश्वत सत्य का उद्घोष भी है कि हर पतझड़ के बाद वसंत आता है और हर अंधेरे के बाद उजाला प्रकृति का शाश्वत नियम है।

वास्तव में, फागुनी बयार में एक जादुई असर होता है। यह बयार जब शरीर को छूती है, तो सन के किसी कोने में मोहक स्मृतियां जाग उठती हैं- पिचकारी की फुहार, गुलाल से सने हाथ और मां के हाथ से बने पकवान। आंगन में दादी का फाग गाना, पड़ोस से आती मिठाइयों की खुशबू और रंगों से भरी बाल्टियां। ये सब मिलकर एक ऐसा संसार रचते हैं, जो स्मृति में सदा के लिए बस जाता है।

फागुन सिर्फ एक महीना नहीं है, एक अनुभूति है। यह महीना हमें यह एहसास दिलाता है कि जीवन में सभी रंग होने चाहिए। अगर सभी रंग हों, तो मानव जीवन का हर पल उत्सव बन जाता है। होली के रंग जीवन-दर्शन के प्रतीक भी हैं। लाल रंग प्रेम और ऊर्जा का है, जो याद दिलाता है कि जीवन में जोश और उत्साह जरूरी है। नीला रंग आकाश और अनंत का प्रतीक है, जो हमें संकीर्णता से ऊपर उठने की प्रेरणा देता है। हरा रंग प्रकृति और जीवंतता का संदेश देता है। यह बताता है कि अपनीजड़ों से हमेशा जुड़े रहो, धरती से कभी नाता मत तोड़ो। पीला रंग ज्ञान और प्रसन्नता का वाहक है, जो वसंत का रंग है। केसरिया रंग त्याग और वीरता का प्रतीक है, तो सफेद रंग शांति, पवित्रता व समभाव का। होली का उत्सव असलियत में हमें यही सिखाता है कि जब सारे रंग मिल जाते हैं, तब न कोई ऊंचा रहता है, और न कोई नीचा। सब एक रंग में रंग जाते हैं।

यह पर्व भारतीय सभ्यता की उस महान परंपरा का हिस्सा है, जो विविधता में एकता की बात करती है। होली के दिन जब रंग उड़ता है, तब वह अमीर-गरीब, ऊंच-नीच का भेद नहीं देखता। राजा और रंक एक ही रंग में रंग जाते हैं। यह वह पवित्र क्षण है, जब तमाम सामाजिक दूरियां मिट जाती हैं और इंसान केवल इंसान रह जाता है। फागुन का रंग हमें समभाव का पाठ पढ़ाता है।

जयदेव राठी, टिप्पणीकार

With the arrival of Spring, nature itself seems to begin writing a new poem. Freed from the shackles of winter, the earth stretches out, fresh buds sprout on the trees, the Tesu flowers glow like fire, and a strange, intoxicating fragrance permeates the air. The yellow of mustard flowers in the fields soothes the eyes, the fragrance of mango blossoms rests the mind, and the cuckoo’s call brings to mind an old love story. This isn’t just a time of changing seasons. It’s also a proclamation of the eternal truth of life: spring comes after every autumn, and light after every darkness is nature’s eternal law.

Indeed, the Spring breeze has a magical effect. When this breeze touches the body, enchanting memories awaken in some corner of the body—the spray of a water gun, hands smeared with gulal, and mother’s handmade dishes. Grandma’s Phaag songs in the courtyard, the aroma of sweets coming from the neighborhood, and buckets full of colors. All these together create a world that remains in the memory forever.

Phagun is not just a month, it is an experience. This month makes us realize that life should have all the colors. If all the colors are present, every moment of human life becomes a celebration. The colors of Holi also symbolize the philosophy of life. Red represents love and energy, reminding us that passion and enthusiasm are essential in life. Blue symbolizes the sky and infinity, inspiring us to rise above narrow-mindedness. Green conveys the message of nature and vitality. It tells us to always remain connected to our roots, never break our ties with the earth. Yellow, the color of knowledge and joy, is the color of spring. Saffron symbolizes sacrifice and bravery, while white symbolizes peace, purity, and equanimity. The festival of Holi truly teaches us that when all the colors come together, no one is superior or inferior. Everyone is drenched in one color.

This festival is part of the great tradition of Indian civilization, which speaks of unity in diversity. When colors fly on Holi, they discriminate between rich and poor, high and low. The king and the pauper are drenched in the same hue. This is that sacred moment when all social distances disappear and man remains just human. The colors of Phagun teach us the lesson of equanimity.

Jaydev Rathi, Commentator

This festival of colors is full of contradictions.

विसंगतियों से भरा रंगों का यह त्योहार

होली भारतीय लोकजीवन का वह उत्सव है, जो रंगों को चंचलता के साथ मनुष्य के भीतर छिपे भेदभाव, भय और संकोच को धो डालने का दावा करता है। हालांकि, इसका एक चेहरा उल्लास का है, तो दूसरा विडंबनाओं से भरा हुआ। इस मौके पर जहां एक ओर लोग एक-दूसरे के गले मिलते हैं, तो वहीं दूसरी ओर अनेक ऐसे. हाथ भी होते हैं, जिनको इस उत्सव से बाहर रखा जाता है। समाज के हाशिये पर खड़े लोग गरीब, श्रमिक, सफाईकर्मी अक्सर होली के रंगों से नहीं, बल्कि उसकी राख से जुड़े दिखाई देते हैं। उनके जीवन से असमानता का मैल कोई नहीं घोता। क्या यह समानता का पर्व तब भी समान रहता है, जब समानता केवल कुछ घंटों की मेहमान हो ?

होली के मौके पर सामाजिक व्यवहार कई बार अपनी मूल भावना से भटक जाता है। ‘बुरा न मानो, होली है’ जैसे वाक्य

मजाक में कहे जाते हैं, लेकिन इनके भीतर छिपी हिंसा और असंवेदनशीलता को अनदेखा नहीं किया जा सकता। जब किसी की असहमति के मौलिक अधिकार को रंगों के बहाने कुचल दिया जाता है; जब स्त्रियों की मर्यादा को उत्सव के नाम पर रौंद दिया जाता है, तब होली का सच्चा रंग धुंधला पड़ने लगता है। अगर कोई उत्सव यदि मानवीय संवेदनाओं को कुचलने का बहाना बन जाए, तो वह केवल आडंबर बनकर रह जाता है। स्त्री दृष्टि से देखें, तो होली दोहरी चुनौती लेकर आती है।

यह उनके लिए असुरक्षा और भय भी साथ लाती है। रंग लगाने की आड़ में अक्सर सीमाएं लांघ ली जाती हैं और विरोध करने पर उत्सव बिगाड़ने का आरोप लग जाता है। क्या समानता का स्वप्न तब तक अधूरा नहीं रहेगा, जब तक सम्मान और सहमति उसके केंद्र में न हों? धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता के स्तर पर भी होली हमें आईना दिखाती है। भारत जैसे बहुरंगी समाज में यह पर्व साझा संस्कृति का प्रतीक हो सकता है, पर कई बार यह भी देखा जाता है कि धार्मिक पहचानें खिंच जाती हैं। कुछ लोग उत्सव में शामिल होते हैं, कुछ दूरी बनाए रखते हैं और कुछ को दूरी पर ही रखा जाता है। रंगों का पर्व यदि सबको रंगने के बजाय कुछ को बाहर कर दे, तो वह अपने ही उद्देश्य से दूर चला जाता है।

आर्थिक विषमता होली की सबसे गहरी दरारों में से एक है। जिनके पास संसाधन की भरमार है, उनके लिए तो यह त्योहार आनंद का समुद्र है, लेकिन जिनके पास रोजी-रोटी का संकट है, उनके लिए यह दिन भी संघर्ष का हिस्सा बन जाता है। कहने का अर्थ है कि यह त्योहार हमें अवसर देता है, रुककर सोचने का, अपने भीतर झांकने का।

अजय अभिषेक, टिप्पणीकार

Holi is a celebration of Indian folk life that, with its playful colors, claims to wash away the discrimination, fear, and hesitation hidden within human beings. However, one side of it is one of joy, the other is filled with irony. While on one hand people embrace each other on this occasion, on the other hand, there are many who are excluded from this celebration. People on the margins of society—the poor, laborers, and sanitation workers—are often seen associated not with the colors of Holi, but with its ashes. No one washes away the filth of inequality from their lives. Does this festival of equality remain the same even if equality lasts only a few hours?

Social behavior on Holi often deviates from its original spirit. Phrases like “Don’t mind, it’s Holi!”

are said jokingly, but the violence and insensitivity hidden within them cannot be ignored. When someone’s fundamental right to dissent is crushed under the guise of colors; When women’s dignity is trampled under the guise of celebration, the true colors of Holi fade. If a festival becomes an excuse to suppress human sensibilities, it becomes merely a spectacle. From a woman’s perspective, Holi poses a double challenge.

It also brings insecurity and fear for them. Limits are often crossed under the guise of applying colors, and protesting is accused of spoiling the celebration. Will the dream of equality remain unfulfilled unless respect and consent are at its core? Holi also holds a mirror to religious and cultural diversity. In a multi-colored society like India, this festival can symbolize a shared culture, but it is often seen that religious identities are drawn into the mix. Some people join in the celebration, some maintain a distance, and others are kept at a distance. If the festival of colors excludes some instead of coloring everyone, it detracts from its very purpose.

Economic inequality is one of Holi’s deepest fault lines. For those with abundant resources, this festival is a sea of ​​joy, but for those struggling to make ends meet, even this day becomes a struggle. This means that this festival gives us an opportunity to pause, to reflect, to introspect.

Ajay Abhishek, Commentator