The Angel and the Fourth Man

देवदूत और चौथा आदमी

एक देवदूत मनुष्यों और उनके जगत को देखने एक बार धरती पर आया। धरती के सौंदर्य ने उसे अभिभूत कर दिया : सूर्य की रोशनी में चमकते पर्वत शिखर, गहरे हरे जंगल, सनसनाती हवाएं, बहती नदियां, इंद्रधनुषी घाटियां, मिट्टी की सोंधी सुगंध, पशु, भयावह व सौम्य सब ओर सौंदर्य बिखरा हुआ था। जब उसने मनुष्य को देखा, तो वह विस्मित रह गया, क्योंकि वह मानव-हृदय का संगीत और मानव-प्राणों का गीत सुन पा रहा था। वह मानवीय रहस्य के प्रेम में पड़ गया।

पृथ्वी के अनुभव ने देवदूत को इतना आह्लादित कर दिया था कि लौटने से पहले वह कुछ मनुष्यों की मदद करना चाहता था। उसने अपनी नजर दौड़ाई और देखा कि चार लोग एक साथ चले आ रहे हैं। वह उनके पास गया और बोला, ‘मैं तुम सबको एक-एक वरदान देने आया हूं।’ संयोग से वे चारों आध्यात्मिक अभ्यर्थी थे। पहला खोजी बोला, मैं सत्य की खोज में अथक परिश्रम करता रहा हूं-संघर्ष, संघर्ष और संघर्ष। मुझे आध्यात्मिक शांति दे दें, संतुष्टि देदें।’ देवदूत बोला, ‘लेकिन संघर्ष तो जीवन के आनंदों में से एक है।’ खोजी बोला, ‘मुझे शांति चाहिए।’ देवदूत ने उसे गाय बना दिया, जो निपट एकांत में घास चर रही थी और संतुष्ट थी।

देवदूत दूसरे खोजी की ओर उन्मुख हुआ। वह बोला, ‘परमात्मा शुद्ध है, पर मैं नहीं हूं। कृपया मुझे वासनाओं, भावनाओं, इच्छाओं की अशुद्धियों से मुक्त कर दें।’ देवदूत ने पूछा, ‘लेकिन क्या ये ही जीवन के उत्स नहीं हैं?’ दूसरे खोजी ने कहा, ‘मुझे जीवन नहीं, शुद्धता चाहिए।’ उसने अपनी आंखें बंद कर लीं और अपने रूपांतरण की प्रतीक्षा करने लगा। कुछ ही क्षणों में वह गायब हो गया और उसकी शक्ल की संगमरमर की एक मूर्ति सुदूर मंदिर में प्रकट हो गई।

तीसरा खोजी बोला, ‘मुझे परिपूर्ण बना दो। उससे कम कुछ भी नहीं चलेगा।’ वह ओझल हो गया, पर कहीं प्रकट प्रकट नहीं नहीं हुआ, हुआ, क्योंकि व इस पृथ्वी पर न तो कुछ परिपूर्ण है और न हो सकता है। देवदूत चौथे की ओर मुड़ा और पूछा, ‘तुम्हारी कामना?’ वह मुस्कराता हुआ बोला, ‘मेरी कोई कामना नहीं है।’ देवदूत ने फिर पूछा, ‘कोई भी कामना नहीं ?’ चौथा खोजी बोला, ‘एक जीवंत मनुष्य होने के अतिरिक्त मेरी कोई कामना नहीं।’ देवदूत उल्लास में डूब गया। उसने आकांक्षा से भरकर उस धन्य व्यक्ति को देखा और उसे प्रेम भरे आलिंगन में ले लिया। वह चौथा व्यक्ति अपने रास्ते चला गया। जीवन के गीत गाता हुआ, आंह्लाद से भरकर नाचता हुआ।

तुम पृथ्वी पर एक पुरुष हो, स्त्री हो, परमात्मा के इस उपहार में हर्षित हो जाओ। गहन अहोभाव से गीत गाओ, उस नृत्य को बाहर लाओ, जो तुम्हारे भीतर अभिव्यक्त होने की प्रतीक्षा कर रहा है। सृजनात्मक बन खिल उठो !

चौथा खोजी बोला, ‘एक जीवंत मनुष्य होने के अतिरिक्त मेरी कोई कामना नहीं।’ देवदूत उल्लास में डूब गया। उसने उसे आलिंगन में ले लिया। चौथा व्यक्ति गीत गाता हुआ अपनी राह बढ़ गया।

An angel once came to Earth to observe humans and their world. The beauty of Earth overwhelmed him: mountain peaks shining in the sunlight, deep green forests, crisp winds, flowing rivers, iridescent valleys, the sweet scent of soil, animals, both terrifying and gentle—beauty was everywhere. When he saw humans, he was astonished, for he could hear the music of the human heart and the song of the human soul. He fell in love with the mystery of humanity.

The experience on Earth had so delighted the angel that before returning, he wanted to help some humans. He looked around and saw four people walking together. He approached them and said, “I have come to give you each a boon.” Coincidentally, all four were spiritual aspirants. The first seeker said, “I have been tirelessly searching for truth—struggle, struggle, and struggle. Give me spiritual peace, give me satisfaction.” The angel said, “But struggle is one of life’s joys.” The seeker said, “I want peace.” The angel transformed him into a cow, grazing in solitude and content.

The angel turned to the second seeker. He said, “God is pure, but I am not. Please free me from the impurities of passion, emotions, and desires.” The angel asked, “But aren’t these the very sources of life?” The second seeker said, “I don’t want life, I want purity.” He closed his eyes and waited for his transformation. Within moments, he vanished, and a marble statue of his likeness appeared in a distant temple.

The third seeker said, “Make me perfect. Nothing less will do.” He vanished, but he never reappeared, because nothing on this earth is perfect, and nothing can be. The angel turned to the fourth and asked, “What is your wish?” He smiled and said, “I have no desires.” The angel asked again, “No desires?” The fourth seeker said, “I have no desires except to be a living human being.” The angel was filled with joy. He looked at the blessed man with longing and embraced him with love. The fourth man went on his way, singing the songs of life, dancing with joy.

You are a man, a woman on earth; rejoice in this gift from God. Sing with deep awe, bring out the dance that is waiting to be expressed within you. Become creative and blossom!

The fourth seeker said, “I have no desires except to be a living human being.” The angel was filled with joy. He embraced him. The fourth man went on his way, singing a song.

Patience is Essential for the Religious

धार्मिक के लिए धैर्य जरूरी

किसी भी वस्तु, व्यक्ति या विचार की प्रकृति कुछ विशिष्ट गुणों और विशेषताओं से निर्धारित होती है। धर्म के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की पहचान भी उसके गुणों से ही होती है। वेदों और शास्त्रों में ऐसे अनेक गुणों का उल्लेख किया गया है, जो मनुष्य को वास्तविक अर्थों में धार्मिक बनाते हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण गुण धैर्य है। को धैर्य का अर्थ है, किसी भी परिस्थिति में विचलित न होना। परेशान होना, घबराना या अधीर हो जाना मनुष्य के लिए न तो उचित है और न ही हितकारी। एक धार्मिक व्यक्ति हर स्थिति में शांत रहता है। वह वर्तमान समझता है और भविष्य के लिए स्वयं को तैयार करता है। इसलिए धर्मपथ पर चलने वाले व्यक्ति के लिए धैर्य पहली और अनिवार्य शर्त है।

इसके बाद आता है दमन, जिसका वास्तविक अर्थ आत्मसंयम है। शास्त्रों में दमन और शमन, इन दो शब्दों का स्पष्ट अंतर बताया गया है। दमन का अर्थ है स्वयं पर नियंत्रण, जबकि शमन का अर्थ है, दूसरों या असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण। जो व्यक्ति समाज में अन्याय, अराजकता और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध संघर्ष करता है, वह शमन करने वाला कहलाता है। जो व्यक्ति अपनी इच्छाओं, वासनाओं, क्रोध और लोभ को नियंत्रित करता है, वही दमन करने वाला है। बिना आत्मसंयम के धर्म की कल्पना अधूरी है।

अस्तेय आचार-संहिता का एक अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्धांत है। अस्तेय का अर्थ होता है- चोरी न करना। शास्त्रों में चोरी के दो प्रकार बताए गए हैं- बाहरी और आंतरिक। दूसरों की जानकारी या अनुमति के बिना उनकी वस्तु, धन या अधिकार छीनना बाहरी चोरी है। आंतरिक चोरी मन के भीतर होती है। जैसे, ईर्ष्या, अनुचित लाभ की इच्छा या किसी का हक छीनने की मानसिक प्रवृत्ति। यद्यपि आंतरिक चोरी से किसी को प्रत्यक्ष हानि नहीं होती, फिर भी यह व्यक्ति को भीतर से चोर बना देती है। इसलिए अस्तेय का वास्तविक अर्थ है-विचार, वाणी और कर्म, तीनों स्तरों पर चोरी से बचना।

जब मनुष्य अपनी कर्मेंद्रियों और ज्ञानेंद्रियों पर नियंत्रण प्राप्त कर लेता है, तब उसे इंद्रियनिग्रह कहा जाता है। जीवन के हरेक स्तर पर मनुष्य अपनी इंद्रियों का उपयोग करता है, परंतु धार्मिक व्यक्ति वही है, जो उनका स्वामी हो, दास नहीं। हजारों पुस्तकें पढ़ लेने मात्र से वास्तविक ज्ञान नहीं आता, क्योंकि मानव स्मृति सीमित होती है। साधना द्वारा स्मृति-शक्ति को जाग्रत करना आवश्यक है। विद्या आत्मज्ञान है, जो मनुष्य को परमार्थ की ओर ले जाती है। सांसारिक सुखों तक सीमित ज्ञान है। इसी तरह, व्यक्ति को क्रोध से मुक्त होना चाहिए, अविद्या कहलाता है। व्यक्ति के लिए विद्या आवश्यक क्योंकि क्रोध विवेक का नाश कर देता है।

एक धार्मिक व्यक्ति हर स्थिति में शांत रहता है। वह वर्तमान को समझता है और भविष्य के लिए स्वयं को तैयार करता है। इसलिए धर्मपथ पर चलने वाले व्यक्ति के लिए धैर्य पहली और अनिवार्य शर्त है।

श्री श्री आनंदमूर्ति

The nature of any object, person, or thought is determined by certain qualities and characteristics. A person following the path of righteousness is also identified by their qualities. The Vedas and scriptures mention many qualities that make a person truly righteous. The most important of these qualities is patience. Patience means not being distracted under any circumstances. It is neither appropriate nor beneficial for a person to become upset, nervous, or impatient. A religious person remains calm in every situation. They understand the present and prepare themselves for the future. Therefore, patience is the first and essential condition for a person following the path of righteousness.

Next comes suppression, which actually means self-control. The scriptures clearly differentiate between suppression and mitigation. Suppression means self-control, while mitigation means control over others or antisocial elements. A person who fights against injustice, anarchy, and antisocial activities in society is called a suppressor. Only the person who controls his desires, lust, anger, and greed is truly the one who can suppress them. Without self-control, the concept of dharma is incomplete.

Asteya is a very important principle of the code of conduct. Asteya means non-stealing. The scriptures describe two types of theft: external and internal. Taking away someone’s possessions, money, or rights without their knowledge or permission is external theft. Internal theft occurs within the mind, such as jealousy, the desire for unfair gain, or the mental tendency to usurp someone’s rights. Although internal theft does not directly harm anyone, it makes a person a thief from within. Therefore, the true meaning of asteya is to refrain from theft at all three levels: thought, speech, and action.

When a person gains control over his motor and sensory organs, it is called Indriyanigraha. Humans use their senses at every level of life, but a virtuous person is one who is their master, not their slave. True knowledge does not come simply by reading thousands of books, because human memory is limited. It is essential to awaken the memory through spiritual practice. Vidya is self-knowledge, which leads a person to the ultimate goal. Knowledge limited to worldly pleasures is ignorance. Similarly, one must be free from anger, which is called ignorance. Knowledge is essential for a person because anger destroys discretion.

A religious person remains calm in every situation. He understands the present and prepares himself for the future. Therefore, patience is the first and essential condition for a person walking on the path of righteousness.

Sri Sri Anandmurti

Conscious, Pure, and Innate Happiness

चेतन अमल सहज सुख रासी

वस्तु, व्यक्ति और क्रिया- ये तीन चीजें दिखने में आती हैं। इनमें वस्तु तथा क्रिया- ये दोनों प्रकृति हैं और व्यक्ति रूप में जो दिखता है, यह शरीर भी प्रकृति ही है, परंतु इसके भीतर में जो न बदलने वाला है, यह परमात्मा का अंश है।

अब अगर ‘यह’ वस्तु, क्रिया और व्यक्ति में नहीं उलझे, तो यह स्वाभाविक ही मुक्त है; क्योंकि ‘यह’ परमात्मा का साक्षात अंश है। इसके लिए कहा है- ‘चेतन अमल सहज सुख रासी ।’ यह चेतन है, शुद्ध है, मलरहित है और सहज सुख राशि है, महान आनंद राशि है। यह महान आनंद राशि अपने स्वरूप की तरफ ध्यान न देकर संसार के संबंध से सुख चाहने लग गया। इससे यही भूल हुई है। यह संयोग जन्य सुख में फंस गया। जैसे, धन मिले, तो सुख हो। भोजन मिले, तो सुख हो। भोग मिले, तो सुख हो। कपड़ा, वस्तु, आदर, मान, सत्कार मिले, तो सुख हो।

यह बड़े आश्चर्य की बात है कि स्वयं नित्य निरंतर रहने वाला है- ‘सहज सुख रासी’ स्वाभाविक ही सुख राशि है, परंतु इसमें यह वहम पड़ गया है कि संसार के पदार्थ मिलने से सुख होगा। यह बिछुड़ेगा जरूर ही ‘संयोगा विप्रयोगान्ताः’ जितने संयोग होते हैं, उनका अंत में में वियोग होता है, तो संबंध से होने वाला सुख रहेगा कैसे? मनुष्य यह विचार नहीं करता है कि आज दिन तक संयोग से जितने सुख लिए थे, वे आज नहीं रहे। संयोग से होने वाले सुख का नमूना तो देख ही लिया; लेकिन अब भी चेत नहीं करते फिर और चाहते हैं कि संयोग से सुख ले लें।

जब तक बाहर के संयोग से संसार के संबंध से सुख लेगा, तब तक इसको वास्तविक सुख नहीं मिलेगा। ‘बाह्यस्पर्शेष्वसक्तात्मा’ बाह्य सुख (संयोग जन्य सुख) में आसक्त नहीं होगा, तो ‘विंदत्यात्मनि यत्सुखम्’ उस विलक्षण सुख को आप से आप प्राप्त हो जाएगा। संसार के सबंध से सुख लेने से इसका वास्तविक सुख गुम हो गया। वह सुख मिटा नहीं है, परंतु यह उस सुख से वियुक्त हो गया। जिनको वह सुख मिल गया, वे आनंदित हो गए। उन्हें कभी सांसारिक सुख की इच्छा ही नहीं रहती, क्योंकि उनको जो वास्तविक सुख और आनंद मिला, उसके समान कोई दूसरा सुख है नहीं।

रामसुख दास

Three things are visible: object, person, and action. Both of these are nature, and the visible body, the physical form, is also nature. However, what is unchanging within it is a part of the Supreme Soul.

Now, if this is not entangled in objects, actions, and people, then it is naturally liberated; for this is a direct part of the Supreme Soul. It is said of it, “Conscious, Pure, and Innate Happiness.” It is conscious, pure, and free from impurities, and a source of natural happiness, a source of great bliss. This great bliss, instead of paying attention to its own nature, began seeking happiness from worldly connections. This is the mistake it made. It became entangled in happiness resulting from chance. For example, if one receives wealth, one is happy. If one receives food, one is happy. If one receives pleasures, one is happy. If one receives clothes, possessions, honor, respect, and hospitality, one is happy.

It is astonishing that the Self is eternally constant—”Sahaj Sukh Raasi”—naturally a source of happiness. However, it has fallen into the misconception that happiness comes from acquiring worldly possessions. It will inevitably be separated. “Sanyoga Viprayogaantaah”—all connections ultimately lead to separation, so how can the happiness derived from relationships remain? Man does not consider that all the happiness he has enjoyed through connections until today no longer exists. He has already seen a sample of the happiness that comes from connections, yet he still remains unconvinced and yearns to gain more happiness through connections.

As long as he derives happiness from external connections, he will not attain true happiness. “Baahyasparsheshvasaktama”—a soul without attachment to external happiness (happiness resulting from connections)—he will automatically attain that extraordinary happiness. By seeking happiness from worldly connections, he has lost his true happiness. That happiness has not vanished, but he has become disconnected from it. Those who have found that happiness are filled with bliss. They never desire worldly pleasures, because there is no happiness comparable to the true joy and happiness they have experienced.

Ramsukh Das

Suffering will only end when it is.

दुख तो तभी मिटेगा

क्या दुख केवल शब्द है या वास्तविकता ? यदि वह वास्तविकता है, तो इसका संबंध किससे है? किसी आकार से, अनुभव से या किसी चीज से, जो आपके पास है या नहीं है? अगर वह चीज आपके पास है, तो आप उसे सुख कहते हैं, यदि वह आपके पास नहीं तो वह दुख है। यानी, जब दुख होता है, तो वह किसी स्थिति से संबंधित होता है। वह स्वयं नहीं हो सकता, जैसे भय अपने आप नहीं हो सकता। इसका संबंध किसी व्यक्ति, घटना या भावना से होता है। है, अब, आप दुख के प्रति पूरी तरह से जागरूक हैं, तो क्या यह दुख आपसे अलग है, और इसलिए आप क्या निरीक्षक मात्र हैं, जो दुख को देख भर रहे हैं अथवा यह दुख आप ही हैं?

जब दुख भोगने वाला निरीक्षक नहीं, तो क्या दुख आपसे भिन्न है? दुख आप ही हैं। आप पीड़ा से अलग नहीं हैं। आप ही पीड़ा हैं। जब आप ही वह हैं, तब क्या होता है? जब आप उसे नामांकित नहीं करते, जब उसके विषय में कोई भय नहीं है, तो क्या केंद्र का, यानी ‘मैं’ का उससे संबंध है? यदि केंद्र उससे संबंधित है, तो वह उससे भयभीत है। तब उसके लिए सक्रिय हो उठना और उस विषय में कुछ करना आवश्यक हो जाता है, लेकिन यदि केंद्र ही यह है, तो आप क्या करेंगे? उस स्थिति में करने के लिए कुछ शेष नहीं रहता। तब क्या आप कहेंगे कि आप दुख भोग रहे हैं? निस्संदेह, तब एक आमूल परिवर्तन होता है। इस अवस्था में ‘मैं दुख भोग रहा हूं’ ऐसी अनुभूति नहीं रहती, क्योंकि दुख भोगने के लिए कोई केंद्र नहीं रहता।

हम केवल शब्दों और प्रतिक्रियाओं के बीच जीते हैं। हम कभी यह नहीं कहते, ‘देखें तो कि वह हस्ती क्या है, जो दुख भोगती है। दबाव और अनुशासन के जरिये हम इसे नहीं देख पाएंगे। इसे अभिरुचि के साथ, सहन सोच-समार के साथ देखने की जरूरत है। तब आप देखेंगे कि वह चीज, जिसे आप दुख अथवा पीड़ा कहते हैं, जिससे हम बचते हैं, और अनुशासन वगैरह नदारद हो चुके होते हैं। जबतक हम किसी चीज ‌को अपने से बाहर मानकर उससे संबंधित नहीं होते, कोई समस्या नहीं होती, जैसे ही हम किसी चीज को अपने से बाहर देखकर रिश्ता जोड़ते हैं, समस्या आ धमकती है।

यदि हम ही यह विषय-वस्तु है और इस तथ्य को हम देख लेते हैं, तो सब कुछ बदल जाता है। बात ही कुछ और हो हो जाती है। है। तभी तभी पूर्ण अवधान (ध्यान), समग्र अवधान संभव है। और जिससे पूरे ध्यान से देख लिया जाता है, यह समझ में आकर विसर्जित हो जाता है, इसलिए भय नहीं रहाता और दुख शब्द का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता है।

हम केवल शब्दों और प्रतिक्रियाओं के बीच जीते हैं। दबाव और अनुशासन के जरिये हम दुख को नहीं देख पाएंगे। इसे अभिरुचि के साथ, सहज सोच-समझ के साथ देखने की जरूरत है।

जे कृष्णमूर्ति

Is suffering just a word or a reality? If it is real, what is it related to? To some form, experience, or thing that you either have or don’t have? If you have that thing, you call it happiness; if you don’t have it, it’s suffering. That is, when suffering occurs, it is related to a situation. It cannot exist on its own, just as fear cannot exist on its own. It is related to a person, an event, or an emotion. Now, if you are fully aware of suffering, is this suffering separate from you, and therefore, are you merely an observer, observing the suffering, or is this suffering itself you?

When the sufferer is not the observer, is suffering separate from you? Suffering is you. You are not separate from suffering. You are suffering. What happens when you are it? When you don’t name it, when there is no fear about it, does the center, the ‘I,’ have any connection to it? If the center is related to it, it is afraid of it. Then it becomes necessary for it to become active and do something about it, but if it is the center itself, what can you do? In that situation, there is nothing left to do. Then would you say that you are suffering? Undoubtedly, a radical change occurs. In this state, the feeling of “I am suffering” no longer exists, because there is no center to suffer from.

We live only in words and reactions. We never say, “Look at the being who suffers.” We will not be able to see this through pressure and discipline. It needs to be seen with interest, with patience, thought, and patience. Then you will see that the thing you call suffering or pain, which we avoid, and discipline, etc., has disappeared. As long as we don’t relate to something by considering it outside of ourselves, there’s no problem. As soon as we see something outside of ourselves and establish a relationship, problems arise.

If we are the subject matter and we see this fact, everything changes. The matter becomes something else. Only then is complete attention (dhyana), total attention possible. And that which is observed with complete attention is understood and dissolved, so fear ceases to exist, and the word suffering ceases to exist.

We live only among words and reactions. We won’t be able to see suffering through pressure and discipline. It needs to be observed with interest, with spontaneous thinking.

J. Krishnamurti

Eight Days of Prahlad’s Torture

प्रह्लाद की यातना के आठ दिन

हिरण्यकश्यप का धैर्य छूट रहा था। लाख समझाने पर भी उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु की भक्ति से नहीं डिग रहा था। इससे नाराज होकर उसने प्रह्लाद को दंड देने के लिए क्रूर यातनाएं देना शुरू किया। पहले प्रह्लाद को ऊंचे पहाड़ की चोटी से नीचे गिराया, लेकिन उसे कुछ नहीं हुआ।

जिस दिन प्रह्लाद को ऐसे कठोर दंड देने की शुरुआत हुई, उस दिन फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी थी। इसके बाद प्रत्येक दिन उसे इस प्रकार के कठोर दंड दिए जाने लगे।

कभी उसे हाथी के पैरों तले कुचलवाया गया। कभी गर्म तेल के कहाड़े में डाला गया, लेकिन प्रह्लाद पर कोई आंच नहीं आई। यातना देने का यह क्रम आठ दिनों तक चला। हारकर नौवें दिन हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन ‘होलिका’ की गोद में प्रह्लाद को बैठाकर जिंदा जलाने की चेष्टा की। होलिका को वरदान था कि उसे अग्नि नहीं जला सकती, लेकिन होलिका जलकर भस्म हो गई, प्रह्लाद को कुछ नहीं हुआ।

इन आठ दिनों में हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को जो भयंकर यातनाएं दीं, उन्हीं की दुखद स्मृति को याद कर इन आठ दिनों को ‘होलाष्टक’ के रूप में मनाया जाता है। इन दिनों हर प्रकार के मांगलिक और शुभ कार्य वर्जित होते हैं। होलाष्टक होने के दिनों में अष्टमी के दिन चंद्रमा, नवमी तिथि को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को बृहस्पति, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल और पूर्णिमा को राहु, भक्त प्रह्लाद पर अत्याचार के कारण अपने उग्र रूप में होते हैं।

होलाष्टक के पहले दिन होली का डंडा गाड़ा जाता है। ये होलिका और प्रह्लाद के प्रतीक होते हैं। होली जलाने से पहले प्रह्लाद के नाम का डंडा निकाल लिया जाता है।

‘होलाष्टक’ से जुड़ी एक अन्य पौराणिक कथा है। भगवान शिव की समाधि भंग करने के लिए ‘कामदेव’ ने शिव पर अपने ‘पुष्प’ बाण से प्रहार किया था। उस बाण से शिव के मन में प्रेम और काम का संचार होने के कारण उनकी समाधि भंग हो गई। इससे क्रुद्ध होकर शिव ने अपने तीसरे नेत्र से कामदेव को भस्म कर दिया।

यह घटनाक्रम फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी के ही दिन हुआ था। कामदेव की पत्नी ‘रति’ को जब इस घटना का पता चला, तो वह अपने पति को जीवित करने के लिए शिव की शरण में पहुंची और उनकी आराधना करने लगी। आठ दिन की प्रतीक्षा के पश्चात भगवान शिव नेरतिको वरदान दिया कि द्वापर युग में कामदेव कृष्ण के पुत्र ‘प्रद्युम्न’ के रूप में जन्म लेंगे। होलाष्टक के ये आठ दिन रति के तप और प्रतीक्षा के भी दिन हैं।

इस घटनाक्रम में शिव के गण चित्रकर्मा ने कामदेव की भस्म से एक पुतला तैयार किया। शिव ने अपने गण के कहने पर उसमें प्राण डाल दिए। शिव की क्रोधाग्नि से उत्पन्न हुए इस राक्षस का नाम भंडासुर था। इसके अत्याचार से सृष्टि को मुक्ति दिलाने के लिए देवी त्रिपुरसुंदरी ने एक एक हजार सूर्य के तेज के बराबर बाण ‘महाकामेश्वर’ से भंडासुर का वध किया।

अरुण कुमार जैमिनि

Hiranyakashipu was losing his patience. Despite repeated persuasion, his son Prahlad remained unwavering in his devotion to Lord Vishnu. Enraged, he began torturing Prahlad to punish him. First, he threw Prahlad from a high mountain peak, but nothing happened to him.

The day Prahlad began receiving such harsh punishments was the eighth day of the bright fortnight of the month of Phalgun. Subsequently, he was subjected to similar harsh punishments every day.

Sometimes he was trampled under the feet of an elephant. Sometimes he was thrown into a cauldron of hot oil, but Prahlad remained unharmed. This torture continued for eight days. Defeated on the ninth day, Hiranyakashipu attempted to burn Prahlad alive by placing him in the lap of his sister Holika. Holika had a boon that fire could not burn her, but Holika burned to ashes, and Prahlad was unharmed.

These eight days are celebrated as ‘Holashtak’ to commemorate the tragic tortures inflicted on Prahlad by Hiranyakashipu. All auspicious and auspicious activities are prohibited during these days. During Holashtak, the Moon on Ashtami, the Sun on Navami, Saturn on Dashami, Venus on Ekadashi, Jupiter on Dwadashi, Mercury on Trayodashi, Mars on Chaturdashi, and Rahu on Purnima are in their fierce forms due to the atrocities committed against devotee Prahlad.

On the first day of Holashtak, the Holika pole is planted. These poles symbolize Holika and Prahlad. Before burning the Holika, the pole bearing Prahlad’s name is removed.

There is another mythological story associated with ‘Holashtak’. To break Lord Shiva’s meditation, ‘Kamadeva’ struck Shiva with his ‘Pushpa’ arrow. That arrow aroused love and lust in Shiva’s heart, disrupting his trance. Enraged, Shiva reduced Kamadeva to ashes with his third eye.

This incident occurred on the eighth day of the bright fortnight of the month of Phalgun. When Rati, Kamadeva’s wife, learned of this incident, she sought refuge in Shiva and began worshipping him to revive her husband. After waiting for eight days, Lord Shiva granted a boon to Narathi that Kamadeva would be born as Pradyumna, Krishna’s son, in the Dwapara Yuga. These eight days of Holashtak are also the days of Rati’s penance and waiting.

In this incident, Chitrakarma, Shiva’s disciple, created an effigy from Kamadeva’s ashes. At his request, Shiva breathed life into it. This demon, born from Shiva’s anger, was named Bhandasura. To free the world from his tyranny, Goddess Tripurasundari killed Bhandasura with an arrow called Mahakameshwara, which had the brilliance of a thousand suns.

Arun Kumar Jaimini

Learn to delve into the mind.

मन में उतरना सीखें

बाजार में सब कुछ मिलता है, लेकिन मन की शांति नहीं मिल सकती। कोई अमेजन इसे ऑनलाइन बेच नहीं सकता। आखिर शांति की मांग अचानक क्यों बढ़ गई है? क्योंकि यह विकास का युग है, हर चीज विकसित हो रही है; अच्छा, बुरा, सब कुछ। मजेदार बात यह है कि आदमी का जितना भौतिक और बौद्धिक विकास होता है, उसी मात्रा में मन भी विकसित हो रहा है, मन यानी अशांति।

विकसित मस्तिष्क बहुत ज्यादा सोच-विचार में उलझा रहता है, इसलिए मनोविश्लेषण और तरह-तरह की मानसिक चिकित्साएं खोजी गई हैं। आधुनिक आदमी पुराने आदमी की तरह सीधा सरल नहीं रहा। वह बड़ी जटिलताओं और ग्रंथियों से भरा हुआ है। बीमार है। इधर मनोवैज्ञानिक कोशिश कर रहे हैं मन द्वारा आदमी को शांत करने की। वे कभी भी सफल नहीं हो सकेंगे, क्योंकि शांति मानसिक घटना है ही नहीं।

मन के तल पर ज्यादा से ज्यादा सामंजस्य बिठाया जा सकता है, समायोजन किया जा सकता है। शांति कभी नहीं मिलती। शांति आध्यात्मिक घटना है। इसलिए मन की चाहे कितनी ही व्यवस्था की जाए, ज्यादा से ज्यादा इतना हो सकता है कि आदमी अशांति को सहने योग्य बन जाए, लेकिन शांत कभी नहीं बन सकता। मन बना ही है हलचल से, लहरों से, निरंतर उथल-पुथल से। तभी वह जिंदा रहता है। मन का विकास, यानी अशांति का विकास। शांत तो मनुष्य बनता है, आत्मा के तल पर।

मन का स्वभाव समझिए। मन एक क्षण से ज्यादा किसी सुख को अनुभव नहीं कर पाता। वह एक क्षण बीता और सुख दुख में तब्दील हो जाता है। मन के तल पर जो सुख होते हैं, बिल्कुल क्षणिक होते हैं, फौरन डूब जाते हैं और समाप्त हो जाते हैं। इसीलिए जिस चीज को

पाने के लिए हम बिल्कुल पागल होते हैं, अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं और आतुरता से इंतजार करते हैं, वह मुट्ठी में आते ही हम एकदम उदास हो जाएंगे। जैसे, आप एक बहुत बढ़िया मकान खरीदना चाहते हैं। उस आप खरीद लें, तो अचानक यह पाएंगे कि वह पुलक, वह दौड़, वह खुशी, जो पाने की खोज में थी, वह उसके मिलते ही चली गई। जो भी आप पाना चाहते हैं, उसे पाते ही निराश हो जाएंगे, क्योंकि पाने में एक क्षण तो खुशी होगी, और एक क्षण के बाद सब पुराना पड़ जाएगा और और आप फिर उसी उदासी के साये में आ जाएंगे।

आजकल हर आदमी शरीर और मन के बीच ही जी रहा है, इसलिए वह हमेशा अशांति में जिएगा। वस्तुतः हमारा अपने साथ संबंध टूट गया है। हम अपने से ही बिछुड़ गए हैं। असली समस्या यह है। थोड़े गहरे प्रवेश करें, खुदकेही भीतर, तो वहां कोई तरंग नहीं। जैसे, समुंदर की गहराई में लहरें नहीं उठतीं, वहां सबनिस्तरंग, निस्तब्ध है, वैसे ही मन की गहराई में शांति का निवास होता है।

मन एक क्षण से ज्यादा किसी सुख को अनुभव नहीं कर पाता। वह क्षण बीता और सुख दुख में तब्दील हो जाता है। मन के तल पर जो सुख होते हैं, फौरन डूब जाते हैं और समाप्त हो जाते हैं।

अमृत साधना

Everything is available in the market, but peace of mind cannot be found. No Amazon can sell it online. Why has the demand for peace suddenly increased? Because this is an age of development, everything is evolving; good, bad, everything. The interesting thing is that as man’s physical and intellectual development progresses, so too is the mind, and mind means unrest.

The developed mind is engrossed in excessive thinking, which is why psychoanalysis and various mental therapies have been discovered. Modern man is no longer as simple as ancient man. He is full of complexities and complexes. He is sick. Psychologists are trying to calm man through the mind. They will never succeed, because peace is not a mental phenomenon.

At best, harmony and adjustment can be achieved at the level of the mind, but peace can never be achieved. Peace is a spiritual phenomenon. Therefore, no matter how much the mind is organized, the most that can happen is that a person becomes able to tolerate unrest, but can never become peaceful. The mind is made up of movement, waves, and constant upheaval. Only then does it survive. The development of the mind means the development of unrest. A person becomes calm at the level of the soul.

Understand the nature of the mind. The mind cannot experience happiness for more than a moment. That moment passes, and happiness transforms into sorrow. The happiness that exists on the level of the mind is absolutely momentary, sinking and ending immediately. That is why the thing we are absolutely crazy to obtain, risking everything and eagerly waiting for, becomes completely sad as soon as it comes within our grasp. For example, you want to buy a wonderful house. After you buy it, you will suddenly find that the excitement, the rush, the happiness that was in search of it is gone as soon as you get it. Whatever you want, you will be disappointed upon achieving it. There will be a moment of happiness in attaining it, but after a moment everything will become obsolete, and you will again fall into the shadow of that sadness.

Nowadays, everyone lives between body and mind, and therefore, they will always live in unrest. In reality, our connection with ourselves has been broken. We have become separated from ourselves. This is the real problem. If you delve a little deeper, within yourself, there is no wave. Just as waves do not arise in the depths of the ocean; everything there is colorless and silent, similarly, peace resides in the depths of the mind.

The mind cannot experience any happiness for more than a moment. That moment passes, and happiness transforms into sorrow. Whatever happiness exists at the bottom of the mind immediately sinks and ends.

Amrit Sadhana

Treasure Under the Bed

बिस्तर तले खजाना

प्रसिद्ध कहानी है। एक गरीब रबाई (शिक्षक) को सपना आया कि राजधानी में किसी पुल के नीचे एक खजाना गड़ा है और यदि वह वहां पर जाए, तो उसे वह खजाना मिल सकता है। रबाई सुबह उठा, तो पहले बहुत हंसा। सोचा, वेकार की बात है। वैसे भी, राजधानी हजार मील दूर है और सपने तो सपने होते हैं। अगली रात वही सपना दोबारा आया। तब उसे थोड़ा संदेह हुआ कि शायद्‌यह मात्र सपना न हो। शायद परमात्मा कोई संकेत दे रहा हो। फिर भी, एक सपने के कारण हजार मील दूर जाने का साहस वह जुटा न पाया। वह गरीब आदमी था। टिकट खरीदने के पैसे भी उसे मांगने पड़ते। फिर कौन जाने, वह पुल हो भी या नहीं? वह कभी राजधानी गया ही नहीं था। तीसरे दिन सपना फिर से आया और उसे बलपूर्वक संदेश मिला कि, ‘तू बस वहां जा और पुल के नीचे खजाने को खोजले। सारा खजाना तेरा है। बस उस पुल के किनारे गड़ा हुआ है।’ रबाई को सपने में ठीक-ठीक जगह दिखाई दी। यह सब इतना स्पष्ट था कि उसे जाना ही पड़ा। उसने हजार मील की यात्रा की। जब वह वहां पहुंचा, तो यह देखकर हैरान रह गया कि पुल बिल्कुल वैसा ही था, जैसा उसे दिखाई पड़ा था, आस-पास वैसे ही पेड़ थे, वैसा ही सब कुछ था। बस एक समस्या थी। सपने में कोई पुलिस वाला नहीं था, लेकिन यहां हरदम कोई न कोई पुलिस वाला तैनात रहता था।

रवाई ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की कि यहां पुलिस वाले हमेशा क्यों खड़े रहते हैं? लोगों ने उसे बताया, ‘क्योंकि कुछ लोगों ने इस पुल से आत्महत्या की है।’ समस्या हो गई। वह यहां से वहां चक्कर करकाटने काटने लगा। लगा। एक सिपाही को उस पर शक हो गया। कई रोज से वह उसे वहां चक्कर काटते देख रहा था। एक दिन उसने पूछा, ‘क्या तुम भी आत्महत्या करने की सोच रहे हो? लगातार क्यों मंडरा रहे हो?’ रबाई बोला, मुझे पुल से कोई लेना-देना नहीं है। है। मैं तो यहां इसलिए आया हूं, क्योंकि मुझे एक सपना आया था। उसने सिपाही को अपना सपना सुनाया और बोला, जहां तुम खड़े हो, वहीं उसके तीन फीट नीचे बड़ा खजाना गड़ा है।’

सिपाही जोर-जोर से हंसने लगा। बोला, कितने मूरख हो। मुझे भी एक आया कि फलां शहर में (वह उसी रबाई का शहर था) एक फलां नामक (जोरवाई का मूल नाम था) रवाई के तकिये-बिस्तर के नीचे खजाना गड़ा है। मैं तो तुम्हारे जैसा मूरख नहीं कि हजार मील दूर उस छोटे से गांव जाऊं। सपने तो सपने होते हैं। जाओ, अपने घर जाओ। घर पहुंचकर रबाई ने अपने बिस्तर के नीचे खुदाई की और खजाना वहीं गड़ा हुआ था।

दर्शन यही है कि परितृप्ति की खोज में तुम कहां-कहां भटकते चले जाते हो, जबकि खजाना तुम्हारे पास ही है। तुम्हारे भीतर जो संपदा है, वह अकल्पनीय है।

परितृप्ति की खोज में तुम कहां-कहां मटकते चले जाते हो, जबकि वास्तव में खजाना तो तुम्हारे पास ही है। तुम्हारे भीतर जो संपदा है, वह अकल्पनीय है।

There’s a famous story. A poor rabbi (teacher) had a dream that a treasure was buried under a bridge in the capital, and that if he went there, he could find it. When the rabbi woke up in the morning, he laughed heartily. He thought, “What a waste! After all, the capital is a thousand miles away, and dreams are dreams.” The next night, the same dream came again. Then, he became a little suspicious that perhaps it wasn’t just a dream. Perhaps God was giving him a sign. Yet, because of a dream, he couldn’t muster the courage to travel a thousand miles. He was a poor man. He would have to ask for money for a ticket. Who knows if that bridge even existed? He had never been to the capital. On the third day, the dream came again, and he received a compelling message: “Just go there and find the treasure under the bridge. The treasure is all yours. It’s buried right there on the side of that bridge.” The rabbi saw the exact location in his dream. It was so clear that he had to go. He traveled the thousand miles. When he arrived, he was astonished to see that the bridge was exactly as he had imagined, with the same trees around it, and everything was the same. There was just one problem: there were no policemen in the dream, but there was always one.

Rawai inquired from the people present why the policemen were always stationed there. They told him, “Because some people have committed suicide from this bridge.” The problem arose. He began wandering from place to place. A policeman became suspicious. He had been watching him wandering around there for several days. One day, he asked, “Are you also thinking of committing suicide? Why are you constantly wandering around?” Rawai replied, “I have nothing to do with the bridge. I have. I came here because I had a dream.” He recounted his dream to the policeman and said, “There’s a huge treasure buried three feet beneath where you’re standing.”

The policeman burst out laughing and said, “How foolish you are.” I also had a vision that in such and such a city (it was Rabai’s city), a man named Jorwai (Jorwai’s original name) had a treasure buried under his pillow. I’m not a fool like you to go to that small village a thousand miles away. Dreams are dreams. Go, go to your home. Upon reaching home, Rabai dug under her bed, and the treasure was buried right there.

The philosophy is this: in search of fulfillment, you wander aimlessly, while the treasure is right there with you. The wealth within you is unimaginable.

In search of fulfillment, you wander aimlessly, while the treasure is right there with you. The wealth within you is unimaginable.

Convenience and Happiness

सुविधा और खुशी

बाजार, बस अड्डे, कॉलेज, मंदिर… चाहे किसी भी जगह थोड़ी देर खड़े हो जाइए। सामने से गुजरने वाले लोगों पर गौर कीजिए। ध्यान से देखिए, कितने चेहरों पर खुशी नाच रही है। सौ लोग निकल गए, तो उनमें से केवल चार-पांच चेहरों पर हंसी दिखेगी। ऐसे चेहरे वाले लोग 20-25 साल से कम उम्र के होते हैं। 30 के पार पहुंचे लोग यूं दिखते हैं, ते हैं, मानो उनका सब कुछ लुट गया है। रुखी नजर से देखते हुए, उदासी और मायूसी से भरी गंभीर मुख-मुद्रा में चलते मिलते हैं, मानो गमी के घर से लौट रहे हों।

अपने किसलिए बाहर जाकर देखना है? खुद आपको आईने में देखिए न! पांच साल की उम्र में आप बगीचे में तितली के पीछे भाग रहे थे, उस समय आपके चेहरे पर जो उल्लास नाच रहा था, क्या वह अब देरहा है? पांच साल की उम्र में तितली को छूते ही उसके मोहक रंग आपके हाथ पर झिलमिलाते हुए चिपक गए। दिखाई उस वक्त आपको यही महसूस हुआ था कि दुनिया में इससे बढ़कर कोई आनंद है ही नहीं। आपके अंदर से खुशी छलक-छलककर बिखर रही थी, हैन ?

पांच वर्ष की आयु में आपके पास क्या था ? आज आपके पास क्या-क्या है? ऊंची पढ़ाई, कंप्यूटर, मकान, गाड़ी, पहली तारीख आते ही बैंक खाते में जमा हो रही तनख्वाह, सोते समय भी साथ रहता सेलफोन… आपने कितना कुछ इकट्ठा कर रखा है! चंद सदियों पहले, सारे जहान को जीतने का दम भरने वाले शहंशाहों को भी इतनी सारी सुविधाएं मयस्सर नहीं थीं। फिर भी क्या आपकी खुशी उसी अनुपात में बढ़ी है?

इसलिए इच्छित वस्तु न मिलने पर यदि आप मुंह लटकाएं फिर रहे हैं, तो यह मूर्खता ही है। वांछित वस्तु मिलने के बाद भी खुशी मनाने का हुनर न जानकर तड़प रहे हैं। इस तरह का एक बंगला चाहिए, उस तरह की एक कार… उनकी तरह सुखमय जीवन। इस बात की परवाह नहीं की कि वह आप पर जंचेगा या नहीं, आपके लायक है भी कि नहीं; बस उसे अपनी प्रकृति बनाना चाहते हैं। किसी ने सलाह दी कि इन दिनों सॉफ्टवेयर बिजनेस जोरों पर है, इसे सुनकर आप उसके लिए तैयार हो रहे है। एक सज्जन आपको दयनीय दृष्टि से देखते हैं और कहते हैं, वह देखिए बदरंग कमीज पहने जो आदमी घूम रहा, उसकी सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में अमेरिका में बड़ी धाक थी। मंदी आई और उसे वापस भारत भेज दिया गया। अब वह भुखमरों का संघ बनाने के बारे में सोच रहा है, इसलिए मेरी मानें, तो शेयर बिजनेस शुरू कर दीजिए। शेयर बिजनेस तो सांप-बिच्छू हैं, क्या वे आपको छोड़ देंगे ?

साफ है, अपनी प्रकृति को पहचाने बिना उल्टी दिशा में पतवार चलाते जाएंगे, तो जिंदगी तबाह ही होगी।

चंद सौ साल पहले, सारे जहान को जीतने का दम भरने वाले शहंशाहों को मी इतनी सारी सुविधाएं मयस्सर नहीं थीं, जितनी आज आपको हैं। क्या आपकी खुशी उसी अनुपात में बढ़ी है?

सद्‌गुरु जग्गी वासुदेव

Stand for a while in the market, bus station, college, temple… anywhere. Observe the people passing by. Observe how many faces are filled with joy. If you pass a hundred people, you’ll find only four or five smiling faces. People with such faces are typically under 20 or 25 years old. People over 30 look as if they’ve lost everything. They walk with a stern gaze, a serious expression filled with sadness and despair, as if returning from a funeral.

Why go out to look at yourself? Look at yourself in the mirror! When you were five years old, chasing a butterfly in the garden, does the joy that danced on your face at that time still linger? When you touched a butterfly at five, its enchanting colors shimmered and stuck to your hand. At that moment, you felt that there was no greater joy in the world. Happiness was overflowing from within you, wasn’t it?

What did you have at the age of five? What do you have today? Higher education, a computer, a house, a car, a salary deposited in your bank account on the first of every month, a cell phone with you even while you sleep… you’ve accumulated so much! A few centuries ago, even the emperors who boasted of conquering the entire world didn’t have so many luxuries. Yet, has your happiness increased in the same proportion?

So, if you’re gloomy when you don’t get what you want, it’s foolish. Even after getting what you want, you’re suffering because you don’t know how to celebrate. I want a bungalow like this, a car like that… a life as comfortable as theirs. You don’t care whether it suits you or not, or whether it’s even worthy of you; you just want to make it your nature. Someone suggested that the software business is booming these days, and hearing this, you’re preparing for it. A gentleman looks at you pitifully and says, “Look, that man walking around in a faded shirt, he was very popular in America as a software engineer. The recession hit and he was sent back to India. Now he’s thinking of forming a hungry group. So, if you listen to me, start a stock trading business. Stock trading is full of snakes and scorpions. Will they let you go?

Clearly, if you keep steering in the wrong direction without recognizing your nature, your life will be ruined.

A few hundred years ago, even the emperors who boasted of conquering the entire world did not have as many amenities as you do today. Has your happiness increased in the same proportion?

Sadhguru Jaggi Vasudev

Not to be bound, but to be free

बंधना नहीं, मुक्त होना

जो भी चीज हमारे जीवन से संबंध रखती है, उसकी जिम्मेदारी हम अपने हाथों में ले लेते हैं और जब किसी चोज को अपने हाथों में नहीं लेना चाहते, तो ईश्वरीय इच्छा या नियति की बातें करने लगते हैं। इस समय भी आप अपने जीवन में चुनाव अचेतन तरीके से कर रहे हैं। इसे ही कर्म कहते हैं। आप अपनी नियति पूरी लापरवाही, पूरी बेखबरी में रच रहे हैं। आप जो भी अचेतन होकर कर रहे हैं, अगर उसे सचेतन तरीके से करने लगें, तो जमीन-आसमान का फर्क आ जाएगा। यही फर्क अज्ञानता और आत्मज्ञान के बीच होता है।

अपना भाग्य अपने हाथों में लेने का मतलब यह नहीं है कि सब कुछ आपके मन-मुताबिक होने लगेगा। बाहरी दुनिया कभी सौ फीसदी आपके मुताबिक नहीं चलेगी, क्योंकि उसमें तमाम दूसरे पहलू शामिल होते हैं। बाहरी दुनिया को अपने मुताबिक चलाने की चाहत का मतलब है- निरंकुश होना। भाग्य बनाने का मतलब यह नहीं है कि दुनिया की हर परिस्थिति आपके काबू में हो। इसका मतलब वस इतना है कि खुद को इस तरह का बनाएं कि आपके आस-पास चाहे कैसी भी घटना या परिस्थिति क्यों नहो, आप उनके बोझ तले चकनाचूर होने के बजाय उनसे पार पाना सीख जाएं। असल में, इसका मतलब अपनी परम प्रकृति को प्राप्त करने की ओर बढ़ना है।

तो उन सितारों, ग्रहों का क्या, क्या वे हमारी किस्मत तय नहीं करते ? अगर आपकी किस्मत उन ग्रहों और सितारों द्वारा तय होती, तो इसका मतलब होता कि आप अपनी इच्छा से न जी सकते हैं और न ही मर सकते हैं। आप अपने जीवन के बारे में कुछ भी सकारात्मक या नकारात्मक तरीके से तय नहीं कर सकते, क्योंकि आप सब कुछ अपनी कुंडली के चश्मे से देख रहे होते हैं!

क्या निर्जीव चीजों को इंसान की दिशा और भाग्य तय करना चाहिए या इसका उल्टा होना चाहिए? अगर आप खुद में अच्छी तरह से स्थित हैं, तो चाहे आपके ग्रह आपको किसी भी दिशा में मोड़ना चाहें, आप उसी दिशा में जाएंगे, जहां आप जाना चाहते हैं। अगर लोगों को’ दूसरे ग्रहों की चिंता कम और धरती माता की ज्यादा होती, तो कम से कम हम थोड़ा बेहतर जीवन जी सकते थे !

इसलिए आप जिसे ‘भाग्य’ कहते हैं, वह ऐसी चीज है, जिसे आपने खुद के लिए अचेतन तरीके से बनाया है। कर्म एक प्रक्रिया है; भाग्य उसका परिणाम है। कर्म का शाब्दिक अर्थ है कार्य। कार्य तमाम तरह के होते हैं-शारीरिक, मानसिक/भावनात्मक और ऊर्जा से किए गए कार्य। अगर इन कार्यों की अभिव्यक्ति बाहर की ओर होती है, तो यह कर्म है। शरीर, मनोभावना और ऊर्जा से परे, अगर कार्य भीतर की ओर किया जाता है, तो उसे “क्रिया’ कहते हैं। याद रखिए, कर्म आपको बांधने की प्रक्रिया है और क्रिया आपको मुक्त करने की प्रक्रिया।

कार्यों की अभिव्यक्ति बाहर की ओर होती है, तो यह ‘कर्म’ है। अगर कार्य भीतर की ओर किया जाता है, तो उसे ‘क्रिया’ कहते हैं। कर्म आपको बांधने की प्रक्रिया है और क्रिया मुक्त करने की।

सद्‌गुरु जग्गी वासुदेव

We take responsibility for everything that concerns our lives, and when we don’t want to take control, we start talking about divine will or destiny. Even at this point, you are making choices in your life unconsciously. This is called karma. You are creating your destiny in complete carelessness and complete ignorance. If you were to consciously do what you are doing unconsciously, it would make a world of difference. This is the difference between ignorance and enlightenment.

Taking your destiny into your own hands doesn’t mean that everything will happen according to your wishes. The outside world will never work 100% according to you, because it involves many other factors. Wanting to control the outside world means being autocratic. Creating your destiny doesn’t mean that you have control over every situation in the world. It simply means shaping yourself so that, no matter what events or circumstances occur around you, you learn to overcome them instead of crumbling under their weight. Essentially, it means moving towards attaining your ultimate nature.

So what about those stars and planets? Don’t they determine our fate? If your fate were determined by those planets and stars, it would mean you couldn’t live or die as you wish. You couldn’t decide anything about your life, positive or negative, because you see everything through the lens of your horoscope!

Should inanimate objects determine a person’s direction and destiny, or should it be the other way around? If you are well-positioned within yourself, no matter which direction your planets want to turn you, you will go in the direction you want to go. If people cared less about other planets and more about Mother Earth, we could at least live a little better!

Therefore, what you call “fate” is something you have unconsciously created for yourself. Karma is a process; fate is its result. Karma literally means action. Actions come in all forms—physical, mental/emotional, and energetic. If these actions manifest outward, it is karma. If the action is done inward, beyond the body, emotions, and energy, it is called “kriya.” Remember, karma is a process of binding you, and kriya is a process of liberating you.

If the action manifests outward, it is “karma.” If the action is done inward, it is called “kriya.” Karma is a process of binding you, and kriya is a process of liberating you.

Sadhguru Jaggi Vasudev

The Right Time for Meditation

ध्यान का सही समय

प्रतिदिन हमें कम से कम दो बार साधना का अभ्यास करना चाहिए। उस अभ्यास का उपयुक्त समय है प्रातःकाल और सायंकाल। जब रात बीतती है और पौ फटती है तथा जब दिन बीतता है और रात आती है। इन दोनों समय पर प्रकृति अपेक्षाकृत शांत होती है। ब्रह्ममुहूर्त और गोधूलि, ये दो समय मन की स्थिरता के अनुकूल हैं। तब शरीर बहुत कुछ शांत रहता है।

यह नियम बना लो कि इन दोनों समय पर साधना समाप्त किए बिना भोजन न करोगे। ऐसा नियम बना लेने पर भूख का प्रबल वेग तुम्हारा आलस्य नष्ट कर देगा। भारत में बालक यही शिक्षा पाते हैं कि स्नान-पूजा और साधना किए बिना भोजन नहीं करना चाहिए। कालांतर में यह उनके लिए स्वाभाविक हो जाता है; उनकी जब तक स्नान-पूजा और साधना समाप्त नहीं हो जाती, तब तक उन्हें भूख नहीं लगती।

जिनको सुभीता हो, वे साधना के लिए यदि एक स्वतंत्र कमरा रख सकें, तो अच्छा होगा। इस कमरे को सोने के काम में न लाओ। इसे पवित्र रखो। बिना स्नान किए और शरीर-मन को बिना शुद्ध किए इस कमरे में प्रवेश न करो। इस कमरे में सदा पुष्प और हृदय को आनंद देने वाले चित्र रखो। योगी के लिए ऐसे वातावरण में रहना बहुत उत्तम है। सुबह-शाम वहां धूप और चंदनचूर्ण आदि जलाओ। उस कक्ष में किसी प्रकार का क्रोध, कलह और अपवित्र चिंतन न किया जाए। अपने साथ जिनके भाव मिलते हैं, केवल उन्हीं को उस कमरे में प्रवेश करने दो।

ऐसा करने पर शीघ्र ही वह कमरा सत्वगुण से पूर्ण हो जाएगा, यहां तक कि जब किसी प्रकार का दुख या संशय आए अथवा मन चंचल हो, तो उस कमरे में प्रवेश करते ही तुम्हारा मन शांत हो जाएगा। मंदिर, गिरजाघर आदिके निर्माण का सच्चा उद्देश्य यही था। अब भी बहुत से मंदिरों और गिरजाघरों में यह भाव देखने को मिलता है; परंतु अधिकतर स्थलों में लोग इनका उद्देश्य भूल गए हैं।

चारों ओर पवित्र चिंतन के परमाणु सदा स्पंदित होते रहने से वह स्थान पवित्र ज्योति से भरा रहता है। जो इस प्रकार के स्वतंत्र कमरे की व्यवस्था नहीं कर सकते, वे जहां इच्छा हो, वहीं बैठकर साधना कर सकते हैं। शरीर को सीधा रखकर बैठो और मन ही मन कहो, ‘संसार में सभी सुखी हों, सभी शांति लाभ करें, सभी आनंद पाएं।’ ऐसा जितना करोगे, उतना ही तुम अपने को अच्छा अनुभव करने लगोगे। बाद में देखोगे, ‘दूसरे सब लोग स्वस्थ हों, दूसरे लोग सुखी हों’, ऐसी भावना ही अपने को सुखी करने का सहज उपाय है। इसके बाद जो लोग ईश्वर पर विश्वास करते हैं, वे ईश्वर के निकट प्रार्थना करें- अर्थ, स्वास्थ्य अथवा स्वर्ग के लिए नहीं, वरन हृदय में ज्ञान, और सत्य तत्व के उन्मेष के लिए। इसको छोड़ बाकी सब प्रार्थनाएं स्वार्थ भरी हैं।

ब्रह्ममुहूर्त और गोधूलि, ये दो समय मन की स्थिरता के अनुकूल हैं। तब शरीर बहुत शांत रहता है। यह नियम बना लो कि इन दोनों समय पर साधना समाप्त किए बिना भोजन न करोगे।

स्वामी विवेकानंद

We should practice meditation at least twice daily. The appropriate times for this practice are morning and evening. When night ends and dawn breaks, and when day ends and night arrives. Nature is relatively calm at these times. Brahmamuhurta and twilight, these two times are conducive to mental stability. The body remains much calmer then.

Make it a rule not to eat without completing your meditation at these times. By establishing such a rule, the intense urge of hunger will overcome your laziness. In India, children are taught not to eat without bathing, worshipping, and meditating. Over time, this becomes second nature to them; they do not feel hungry until their bathing, worshipping, and meditation are complete.

Those who are comfortable, it would be good if they could have a separate room for meditation. Do not use this room for sleeping. Keep it pure. Do not enter this room without bathing and purifying your body and mind. Always keep flowers and heart-soothing pictures in this room. Living in such an environment is highly beneficial for a yogi. Burn incense and sandalwood powder there morning and evening. Avoid any anger, conflict, or impure thoughts in that room. Only allow those whose feelings align with yours to enter.

By doing this, the room will soon be filled with the quality of goodness. Even when you experience sadness, doubt, or a restless mind, your mind will become calm upon entering. This was the true purpose of building temples and churches. This spirit is still visible in many temples and churches; but in most places, people have forgotten their purpose.

The atoms of pure thoughts constantly vibrate throughout, filling the space with sacred light. Those who cannot afford such a separate room can practice meditation wherever they wish. Sit with your body straight and say to yourself, “May everyone in the world be happy, may everyone find peace, may everyone find joy.” The more you do this, the more you will begin to feel good about yourself. Later, you will see that the feeling of “May everyone else be healthy, may everyone else be happy” is the easiest way to make yourself happy. After this, those who believe in God should pray to Him—not for wealth, health, or heaven, but for knowledge and the awakening of the essence of truth in the heart. All other prayers are selfish.

Brahmamuhurta and twilight—these two times are conducive to mental stability. Then the body remains very calm. Make it a rule not to eat food at these two times until you have completed your meditation.

Swami Vivekananda