Buddha Watches the Children Play

बुद्ध खेल देखते रहे

बुद्ध एक नदी के किनारे से गुजर र से गुजर रहे हैं। कुछ बच्चे खेल रहे हैं। बुद्ध रुककर उन्हें देखने लग जाते हैं। बच्चों ने रेत के घर बनाए हैं। वे लड़ रहे हैं आपस में। कोई कहता है, यह मेरा है। दूसरा कहता है, यह तेरा है, तो दूर रख। अपने मकान को मेरे मकान के करीब मत ला। अपने-अपने रेत के मकान की चारों ओर उन्होंने रेखाएं खींच रखी हैं कि यह मेरा आंगन है, यह मेरा बगीचा है, यह मेरी सीमा है; इसके भीतर कोई न आए।

फिर भी बच्चे तो बच्चे हैं। एक बच्चे का पैर किसी के मकान पर पड़ गया, तो वह उसकी छाती पर चढ़ बैठा और उसने बाकी को भी पुकारा- भाइयो, तुम भी आओ और इसको दुरुस्त करो, इसको राह पर लाओ। बाकी भी आ गए। न्याय का सवाल है। फिर उन्हें अपना मकान भी बचाना था। सबने मिलकर उस लड़के की खूब मरम्मत की। सांझ हो गई, तो किसी ने जोर से आवाज दी, बच्चो, अब घर चलो, तुम्हारी माताएं राह देख रही हैं। बच्चों ने देखा कि सूरज ढल गया है। वे खेल में इतने तल्लीन हो गए थे कि भूल ही गए थे कि अब घर लौटने का वक्त आ गया।

बुद्ध चुपचाप बच्चों के खेल को देखते रहे। वे बच्चे, जो थोड़ी देर पहले लड़ रहे रहे थे, एक-दूसरे से अपने-अपने मकान की रक्षा कर रहे थे, जिन्होंने एक बच्चे की कुटाई कर दी थी, वे खुद अपने मकानों पर कूदने लगे। उन्होंने अपने मकान खुद ही गिरा दिए। खूब हुल्लड़ मचाया और जब सब मकान गिर गए, सारी दीवारें गिर गईं, सब सीमाएं असीम में खोकर एक हो गईं, तब सब अपने-अपने घर की तरफ भागे। मां की याद आ गई। अब घर जाना है, सांझ हो गई है।

बुद्ध ने दूसरे दिन अपने भिक्षुओं से कहा- ‘ठीक ऐसा ही संसार है। रेत के घर-सा। मेरा-तेरा, बड़ी लड़ाई, बड़ी कलह, बड़ा द्वेष, बड़ी ईर्ष्या, बड़े संघर्ष, युद्ध, अदालतें और फिर एक दिन सांझ हो आती है। सूरज ढल जाता है, मौत आ जाती है। है। घर से खबर आती है आती है और फिर जाना पड़ता है। सब यहीं पड़ा रह जाता है। रेत के घर रेत में ही पड़े रह जाते हैं। तो जीवन को एक खेल से अधिकन जानो। खेल की तरह इस जीवन को खेला, तो पूरा आकाश तुम्हारा है। इसके प्रति गंभीर हुए कि स्वयं को खुद ही बंधनों में बांध लिया।’

जिस दिन यह समझ में आ जाएगा कि हमारा जीवन सिर्फ एक खेल है, सारा तनाव समाप्त हो जाएगा। फिर खेल में पूरा मजा आएगा। अफसोस ! हम सब ऐसे पागल हैं कि खेल में भी तनाव बना लेते हैं। तुमने देखा, दो आदमी ताश खेल रहे हों, तो कैसा सिर भारी कर लेते हैं, लड़ने-मारने को उतारू हो जाते हैं? लोग खेल में इतनी गंभीरता ले लेते हैं और साधक वही है, जो गंभीरता को भी खेल में ले।

जिसे यह समझ में आ जाए कि जीवन एक खेल है, उसका सारा तनाव समाप्त हो जाता है। फिर खेल में उसे पूरा मजा आता है। अफसोस ! हम ऐसे पागल हैं कि खेल में भी तनाव बना लेते हैं।

Buddha is walking along a riverbank. Some children are playing. Buddha stops and watches them. The children have built houses of sand. They are fighting amongst themselves. One says, “This is mine.” Another says, “This is yours, so keep it away. Don’t bring your house near my house.” They have drawn lines around their sand houses, marking their boundaries: “This is my courtyard, this is my garden, this is my boundary; no one should enter within it.”

But children will be children. One child’s foot landed on someone’s house, so the other child jumped on him and called out to the others, “Brothers, come and teach him a lesson, put him in his place!” The others came too. It was a matter of justice. They also had to protect their own houses. Together, they gave the boy a good beating. Evening came, and someone called out loudly, “Children, go home now, your mothers are waiting.” The children saw that the sun had set. They had been so engrossed in their game that they had forgotten that it was time to go home.

Buddha silently watched the children’s game. The children, who a little while ago were fighting, protecting their houses from each other, and had beaten up one child, now started jumping on their own houses. They themselves demolished their houses. They made a lot of noise, and when all the houses had fallen, all the walls had collapsed, all the boundaries had dissolved into the boundless and become one, then they all ran towards their homes. They remembered their mothers. Now it was time to go home, evening had fallen.

The next day, Buddha said to his monks, “The world is exactly like this. Like houses of sand. Mine and yours, great fights, great quarrels, great hatred, great jealousy, great struggles, wars, courts, and then one day evening comes. The sun sets, death arrives. News comes from home, and then one has to go.” Everything is left behind here. Sandcastles remain in the sand. So don’t take life as anything more than a game. If you play this life like a game, the whole sky is yours. But if you become serious about it, you bind yourself in chains.

The day you understand that our life is just a game, all stress will disappear. Then you will truly enjoy the game. Alas! We are all so foolish that we create stress even in a game. Have you seen how two people playing cards get so worked up, ready to fight and argue? People take games so seriously, and the true seeker is one who takes even seriousness as a game.

The one who understands that life is a game, all their stress disappears. Then they truly enjoy the game. Alas! We are so foolish that we create stress even in a game.

Avoid Self-Deception

आत्म-छल से बचिए

क्या यह छानबीन करना महत्वपूर्ण नहीं है कि आप और मैं एक ऐसी दुनिया में, जहां मैं और आप कुछ भी नहीं हैं, सहयोग कर सकते हैं, हैं, संवाद में हो सकते हैं, एक साथ रह सकते हैं? क्या हम औपचारिक रूप से नहीं, बल्कि सही मायने में वास्तविक सहयोग कर सकते हैं?

यह हमारी जटिलतम समस्याओं में से एक है, संभवतः सर्वाधिक जटिल। मैं किसी लक्ष्य के साथ अपना तादात्म्य कर लेता हूं और आप भी उसी लक्ष्य के साथ अपना तादात्म्य कर लेते हैं, हम दोनों उसमें दिलचस्पी लेने लगते हैं, हम दोनों उसे पा लेना चाहते हैं। सोचने की यह प्रक्रिया अत्यंत सतही हैं, क्योंकि तादात्म्य द्वारा, जुड़ाव द्वारा हम अलगाव ही लाते हैं और हमारे जीवन में यह कितना साफ दिखाई देता है। आप हिंदू हैं, मैं कैथोलिक। हम दोनों भाईचारे का उपदेश देते हैं और एक-दूसरे की गर्दन पर सवार रहते हैं। ऐसा क्यों है? क्या यह हमारी समस्याओं में से एक नहीं है? अचेतन रूप से अपने मन की गहराइयों में आपके अपने विश्वास हैं और मेरे अपने। भाईचारे की बात करने से आस्थाओं, धारणाओं की सारी समस्या हल नहीं होती, बल्कि हम सिर्फ सैद्धांतिक व बौद्धिक रूप से सहमत हो जाते हैं कि ऐसा होना चाहिए, पर भीतर कहीं गहरे में हम एक-दूसरे के विरोधी बने रहते हैं।

जब तक हम इन अवरोधों को, जो आत्म-छल हैं और हमें एक तरह की जिंदादिली का एहसास कराते हैं, विसर्जित नहीं कर देते, तब तक आपके और मेरे बीच सच्चा सहयोग संभव नहीं है। हम किसी समूह, विचार, राष्ट्र विशेष के साथ अपना तादात्म्य करके सहयोग कभी नहीं ला सकते। विश्वास सहयोग का आधार नहीं हो सकता, बल्कि वह तो विभाजित करता है। हम देखते ही हैं कि कैसे एक राजनीतिक दल दूसरे के विरोध में होता है। उनमें से हर एक आर्थिक समस्याओं को हल करने के अपने खास तरीके में यकीन रखता है, और इस तरह वे सब एक-दूसरे की काट में लगे रहते हैं। वे भूख की समस्या के समाधान के लिए कृतसंकल्प नहीं हैं। वे उन सिद्धांतों में उलझे हैं, जिनके जरिये उसका समाधान होगा। इन दोनों के बीच कलह होना तय है, क्योंकि उनका सरोकार किसी धारणा से है, न कि उस समस्या से।

मानवीय संबंधों में अनुभव विभाजन का कारण बन जाता है; अनुभव छलावे का जरिया है। यदि मुझे कुछ अनुभव हुआ है, तो उसमें मेरी आसक्ति हो जाती है; मैं अनुभव प्रक्रिया की पूरी समस्या की छानबीन नहीं करता, क्योंकि मैंने जो अनुभव किया है, मैं उसे ही पर्याप्त समझ लेता हूं और उससे चिपका रहता हूं। इस प्रकार मैं आत्म-छलावे का शिकार हो जाता हूं। जब तक हम इन छलावों को समझकर गहरे तल पर उनका विसर्जन नहीं कर देते, विश्व में शांति नहीं हो सकती।

यदि मुझे कुछ अनुभव हुआ है, तो मेरी उसमें आसक्ति हो जाती है; मैं अनुभव प्रक्रिया की पूरी समस्या की छानबीन नहीं करता, क्योंकि मैंने जो अनुभव किया है, मैं उसे ही पर्याप्त समझ लेता हूं।

जेकृष्णमूर्ति

Isn’t it important to investigate whether you and I, in a world where you and I are nothing, can cooperate, can be in communion, can live together? Can we cooperate not formally, but truly, genuinely?

This is one of our most complex problems, perhaps the most complex. I identify myself with a goal, and you identify yourself with the same goal; we both become interested in it, we both want to achieve it. This process of thinking is extremely superficial, because through identification, through attachment, we only bring about separation, and how clearly this is seen in our lives. You are a Hindu, I am a Catholic. We both preach brotherhood and yet we are at each other’s throats. Why is this? Isn’t this one of our problems? Unconsciously, in the depths of our minds, you have your beliefs and I have mine. Talking about brotherhood doesn’t solve the whole problem of beliefs and dogmas; we merely agree theoretically and intellectually that it should be so, but deep down we remain opposed to each other.

Until we dissolve these barriers, which are self-deceptions and give us a kind of false vitality, true cooperation between you and me is impossible. We can never bring about cooperation by identifying ourselves with a particular group, idea, or nation. Belief cannot be the basis of cooperation; on the contrary, it divides. We see how one political party is opposed to another. Each one believes in its own particular way of solving economic problems, and thus they are all at loggerheads with each other. They are not concerned with solving the problem of hunger; they are concerned with the principles by which it should be solved. Conflict is inevitable between them because their concern is with a dogma, not with the problem itself.

In human relationships, experience becomes the cause of division; Experience is a source of delusion. If I have an experience, I become attached to it; I don’t investigate the whole problem of the experiencing process, because I consider what I have experienced to be sufficient and I cling to it. In this way, I become a victim of self-deception. Until we understand these delusions and dissolve them at a deeper level, there can be no peace in the world.

If I have an experience, I become attached to it; I don’t investigate the whole problem of the experiencing process, because I consider what I have experienced to be sufficient.

J. Krishnamurti

Live Out Unfulfilled Desires

अधूरी इच्छाओं को जी लें

कहते हैं, सास भी कभी बहू थी, लेकिन हम यह भूल जाते है कि वह बहू कभी एक लड़की भी थी- आजाद, स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली। अपना व्यक्तित्व था जिसका, रंगीन सपने थे जिसके। शादी होते ही वह एक पत्नी, मां और सास की भूमिका में आ जाती है और अपना वजूद भूल जाती है। उसे फिर से जीने का एक बेहतरीन समय है, जब उसके बेटे का ब्याह हो जाता है। है। वह हर स्त्री के जीवन में एक नया मोड़ हो सकता है।

बेटे का विवाह होते ही परिवार में एक नया सत्ता-केंद्र तैयार हो जाता है। जो बेटा अब तक आज्ञाकारी प्रजा का हिस्सा था, वह पत्नी के आते ही एक सत्ताधीश बनता है और स्वायत्तता चाहता है। इस परिवर्तन को माता-पिता समझ नहीं पाते और न ही वे उसके लिए तैयार होते हैं। वे सोचते हैं कि इस घटना की जिम्मेदार उनकी बहू है। मां पच्चीस साल मेहनत करके बेटे को काबिल बनाती है और एक अनजान लड़की आकर पच्चीस मिनट में उसे अपने वश में कर लेती है। मां के पल्लू से झूलने वाला बेटा अब पत्नी के आंचल में उलझ जाता है।

मां यह कभी समझ ही नहीं पाती कि इसमें दोष उस लड़की का नहीं, बल्कि बेटे की काम ऊर्जा का है। इसको आप दोष भी नहीं कह सकते, क्योंकि उसी की तृप्ति के लिए तो शादी कराई जाती है, फिर शिकायत कैसी? विवाह, बेटे का रूपांतर है पति के रूप में। कोई मां अपने बेटे की सेक्सुअलिटी को समझ ही नहीं पाती। भारतीय परिवारों में दमन इतना ज्यादा है कि बेटे का वह पहलू मां के आगे उजागर नहीं हो सकता। अतः मां के सामने बेटे का एक चेहरा होता है और पत्नी के सामने बिल्कुल दूसरा। इन दो चेहरों के बीच कोई तालमेल नहीं होता। संघर्ष यहीं से शुरू होता है।

दूसरी बात, मां की बेटे पर अत्यधिक पकड़ होती है। बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया, इसका यह मतलब यह तो नहीं कि आप उसकी आत्मा के मालिक हो गए। यदि सास-बहू की विभीषिका से बचना हो, तो कुछ उपाय करने होंगे। एक तो शुभ यही होगा कि बेटे के विवाह से पहले मां को प्रशिक्षण दिया जाए ‌कि सास कैसे बना जाए। यह एक नया किरदार है, जिसके लिए वह प्रशिक्षित नहीं है।

उस प्रशिक्षण का एक हिस्सा यह भी हो कि अब वह बेटे से मुक्त हो जाए और अपना जीवन जिए। याद करे वह दौर, जब वह एक स्वतंत्र लड़की थी, खुद को विकसित करना चाहती थी। वह लड़की अब भी उसके भीतर बैठी इंतजार कर रही है। वह उससे दोस्ती कर ले, उसे अपनाए और अधूरी इच्छाएं पूरी करने के बारे में सोचे। वह परिवार के लिए उपलब्ध तो होगी, लेकिन साथ में अपना विकास भी करेगी। जब घर का हर सदस्य आनंदित और संतुष्ट होगा, तब पूरा परिवार जगमगा उठेगा।

विवाह के बाद बेटे से मुक्त हो जाएं मां और अपना जीवन जिएं। याद करें वह दौर, जब वे एक स्वतंत्र लड़की थीं, खुद को विकसित करना चाहती थीं। वह लड़की अब भी उनके भीतर बैठी है।

अमृत साधना

They say, a mother-in-law was once a daughter-in-law, but we forget that this daughter-in-law was once a young girl – independent, studying in school and college. She had her own personality, her own colorful dreams. As soon as she gets married, she steps into the roles of wife, mother, and mother-in-law, and forgets her own identity. The time when her son gets married is a wonderful opportunity for her to live again. It can be a turning point in every woman’s life.

As soon as the son gets married, a new center of power emerges in the family. The son, who was until now an obedient subject, becomes a ruler upon his wife’s arrival and desires autonomy. The parents fail to understand this transformation, nor are they prepared for it. They think that their daughter-in-law is responsible for this change. The mother works hard for twenty-five years to make her son capable, and then an unknown girl comes and takes control of him in twenty-five minutes. The son who used to cling to his mother’s sari now gets entangled in his wife’s embrace.

The mother never understands that the fault lies not with the girl, but with her son’s sexual energy. You can’t even call it a fault, because marriage is arranged precisely for the fulfillment of this energy, so what’s the point of complaining? Marriage is the son’s transformation into a husband. No mother truly understands her son’s sexuality. In Indian families, there is so much repression that this aspect of the son cannot be revealed to his mother. Therefore, the son has one face in front of his mother and a completely different one in front of his wife. There is no harmony between these two faces. The conflict begins here.

Secondly, the mother has an excessive hold on her son. Just because you raised and nurtured your son doesn’t mean you own his soul. If you want to avoid the horrors of the mother-in-law-daughter-in-law conflict, some measures need to be taken. It would be best to train the mother before her son’s marriage on how to be a mother-in-law. It’s a new role for which she is not trained. Part of that training should be for her to free herself from her son and live her own life. She should remember the time when she was an independent girl who wanted to develop herself. That girl is still waiting inside her. She should befriend her, embrace her, and think about fulfilling her unfulfilled desires. She will still be available for her family, but she will also pursue her own growth. When every member of the family is happy and content, the whole family will shine.

After marriage, mothers should free themselves from their sons and live their own lives. They should remember the time when they were independent girls who wanted to develop themselves. That girl is still inside them.

Amrit Sadhana

The Fragrance of Admonition

नसीहत की खुशबू

एक चमड़ा मड़ा रंगने वाला संयोग से इन्त्र से इत्र के बाजार में पहुंच में पहुंच गया। इत्रों की तेज खुशबू उसके दिमाग में घुसी और वह चकराकर गिर पड़ा। लोग उसके चारों तरफ जमा हो गए। किसी ने उसके दिल पर हाथ रखा, तो किसी ने गुलाब का अर्क लाकर छिड़का। वे क्या जानें कि इसी खुशबू ने उसकी यह हालत बनाई है।

आखिर जब किसी तदबीर से उसे होश न आया, तो उसके भाई-बंदों को खबर दी गई। चमड़ा रंगने वाले का एक भाई बड़ा फितरती व होशियार था। किस्सा सुनते ही वह दौड़ा-दौड़ा आया। कुछ सड़ी हुई चीज आस्तीन में छिपाए रोता-पीटता उस तक पहुंचा। लोगों से कहा, मुझे मालूम है कि यह यह बीमारी क्यों में पैदा पैदा हुई हुई और वजह मालूम हो, तो बीमारी का उपचार आसान हो जाता है।

वह समझ गया था कि उसके भाई के दिमाग की एक-एक नस में बदबू तह-ब-तह बसी हुई है। वह दशकों से सुबह से शाम तक बदबू के बीच रहता है, इसलिए बहुत मुमकिन है कि इत्र की खुशबू ने इसको बेहोश कर दिया हो। हो। उस नौजवान ने सबको हटा दिया, ताकि उसके इलाज को कोई देखने न पाए, जैसे कोई भेदी खुसफुस करता है, उसी तरह मुंह उसके कान के पास ले गया और सड़ी हुई चीज उसके नाक पर रख दी। जैसे ही वह बदबू बेहोश के दिमाग तक पहुंची, उसका असर पड़ना शुरू हो गया। थोड़ी देर गुजरी और उस मुर्दे से इंसान में हरकत पैदा हुई। वह उठकर बैठ गया।

दोस्तो, कहने का अर्थ यह है कि जिसको नसीहत की खुशबू से फायदा न हो, समझ लो कि वह गुनाहों की बदबू सूंघने का आदी हो गया है।

रूमी

A leather tanner, by chance, found himself in a perfume market. The strong fragrance of the perfumes overwhelmed him, and he fainted. People gathered around him. Some felt his pulse, while others sprinkled rosewater on him. Little did they know that it was this very fragrance that had caused his condition.

Finally, when no remedy revived him, his relatives were informed. One of the tanner’s brothers was very clever and resourceful. Upon hearing the story, he rushed to the scene. He arrived weeping and wailing, concealing something rotten in his sleeve. He told the people, “I know why this illness has befallen him, and if the cause is known, the cure becomes easy.”

He understood that his brother’s mind was permeated with the stench of foul odors. He had lived amidst foul smells from morning till night for decades, so it was highly likely that the fragrance of the perfumes had caused him to faint. The young man cleared the area, so that no one could witness his treatment. Like someone whispering a secret, he brought his mouth close to his brother’s ear and placed the rotten object near his nose. As soon as the foul odor reached the unconscious man’s brain, it began to have an effect. After a short while, the seemingly lifeless man stirred. He sat up.

Friends, the point is that if someone is not affected by the fragrance of admonition, understand that he has become accustomed to the stench of sins.

Rumi

The Test of Awareness

जागरूकता की परख

स्वयं को जानने का अर्थ है, विश्व के साथ अपने संबंध को जानना। यही हमारा जीवन है। जीवन, अर्थात समग्रता के साथ हमारा संबंध। क्या उस संबंध को समझने के लिए किसी विशेषज्ञता की जरूरत होती है? नहीं। उसे समझने के लिए जीवन को समग्रता में देख पाने वाली सजगता की आवश्यकता होती है। हम सजग कैसे हों, यही हमारी समस्या है। उस सजगता को कैसे पाएं?

समग्रता का अर्थ सिर्फ अपने पड़ोसी के साथ व्यक्तिगत संबंध नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ रिश्ता भी है। उन तमाम वस्तुओं के साथ हमारा संबंध, जो हमारे अधिकार में हैं; विचारों, भ्रांतियों व इच्छाओं आदि के रूप में मन में उपजी क्रियाओं के साथ हमारा संबंध। संबंध की इस समस्त प्रक्रिया के प्रति हम कैसे जागरूक हों? क्या यही हमारा जीवन नहीं है? संबध नहीं, तो जीवन भी नहीं है और संबंध को समझने का अर्थ अलगाव नहीं है। उसके लिए यही आवश्यक है कि हम संबंध की समस्त प्रक्रिया के प्रति जागरूक हों, उसे पहचाने।

यह जागरूकता कैसे लाई जाए? किसी चीज के बारे में, किसी व्यक्ति से अपने संबंध के प्रति हम जागरूक कैसे होते हैं? पेड़ों के प्रति, पंछियों के कलरव के प्रति आप कैसे सजग होते हैं? अखबार पढ़ते हुए भी अपने भीतर होने वाली प्रतिक्रियाओं के प्रति आप कैसे सजग होते हैं? सबसे पहले किसी उद्दीपक के प्रति हमें अपनी प्रतिक्रिया का एहसास होता है। है कि नहीं? इसमें तो कोई दोराय नहीं होगी। हम वृक्षों की देखते हैं, तब एक प्रतिक्रिया होती है। उसके बाद क्रमशः संवेदन, संपर्क, तादात्म्य और इच्छा की उत्पत्ति होती है। क्या यही सामान्य प्रक्रिया नहीं है? वस्तुतः इसे देख पाने के लिए पुस्तकों का अध्ययन जरूरी नहीं है!

आपको सुख-दुख तादात्म्य के जरिये मिलते हैं। हमारी ‘क्षमता’ में निहित रहता है सुख पाने और दुख से बचने का सरोकार। यदि आप किसी बात में रुचि रखते हैं और वह आपको सुख देती है, तो ‘क्षमता’ तुरंत आ जाती है, उस तथ्य का एहसास तुरंत हो जाता है। यदि यह कष्टप्रद है, तो उससे बचने की क्षमता विकसित की जाती है। जब तक हम अपने आपको समझने के लिए किसी क्षमता का सहारा लेंगे, तब तक हम समझ से वंचित ही रहेंगे, क्योंकि समझ क्षमता पर निर्भर नहीं होती। यह कोई तकनीक नहीं है, जिसको आप निरंतर प्रयत्न करके सीखते हैं।

अपने प्रति जागरूकता की परख संबंधों में घटित होने वाली क्रिया-प्रतिक्रिया के दौरान ही हो सकती है। कैसे हम बातचीत करते हैं, कैसे व्यवहार करते हैं, उसी में उसकी परख हो सकती है। बिना किसी तादात्म्य के, बिना किसी तुलना के, बिना किसी निंदा के अपना निरीक्षणकीजिए, केवलनिरीक्षण और आप देखेंगे, कुछ असाधारण घटित होता है।

अपने प्रति जागरूकता की परख संबंधों में घटित होने वाली क्रिया-प्रतिक्रिया के दौरान ही हो सकती है। कैसे हम बातचीत करते हैं, कैसे व्यवहार करते हैं, उसी में उसकी परख हो सकती है।

जे कृष्णमूर्ति

To know oneself means to know one’s relationship with the world. This is our life. Life is our relationship with totality. Does understanding that relationship require any expertise? No. It requires an awareness that can see life in its entirety. How to become aware—that is our problem. How do we acquire that awareness?

Totality means not only our personal relationship with our neighbor, but also our relationship with nature; our relationship with all the things we possess; our relationship with the activities of the mind, such as thoughts, illusions, and desires. How can we be aware of this entire process of relationship? Isn’t this our life? Without relationship, there is no life, and understanding relationship does not mean isolation. What is necessary is that we be aware of the entire process of relationship, that we recognize it.

How is this awareness to be brought about? How do we become aware of something, of our relationship with a person? How do you become aware of trees, of the singing of birds? How do you become aware of your own reactions while reading a newspaper? First, we become aware of our reaction to a stimulus, don’t we? There can be no doubt about that. We see trees, and then there is a reaction. After that, sensation, contact, identification, and desire arise. Isn’t this the normal process? Surely, you don’t need to study books to see this!

You experience pleasure and pain through identification. Our “capacity” is involved in the pursuit of pleasure and the avoidance of pain. If you are interested in something and it gives you pleasure, the “capacity” immediately comes into play; the awareness of that fact arises instantly. If it is painful, the capacity to avoid it is developed. As long as we rely on capacity to understand ourselves, we will remain without understanding, because understanding does not depend on capacity. This is not a technique that you learn through continuous effort.

Self-awareness can only be tested in the give-and-take of relationships. It can be tested in how we talk, how we behave. Observe yourself without identification, without comparison, without judgment, simply observe, and you will see something extraordinary happen.

Self-awareness can only be tested in the give-and-take of relationships. It can be tested in how we talk, how we behave.

J. Krishnamurti

The Goal: The Fulfillment of the Soul

लक्ष्य आत्मा की तृप्ति

एक सवाल अक्सर पूछा जाता है, क्या मन कभी तृप्त हो सकता है? मनुष्य यदि आत्मा के बजाय केवल मन की इच्छा को साधने में उलझा रहेगा, तो अनजाने ही वह अंधकार की ओर बढ़ता रहेगा। मानव मन भोग चाहता है, सुख चाहता है, पर वह कभी तृप्त नहीं होता। जितना मिलता है, उससे अधिक की चाह पैदा होती जाती है। इसके विपरीत आत्मा शांति, स्थिरता और अनंत से जुड़ना चाहती है। जब मनुष्य मन की आवाज को ही जीवन का मार्गदर्शक बना ले, तो वह भीतर से खोखला होने लगता है।

आज हम ऐसे लोगों से घिरे हैं, जो ईश्वर, आत्मा और धर्म की बातें करते हैं, लेकिन उनका जीवन केवल इंद्रिय-सुखों के इर्द-गिर्द घूमता है। वह कहते हैं कि वह परमात्मा को मानते हैं, आत्मा की सत्ता को स्वीकार करते हैं, लेकिन उनके कर्म शब्दों से मेल नहीं खाते। धीरे-धीरे ऐसे लोग मानवीय मूल्यों से गिरते जाते हैं और पशु-प्रवृत्तियों की ओर लौटने लगते हैं। मानव शरीर पाकर भी वे मनुष्य की तरह जीने में रुचि नहीं दिखाते।

मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है, उस परम-सत्ता की खोज, जो इस पूरे अस्तित्व का आधार है। आत्मा और परमात्मा मूलतः अलग नहीं हैं; अंतर केवल हमारे मन की दिशा में है। जब मन सीमित इच्छाओं में उलझा रहता है, तब आत्मा भी सीमित लगने लगती है। जब मन अनंत को अपना लक्ष्य बना लेता है, तब व्यक्ति वास्तव में परमात्मा से जुड़ जाता है।

ज्ञानी व्यक्ति यह समझता है कि दुख का असली कारण बाहर की परिस्थितियां नहीं, हमारे अपने कर्म और संस्कार होते हैं। जो कुछ हम आज भोग रहे हैं, वह हमारे अतीत के विचारों और कार्यों की प्रतिक्रिया है।

दुख हमें तोड़ने नहीं, बल्कि शुद्ध करने आता है। जैसे आग में तपकर सोना निखरता है, वैसे ही कष्ट हमारे भीतर जमे पुराने संस्कारों को जलाकर हमें भीतर से साफ करता है। ईश्वर न दूर हैं और न अलग। वह हमारे भीतर हैं। वही शक्ति हर विचार को जन्म देती है, हर गति को दिशा देती है। संसार की सारी गतिविधियां उसी चेतना से संचालित होती हैं। वह चेतना स्थिर भी है और सक्रिय भी। स्थिर इसलिए कि वह अटल सत्य है और सक्रिय इसलिए कि उसकी ऊर्जा से पूरा ब्रह्मांड गतिमान है। जब साधक अपने भीतर की उस आनंदमय सत्ता को पहचान लेता है, तब वह ब्रह्म में स्थित हो जाता है। उस अवस्था में भीतर और बाहर का सारा भेद मिट जाता है। मन सांसारिक आकर्षणों से मुक्त हो जाता है और मानव जीवन एक शांत, उज्ज्वल प्रवाह बन जाता है। शरीर तो संसार में रहता है, लेकिन आत्मा परमात्मा में विलीन हो जाती है। यही वास्तविक मुक्ति है, यही मानव जीवन की सच्ची उपलब्धि ।

ज्ञानी व्यक्ति यह समझ जाता है कि दुख का असली कारण हमारे अपने कर्म और संस्कार होते हैं। जो कुछ हम आज भोग रहे हैं, वह हमारे अतीत के कार्यों की प्रतिक्रिया है।

श्री श्री आनंदमूर्ति

A question often asked is, can the mind ever be truly satisfied? If a person remains preoccupied with fulfilling only the desires of the mind instead of the soul, they will unknowingly move towards darkness. The human mind craves pleasure and happiness, but it is never truly satisfied. The more it receives, the more it desires. In contrast, the soul yearns for peace, stability, and connection with the infinite. When a person makes the voice of the mind their sole guide in life, they begin to feel empty inside.

Today, we are surrounded by people who talk about God, the soul, and religion, but their lives revolve solely around sensory pleasures. They say they believe in God and acknowledge the existence of the soul, but their actions do not match their words. Gradually, such people fall away from human values ​​and begin to revert to animalistic tendencies. Even after receiving a human body, they show no interest in living like a true human being.

The greatest duty of humankind is the search for that Supreme Being, the foundation of all existence. The soul and the Supreme Being are not fundamentally separate; the difference lies only in the direction of our minds. When the mind is entangled in limited desires, the soul also seems limited. When the mind makes the infinite its goal, then the individual truly connects with the Supreme Being.

A wise person understands that the real cause of suffering is not external circumstances, but our own actions and ingrained tendencies. Whatever we are experiencing today is a reaction to our past thoughts and actions.

Suffering comes not to break us, but to purify us. Just as gold is refined by fire, suffering burns away the old tendencies accumulated within us, cleansing us from within. God is neither distant nor separate. He is within us. That same power gives birth to every thought and directs every movement. All the activities of the world are governed by that consciousness. That consciousness is both stable and active. Stable because it is the unchanging truth, and active because the entire universe is in motion due to its energy. When the seeker recognizes that blissful essence within, he becomes established in Brahman. In that state, all distinction between inner and outer disappears. The mind becomes free from worldly attractions, and human life becomes a calm, radiant flow. The body remains in the world, but the soul merges with the Supreme Being. This is true liberation, the true achievement of human life.

The wise person understands that the real cause of suffering lies in our own actions and inherent tendencies. Whatever we are experiencing today is a reaction to our past deeds.

Shri Shri Anandamurti

Become the Watchman of Dark Moments

अंधेरे पलों के चौकीदार बनें

सभी लोग अंधेरे से डरते हैं। अंधेरा बाहर का ही नहीं, अंदर का भी होता है। यह डर बहुत पुराना है। कल्पना करें, आदिमकाल में जब पृथ्वी पर रोशनी जलाने का कोई साधन नहीं था; सूरज के डूबते ही घुप्प अंधेरा छा जाता था, तब आदमी कितना असहाय अनुभव करता होगा! कोई भी जानवर कभी भी आकर उन पर हमला कर दे या आदमी की शक्ल में ही जानवर आ जाएं और मार दें। अब बाहर का अंधेरा तो खत्म हो चुका है, लेकिन भीतर का अंधकार बढ़ता ही जा रहा है, क्योंकि उसके बारे में कोई सोचता नहीं है। इस अंधेरे का एक ही इलाज है, उसे देखना। अग्र आप उसे देखें, तो वह बिखरने लगता है।

बाल शेम नाम के एक यहूदी संत थे। वह आधी रात को नदी की तरफ जाते और आंखें बंद करके बैठे रहते थे बस। उसी नदी के किनारे एक अमीर आदमी की हवेली थी, जिसका चौकीदार बाल शेम को देखकर हैरान रहता था। हर रात, जैसे ही टावर की घंटी बारह बजने के संकेत देती, बाल शेम अंधेरे में प्रवेश करते। एक दिन गरीब चौकीदार खुद को पूछने से रोक नहीं पाया, ‘आप हर रात यहां क्यों आते हैं और अंधेरे में नदी के पास क्यों बैठते हैं? इसका क्या मकसद है?’

चौकीदार को जवाब देने के बजाय बाल शेम ने पूछा, ‘तुम्हारा काम क्या है ?’

उसने कहा, ‘मैं एक चौकीदार हूं।’

बाल शेम ने कहा, ‘बिल्कुल ! यही मेरा काम है। मैं भी चौकीदार हूं।’

चौकीदार ने कहा, ‘अजीब है। आप चौकीदार हैं, तो यहां क्या कर रहे हैं? आपको उस घर की रखवाली करनी चाहिए, जहां आप चौकीदार हैं।’

बाल शेम ने कहा, ‘वही कर रहा हूं। तुम किसी और के घर की रखवाली करते हो; मैं अपने घर की रखवाली करता हूं। यह मेरा घर है। मैं जहां भी जाता हूं, अपने घर के साथ जाता हूं, लेकिन मैं निरंतर चौकीदार हूं।’

सभी अंधेरे पलों के चौकीदार बने रहें, वे विलीन हो जाएंगे। असल में, यही परिभाषा हैः जिसे भी आप देखते हैं, अगर वह देखने से गायब हो जाता है, तो इसका मतलब है कि वह कुछ गलत था। अगर देखने से वह ज्यादा साफ, अधिक करीब आता है, तो इसका मतलब है कि वह कुछ ऐसा था, जिसे अपनाना था। अच्छे और बुरे की कोई दूसरी परिभाषा नहीं है। देखना ही तय करता है- यही एकमात्र पैमाना है।

सवाल यह भी है कि पाप क्या है और पुण्य क्या है? जो गायब हो जाता है, वह पाप है, और जो करीब आता है, ज्यादा साफ होता है, तुम्हारा हिस्सा बनना चाहता है, वह पुण्य है। देखना निश्चित रूप से आध्यात्मिक जीवन की सुनहरी चाभी है।

बाहर का अंधेरा तो खत्म हो चुका है, लेकिन भीतर का अंधकार बढ़ता ही जा रहा है। इस अंधेरे का एक ही इलाज है, उसे देखना। अगर आप उसे देखें, तो वह बिखरने लगता है।

अमृत साधना

Everyone fears the darkness. Darkness exists not only outside, but also within. This fear is very ancient. Imagine, in primitive times, when there was no means of creating light on Earth; as soon as the sun set, complete darkness descended. How helpless people must have felt! Any animal could attack them at any time, or even animals in human form could come and kill them. Now, the external darkness has been conquered, but the inner darkness is only increasing, because no one thinks about it. There is only one cure for this darkness: to observe it. If you observe it, it begins to dissipate.

There was a Jewish saint named Baal Shem. He would go to the river at midnight and simply sit there with his eyes closed. A wealthy man’s mansion stood on the bank of that same river, and the watchman of the mansion was always surprised to see Baal Shem. Every night, as soon as the tower clock struck twelve, Baal Shem would enter the darkness. One day, the poor watchman couldn’t restrain himself from asking, “Why do you come here every night and sit by the river in the darkness? What is the purpose of this?”

Instead of answering the watchman, Baal Shem asked, “What is your job?”

He replied, “I am a watchman.”

Baal Shem said, “Exactly! That is my job too. I am also a watchman.”

The watchman said, “That’s strange. If you are a watchman, what are you doing here? You should be guarding the house where you are employed as a watchman.”

Baal Shem said, “That’s exactly what I’m doing. You guard someone else’s house; I guard my own house. This is my home. Wherever I go, I go with my home, and I am a constant watchman.”

Become the watchman of all your dark moments, and they will vanish. In fact, this is the definition: whatever you see, if it disappears upon being observed, it means it was something wrong. If, upon observation, it becomes clearer, closer, it means it was something to be embraced. There is no other definition of good and bad. Seeing is the deciding factor—it is the only criterion.

The question also arises: what is sin and what is virtue? That which disappears is sin, and that which comes closer, becomes clearer, wants to become a part of you, is virtue. Seeing is undoubtedly the golden key to the spiritual life.

The darkness outside has ended, but the darkness within is increasing. There is only one cure for this darkness: to see it. If you see it, it begins to dissipate.

Amrit Sadhana

Who is a Peaceful Person?

शांत मनुष्य कौन

लहरें चित्त को विभिन्न वृत्तियों अर्थात् आकारों में परिणत होने से रोकना ही योग है। याद रखें, हम सरोवर की तली को नहीं देख सकते, क्योंकि उसकी तह छोटी-छोटी लहरों से तरंगायित रहती है। उस तली की झलक मिलना तभी संभव है, जब ये सारी शांत हो जाएं और पानी स्थिर हो जाए। यदि पानी गंदला हो या सारे समय उसमें हलचल होती रहे, रहे, तो वह तली कभी दिखाई न देगी।

मानव चित्त भी सरोवर के समान है और हमारा असल स्वरूप मानो उसकी तली है; प्रवृत्तियां उसमें उठने वाली लहरें हैं। मानव मन तीन प्रकार की अवस्थाओं में रहता है। एक है तम की यानी अंधकार की अवस्था, जैसा कि हम पशुओं और अत्यंत मूखों में पाते हैं। ऐसे मन की प्रवृत्ति केवल औरों को क्षति पहुंचाने में होती है। मन की इस अवस्था में मनुष्य को और कोई दूसरा विचार ही नहीं सूझता।

दूसरा है, रज अर्थात मन की क्रियाशील अवस्था, जिसने रहता है कि मैं शक्तिमान बनूंगा, दूसरों पर प्रभुत्व करूंगा। तीसच केवल प्रभुत्व और भोग की इच्छा रहती है। उस समय यहीं भाव है, सत्व अर्थात मन की गंभीर और शांत अवस्था। इस अवल्या में समस्त तरंगें शांत हो जाती हैं और मानव सरोवर का जल निर्मल हो जाता है। यह कोई जड़ावस्या नहीं है, यह तो तीव्र क्रियाशील अवस्था है।

तो शांत होना शक्ति की महत्तम अभिव्यक्ति है। क्रियाशील होना सहज है। बस, लगाम ढीली कर दो, तो घोड़े स्वयं तुम्हें भगा ले जाएंगे। यह तो कोई भी कर सकता है, पर शक्तिमान पुरुष वह है, जो इन तेज घोड़ों को थाम सके। किसमें अधिक शक्ति लगती है-लगाम ढीली करने में अथवा उसे थाने रखने में?

स्वामी विवेकानंद

Yoga is the process of preventing the mind from transforming into various modifications or forms. Remember, we cannot see the bottom of a lake because its surface is constantly agitated by small waves. A glimpse of the bottom is possible only when all these waves subside and the water becomes still. If the water is muddy or constantly disturbed, the bottom will never be visible.

The human mind is like a lake, and our true nature is like its bottom; the tendencies are the waves that arise in it. The human mind exists in three states. One is the state of Tamas, or darkness, as we find in animals and extremely foolish people. The tendency of such a mind is only to harm others. In this state of mind, a person cannot conceive of any other thought.

The second is Rajas, the active state of the mind, in which the desire is to become powerful, to dominate others. There is only the desire for power and enjoyment. Then there is Sattva, the serene and peaceful state of the mind. In this state, all the waves subside, and the water of the human lake becomes clear. This is not a state of inertia; it is a state of intense activity.

Therefore, being peaceful is the greatest expression of power. Being active is easy. Just loosen the reins, and the horses will carry you away. Anyone can do that, but the powerful person is the one who can control these swift horses. Which requires more strength—loosening the reins or holding them tight?

Swami Vivekananda

Live Every Moment to the Fullest

पल-पल को पूरा जियो

बौद्धों को एक प्रसिद्ध कथा है, जिससे कई अर्थ निकलते हैं। सभी अर्थ सुंदर हैं, लेकिन आज हम उसके एक खास अर्थ की ओर देखते हैं।

एक राजकुमार युद्ध हारकर शरण के लिए जंगल में भाग जाता है। दुश्मन पीछे लगे हैं। राजकुमार मुश्किल में पड़ जाता है, क्योंकि वह पहाड़ी पर ऐसी जगह पहुंच गया है, जहां रास्ता समाप्त हो जाता है। आगे भयंकर खाई है। दुश्मनों के आने की आवाज सघन होती जाती है। एक-एक घड़ी मौत करीब आ रही है। राजकुमार हिम्मत जुटाता है। सोचता है, छलांग लगा देता हूं, क्योंकि दुश्मन के हाथ लगा, तो तत्क्षण गर्दन कट जाएगी। हालांकि, छलांग लगाना भी कम खतरनाक न था, उसमें भी बचने की बहुत आशा न थी। फिर भी, दुश्मन के हाथ लगने के मुकाबले इसमें क्षीण आशा थी किशायद हाथ-पैर टूटे, लेकिन जीवन बच जाए। कभी-कभी चमत्कार भी होता है। क्या पता, गिरूं और बच जाऊं। संभव है कि न हाथ टूटें, न पैर।

राजकुमार नीचे झांककर देखता है। नीचे दो शेर मुंह बाए ऊपर की तरफ देख रहे थे। राजकुमार के लिए कूदने पर बच जाने का अब कोई भरोसा न रहा। उधर दुश्मन के घोड़ों की टाप बढ़ने लगी। कोई और रास्ता न देखकर वह एक मोटे वृक्ष के तने को पकड़कर झाड़ियों में लटक गया कि शायद दुश्मनों को वह दिखाई न पड़े और वे यह सोचकर कि रास्ता समाप्त हो गया है, वापस अपने बड़े में लौट जाएं। अगर दुश्मन लौट गए, तो आशा है कि वह बच जाए।

राजकुमार जब गौर से पेड़ की जड़ों की ओर देखता है, तो पाता है कि यहां भी मुसीबत है। जिस पेड़ की मदद से वह लटका था, उसे एक सफेद और एक काला चूहा काट रहे थे। यहां दिन और रात के प्रतीक हैं सफेद और काले चूहे। अब तो बचने की कोई संभावना नहीं है। दुश्मनों की आवाज बढ़ती जाती है, शेरों का गर्जन बढ़‌ता जाता है। इधर चूहे हैं कि जड़ काटे डाल रहे हैं। अब कटी कि तब कटी। ज्यादा देर नहीं लगेगी, जड़ कटती जा रही है। तभी पास के एक मधु-छत्ते से शहद की बूंद टपकती है। अपनी जीभ पर वह शहद की एक बूंद को ले लेता है। उसका स्वाद बड़ा मधुर है। उस क्षण में राजकुमार सब कुछ भूल जाता है- दुश्मन के घोड़ों की टाप, शेरों की गर्जना, सफेद और काले चूहों का जड़ें काटना। वह सब भूल जाता है। शहद बड़ा मीठा ही है।

बुद्ध कहते हैं, पीछे मौत है, आगे भी मौत है, जन्म बीच में है। तुम जहां भी खड़े हो, दोनों तरफ मौत है, आगे भी, पीछे भी। यह स्थिति है। बुद्ध की इस कथा का अर्थ है- प्रतिपल का स्वाद इस समग्रता से लेना चाहिए कि तुम मृत्यु का अतिक्रमण कर जाओ। वह क्षण अपने में पूरी शाश्वत्तता समेट ले।

बुद्ध कहते हैं, पीछे मौत है, आगे भी मौत है, जन्म बीच में है। तुम जहां भी खड़े हो, दोनों तरफ मौत है। इस कथा का अर्थ है-प्रतिपल का स्वाद इस समग्रता से लो कि तुम मृत्यु का अतिक्रमण कर जाओ।

There is a famous Buddhist story with many interpretations. All the interpretations are beautiful, but today we will focus on one particular meaning.

A prince, having lost a battle, flees into the forest seeking refuge. His enemies are in hot pursuit. The prince finds himself in a predicament, as he has reached a point on a cliff where the path ends. Ahead lies a terrifying chasm. The sound of his enemies approaching grows louder. Death is drawing closer with every passing moment. The prince gathers his courage. He thinks, “I’ll jump, because if I fall into the hands of the enemy, my head will be cut off instantly.” However, jumping was no less dangerous; there was little hope of survival even then. Still, compared to falling into the enemy’s hands, there was a faint hope that perhaps he might break a limb but survive. Sometimes miracles happen. Who knows, maybe I’ll fall and survive. It’s possible that neither my arms nor legs will break.

The prince looks down. Below, two lions were looking up with their mouths open. Now there was no hope of survival if he jumped. Meanwhile, the sound of the enemy’s horses’ hooves grew louder. Seeing no other way out, he grabbed the trunk of a thick tree and hung among the bushes, hoping that the enemies wouldn’t see him and would return to their camp, thinking that the path had ended. If the enemies left, there was a chance he might survive.

When the prince looks closely at the roots of the tree, he finds that there is trouble there too. The tree he was hanging from was being gnawed at by a white and a black mouse. The white and black mice symbolize day and night. Now there is no possibility of escape. The sound of the enemies grows louder, the roar of the lions intensifies. And the mice are gnawing at the roots. It’s only a matter of time before the roots are completely severed. Just then, a drop of honey falls from a nearby beehive. He takes a drop of honey on his tongue. Its taste is incredibly sweet. In that moment, the prince forgets everything—the sound of the enemy’s horses’ hooves, the roar of the lions, the white and black mice gnawing at the roots. He forgets everything. The honey is so sweet.

Buddha says, behind is death, ahead is also death, birth is in between. Wherever you stand, there is death on both sides, ahead and behind. This is the situation. The meaning of this story of Buddha is: savor each moment with such totality that you transcend death. Let that moment encompass all of eternity within itself.

Buddha says, behind is death, ahead is also death, birth is in between. Wherever you stand, there is death on both sides. The meaning of this story is: savor each moment with such totality that you transcend death.

A Festival of Self-Elevation

अपने उत्थान का पर्व

भीष्म पितामह ने बाणों की शय्या पर लेटे-लेटे उत्तरायण के इसी दिन की प्रतीक्षा की थी, क्योंकि उत्तरायण को श्रेष्ठ माना गया है। इसे देवत्व प्राप्ति कराने वाला सात्विक काल माना गया है। इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त भीष्म चाहते थे कि उनकी अंतिम श्वास तभी निकले, जब सूर्य उत्तरायण हो, इसलिए हम इस दिन को तपस्या का चिह्न मानते हैं। रोज सुबह चाहे उठो या न उठो, पर ऐसे विशेष पर्व पर ब्रह्ममुहूर्त में अवश्य जागना चाहिए।

मकर संक्रांति का जो आध्यात्मिक पक्ष है, उसे अब हम समाज और शरीर से जोड़कर देखते हैं। अगर आप इस दिन सूर्य की साधना करेंगे, दान करेंगे, तो ऐसा माना जाता है कि आप अपने तन के साथ-साथ आध्यात्मिक उपलब्धि और सामाजिक क्षेत्र को बलवान करने का उपाय करते हैं। मकर शनि की राशि है। अगर हम इसे अध्यात्म की दृष्टि से देखें, तो शनि नाम है तपस्या का, त्याग का, खोज का, संन्यास का और वीतराग का। जिनको इनकी समझ नहीं है, उनको शनि खराब लगते हैं, लेकिन धर्म और अध्यात्म की दृष्टि से शनि बहुत उत्तम हैं। तुम्हारे द्वारा किए गए कर्म के कारण शनि तुम्हें दंड देते हैं और तुम्हारे द्वारा किए गए पुण्य-कर्म शनि देवता की शक्ति बनकर तुम्हें सुदृढ़ कर देते हैं। पौराणिक उदाहरणों के मुताबिक, शनि देव भगवान शिव और श्रीकृष्ण के भक्त हैं। इसका मतलब शिव और श्रीकृष्ण दोनों के ही भक्त शनि से सुरक्षित हो जाते हैं।

सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है, तो उस प्रवेश से वातावरण में जो तरंगें उत्पन्न होती हैं, वे सृष्टि में जहां-जहां भी जल है, उस जलराशि में अपना काम करती हैं। मनुष्य के शरीर में 70 प्रतिशत जल है। शरीर जब तक सजीव है, तब तक उसमें 70 प्रतिशत जल रहता है। इसलिए, देव नदियों में तुम्हें स्नान करना चाहिए। अगर तुम कहते हो कि सूर्य का हमसे कोई लेना-देना नहीं है, तो तुम भूल में हो। विश्व की तमाम पुरानी रोम, मेक्सिको और भारत से जुड़े हुए पड़ोसी देशों में भी संस्कृतियों में सूर्य को उपासना का केंद्र बनाया गया है। सूर्य की पूजा होती है। वहां सूर्य की मूर्तियां चिह्न रूप में ने सूर्य को खोज का विषय बनाया। सूर्य की हर गति का पूजी जाती हैं। अंतर बस इतना है कि भारत के मनीषियों प्रभाव सीधे तौर पर धरती के सभी जीवों पर पड़ता है।

पुराण और ज्योतिष की दृष्टि से मकर संक्रांति का बहुत महत्व है। संक्रांति मतलब क्रांति, यानी बदलाव। आप अपने मन को संक्रांत करिए, मतलब स्वयं को बदलिए। शरीर रोगी है, तो उसे रोग से मुक्त करने का संकल्प करें। अपने उत्थान के लिए अपने आपको श्रेष्ठ बनाने के लिए प्रयत्न करना आवश्यक है। इसके लिए नहीं सकता। मकर संक्रांति से उत्तम अवसर और कोई दूसरा हो ही नहीं सकता।

संक्रांति मतलब क्रांति, यानी बदलाव। आप अपने मन को संक्रांत करिए, मतलब स्वयं को बदलिए। शरीर रोगी है, तो उसे रोग से मुक्त करने का संकल्प करें।

आनंदमूर्ति गुरुमां

Bhishma Pitamah, while lying on his bed of arrows, awaited this very day of Uttarayana, as Uttarayana is considered auspicious. It is considered a sattvic period that leads to the attainment of divinity. Bhishma, who had the boon of choosing his own death, wanted his last breath to be drawn only when the sun was in Uttarayana. Therefore, we consider this day a symbol of penance. Whether you wake up early every morning or not, you should definitely wake up during the Brahma Muhurta (the auspicious time before sunrise) on such a special festival.

We now connect the spiritual aspect of Makar Sankranti to society and the body. If you perform sun worship and give charity on this day, it is believed that you are strengthening your body, as well as achieving spiritual progress and empowering your social sphere. Capricorn is the sign of Saturn. If we look at it from a spiritual perspective, Saturn represents penance, sacrifice, quest, renunciation, and detachment. Those who do not understand this consider Saturn to be inauspicious, but from the perspective of religion and spirituality, Saturn is very beneficial. Saturn punishes you for your bad karma, and your virtuous deeds become the power of Lord Saturn, strengthening you. According to mythological examples, Lord Saturn is a devotee of Lord Shiva and Lord Krishna. This means that devotees of both Shiva and Krishna are protected by Saturn.

When the sun enters Capricorn, the waves generated in the atmosphere by this entry affect the water bodies wherever they exist in creation. The human body is 70 percent water. As long as the body is alive, it contains 70 percent water. Therefore, you should bathe in sacred rivers. If you say that the sun has nothing to do with us, then you are mistaken. In all the ancient cultures of the world, including Rome, Mexico, and neighboring countries of India, the sun has been made the center of worship. The sun is worshipped. Sun idols are worshipped as symbols, and every movement of the sun has been a subject of study and reverence. The only difference is that the influence of India’s sages directly affects all living beings on Earth.

From the perspective of the Puranas and astrology, Makar Sankranti holds great significance. Sankranti means revolution, that is, change. Transform your mind, which means transform yourself. If your body is ailing, resolve to free it from illness. It is essential to strive for self-improvement and to make yourself better. There is no better opportunity for this than Makar Sankranti.

Sankranti means revolution, that is, change. Transform your mind, which means transform yourself. If your body is ailing, resolve to free it from illness.

Anandmurti Gurumaa