Speak with care

शब्द सम्हारे बोलिए

आजकल लोग शब्दों का इस्तेमाल इतनी बेहोशी से करते हैं कि उनका सही अर्थ खो जाता है। हर तरफ शब्दों का गुबार छाया रहता है। मीडिया को हर वक्त ‘बाइट’ चाहिए। वह शब्दों को इकट्ठा करता रहता है। राजनीति में तो गदर मचा रहता है। राजनेता एक-दूसरे के लिए ऐसे ऐसे अपशब्द उछालते हैं, जैसे चाकू-छुरे भोंक रहे हों। जैसे ही सत्ता का सवाल आता है, सब कुछ भुलाकर वही लोग, जो जानी दुश्मन थे, दोस्त बन जाते हैं। मानो शब्दों का कोई मूल्य ही नहीं है। ऐसे हालात में कबीर साहब का दोहा याद आता हैः शब्द सम्हारे बोलिए, शब्द के हाथन पांव। एक शब्द औषधि करे, एक शब्द करे घाव।

शब्द सम्हलकर बोलिए। किसी घायल मन के लिए सहानुभूति के दो बोल उसके जख्मों पर मरहम का काम करते हैं और कर्कश बोल घाव को कुरेद देते हैं। शब्द आते कहां से हैं? वे प्रकट होते हैं मन से, उनके पीछे है भावया विचार, जोशब्दों का अपने वाहन की तरह प्रयोग करता है। यह मन कैसा है- साफ-सुथरा, प्यार भरा या विषाक्त ? शब्द ही हैं, जो दूसरों से जुड़ने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं और खुद को अभिव्यक्त करने के लिए भी।

शब्द और मौन का अटूट रिश्ता है, क्योंकि शब्द की उत्पत्ति हुई है आकाश से। आकाश, यानी खालीपन । मूलतः शब्द बोला जाता था, उसके बाद जब लेखन की कला विकसित हुई, तो वह लिखा जाने लगा। शब्द का असर तभी होता है, जब बोलने वाले के भीतर गहराई हो, समझ हो और शब्द सिर्फ वमन की तरह प्रयोग न हो। आजकल लोग इतने भरे हुए हैं अंदर से कि उसे बाहर फेंकने के लिए बोलते हैं। इसीलिए किसी के बोलने में असर नहीं होता।

ओशो कहते हैं, आपके शब्दों का गर्भपात होता है। अखबार पढ़ा नहीं कि भागे कि किसी को बता दें, ब्रेकिंग न्यूज क्या है। ज्ञान की किताब पढ़ी नहीं कि बेचैन हो गए, किसको उपदेश दें? यह गर्भपात है। शब्दको जरा भी मौन में जीने की सुविधा नहीं है। शब्दों को मौन के गर्भ में रखना चाहिए। वहीं वे पले-बढ़ें और परिपक्व हों। वहीं आपके भाव और मन की ऊर्जा शब्द में प्रवेश करती है। इसलिए कोई व्यक्ति, जिसमें सघन मौन की क्षमता है, वह कुछ भी बोले, तो उसके बोलने में काव्य हो जाता है। आप जितना कम बोलें उतना आपका आशय गहरा होता है।

शब्द जरूरी हैं, लेकिन उनसे भी ज्यादा निःशब्द चाहिए। उसके आसपास मौन की आभा होनी चाहिए। इसलिए ध्यान रखें, जिन लोगों के शब्दों में प्राण होते हैं, वे वही लोग होते हैं, जिनके पास मौन की क्षमता होती है। अगर आपके शब्द मौन से निकलें, तभी वे औषधि समान होंगे। दूसरों का दुख हरेंगे, उनकी पीड़ा पर मरहम लगाएंगे।

शब्द जरूरी हैं, पर उनसे भी ज्यादा निःशब्द चाहिए। इसलिए ध्यान रखें, जिन लोगों के शब्दों में प्राण होते हैं, वे वही लोग होते हैं, जिनके पास मौन की क्षमता होती है।

अमृत साधना

These days, people use words so unconsciously that their true meaning is lost. There’s a deluge of words everywhere. The media constantly needs a bite. It’s constantly collecting words. Politics is in turmoil. Politicians hurl such abusive words at each other as if they’re stabbing each other. As soon as the question of power arises, people who were once sworn enemies forget everything and become friends, as if words have no value. In such situations, Kabir Sahib’s couplet comes to mind: Speak with care, words are hands and feet. One word can heal, one word can wound.

Speak with care. For a wounded heart, two words of sympathy act as a balm, while harsh words only scratch the wound. Where do words come from? They emerge from the mind, behind them is emotion or thought, which uses words as its vehicle. What kind of mind is this—clean, loving, or toxic? Words are used to connect with others and also to express oneself.

Words and silence are inextricably linked, because words originate from the sky. Sky means emptiness. Originally, words were spoken, and then, when the art of writing developed, they began to be written. Words have an impact only when the speaker has depth and understanding within them, and words are not used merely as vomit. Nowadays, people are so full inside that they speak to throw it out. That’s why no one’s words have any impact.

Osho says, your words are aborted. You haven’t read the newspaper yet, so you run to tell someone what the breaking news is. You haven’t read a book of wisdom yet, so you become restless, wondering whom to preach to? This is abortion. Words don’t have the luxury of living in silence at all. Words must be kept in the womb of silence. There they grow and mature. There, the energy of your emotions and mind enters the words. Therefore, if someone who has the capacity for intense silence speaks, whatever they say becomes poetry. The less you speak, the deeper your meaning becomes.

Words are important, but even more so, silence is essential. An aura of silence should surround them. So remember, those whose words are alive are those who possess the capacity for silence. Only if your words emerge from silence will they be like medicine. They will alleviate the suffering of others and soothe their pain.

Words are important, but even more so, silence is essential. So remember, those whose words are alive are those who possess the capacity for silence.

Amrit Sadhana

Vaikuntha Within the Mind

मन के भीतर वैकुंठ

भक्ति के कई रूप हैं। लोग प्रायः ‘सच्ची भक्ति’ के भ्रम के शिकार हो जाते हैं। परमपुरुष की सेवा और रसंसार संसारक की सेवा, ये दो अलग-अलग कर्म नहीं हैं। यह संसार तो प्रमपुरुष की ही अभिव्यक्ति है। जो कुछ दिखाई देता है, जो कुछ जीवित है, वह उसी परम चेतना से उपजा है। इसलिए जब मनुष्य किसी भूखे को भोजन देता है, किसी दुखी के आंसू पोंछता है या किसी असहाय के लिए खड़ा होता है, तो वास्तव में वह परमपुरुष की ही सेवा कर रहा होता है। सच्चा भक्त मानवता की सेवा को भक्ति का अनिवार्य अंग ही मानता है।

भक्ति के सही मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति जो कुछ भी करता है-गायन, नृत्य, कीर्तन, भजन, उन सबमें वह परमपुरुष की उपस्थिति का अनुभव करता है। यही भाव परमपुरुष को बहुत प्रिय है। वह चाहते हैं कि उनके भक्त हंसें, रोएं, अपने सुख-दुखउनके साथ साझा करें, उनके नाम का गान करें और जीवन का उत्सव मनाएं। भक्तों के बीच रहना, उनके गीत-संगीत और उल्लास को देखना, यही परमपुरुष का प्रिय निवास है।

परमात्मा ज्ञान के सर्वोच्च और अनंत भंडार हैं। कोई मनुष्य उनसे कैसे प्रतिस्पर्द्धा कर सकता है? यह असंभव है। मनुष्य की बुद्धि सीमित है, जबकि परमपुरुष अनंत ज्ञान से परिपूर्ण हैं। यही स्थिति कर्म के क्षेत्र में भी है। मनुष्य कितना ही बड़ा कर्मयोगी क्यों न हो, वह सर्वज्ञ नहीं हो सकता। इस सत्य को स्वीकार करना विनम्रता और भक्ति की पहली सीढ़ी है।

जब मनुष्य अपने से श्रेष्ठ के सामने आता है, तो उसके मन में अक्सर संकुचन पैदा होता है। अशिक्षित व्यक्ति विद्वान के सामने स्वयं को हीन अनुभव करता है, निर्धन व्यक्ति धनवान के सामने झिझकता है। यह मानसिक संकुचन ही कुंठा का कारण बनता है, किंतु एक ऐसी अवस्था भी है, जहां मन पूर्णतः मुक्त होता है, न हीनता, न श्रेष्ठता। यही अवस्था वैकुंठ है।

वैकुंठ कोई दूरस्थ स्वर्गलोक नहीं है, न ही किसी सातवें स्तर का नाम। वैकुंठ मन की वह स्थिति है, जहां मनुष्य परमपुरुष के सामने अपनेपन का अनुभव करता है। जैसे कोई पुत्र अपने विद्वान पिता के सामने कुंठा से ग्रसित नहीं होता, वैसे ही भक्त परमपुरुष के सामने स्वयं को छोटा या बड़ा नहीं मानता। वहां संबंध प्रेम का होता है, प्रतियोगिता का नहीं।

मनुष्य का स्वभाव है सुख में हंसना, दुख में रोना। ये सबमानवीय अनुभूतियां हैं। परमपुरुष चाहते हैं कि मनुष्य इन भावनाओं को जिए। इसलिए सामान्य जन हों या असाधारण बुद्धिजीवी, सबके लिए भक्ति का मार्ग सर्वोत्तम है। चिंतन करें, कीर्तन करें और समाज सेवा को अपना धर्म बनाएं। यही वह मार्ग है, जो मनुष्य को परमपुरुष से जोड़ता है और जीवन को सार्थकता देता है।

जैसे कोई पुत्र अपने विद्वान पिता के सामने कुंठा से ग्रसित नहीं होता, वैसे ही भक्त परमपुरुष के सामने स्वयं को छोटा या बड़ा नहीं मानता। वहां संबंध प्रेम का होता है, प्रतियोगिता का नहीं।

श्रीश्री आनंदमूर्ति

There are many forms of devotion. People often fall prey to the illusion of “true devotion.” Serving the Supreme Being and serving the material world are not two separate actions. This world is merely a manifestation of the Supreme Being. Everything visible, everything alive, stems from that Supreme Consciousness. Therefore, when a person feeds the hungry, wipes the tears of the distressed, or stands up for the helpless, they are actually serving the Supreme Being. A true devotee considers service to humanity an essential part of devotion.

Those who follow the true path of devotion experience the presence of the Supreme Being in everything they do—singing, dancing, chanting, and bhajans. This very feeling is dear to the Supreme Being. He wants his devotees to laugh, cry, share their joys and sorrows with him, sing his name, and celebrate life. Living among devotees, witnessing their songs, music, and joy, is the Supreme Being’s beloved abode.

God is the supreme and infinite repository of knowledge. How can any human being compete with Him? It is impossible. Human intellect is limited, whereas the Supreme Being is full of infinite knowledge. The same situation applies in the field of action. No matter how great a karma yogi a person is, he cannot be omniscient. Accepting this truth is the first step towards humility and devotion.

When a person faces someone superior to him, he often experiences a sense of constriction. An uneducated person feels inferior to a learned person, a poor person hesitates before a wealthy person. This mental constriction causes frustration. But there is a state where the mind is completely free, experiencing neither inferiority nor superiority. This state is Vaikuntha.

Vaikuntha is not a distant heaven, nor the name of a seventh plane. Vaikuntha is that state of mind where a person feels a sense of belonging in the presence of the Supreme Being. Just as a son never feels frustrated in front of his learned father, similarly a devotee does not consider himself superior or inferior to the Supreme Being. The relationship there is one of love, not competition.

It is human nature to laugh in happiness and cry in sorrow. These are all human experiences. The Supreme Being wants humans to live these emotions. Therefore, the path of devotion is best for everyone, whether ordinary or extraordinary intellectuals. Meditate, chant, and make social service your religion. This is the path that connects humans to the Supreme Being and gives meaning to life.

Just as a son never feels frustrated in front of his learned father, similarly a devotee does not consider himself superior or inferior to the Supreme Being. The relationship there is one of love, not competition.

Sri Sri Anandmurti

The Responsibility of a Seeker

साधक का दायित्व

अपनी आध्यात्मिक आकांक्षा के तहत एक साधक ने प्रश्न किया कि गुरुजी, मनुष्य का अस्तित्व क्या है ? एक सच्या आध्यात्मिक आकांक्षी वह होता है, जो अपने जीवन को दो भार्गों में नहीं बांटता। नतो वह सिर्फ भौतिक संसार में उलझा रहता है और न ही संसार से पलायन करता है। उसका जीवन सापेक्ष जगत और आध्यात्मिक चेतना के बीच एक संतुलित सेतु बन जाता है।

ऐसा व्यक्ति इस सत्य को समझता है कि मनुष्य का अस्तित्व केवल शरीर तक सीमित नहीं है, बल्कि वह एक निरंतर विकसित होती चेतना का प्रवाह है। आध्यात्मिक साधक का पहला दायित्व है कि वह बाहरी संसार में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करे। परिवार, समाज व मानवता के प्रति अपने उत्तरदायित्व निभाना किसी भी साधना या तप से अलग नहीं है। वस्तुनिष्ठ संसार में रहते हुए उसे परिस्थितियों के साथ विवेकपूर्ण समायोजन करना होता है, जहां न तो शोषण हो और न ही आत्म-समर्पण। ‘मैं किसी का शोषण नहीं करूंगा और न किसी को खुद के शोषण की इजाजत दूंगा- यह भावना स्वस्थ सामाजिक जीयन की नींव है।

याद रखिए, मानव जीवन एक लंबी विकास-यात्रा का परिणाम है। चेतना ने असंख्य योनियों से गुजरते हुए यह रूप पाया है। पशु जीवन भय, असुरक्षा और संघर्ष से भरा होता है। जंगलों में रहने वाला प्राणी हर क्षण किसी नकिसी खतरे से घिरा रहता है। वहां शक्तिशाली अपने सेकमजोर जीव को निगल जाता है। कुछ जानवर निरंतर बने रहने वाले इस भय से बचने के लिए मनुष्य की शरण में आते हैं, लेकिन विडंबना यह है कि ये अक्सर उस भरोसे की कीमत अपनी जान देकर चुकाते हैं। यह स्थिति हमें याद दिलाती है कि करुणा सिर्फ एक नैतिक उपदेश नहीं, बल्कि हमारी चेतना के विकास की कसौटी है।

जैसे, कोई स्त्री यदि अपमान का शिकार रही हो, तो उसे हमेशा यह सावधानी बरतनी चाहिए कि आगे वह वही पीड़ा न दोहराए। इसी प्रकार, मानव समाज को भी अपने अतीत के दुखों से सीख लेनी चाहिए। जिन प्राणियों ने कभी हमारे साथ विकास की यात्रा साझा की है, उनके प्रति संवेदनहीन होना दरअसल आध्यात्मिक पतन का संकेत है। सच्चा साधक यही है, जो किसी भी प्राणी को अनावश्यक कष्टन पहुंचने दे।

भौतिक जगत में न्याय व अधिकारों की रक्षा अत्यंत जरूरी है। हर व्यक्ति को जीवन की मूलभूत जरूरतें-भोजन, वस्त्र, आवास, शिक्षा और चिकित्सा उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करना समाज का कर्तव्य है। जबतक में आधारभूत जरूरतें पूरी नहीं होगी, आध्यात्मिक उन्नति कुछ विशेष लोगों तक सीमित रह जाएगी। एक आदर्श समाज की कल्पना तभी साकार हो सकती है, जब हर मनुष्य को गरिमापूर्ण जीवन मिले।

आध्यात्मिक साधक का पहला दायित्व है कि वह बाहरी संसार में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करे। परिवार, समाज और मानवता के प्रति दायित्व निमाना साधना से अलग नहीं है।

श्री श्री आनंदमूर्ति

In the course of his spiritual aspiration, a seeker asked, “Guruji, what is human existence?” A true spiritual aspirant is one who does not divide his life into two parts. He is neither entangled solely in the material world nor does he escape from it. His life becomes a balanced bridge between the relative world and spiritual consciousness.

Such a person understands the truth that human existence is not limited to the body, but is a constantly evolving flow of consciousness. The first responsibility of a spiritual seeker is to honestly perform his duties in the external world. Fulfilling his responsibilities to family, society, and humanity is no different from any spiritual practice or penance. Living in the objective world, he must adjust judiciously to circumstances, where there is neither exploitation nor self-surrender. “I will not exploit anyone, nor will I allow anyone to exploit me”—this feeling is the foundation of healthy social life.

Remember, human life is the result of a long evolutionary journey. Consciousness has attained this form after passing through countless births. Animal life is filled with fear, insecurity, and struggle. Animals living in the wild are constantly surrounded by some danger or the other. There, the stronger devour the weaker. Some animals seek refuge in humans to escape this constant fear, but ironically, they often pay the price for that trust with their lives. This situation reminds us that compassion is not merely a moral precept, but a test of the evolution of our consciousness.

For example, if a woman has been the victim of humiliation, she should always be careful not to repeat the same suffering in the future. Similarly, human society must learn from its past sufferings. Being insensitive to creatures who have once shared our journey of evolution is actually a sign of spiritual decline. A true seeker is one who does not allow any creature to suffer unnecessarily.

In the material world, the protection of justice and rights is extremely important. It is society’s duty to ensure that every person has access to the basic necessities of life—food, clothing, shelter, education, and medical care. Unless these basic needs are met, spiritual progress will be limited to a select few. The dream of an ideal society can only be realized when every human being enjoys a dignified life.

The primary responsibility of a spiritual seeker is to honestly perform his or her duties in the external world. Responsibility towards family, society, and humanity is inseparable from spiritual practice.

Sri Sri Anandmurti

when maha shivratri 2026 15 february or 16 february

Mahashivratri in 2026 will be celebrated on February 15 (Sunday). While the Chaturdashi Tithi starts on the evening of February 15 and extends into February 16, the main, auspicious Nishita Kaal (midnight) Puja and all-night vigil are traditionally observed on the night of February 15. 

Key Details for Mahashivratri 2026:

  • Main Celebration/Fast: February 15, 2026 (Sunday).
  • Chaturdashi Tithi Begins: Feb 15, 2026, at 5:04 PM.
  • Chaturdashi Tithi Ends: Feb 16, 2026, at 5:34 PM.
  • Nishita Kaal Puja: Midnight of Feb 15–16 (12:09 AM to 1:01 AM on Feb 16).
  • Fast Breaking (Parana): February 16, 2026, between 6:59 AM and 3:24 PM. 

Devotees will observe the fast on February 15, performing the four prahar pujas throughout that night, with the fast breaking the following morning on February 16. 

Change the emotion, not the thought.

विचार नहीं भाव बदलिए

विचार अच्छा है। विचार बुरा है। इसका अर्थ है कि कोई उसे अच्छा या बुरा बना रहा है। हवा ठंडी है। हवा गर्म है। इसका अर्थ है कि कोई उसे ठंडा या गर्म बना रहा है।

हम विचार को सीधा पकड़ते हैं। उसको अच्छा या बुरा बनाने वाला पर्दे के पीछे छिपा रहता है। कौन बना रहा है उसे अच्छा या बुरा? हम विचार को रोकना चाहते हैं, क्योंकि अच्छा विचार नहीं आ रहा है। पर विचार को रोककर करेंगे क्या? कैसे रोक पाएंगे? जब तक भाव को नहीं पकड़ेंगे, तब तक बेचारा विचार क्या करेगा? वह तो बेचारा है। पकड़ना है, तो भाव को पकड़ो।

प्रश्न होना चाहिए कि क्या भाव को बदला जा सकता है? चिंतन या विचार को बदलना जरूरी नहीं है। जरूरी है भाव को बदलना। विचार महान संपदा है, तो बड़ा खतरा भी है। जितने-जितने खतरे पैदा हुए हैं, वे सब विचार ने उत्पन्न किए हैं, किंतु यह भी एकांगी सत्य है। यह विचार पर आरोपण मात्र है। विचार न संपदा है और न खतरा। संपदा है भाव और खतरा है भाव। पूरा व्यक्तित्व भावों से निर्मित व्यक्तित्व है। विचार उसकी एक तरंग है, एक रश्मि है। वह समग्र नहीं है। विचार के पीछे जो है, वह समग्र है। जब तक उस पर हमारा ध्यान केंद्रित नहीं होगा, तब तक विचारों को रोकने की उधेड़बुन में समय बीतेगा, अर्थ कुछ भी नहीं होगा। जब व्यक्ति ध्यान करने बैठता है, तब विचार बहुत आते हैं। व्यक्ति का पहला प्रश्न होता है कि उन विचारों को कैसे रोकें? मैं पूछता हूं, उन्हें रोकने की क्या आवश्यकता है? विचार आते हैं, आने दें। जो अपने आप आते हैं, उन्हें आने दें, रोके नहीं।

ध्यान का अर्थ विचारों को रोकना नहीं है। उसका अर्थ है भावों को बदलना। जब तक रागभाव और द्वेषभाव है, तब तक विचार आएंगे। जब ये दोनों भाव सक्रिय होते हैं, तब विचारों की श्रृंखला चल पड़ती है। उसको रोका नहीं जा सकता। राग और द्वेष विचारों के घटक हैं। यह जो कहा जाता है कि मनुष्य का विकास विचारों के आधार पर हुआ है, यह नंबर दो की बात है। मुख्य बात है कि मनुष्य का विकास भाव जगत से हुआ है। भावना ने विचार को जन्म दिया और विचार ने विकास का द्वारा खोल दिया। हमें साथ ही-साथ यह भी कहना होगा कि भाव ने विचार को जन्म दिया और विचार ने विनाश को जन्म दिया। विकास और विनाश दोनों का संबंध विचारों से है और उन विचारों का संबंध भाव से है। भाव, विचार और विकास। भाव, विचार और विनाश। यह सूत्र बन गया।

अध्यात्म के आचार्यों ने कहा-निष्काम कर्म करो। कृष्ण ने कहा-अनासक्त कर्म करो। यह बहुत सीधी-सी बात लगती है। प्रश्न है कि निष्काम और अनासक्त कैसे रहा जा सकता है? निष्काम और अनासक्ति की साधना कठिनतम साधना है। जब तक रागात्मक और द्वेषात्मक भावों पर हमारा नियंत्रण नहीं हो जाता, तब तक निष्काम और अनासक्त योग नहीं सधता। आसक्ति की तीव्रता बनी-की-बनी रहती है। एक बहाना जरूर मिल जाता है कि आदमी अकरणीय कार्य भी कर लेता है और जब उसका समाधान देना होता है, तब निष्काम कर्म और अनासक्ति की दुहाई देने लग जाता है। वह कह देता है, मैंने जो किया, वह पूर्ण निष्काम भाव से किया है, अनासक्त भाव से किया है। निष्काम कर्म और अनासक्त योग की साधना में बहुत तपना पड़ता है, खपना पड़ता है।

राग का प्रतिपक्ष है विराग। विराग का अर्थ है, न राग और न द्वेष। इसी विराग या वैराग्य का नाम है निष्काम कर्म, अनासक्ति योग। विराग भावना जागे, यह आवश्यक है। वैराग्य का अर्थ केवल साधु बनना नहीं है।

आचार्य महाप्रज्ञ

A thought is good. A thought is bad. This means someone is making it good or bad. The wind is cold. The wind is hot. This means someone is making it cold or hot.

We directly grasp the thought. The one who makes it good or bad is hidden behind the curtain. Who is making it good or bad? We want to stop the thought because a good thought is not coming. But what will we achieve by stopping the thought? How can we stop it? Unless we grasp the emotion, what will the poor thought do? It is just a poor thing. If you want to grasp it, grasp the emotion.

The question should be whether the emotion can be changed? It is not necessary to change the thought or the thought. What is necessary is to change the emotion. Thought is a great asset, but it is also a great danger. All the dangers that have arisen have been created by thought, but this too is a one-sided truth. This is merely an imposition on thought. Thought is neither wealth nor danger. Wealth is emotion, and danger is emotion. The entire personality is shaped by emotions. Thought is a wave, a ray. It is not the whole. What lies behind the thought is the whole. Unless we focus on that, time will be spent trying to stop the thoughts, but nothing will be meaningful. When a person sits down to meditate, many thoughts come. The first question a person has is how to stop those thoughts. I ask, why is there a need to stop them? Thoughts come; let them come. Let those that come naturally come; don’t stop them.

Meditation doesn’t mean stopping thoughts. It means transforming emotions. As long as there are feelings of love and hatred, thoughts will come. When these two emotions are active, a chain of thoughts begins. It cannot be stopped. Love and hatred are components of thoughts. The saying that human evolution has been based on thoughts is second nature. The main point is that human evolution has been from the world of emotions. Emotion gave birth to thought, and thought opened the door to evolution. We must also say that emotion gave birth to thought, and thought gave birth to destruction. Both development and destruction are related to thoughts, and those thoughts are related to emotion. Emotion, thought, and development. Emotion, thought, and destruction. This became the formula.

Spiritual masters said, “Perform selfless action.” Krishna said, “Perform selfless action.” This seems simple. The question is, how can one remain selfless and detached? The practice of selflessness and detachment is the most difficult practice. Until we control our emotional and hateful emotions, we cannot achieve selfless and detached yoga. The intensity of attachment persists. A person always finds an excuse to commit the undoable act, and when faced with a solution, he begins to invoke selfless action and detachment. He says, “Whatever I did, I did it with complete selflessness, without attachment.” The practice of selfless action and non-attachment yoga requires a lot of hard work and effort.

The opposite of attachment is detachment. Dispassion means neither attachment nor hatred. This detachment or non-attachment is called selfless action and non-attachment yoga. It is essential that the feeling of detachment is awakened. Dispassion does not simply mean becoming a saint.

Acharya Mahapragya

Don’t put off the timeline

समय पर मत टालिए

अभी एक प्रश्न मुझसे पूछा गया है कि क्या आमूल परिवर्तन में समय लगता है? हममें से ज्यादातर लोग यह सोचने के आदी हैं कि अंदरूनी तब्दीली के लिए वक्त जरूरी है। मैं कुछ हूं हूं और जो मुझे होना चाहिए, उसमें परिवर्तन के लिए समय की आवश्यकता है। मैं लोभी हूं और उस लोभ के परिणामस्वरूप भ्रांति, विरोधाभास, इंद्र और क्लेश से घिरा हुआ हूं। ऐसे में, परिवर्तन अर्थात लोभरहित होने के लिए हम सोचते हैं कि समय जरूरी है। इसका अर्थ यह हुआ कि समय को साधन के रूप में आवश्यक समझा जाता है।

वास्तव में, समस्या यह है कि एक व्यक्ति हिंसक, लोभी, ईष्यालु, क्रोधी, दुष्टया आवेगपूर्ण है; तो वह ‘जो है’, उसमें परिवर्तन के लिए क्या समय जरूरी है? सबसे पहला प्रश्न तो यह है कि हम’ जो हैं’, उसे बदलना क्यों चाहते हैं? क्योंकि हम जो हैं, उससे हमें असंतोष होता है। वह द्वंद्व और अशांति पैदा करता है और उस अवस्था को न पसंद करके हम कुछ बेहतर, कुछ महान, और अधिक आदर्शवादी होना चाहते हैं। चूंकि हममें पीड़ा, बेचैनी और द्वंद्व हैं, इसीलिए हम चाहते हैं कि हममें बुनियादी बदलाव आए। क्या समय द्वंद्व पर विजय प्राप्त कर पाता है?

यदि आप कहते हैं कि समय के माध्यम से द्वंद्व का इलाज हो जाएगा, तो आप अब भी द्वंद्व में ही हैं। आप कह सकते हैं कि जो आप हैं, उसके परिवर्तन में, यानी द्वंद्व से पीछा छुड़ाने में बीस दिन या बीस वर्ष लग जाएंगे, पर इस दौरान भी आप द्वंद्व में ही रहते हैं, इसलिए समय द्वारा परिवर्तन नहीं आ सकता। जब हम समय का प्रयोग किसी गुण, सदाचार अथवा अवस्था की उपलब्धि के साधन के रूप में करते हैं, तो हम ‘जो हैं’, उसको टाल

रहे होते हैं या उसकी उपेक्षा कर रहे होते हैं और मेरे विचार से इस तथ्य को समझ लेना महत्वपूर्ण है।

में जो कि समाज है, हिंसा और लोभ हमारे परस्पर संबंध के इस संसार में जो कि समाज है, पीड़ा व बेचैनी का कारण बनते हैं; और इस बेचैनी की हालत से, जिसे हम लोभ या हिंसा का नाम देते हैं, परिचित होने की वजह से हम स्वयं से कहते हैं, ‘मैं समय रहते इससे मुक्त हो जाऊंगा। मैं अहिंसा, ईर्ष्यारहित होने, शांति का अभ्यास करूंगा।’

तो आप अहिंसा का अभ्यास करना चाहते हैं, क्योंकि हिंसा बेचैनी की, द्वंद्व की अवस्था है और आप सोचते हैं कि समय द्वारा आप अहिंसा को पा लेंगे, द्वंद्व को जीत लेंगे। परंतु वास्तव में हो क्या रहा है?

द्वंद्व की दशा में होने के कारण आप एक ऐसी अवस्था प्राप्त कर लेना चाहते हैं, जहां कोई द्वंद्व न हो। अतः हिंसा पर विजय प्राप्त करने के साधन के रूप में समय पर निर्भर रहने की प्रक्रिया के असत्य को समझना और उससे मुक्त होना जरूरी है।

जब हम समय का प्रयोग किसी गुण, सदाचार अथवा अवस्था की उपलब्धि के साधन के रूप में करते हैं, तो हम ‘जो हैं’, उसको टाल रहे होते हैं या उसकी उपेक्षा कर रहे होते हैं।

जे कृष्णमूर्ति

I was recently asked a question: does radical change take time? Most of us are accustomed to thinking that time is necessary for internal transformation. I am something and I need to be something, and it takes time to transform. I am greedy, and as a result of that greed, I am surrounded by confusion, contradictions, sorrows, and suffering. Therefore, we think that time is necessary for transformation, that is, to become free from greed. This means that time is considered necessary as a means.

In reality, the problem is that if a person is violent, greedy, jealous, angry, evil, or impulsive, does time really matter to change who they are? The first question is: why do we want to change who we are? Because who we are is dissatisfied with who we are. It creates conflict and unrest, and by rejecting that state, we want to be something better, something greater, and more idealistic. Because we have pain, restlessness, and conflict, we desire fundamental change. Can time overcome conflict?

If you say that conflict will be cured through time, you are still in conflict. You may say that it will take twenty days or twenty years to transform who you are, that is, to free yourself from conflict, but even during this time, you remain in conflict, so change cannot come through time. When we use time as a means to achieve some quality, virtue, or state, we are postponing or ignoring who we are, and I think it is important to understand this fact.

Violence and greed cause pain and restlessness in this world of our relationships, which is society; and because we are familiar with this state of restlessness, which we call greed or violence, we tell ourselves, “I will be free from it in time.” I will practice nonviolence, non-jealousy, and peace.

So you want to practice nonviolence because violence is a state of restlessness and conflict, and you think that through time you will achieve nonviolence, overcome conflict. But what is really happening?

Being in a state of conflict, you want to achieve a state where there is no conflict. Therefore, it is important to understand the falsehood of relying on time as a means to overcome violence and to free ourselves from it.

When we use time as a means to achieve some quality, virtue, or state, we are avoiding or ignoring what we truly are.

J. Krishnamurti

Shiva wore the Moon on his head

शिव ने मस्तक पर धारण किया चंद्रमा

चंद्रमा का जन्म फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हुआ था। शिव-पार्वती के विवाह की इस तिथि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। शिव ने चंद्रमा को इसी दिन अपने मस्तक पर धारण किया था।

ऋग्वेद के ‘पुरुष सूक्त’ खंड में वर्णन है कि चंद्रमा का जन्म मन से और सूर्य का जन्म आदिम सत्ता की आंखों से हुआ था। ‘चंद्रमा मनसो जातश्चक्षोः सूर्यो अजायत’, इसलिए चंद्रमा को ‘मन’ या मन के अधिष्ठाता देवता के रूप में पूजा जाता है। मन जिसकी कोई थाह नहीं है। मन की जीवन में निर्णायक भूमिका होती है, क्योंकि कहा गया है- ‘मन के हारे हार है, मन के जीते जीत।’ नव ग्रहों में रानी और संबंधों में मां के रूप में प्रतिष्ठित, कोमल भावनाओं का प्रतीक चंद्रमा राजसी सुख भी देता है।

मत्स्य एवं अग्नि पुराण में ऐसा वर्णन है कि जब ब्रह्माजी सृष्टि की रचना कर रहे थे, तो उन्होंने संकल्प से अपने दस मानस पुत्रों की उत्पत्ति की। इनमें अत्रि, अंगिरा, पुलस्त्य, मरीचि, पुलह, क्रतु, भृगु, वसिष्ठ, दक्ष और नारद थे। इनमें अत्रि ऋषि का विवाह प्रजापति कर्दम और देवहूति की कन्या अनसूया से हुआ। अनसूया से दुर्वासा, दत्तात्रेय और सोम तीन पुत्र हुए। सोम ही चंद्र के नाम से जाने जाते हैं। वैदिक काल में सोम का स्थान प्रमुख देवताओं में था। सूर्य, अग्नि और इंद्र आदि देवताओं की तरह सोम के भी स्तुति मंत्र प्रचलित हैं।

चंद्रमा के जन्म की एक अन्य कथा भी है। पौराणिक कथा के अनुसार जब देवता और दानवों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था, तो उसमें चौदह रत्न निकले। चंद्रमा इन्हीं में से एक थे। यद्यपि ग्रह रूप में चंद्रमा की उपस्थिति समुद्र मंथन से पहले भी थी। समुद्र से निकले चौदह रत्नों में से दो को शिव ने ग्रहण किया। एक, कालकूट विष और दूसरा चंद्रमा। ऐसी मान्यता है कि

जब विष की ज्वाला से शिव का मस्तिष्क जलने लगा, तो उसे शीतलता प्रदान करने के लिए उन्होंने मस्तक पर चंद्रमा को धारण किया।

इन कथाओं के बीच चंद्रमा के जन्म का पद्म पुराण में भी जिक्र आता है। ब्रह्माजी ने अपने मानस पुत्र अत्रि को सृष्टि के विस्तार की आज्ञा दी। ऋषि अत्रि ने ‘अनुत्तर’ नाम का तप करना आरंभ कर दिया। तप करते हुए ऋषि के नेत्रों से जल के कुछ कण टपक गए। दिव्य रोशनी से जगमगाते हुए उन कणों को, पुत्र की कामना से दिशाओं ने स्त्री रूप में धारण कर लिया, लेकिन वे उस तेज को संभाल नहीं पाईं और उसे त्याग दिया। ब्रह्माजी ने उस त्यागे हुए गर्भ को पुरुष रूप दिया। यही पुरुष रूप चंद्रमा है। चंद्रमा का विवाह दक्ष प्रजापति की सत्ताइस नक्षत्र कन्याओं से हुआ। पत्नी रोहिणी के प्रति विशेष लगाव के कारण दक्ष ने उन्हें क्षय रोग का शाप दिया था, जिसे भगवान शिव ने आंशिक रूप से ठीक किया। इसी कारण चंद्रमा घटते और बढ़ते हैं।

अरुण कुमार जैमिनि

The Moon was born on the Chaturdashi Tithi of the Krishna Paksha (dark fortnight) of the month of Phalguna. This date, the wedding of Shiva and Parvati, is celebrated as Mahashivratri. Shiva wore the Moon on his head on this day.

The Purusha Sukta section of the Rig Veda describes the Moon as born from the mind, and the Sun as born from the eyes of the primordial being. “Chandrama Manso Jatashakshah Suryao Ajayat,” (The moon is the mind, the sun is the eye of the primordial being). Therefore, the Moon is worshipped as the presiding deity of the mind, the mind, which has no bounds. The mind plays a decisive role in life, as it is said, “If the mind loses, it is defeat; if the mind wins, it is victory.” Regarded as the queen of the nine planets and a mother in relationships, the Moon, symbolizing tender emotions, also bestows royal comforts.

The Matsya and Agni Puranas describe that when Brahma was creating the universe, he created his ten Manas sons through his will. These included Atri, Angira, Pulastya, Marichi, Pulaha, Kratu, Bhrigu, Vasishtha, Daksha, and Narada. Sage Atri married Anasuya, the daughter of Prajapati Kardama and Devahuti. Anasuya bore three sons: Durvasa, Dattatreya, and Soma. Soma is also known as the Moon. In the Vedic period, Soma was among the most prominent deities. Like the Sun, Fire, and Indra, chants praising Soma are also popular.

There is another story about the Moon’s birth. According to mythology, when the gods and demons churned the ocean together, fourteen gems emerged. The Moon was one of these gems. Although the Moon existed as a planet even before the churning of the ocean, Shiva accepted two of the fourteen gems: the poison Kalakuta, and the moon. It is believed that when Shiva’s brain began to burn from the flames of the poison, he wore the moon on his head to cool it.

Among these stories, the birth of the Moon is also mentioned in the Padma Purana. Brahma commanded his mental son, Atri, to expand the universe. Sage Atri began a penance called “Anuttar.” While meditating, a few drops of water fell from the sage’s eyes. These drops, glowing with divine light, were taken by the directions in the form of women, yearning for a son. However, unable to handle the radiance, they abandoned it. Brahma gave the abandoned fetus a male form. This male form is the Moon. The Moon was married to the twenty-seven Nakshatra daughters of Daksha Prajapati. Due to his special affection for his wife Rohini, Daksha cursed him with tuberculosis, which Lord Shiva partially cured. This is why the Moon waxes and wanes.

Arun Kumar Jaimini

Why Love Doesn’t Succeed

प्रेम सफल क्यों नहीं होता

प्यार का मौसम आ रहा है। ‘आई लव यू’ के संदेशे हवाओं में उछाले जाएंगे। प्रेम के बारे में इतना लिखा जाता है, फिल्मों में दिखाया जाता है, लेकिन इसके बावजूद कोई प्रेम कहानी सफल होती नहीं दिखती। लोग प्यासे के प्यासे रह जाते हैं, क्योंकि प्यार रोमांस में ही उलझकर रह जाता है। प्रेम के बारे में गलतफहमियां बहुत हैं। ओशो ने एक अद्भुत बात कही हैः ‘आई लव यू’ के जुमले से सावधान ! यह एक आक्रामक वक्तव्य है। इसके बदले में दूसरे को फौरन कहना पड़ता है-‘आई लव यूटू।’ यह एक शिष्टाचार बन गया है। इसका निहित अर्थ है कि मैं तुमसे सिर्फ इसलिए प्यार करता हूं, क्योंकि मैं चाहता हूं कि तुम मुझसे प्यार करो। इसमें एक शर्त है कि तुम्हें किसी और से प्यार नहीं करना चाहिए। हर कोई चाहता है कि मेरे प्यार में कोई यह बहुत बड़ी भ्रांति है। हिस्सेदार न हो।

रामास सिर्फ ख्यालों में जी सकता है। जब लोग साथ रहने लगते हैं, तो रोमांस यथार्थ की आग में जल जाता है। एक दूसरे की छोटी-छोटी बातें चुभने लगती हैं, अखरने लगती हैं। प्यार करने वाले एक-दूसरे की जासूसी कर रहे होते हैं। जब प्रेम का रंग उड़ जाता है, तब प्रेमी एक-दूसरे को दोष देते हैं, फिर प्यार एक लगातार संघर्ष बन जाता है। समस्या यह है कि प्रेमी एक-दूसरे को बांधकर रखना चाहते हैं। प्रेम कोई एक वस्तु नहीं है, वह सीमित नहीं होता कि एक को मिले, तो दूसरे को नहीं मिल सकता। इंसान का संकीर्ण मन सोचता है कि प्यार को एक व्यक्ति के साथ बांधकर रखना है। ऐसा बंधा हुआ प्रेम सड़ जाता है। जिनसे प्रेम हो, उनका भरोसा करना सीखें।

प्रेम की बुनियाद है भरोसा। खासकर स्त्री के लिए भरोसा बहुत बड़ी चीज है, क्योंकि वह इतनी असुरक्षा में जीती आई है कि उसका किसी पर भरोसा नहीं रहा। हर कोई उसका शोषण करता है। स्त्री या पुरुष का दिल जीतना है, तो पहले उनका भरोसा जीतें। ‘आई लव यू’ की जगह कहें, ‘आई ट्रस्ट यू’। अगर भरोसा है, तो प्रेम उसके पीछे छाया की तरह चला आता है। प्यार खूबसूरत होगा, अगर वह भरोसे का हिस्सा बनकर आए। भरोसे के विना प्यार विफल होता है, क्योंकि अंदर ही अंदर उसमें जलन, शक, अविश्वास, बंधन वगैरह छिपे हुए दुश्मन सक्रिय होते हैं।

भरोसे का फूल हृदय में खिलता है। भरोसे में आपको हमेशा खुद में कमियां ही मिलेंगी; सतही प्यार में आपको हमेशा उस इंसान में कमियां मिलेंगी, जिससे आप प्यार करते हैं। भरोसे में आपका ध्यान दूसरे पर नहीं होता, खुद पर होता है कि मेरे अंदर क्या कमियां हैं, मैं कैसे अपने आपको निखारूं। भरोसा हृदय में पलता है, पनपता है। भरोसेमंद बनना बहुत बड़ा वरदान है।

प्रेम की बुनियाद है भरोसा। स्त्री के लिए भरोसा बहुत बड़ी चीज है, क्योंकि वह इतनी असुरक्षा में जीती आई है कि उसका किसी पर भरोसा नहीं रहा। इसलिए दिल जीतना है, तो पहले भरोसा जीतें।

अमृत साधना

The season of love is coming. Messages of “I love you” will be thrown in the air. So much is written about love, so much is shown in films, yet no love story seems to succeed. People remain thirsty because love gets entangled in romance. There are many misunderstandings about love. Osho said a wonderful thing: Beware of the phrase “I love you”! It is an aggressive statement. In return, the other person immediately has to say, “I love you too.” This has become a courtesy. Its implicit meaning is that I love you only because I want you to love me. The one condition is that you must not love anyone else. Everyone wants no one to share in their love. This is a huge delusion.

Rama can only live in imagination. When people start living together, romance burns in the fire of reality. Small things about each other start to irritate and irritate. Lovers spy on each other. When love fades, lovers blame each other, and then love becomes a constant struggle. The problem is that lovers want to hold each other in place. Love isn’t a single thing; it’s not limited; if one person gets it, the other can’t. The narrow mind of humans thinks love must be tied to one person. Such bounded love rots. Learn to trust the one you love.

Trust is the foundation of love. Trust is especially crucial for a woman, because she has lived in such insecurity that she no longer trusts anyone. Everyone exploits her. To win a man or woman’s heart, first earn their trust. Instead of saying “I love you,” say “I trust you.” If there is trust, love follows like a shadow. Love will be beautiful if it comes as a part of trust. Love without trust fails because hidden enemies like jealousy, suspicion, distrust, bondage, and so on are active within.

The flower of trust blooms in the heart. With trust, you will always find flaws in yourself; in superficial love, you will always find flaws in the person you love. With trust, your focus isn’t on the other person, but on yourself: what flaws you have and how you can improve yourself. Trust grows and flourishes in the heart. Being trustworthy is a great blessing.

Trust is the foundation of love. For a woman, trust is a crucial thing, because she has lived with so much insecurity that she no longer trusts anyone. Therefore, if you want to win a heart, first win trust.

Amrit Sadhna

Ida, Pingala, and Sushumna Nadis in Hindi

योग और तंत्र के अनुसार इड़ा, पिंगला और सुषुम्ना शरीर की तीन मुख्य ऊर्जा नाड़ियाँ (channels) हैं, जो रीढ़ की हड्डी में प्राण के प्रवाह को नियंत्रित करती हैं। इड़ा बाईं ओर (चंद्र/शीतलता), पिंगला दाईं ओर (सूर्य/गर्मी) और सुषुम्ना मध्य में स्थित है। इन तीनों में संतुलन से ही शरीर में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहता है। 

इड़ा नाड़ी (Ida Nadi):

  • स्थान व गुण: यह शरीर की बाईं नासिका से जुड़ी है, जिसे ‘चंद्र नाड़ी’ भी कहते हैं।
  • प्रभाव: यह ठंडक, मानसिक शक्ति, भावनात्मकता, और अंतर्ज्ञान (Intuition) का प्रतीक है।
  • कार्य: यह अवचेतन मन और आराम की अवस्था से संबंधित है। 

पिंगला नाड़ी (Pingala Nadi):

  • स्थान व गुण: यह शरीर की दाईं नासिका से जुड़ी है, जिसे ‘सूर्य नाड़ी’ कहते हैं।
  • प्रभाव: यह गर्मी, शारीरिक शक्ति, तर्क-बुद्धि (Logic) और मर्दाना ऊर्जा का प्रतीक है।
  • कार्य: यह क्रियाशीलता और पाचन जैसी ऊर्जावान गतिविधियों से संबंधित है। 

सुषुम्ना नाड़ी (Sushumna Nadi):

  • स्थान व गुण: यह रीढ़ की हड्डी के ठीक मध्य में स्थित है, जो मूलाधार से सहस्रार चक्र तक जाती है।
  • प्रभाव: यह चेतना, आध्यात्मिकता और संतुलन की नाड़ी है।
  • कार्य: जब इड़ा और पिंगला संतुलित होती हैं, तब ऊर्जा सुषुम्ना में प्रवाहित होती है, जो उच्च ध्यान और योगिक प्रगति का मार्ग है। 

इड़ा-पिंगला-सुषुम्ना का संतुलन क्यों आवश्यक है?

  • संतुलन: इड़ा और पिंगला के बीच संतुलन (जैसे- नाड़ी शोधन प्राणायाम द्वारा) स्वास्थ्य और मानसिक स्पष्टता लाता है।
  • स्वस्थ जीवन: जब प्राण इन नाड़ियों में सुचारू रूप से बहता है, तो शारीरिक और मानसिक स्थिरता रहती है।
  • आध्यात्मिक विकास: पिंगला में सूर्य के समान गर्मी और इड़ा में चंद्रमा के समान शीतलता है, जिनके मिलन से ही सुषुम्ना में ऊर्जा प्रवेश कर सकती है।

Anger will be conquered only by love.

क्रोध प्रेम से ही हारेगा

जब मन में क्रोध की एक बड़ी तरंग आती है, तब उसे कैसे वश में लाया जाए? बहुत सरल सा जवाब है- उसके विपरीत एक तरंग उठाकर। उस समय प्रेम की बात मन में लाओ।

कभी-कभी ऐसा होता है कि पत्नी अपने पति पर खूब गरम हो जाती है, लेकिन उसी समय उसका बच्चा वहां आ जाता है और वह उसे अपनी गोद में उठाकर चूम लेती है; इससे उसके मन में बच्चे के प्रति प्रेम-तरंग उठने लगती है और वह पहले तरंग को दबा देती है। प्रेम क्रोध के विपरीत है। इसी प्रकार, जब मन में किसी किस्म की चोरी का भाव उठे, तो उसके विपरीत भाव का चिंतन करना चाहिए। जब दान ग्रहण करने की इच्छा पैदा हो, तो उसके विपरीत भाव का चिंतन करना चाहिए।

मैं स्वयं यदि कोई झूठ कहूं, तो उससे जो पाप होता है, उतना ही पाप तब भी होता है, जब दूसरे को झूठ कहने में लगाता हूं अथवा दूसरे की किसी झूठी बात का अनुमोदन करता हूं। वह झूठ भले ही जरा सा हो, फिर भी झूठ तो है ही। पर्वत की कंदरा में बैठकर भी यदि पाप चिंतन करो, किसी के प्रति घृणा का भाव पोषण करो, तो वह भी संचित रहेगा और कालान्तर में फिर से वह तुम्हारे पास किसी दुख के रूप में आकर तुम पर प्रबल आघात करेगा।

यदि तुम अपने हृदय से ईर्ष्या और घृणा का भाव चारों ओर प्रसारित करते हो, तो वह चक्रवृद्धि ब्याज सहित तुम पर आकर गिरेगा। दुनिया की कोई भी ताकत उसको रोक न सकेगी। यदि तुमने एक बार उस शक्ति को बाहर निकाला, तो फिर निश्चित जानो, तुम्हें उसका प्रतिधात सहन करना ही पड़ेगा। यह स्मरण रहने पर तुम कुकर्मों से बचे रह सकोगे।

विवेकानंद

When a great wave of anger rises in the mind, how can it be controlled? The answer is very simple—by raising a wave of the opposite kind. At that moment, bring thoughts of love into your mind.

Sometimes it happens that a wife becomes very angry with her husband, but at that very moment, her child comes there, and she picks him up and kisses him; this awakens a wave of love for the child in her mind, and it suppresses the first wave of anger. Love is the opposite of anger. Similarly, when any kind of dishonest thought arises in the mind, one should contemplate the opposite feeling. When the desire to receive a gift arises, one should contemplate the opposite feeling.

If I myself tell a lie, the sin I commit is the same as when I induce someone else to lie or when I approve of someone else’s lie. Even if the lie is a small one, it is still a lie. Even if you sit in a mountain cave and contemplate sinful thoughts, or harbor feelings of hatred towards someone, that too will accumulate and in due course will return to you in the form of suffering and strike you with great force.

If you radiate feelings of jealousy and hatred from your heart, they will return to you with compound interest. No power in the world can stop it. If you have once released that power, then know for certain that you will have to bear its consequences. Remembering this will help you to refrain from evil deeds.

Vivekananda