A Turbulent World

अशांत दुनिया

क्या हम तीसरे विश्व युद्ध के द्वार पर पहुंच चुके हैं? कोरिया में घटना-चक्र जिस तेजी के साथ घूमा है और घूम रहा है, उससे संसार के प्रत्येक चेतन व्यक्ति को यह सोचने के लिए बाध्य होना पड़ा है। कोई भी व्यक्ति, वह किसी भी देश, जाति या धर्म से संबंधित क्यों न हो, यह नहीं चाहता कि दूसरी विश्व-व्यापी लड़ाई के थपेड़ों से आहत जर्जरित दुनिया फिर विनाश और प्रलय का लीलाक्षेत्र बन जाये। मानव स्वभाव से ही शांतिप्रिय है, यद्यपि क्षणिक आवेश और बर्बरता का भी उसमें अभाव नहीं। किंतु हमारे स्वार्थी, अधिकार-लोलुप और विश्व-प्रभुता का स्वप्न देखने वाले राजनीतिज्ञ इस शांतिप्रियता को अक्षुण्ण रहने देंगे, इसमें सन्देह ही है। यदि आज तीसरे विश्व-युद्ध की ज्वाला अपने प्रचण्ड रूप में भभक उठी, तो उसका एक बड़ा दोष इन्हीं राजनीतिज्ञों पर ही होगा। राष्ट्रपति ट्रूमन द्वारा कोरिया पर अणु-बम छोड़ने की धमकी देने के बाद तो अमरीका में एक प्रकार का युद्धोन्माद-सा छा गया है। अनेक प्रभावशाली पत्रों तथा सभासदों ने यह मांग करनी प्रारम्भ कर दी है कि जनरल मैकार्थर को कोरिया और मंचूरिया पर अणु-बम गिराने की आज्ञा दे दी जाये।

एशिया और विश्व की शांतिप्रिय जनता की ओर से हम अमरीका से पूछते हैं कि उसे एशिया की पुण्य धरती पर अणु-बम गिराने और उसकी युग-युग पोषित सभ्यता व संस्कृति का विनाश करने का क्या अधिकार है? उसे साम्यवाद का दमन करने के नाम पर एशिया के बढ़ते हुए राष्ट्रवाद को कुचलने का क्या अधिकार है? क्या वह अब भी नहीं समझ सका कि एशिया में साम्यवाद का विकास उसकी तथा उसके पिछलग्गुओं की साम्राज्यवादी नीति की ही प्रतिक्रिया है? क्या अमरीका समझता है कि वह एशिया पर अणु-बम अथवा उदजन-बम गिराकर यहां की जनता के हृदय को जीत सकता है? उसे समझना चाहिए कि किसी प्रकार के भी साम्राज्यवाद के दिन अब लद गये। एशिया जाग उठा है। वह अपनी शक्ति तथा समस्याओं को पहचानने लगा है। उसके हृदय पर अधिकार पाने का एक ही रास्ता है- एशिया की समस्याओं को समझना और सहानुभूतिपूर्वक उनका निराकरण करना। भारत इसका एक उदाहरण है। राष्ट्रपति ट्रमन ने जो कहा है, उससे तृतीय विश्व युद्ध निस्संदेह कुछ पास खिंच आया है और स्थायी शांति की आशा धूमिल पड़ गयी है।

Are we on the brink of a Third World War? The rapidity with which events have unfolded and are unfolding in Korea has compelled every conscious person in the world to reflect on this. No one, regardless of country, race, or religion, wants the world, battered by the blows of another global conflict, to once again become a battlefield of destruction and devastation. Humans are inherently peace-loving, though they are not without their share of momentary rage and barbarity. But it is doubtful whether our selfish, power-hungry, and global-dominated politicians will allow this peace-loving nature to remain intact. If the flames of a Third World War flare up today, these same politicians will bear a significant portion of the blame. After President Truman’s threat to drop the atomic bomb on Korea, a kind of war frenzy has gripped America. Many influential newspapers and members of parliament have begun demanding that General MacArthur be given permission to drop atomic bombs on Korea and Manchuria.

On behalf of the peace-loving people of Asia and the world, we ask the United States: what right does it have to drop atomic bombs on the sacred land of Asia and destroy its age-old civilization and culture? What right does it have to crush Asia’s growing nationalism in the name of suppressing communism? Does it still fail to understand that the growth of communism in Asia is a reaction to its and its followers’ imperialist policies? Does the United States believe it can win the hearts of its people by dropping atomic or hydrogen bombs on Asia? It should understand that the days of any form of imperialism are over. Asia has awakened. It has begun to recognize its strengths and problems. There is only one way to capture its heart: to understand Asia’s problems and to address them sympathetically. India is an example of this. What President Truman has said has undoubtedly brought World War III closer and the hope of lasting peace has faded.

Running the House is the Ruling Party’s Responsibility

सदन चलाना सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है और आरोप लगाया जा रहा है कि विपक्ष सदन चलने ही नहीं देना चाहता, वह तो सिर्फ हंगामे करेगा, लेकिन क्या विपक्ष सरकार की नीतियों का विरोध न करे ? यदि सत्ता पक्ष ऐसा कोई बिल सत्र में लेकर आती है, जो आमजन के लिए लाभदायक कम और हानिकारक ज्यादा हो, तो उसका विरोध विपक्ष करेगा कि नहीं? दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका है, यह बात सबको समझ लेनी चाहिए। अन्यथा, संसद में विधेयक मनमाने तरीके से पास किए जा सकते हैं। अपने देश में होता यह है कि जब भी संसद में किसी मुद्दे को लेकर हो-हल्ला मचता है, तो ठीकरा हमेशा विपक्ष के सिर पर फोड़ दिया जाता है, जबकि संसद को ठीक से चलाना सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी होती है। आखिर हम ऐसा क्यों नहीं मानना चाहते कि जो भी बिल संसद में पेश होता है, सभी अच्छा नहीं होता। उनमें भी खामियां हो सकती हैं। विपक्ष इन्हीं खामियों को बताने का काम करता है, जिसे ‘हंगामे’ का नाम दे दिया जाता है। संसद बेशक कानून बनाने का केंद्र है, पर सत्ता पक्ष द्वारा लचीला रुख न अपनाने की वजह से यह नकारात्मक राजनीति का अखाड़ा बनता जा रहा है। इसके लिए सिर्फ विपक्ष दोषी नहीं है, बल्कि हम्माम में सभी दल नंगे नजर आते हैं। इसलिए, विपक्ष के सवालों से सत्ता पक्ष भागे नहीं, बल्कि उसके साथ सार्थक बहस करे।

राजेश कुमार चौहान, टिप्पणीकार

किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र में विपक्ष सत्ता पक्ष को आईना दिखाने का काम करता है। अपने देश में भी यही हो रहा है। विपक्ष को हंगामा तभी करना पड़ता है, जब पानी सिर से ऊपर गुजर चुका होता है, यानी सत्ता पक्ष उसकी बातों को अनसुना करता रहता है। जब विपक्षी नेताओं को लगता है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही, तो वे जोर-आजमाइश करते हैं, ताकि इसी बहाने उनके मुद्दों को सुर्खियां मिल सके और सत्ता पक्ष पर दबाव बन सके। इस तरह से हंगामा करना सत्ता पक्ष पर दबाव बनाने का जरूरी हथियार है। लिहाजा, विपक्ष पर आरोप लगाने से बचना चाहिए। यदि संसद में टकराव की स्थिति बनती है, तो कहीं न कहीं इसके पीछे सत्ता पक्ष जिम्मेदार होता है। वह दौर बीत गया, जब प्रमोद महाजन जैसे नेता तनाव के गहरे क्षणों में भी सदन आसानी से चलवा लिया करते थे। अब तो ‘एक-दूसरे को देख लेने’ की हद तक धमकाया जाता है, जिसका नकारात्मक असर सदन की व्यवस्था पर पड़ता है। अगर सत्ता पक्ष संजीदगी दिखाए, तो सदन आसानी से चलाया जा सकता है।

दीपक कुमार, टिप्पणीकार

The winter session of Parliament has begun, and allegations are being made that the opposition simply doesn’t want the House to function, only to create a ruckus. But shouldn’t the opposition oppose the government’s policies? If the ruling party introduces a bill in the session that is more harmful than beneficial to the common people, will the opposition oppose it? Everyone should understand the important role of the opposition in the world’s largest democracy. Otherwise, bills can be passed arbitrarily in Parliament. In our country, whenever there’s an uproar in Parliament over any issue, the blame is always placed on the opposition, while it is the ruling party’s responsibility to run Parliament properly. Why don’t we accept that not all bills introduced in Parliament are good. They too can have flaws? The opposition points out these flaws, which are then labeled as “ruckus.” Parliament is undoubtedly the center of lawmaking, but due to the ruling party’s lack of flexibility, it is becoming a hotbed of negative politics. The opposition is not solely to blame for this; all parties are exposed in the ghastly atmosphere. Therefore, the ruling party should not shy away from the opposition’s questions, but instead engage in meaningful debate.

Rajesh Kumar Chauhan, Commentator

In any healthy democracy, the opposition serves as a mirror to the ruling party. This is also happening in our country. The opposition resorts to uproar only when the situation has reached its head, meaning the ruling party continues to ignore its concerns. When opposition leaders feel they are not being heard, they resort to forceful maneuvers to gain attention and gain attention for their issues and put pressure on the ruling party. Such uproar is a vital tool to pressure the ruling party. Therefore, one should refrain from blaming the opposition. If a confrontation arises in Parliament, the ruling party is somehow responsible for it. The era when leaders like Pramod Mahajan could easily manage the House even during moments of intense tension is long gone. Now, threats are used to the point of “seeing each other,” which negatively impacts the House’s order. If the ruling party shows seriousness, the House can function smoothly.

Deepak Kumar, Commentator

Opposition should not disrupt the Parliament session

संसद सत्र को हंगामेदार न बनाए विपक्ष

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है और कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सत्र भी विपक्षी दलों के हंगामे की भेंट चढ़ सकता है। ऐसा होता हुआ दिख भी रहा है। इस बार गतिरोध का मुख्य मुद्दा रहेगा एसआईआर। चुनाव आयोग भले ही चुनाव की शुचिता बनाए रखने के लिए यह प्रक्रिया कर रहा हो, लेकिन विपक्ष को इसके पर तरीके पर ऐतराज है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तो काफी आक्रामक हो गई हैं और चुनाव आयोग को लगातार घेर रही हैं। यह जानते हुए भी कि चुनाव आयोग का कोई प्रतिनिधि संसदीय बहस में शामिल नहीं हो सकता, इस मुद्दे पर संसद की कार्यवाही को ठप करना उचित नहीं जान पड़ता। अगर विपक्ष को इस प्रक्रिया को बंद करवाना ही है, तो उसे अदालत पर विश्वास करना चाहिए। संसद ठप करवाकर आम जनता की मेहनत की कमाई को बर्बाद करना किसी राजनीतिक दल को शोभा नहीं देगा। संदेह ही है। रविवार को ही सर्वदलीय हालांकि, विपक्ष इसे समझेगा, इस पर बैठक में जिस तरह से एसआईआर का मुद्दा हावी रहा, उसके साफ संकेत समझे जा सकते हैं। भले ही उस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष से सहयोग करने की गुजारिश की या सोमवार को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को पराजय की पीड़ा से निकलने की सलाह दी, मगर ऐसा नहीं लगता कि विपक्ष कोई सबक ले सकेगा। उसे तो बस संसद में हो-हंगामे से मतलब है। मीडिया में विपक्षी नेता खूब बातें बनाते हैं। कहते रहते हैं कि सरकार मुद्दों पर चर्चा नहीं कराना चाहती, बचना चाहती है, लेकिन जब उनको मौका मिलता है, तब चर्चा से बचते हुए वे हंगामे का रास्ता अपनाते हैं। आंकड़े बताते हैं कि संसद चलाने में प्रति मिनट 2.5 लाख रुपये खर्च होते हैं। इसका अर्थ है कि अगर

सदन एक दिन भी स्थगित होता है या उसकी कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ती है, तो आम जनता के करोड़ों रुपये बर्बाद हो जाते हैं। इसका ध्यान विपक्ष के नेताओं को रखना चाहिए और बेवजह के हंगामे से बचते हुए सदन चलाने में उसे सत्ता पक्ष का जरूरी सहयोग करना चाहिए।

इन सबका यह अर्थ नहीं है कि उनको मुद्दे उठाने से रोका जा रहा है। वे अपनी बातें जरूर रखें, लेकिन सांविधानिक तरीके से। सदन चलने दें और यहां बहस की गरिमा बनाकर रखें। अगर बहस सार्थक होगी, तो जनता को ही फायदा होगा, क्योंकि तब जनहित के मुद्दों की ज्यादा चर्चा होगी। वैसे भी, सदन बहस करने की जगह है, विवाद करने की नहीं। इसलिए, विवाद से बचते हुए विपक्षी दल सार्थक बहस करें और सदन को चलाने में अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।

समिधा वत्स, टिप्पणीकार

The winter session of Parliament has begun, and speculation is rife that this session too could be marred by uproar from opposition parties. This appears to be the case. This time, the main issue of deadlock will be the SIR. While the Election Commission may be implementing this process to maintain the integrity of elections, the opposition objects to its methodology. The Chief Minister of West Bengal has become quite aggressive and is constantly attacking the Election Commission. Despite knowing that no representative of the Election Commission can participate in parliamentary debates, stalling Parliament over this issue seems inappropriate. If the opposition wants to stop this process, it should rely on the court. It would be unbecoming of any political party to stall Parliament and waste the hard-earned money of the common people. It is doubtful. However, the opposition will understand this only on Sunday. The way the SIR issue dominated the all-party meeting clearly indicates this. Even though Defense Minister Rajnath Singh urged the opposition to cooperate in that meeting, or Prime Minister Narendra Modi himself advised the opposition to overcome the pain of defeat on Monday, it doesn’t seem as if the opposition will learn any lessons. All they care about is creating chaos in Parliament. Opposition leaders make a lot of noise in the media, claiming that the government doesn’t want to discuss issues, trying to avoid them. But when they get the opportunity, they resort to chaos instead of avoiding discussion. Statistics show that running Parliament costs 2.5 lakh rupees per minute. This means that if the House is adjourned for even a day or its proceedings are disrupted by chaos, crores of rupees of the common people are wasted. Opposition leaders should keep this in mind and provide the necessary support to the ruling party in running the House while avoiding unnecessary chaos.

All this does not mean that they are being prevented from raising issues. They should express their views, but in a constitutional manner. Let the House function and maintain the dignity of debate. A meaningful debate will benefit the public, as issues of public interest will be more discussed. In any case, the House is a place for debate, not controversy. Therefore, the opposition should avoid controversy and engage in meaningful debate and fulfill its duty to ensure the House functions.

Samidha Vats, Commentator

If we improve, the world will improve.

हम सुधरे तो जग सुधरेगा

आपमें तथा आपके चारों ओर होने वाले क्लेश और भ्रांति में क्या संबंध है? जाहिर है, यह भ्रांति, यह कष्ट अपने आप तो नहीं आ गए। आप और मैं, हम ही इनको लेकर आए हैं, पूंजीवादी, साम्यवादी या फासिस्ट समाज नहीं। इन्हें आपने और मैंने अपने परस्पर संबंधों में निर्मितकिया है। आप जो हैं, आप जो सोचते हैं, आप जो अनुभव करते हैं, अपने रोजमर्रा के जीवन में आप जो कार्य करते. हैं, उसी का बाहर प्रक्षेपण होता है और उसी से संसार बनता है। यदि हम अंदर से कंजूस, भ्रमित, अशांत और क्षुब्ध हैं, तो प्रक्षेपण द्वारा वैसा ही संसार, समाजबन जाता है, क्योंकि आपके और मेरे बीच का संबंध ही समाज है। समाज हमारे संबंधों का ही तो नतीजा है और यदि हमारे संबंध अहं-केंद्रित, संकुचित और राष्ट्रवादी हैं, तो हम उसी को प्रतिबिंबित करेंगे और संसार में अव्यवस्था लाएंगे। आप जैसे हैं, वैसा ही संसार है, अतः आपकी समस्या संसार की समस्या है। अपने संबंधों में इस तथ्य की हम सदा अनदेखी कर देते हैं। हम किसी विधि या विचारों और मूल्यों में विधि-जनित क्रांति के जरिये बदलाव लाना चाहते हैं। हम भूल जाते हैं कि मैं और आप ही हैं, जो समाज बनाते हैं, जो अपनी जीवन पद्धति से अस्त-व्यस्तता या व्यवस्था लाते हैं। इसलिए शुरुआत हमें अपने निकट से करनी होगी। हमारा जो दैनिक जीवन है, उसी से हमारा सरोकार होना चाहिए। जीविका कमाते वक्त, धारणाओं व विश्वासों के साथ अपने संबंधों में किस प्रकार हमारे विचार, भावनाएं व क्रियाएं प्रकट होती हैं, उन सबसे हमारा सीधा संबंध होना चाहिए।

जीविका, नौकरी, पैसे कमाने, हम इन्हीं सब में तो लगे हुए हैं, धारणाएं व विश्वास, परिवार व पड़ोसियों के साथ हमारे रिश्ते- ये हैं हमारी दिलचस्पी के विषय। अब यदि हम अपने व्यवसाय की बारीकी से परीक्षा करें, तो पाएंगे कि वह मूलतः ईर्ष्या पर आधारित है; यह मात्र जीविकोपार्जन का मामला नहीं है। समाज इस प्रकार से रचा गया है कि वह एक अंतहीन द्वंद्व की, निरंतर कुछ बनने की कोशिश भर रह गया है, यह लोभ पर, ईर्ष्या पर, हमसे जो आगे है उसके प्रति जलन पर आधारित है, एक क्लर्क मैनेजर बनना चाहता है, यानी उसका वास्ता सिर्फ जीविका कमाने या निर्वाह के साधन जुटाने से ही नहीं है, समाज इस प्रकार से रचा गया है कि वह एक अंतहीन द्वंद्व की, निरंतर कुछ बनने की कोशिश भर रह गया है; स्वभावतः यह दृष्टिकोण समाज में, संबंधों में तबाही लाता है।

बल्कि पद और प्रतिष्ठा पाने से है। स्वभावतः यह दृष्टिकोण समाज में, संबंध में तबाही लाता है।

संबंधों में ईर्ष्या सर्वाधिक विनाशकारी तत्वों में से एक है, क्योंकि यह इस बात की सूचक है कि सत्ता और पदकी लालसा बनी हुई है, जो आखिरकार राजनीति की ओर ले जाती है। दोनों का निकट का संबंध है। वह क्लर्क, जो मैनेजर बनना चाहता है, सत्तालोलुप राजनीति का एक कारण बन जाता है, जो युद्ध को जन्म देती है, अतः युद्ध के लिए यह क्लर्क सीधे-सीधे जिम्मेदार है।

जेकृष्णमूर्ति

What is the connection between you and the suffering and confusion around you? Clearly, these confusions and sufferings did not arise on their own. You and I, we ourselves, brought them about, not capitalist, communist, or fascist societies. We created them in our relationships with each other. Who you are, what you think, what you feel, what you do in your daily lives, are projected outward, and this is what creates the world. If we are miserly, confused, restless, and agitated within, then through this projection, a similar world, society, is created, because the relationship between you and me is society. Society is the result of our relationships, and if our relationships are egocentric, narrow, and nationalistic, we will reflect this and bring chaos to the world. The world is what you are, so your problems are the world’s problems. We always overlook this fact in our relationships. We seek to bring about change through a method or a methodical revolution in ideas and values. We forget that it is you and I who create society, who bring chaos or order through our way of life. Therefore, we must start from within ourselves. Our daily lives are our concern. We must be directly concerned with how our thoughts, feelings, and actions manifest in our relationships with beliefs and assumptions while earning a living.

We are engaged in livelihood, employment, earning money—these are our concerns. These are our concerns, our beliefs and assumptions, our relationships with family and neighbors—these are our areas of interest. Now, if we examine our occupation closely, we will find that it is fundamentally based on jealousy; it is not merely a matter of earning a living. Society is structured in such a way that it is reduced to an endless conflict, a constant striving to become something. It is based on greed, jealousy, and envy of those who are ahead of us. A clerk wants to become a manager, which means he is not just concerned with earning a living or providing for himself; society is structured in such a way that it is reduced to an endless conflict, a constant striving to become something. Naturally, this approach brings destruction to society and relationships.

Rather, it is about achieving position and prestige. Naturally, this approach brings destruction to society and relationships.

Jealousy is one of the most destructive elements in relationships because it indicates a desire for power and status, which ultimately leads to politics. The two are closely linked. The clerk who wants to become a manager becomes a cause of power-hungry politics, which gives rise to war, and therefore, this clerk is directly responsible for war.

J. Krishnamurti

Threat of Using the Atomic Bomb

अणु बम के प्रयोग की धमकी

अमरीकी राष्ट्रपति श्री टूमन ने एक पत्र-प्रतिनिधि के प्रश्न के उत्तर में कहा है कि अमरीका कोरिया में अणु बम गिराने के सवाल पर सक्रिय रूप से विचार कर रहा है। कोरिया में संयुक्त राष्ट्रीय सेनाओं को जिस विषम स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, उसको देखते हुए अमरीकी शासकों को इस ‘भयंकर संहारक अस्त्र का उपयोग कर डालने का सहज प्रलोभन हो सकता है। किन्तु अणु बम के प्रयोग का विचार असाधारण महत्व रखता है और इसके कार्यान्वित होने की सम्भावना पर दुनिया भर में खलबली और सनसनी मचे बिना नहीं रह सकती। यह मामला कितना गम्भीर है, इसका इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री श्री एटली यकायक वायुयान द्वारा अमरीकी राष्ट्रपति श्री टूमन से परामर्श करने के लिए वाशिंगटन जा रहे हैं। विश्व का जाग्रत लोकमत अणु बम जैसे घातक अस्त्र के प्रयोग के सर्वथा विरुद्ध है। स्टॉकहोम की शान्ति की अपील पर दुनिया के करोड़ों लोगों ने हस्ताक्षर किये हैं। इस अपील में अणु बम के प्रयोग को निषिद्ध करार देने की मांग की गई है। उस पर हस्ताक्षर करने वालों में सभी साम्यवादी विचार के व्यक्ति नहीं हैं। ‘हरिजन’ के सम्पादक श्री किशोरलाल मश्रूवाला जैसे व्यक्तियों ने भी उसके साथ सहमति प्रकट की है। अतः इस अपील को साम्यवादियों का प्रचार मात्र कहकर उसकी उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए।

अब तक आधुनिक विज्ञान की सहायता से युद्ध के जितने संहारक अस्त्र आविष्कृत हुए हैं, उनमें अणुबम सबसे अधिक भयंकर है। द्वितीय महायुद्ध के अन्तिम दौर में अमरीका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर दो अणु बम गिराये थे और उनसे मानव जीवन का जो क्रूर और व्यापक संहार हुआ था, उसको देखकर मानवता सिहर उठी थी। यह अस्त्र युद्धरत और युद्ध से अलग नागरिकों- स्त्रियों और बच्चों, किसी में भेद नहीं करता और एक विस्तृत भू-भाग से मनुष्य और मनुष्येतर सभी जीवों को नष्ट कर देता है। जो तत्काल मौत के मुंह में जाने से बच जाते हैं, वे इस कदर झुलस जाते हैं कि तड़प-तड़पकर मृत्यु का आलिंगन करते हैं। बहुत जीवन भर के लिए अपंग हो जाते हैं। ऐसे खतरनाक अस्त्र के उपयोग की कल्पना सभ्यता के तमाम दावों को मिथ्या सिद्ध करता है। अणु बम बर्बरता की निशानी है; सभ्यता की नहीं।

US President Mr. Truman, in response to a question from a correspondent, stated that the United States is actively considering the question of dropping an atomic bomb on Korea. Given the precarious situation facing the United Nations forces in Korea, the American rulers might be naturally tempted to use this “weapon of utter destruction.” However, the idea of ​​using the atomic bomb is of extraordinary importance, and the possibility of its implementation cannot fail to cause worldwide panic and sensation. The gravity of this matter can be gauged from the fact that British Prime Minister Mr. Attlee is suddenly flying to Washington to consult with US President Mr. Truman. Worldwide, conscious public opinion is completely opposed to the use of such a deadly weapon as the atomic bomb. Millions of people worldwide have signed the Stockholm Peace Appeal, which calls for the prohibition of the use of the atomic bomb. Not all signatories are communist-minded. Even figures like Mr. Kishorlal Mashruwala, editor of “Harijan,” have agreed with him. Therefore, this appeal should not be dismissed as mere communist propaganda.

Of all the destructive weapons of war invented so far with the help of modern science, the atomic bomb is the most terrifying. In the final stages of World War II, the United States dropped two atomic bombs on the Japanese cities of Hiroshima and Nagasaki, and the brutal and widespread destruction of human life they caused shocked humanity. This weapon makes no distinction between combatants and civilians—women and children—and destroys all human and non-human creatures across a vast area. Those who escape immediate death are burned so severely that they embrace death in agony. Many are crippled for life. The very thought of using such a dangerous weapon belies all claims of civilization. The atomic bomb is a symbol of barbarism; Not of civilization.

Ostentation has distorted the wedding tradition.

आडंबर ने विवाह परंपरा का रूप बिगाड़ा

हमारे हर मंगलाचार में जहां शुभता, संस्कृति, संस्कार और परस्पर मिलन की मिठास हुआ करती थी, वहीं आज के आयोजनों में रीति-रिवाजों का जमकर उपहास उड़ाया जाता है। इनमें विवाह की चचर्चा खास तौर पर जरूरी हो जाती है। पाहले जहां हल्दी-मेहंदी घर की स्त्रियां प्रेम और दुलार से दूलो-दुल्हन को लगाती थीं, वहीं आज यह सिर्फ दिखावे का आयोजन बन चुका है और जो इस दिखावे में नहीं आ सकता, उसे इस कार्यक्रम में बुलाने लायक भी नहीं समझा जाता। आज विवाह से पाहले ही एक सूची तैयार कर ली जाती है कि किसको किस कार्यक्रम में बुलाना है, किसे नहीं। पहले विवाह की पोली चिट्ठी और निमंत्रण पत्र बांटने से लेकर बेटी के विदा होने या बहू के घर में आने तक करीब महीना भर घर गुलजार रहा करता था, आज दरवाजे पर ‘शादी का घर’ बोर्ड टांगकर खुशियां मनाई जाती

है, क्योंकि शादियां किसी महंगे रिसॉर्ट में या किसी अन्य शहर में होने लगी हैं। यह बदलाव कचोटता है, क्योंकि पहले घर की चौखट सूनी हुई, फिर मोहल्ले की और अब तो अपने शहर भी इन आयोजनों से बंचित रहने लगे हैं।

ऐसा माना जाता है कि फेरों में, जिसे हम वाग्दान संस्कार कहते हैं, समस्त देवगण आशीर्वाद देने आते हैं, लेकिन अब उसी वाग्दान संस्कार को वरमाला के आगे एक छोटी सी रस्म मानकर अनदेखा कर दिया जाता है। आज विवाह का हर सुख और कर्मकांड दिखावे की भेंट चढ़ चुका है। करोड़ों रुपये खर्च करके संपन्न होने वाली शादियों की भी कोई गारंटी नहीं होती कि वे टिक भी पाएंगी अथवा नहीं, क्योंकि पहले जब विवाह के दिन नजदीक आते थे, तब घर की बड़ी-बुजुर्ग महिलाएं देवताओं के आगे बैठकर उनका पूजन करती थीं, पुरखों के प्रति श्रद्धा जताती थी,

मंगल आयोजन के लिए बाकायदा उन्हें न्योता जाता था, उनसे बच्चों की खुशियों के लिए वे आशीर्वाद मांगती थीं। आज मांगलिक कार्यों में उन्हीं देवताओं और पुरखों को एक तरफ छोड़ दिया जाता है।

एक बात और, आजकल के विवाह में आडंबर इस कदर हावी हो गया है कि लोग कर्ज लेकर भी खर्च करने से पीछे नहीं हट रहे। कर्ज की आग में खुद को झोंककर दिखावे की इस प्रवृत्ति को पालना गलत है। हम मध्यवर्गीय लोग यदि विवेक और सादगी से काम लें, तो वही पैसे बच्चों के अच्छे भविष्य पर खर्च कर सकते हैं। इससे बेहतर और भला क्या होगा ? निस्संदेह, आत्मसम्मान से चलिए, पर अभिमान से नहीं। कोई भी समाज हमारे-आपके संस्कारित मूल्यों से ही बनता है। समाज को बचाइए। परंपराओं को बचाइए। संस्कृति स्वतः बच जाएगी।

ऋतु गुप्ता, टिप्पणीकार

While every auspicious ceremony used to be filled with auspiciousness, culture, rituals, and the sweetness of togetherness, today’s ceremonies are blatantly ridiculed. Discussion of marriage is especially important. While women used to lovingly and affectionately apply turmeric and henna to the bride and groom, today it has become a mere show, and anyone who fails to participate in this ostentation is not considered worthy of being invited. Today, a list is prepared before the wedding, specifying who will be invited to each function and who will not. While the house used to be bustling with activity for nearly a month, from the distribution of the wedding letter and invitation cards to the daughter’s departure or the daughter-in-law’s arrival, today celebrations are celebrated by hanging a “Wedding at Home” sign on the door.

This is because weddings are now taking place in expensive resorts or in other cities. This change is painful, because first the doorsteps of the house became empty, then the neighborhood, and now even our cities are deprived of these celebrations.

It is believed that all the gods come to bless the wedding procession, which we call the Vaagdaan ceremony. But now, this same Vaagdaan ceremony is overlooked as a minor ritual before the varmala. Today, every joy and ritual of marriage has become a mere show. Even weddings conducted at the cost of millions of rupees have no guarantee that they will last. In the past, as the wedding day approached, the elderly women of the family would sit before the gods and worship them, expressing their reverence for their ancestors.

They were formally invited to the auspicious ceremony, seeking their blessings for the happiness of their children. Today, these same gods and ancestors are left aside during auspicious ceremonies.

One more thing: ostentation has become so prevalent in weddings these days that people aren’t shying away from spending, even by borrowing money. It’s wrong to indulge this tendency to show off while drowning ourselves in debt. If we middle-class people act with discretion and simplicity, we can spend that money on a better future for our children. What could be better than that? Undoubtedly, we should behave with self-respect, but not with pride. A society is built on our own values. Save society. Save traditions. Culture will automatically survive.

Ritu Gupta, Commentator

The Threat of World War

विश्व-युद्ध का खतरा

विश्व-युद्ध का खतरा काफी बढ़ गया है। जनरल मेकार्थर ने प्रकट किया है कि दो लाख चीनी सैनिक कोरिया की रणभूमि में कूद पड़े हैं और संयुक्त राष्ट्रीय सेनाओं को बिल्कुल नई लड़ाई लड़नी पड़ रही है। कोरिया की लड़ाई में चीन के हस्तक्षेप की पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी। जनरल मेकार्थर ने समझा था कि यह सांकेतिक हस्तक्षेप है। इसीलिए उन्होंने उसकी खास चिन्ता नहीं की और संयुक्त राष्ट्रीय सेनाओं को मंचूरिया की सीमा तक पहुंचने के लिए अपना आक्रमण प्रारम्भ करने का आदेश दे दिया। किन्तु चीनी बड़े पैमाने पर प्रत्याक्रमण की योजना बना रहे थे और उन्होंने यह प्रत्याक्रमण करके संयुक्त राष्ट्रीय सेनाओं के लिए उत्तरी कोरिया में गम्भीर परिस्थिति उत्पन्न कर दी है। जनरल मेकार्थर का कहना है कि चीन के इस व्यापक हस्तक्षेप के कारण कोरिया में जो नई स्थिति पैदा हो गई है, उसका मुकाबला किस प्रकार किया जाये, इसका उत्तर विश्व के विदेश मंत्रियों को देना होगा।

सुरक्षा परिषद में अमरीकी प्रतिनिधि श्री आस्टिन ने चीन की इस कार्रवाई को आक्रमण का नया नाम दिया है। उन्होंने चीन के प्रतिनिधि से कुछ प्रश्न पूछे हैं और कहा है कि इन प्रश्नों के उत्तर पर ही दूर पूर्व में शान्ति का कायम रहना अथवा युद्ध होना निर्भर करता है। उन्होंने पूछा कि कितने चीनी सैनिक कोरिया में प्रविष्ट हुए हैं और उनका संगठन क्या है; क्या पेकिंग सरकार मानती है कि ये सैनिक विशुद्धतया स्वयंसेवक हैं,…. पेकिंग सरकार ने संयुक्त राष्ट्रीय संघ के किन उद्देश्यों को आपत्तिजनक समझकर कोरिया में हस्तक्षेप किया है; उसने संयुक्त राष्ट्रीय संघ और अमरीका के इस आशय के सतत आश्वासनों की क्यों उपेक्षा की कि उनका चीन के प्रदेश अथवा हितों के विरुद्ध कोई बुरा इरादा नहीं है। यदि वह (पेकिंग सरकार) इन आश्वासनों पर भरोसा नहीं करती, तो सुरक्षा परिषद उसे भरोसा देने के लिए क्या कर सकती है; सीमावर्ती समस्या के शान्तिपूर्ण हल के लिए पेकिंग सरकार ने संयुक्त राष्ट्रीय कमीशन पर निर्भर करने के बजाय बल प्रयोग का क्यों आश्रय लिया है; कोरिया के सम्बन्ध में पेकिंग सरकार के कौन से हित हैं; क्या वह संयुक्त और स्वतंत्र कोरिया के साथ शान्तिपूर्वक और पड़ोसी की भांति रह सकती है? पेकिंग सरकार के प्रतिनिधि ने इन प्रश्नों को कोई सीधा उत्तर नहीं दिया।

The threat of World War II has increased significantly. General MacArthur has revealed that 200,000 Chinese troops have entered the Korean battlefield, forcing the United Nations Forces to fight a completely new battle. Chinese intervention in the Korean War had been discussed for some days. General MacArthur believed it to be a symbolic intervention. Therefore, he did not worry much about it and ordered the United Nations Forces to launch their offensive to reach the border of Manchuria. However, the Chinese were planning a large-scale counterattack, and by launching this counterattack, they have created a serious situation for the United Nations Forces in North Korea. General MacArthur says that the world’s foreign ministers will have to answer how to deal with the new situation created in Korea by this extensive Chinese intervention.

Mr. Austin, the US representative to the Security Council, has labeled China’s action as an invasion. He asked the Chinese representative some questions, stating that the maintenance of peace or war in the Far East depended on the answers to these questions. He asked how many Chinese troops had entered Korea and what their organization was; whether the Peking government believed these troops were purely volunteers;… What objectives of the United Nations did the Peking government consider objectionable and what led it to intervene in Korea; why did it ignore the repeated assurances of the United Nations and the United States that they had no ill intentions against China’s territory or interests? If the Peking government did not trust these assurances, what could the Security Council do to reassure it? Why did the Peking government resort to the use of force instead of relying on the United Nations Commission for a peaceful solution to the border problem? What interests did the Peking government have regarding Korea? Could it live peacefully and as neighbors with a united and independent Korea? The representative of the Peking government did not provide any direct answers to these questions.

Adapting to Technology

तकनीक से तालमेल

पुराणों में राक्षसों की कहानियां हैं; ये राक्षस सब तरफ आतंक मचाते थे, फिर कोई देवी या देवता आकर उस दानव का वध करता था। वैसा ही कुछ एआई इत्यादि.. टेक्नोलॉजी के साधनों के बारे में हो रहा है। यह सब आदमी ने ईजाद किया है और अब इनका प्रभाव इतना ज्यादा हो गया है कि अपने ही आविष्कार उससे सम्हाले नहीं जा रहे। लोग डरे हुए हैं कि न जाने भविष्य कैसा होगा ?

कुछ लोग सोचते हैं कि इससे तो पुराना समय अच्छा था। लेकिन समय का पहिया उल्टा नहीं घूम सकता। अब तकनीक हमारे जीवन का उतना ही अभिन्न हिस्सा है, जितना हवा और पानी। बजाय इसके कि आधुनिक उपकरणों को कोसें, समझदारी इसी में है कि मनुष्य खुद को इन उपकरणों के सदुपयोग के लायक बनाए। अगर आप सारी आधुनिक प्रौद्योगिकी को त्याग देंगे, तो अंधकार युग में गिर जाएंगे, और यह धरती पर सबसे बड़ी हिंसा होगी।

इसके बारे में ओशो आधी शताब्दी से लोगों को सावधान कर रहे थे। लेकिन जब तक बात सिर पर न आ जाए, कोई सुनता नहीं है। उन्होंने कहा है कि आधुनिक मनुष्य अभी अस्तित्व में नहीं आया है। दुनिया के सभी लोग बहुत पुराने विचारों के हैं। इसने एक जबरदस्त समस्या पैदा कर दी है: वैज्ञानिक प्रगति का उपयोग करने के लिए आधुनिक मनुष्य की आवश्यकता है। प्रौद्योगिकी उपलब्ध है, है, विज्ञान उपलब्ध है, लेकिन जो लोग इसका रचनात्मक उपयोग कर सकते हैं, वे मौजूद नहीं हैं। परिणाम विनाशकारी है। विज्ञान ने उनके हाथों में तकनीकी उपकरण, मशीनें दे दी हैं, जो खतरनाक हैं। यह एक बच्चे के हाथ में तलवार थमाने जैसा है। वह किसी को भी चोट पहुंचा सकता है, उसे तलवार उसे तलवार चलाने के लिए लिए प्रशिक्षित नहीं किया गया है। मनुष्य अविकसित रह गया है और प्रौद्योगिकी उससे बहुत आगे निकल गई है।

अगर मनुष्य का मन विकसित हो, तो पूरी प्रौद्योगिकी सेवक बन जाएगी। कंप्यूटर को खलनायक नहीं समझना चाहिए। यह एक महान वरदान है। मनुष्य की बुद्धि ने जो किया है, वह तो बहुत छोटा है, एक बार कंप्यूटर ने दुनिया पर कब्जा कर लिया, तो इतना कुछ किया जा सकता है कि किसी भी इंसान को नौकर की तरह काम करने की जरूरत नहीं पड़े। किसी को भूखा रहने की जरूरत नहीं पड़े। किसी के गरीब होने की जरूरत नहीं बचेगी; किसी को चोर बनने की जरूरत नहीं पड़ेगी, किसी को जज होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जात-पांत सब खत्म हो जाएगी।

अगर सारा काम प्रौद्योगिकी और मशीनों द्वारा किया जासकता है, तो मनुष्य अपनी चेतना को विकसित करने के लिए स्वतंत्र होगा। उसके पास ध्यान करने, जीवन के उच्चतर आयामों को जानने-समझने का समय होगा। और पहली बार मनुष्य को उसकी गरिमा उपलब्ध होगी।

वैज्ञानिक प्रगति का उपयोग करने के लिए आधुनिक मनुष्य की आवश्यकता है। प्रौद्योगिकी उपलब्ध है, लेकिन जो लोग इसका रचनात्मक उपयोग कर सकते हैं, वे मौजूद नहीं हैं।

अमृत साधना

The Puranas contain stories of demons; these demons would spread terror everywhere, and then a god or goddess would come and slay them. Something similar is happening with technological tools like AI and the like. All of this has been invented by man, and now their influence has become so great that even his own inventions are becoming unmanageable. People are afraid of what the future will hold.

Some people think that the old times were better than this. But the wheel of time cannot be reversed. Now, technology is as integral to our lives as air and water. Instead of cursing modern devices, it is wise for humans to prepare themselves for the proper use of these devices. If you abandon all modern technology, you will fall into the Dark Ages, and this will be the greatest violence on earth.

Osho has been warning people about this for half a century. But until the situation becomes acute, no one listens. He said that modern man has not yet come into being. People all over the world have very old-fashioned ideas. This has created a tremendous problem: modern humans need to harness scientific progress. Technology is available, science is available, but those who can use it creatively are missing. The result is disastrous. Science has put technological tools and machines into their hands, which are dangerous. It’s like putting a sword in a child’s hand. He can hurt anyone, he hasn’t been trained to wield it. Humans remain underdeveloped, and technology has far surpassed him.

If the human mind develops, all technology will become servants. Computers shouldn’t be considered villains. They are a great blessing. What human intelligence has accomplished is so small. Once computers take over the world, so much can be accomplished that no one will need to work as a servant. No one will need to go hungry. No one will need to be poor; no one will need to be a thief, no one will need to be a judge. Caste and class will all disappear.

If all work can be done by technology and machines, humans will be free to develop their consciousness. They will have time to meditate and explore higher dimensions of life. And for the first time, humanity will experience their dignity.

Modern humans need to harness scientific advancements. Technology is available, but those who can use it creatively are missing.

Amrit Sadhana

Where is the obstacle?

रुकावट कहां है

स्वतंत्रता-प्राप्ति के साथ हमारे देश का भारत और पाकिस्तान के रूप में जो विभाजन हुआ, वह एक दुखदाई स्मृति है और उसकी पुश्त में जो घटनाएं एवं मनोभावनाएं रहीं, हमें संखेद मानना पड़ता है, उनकी प्रतिक्रिया का अब भी अन्त नहीं हुआ है। यही कारण है कि पृथक और स्वतंत्र देश बन जाने पर भी इन दो भागों के निवासी एक-दूसरे पर अविश्वास, आशंका किये बगैर नहीं रह पाते और ऊपर से शत्रुता न होते हुए भी दोनों देशों के बीच वह घनिष्ठता एवं मित्रता नहीं है, जो इन दोनों के हित में आवश्यक है। भारत और पाकिस्तान, दोनों इस बात को अच्छी तरह समझते हैं कि दोनों का कल्याण मिलकर रहने में ही है और पारस्परिक संघर्ष दोनों ही के लिए विनाश का कारण होगा, फिर भी दोनों का एक दिल न होना सचमुच बुरी बात है। दिसम्बर 1949 में प्रधानमन्त्री नेहरूजी ने इस बात की संयुक्त घोषणा का प्रस्ताव पाकिस्तान के समक्ष रखा था कि किसी भी समस्या या झगड़े को हल करने के लिए हम युद्ध का सहारा नहीं लेंगे और शांतिपूर्ण उपायों से ही अपने हर झगड़े का समाधान करेंगे। उस पर पाकिस्तान का सहमत न होना क्या बताता है?

युद्ध निषेध-घोषणा सम्बन्धी भारत-पाकिस्तान पत्र-व्यवहार भारत सरकार के परराष्ट्र विभाग द्वारा प्रकाशित कर दिया गया है। उस पर सरसरी निगाह डालने से मालूम पड़ता है कि एक साल के लम्बे अरसे में भी दोनों देशों के रुख में कोई तबदीली हुई हो, ऐसी बात नहीं है। इस बीच हुए नेहरू-लियाकत समझौते के बावजूद, यह पत्र-व्यवहार दांव-पेचों तथा अगर-मगर से ओतप्रोत है और इससे मालूम पड़ता है कि दोनों देश शांति की बात करते हुए भी मन में आश्वस्त नहीं हैं, न उन्हें यही विश्वास मालूम पड़ता है कि शांतिपूर्ण तरीके से उनके झगड़े सुलझ जाएंगे। भारत का रुख यह है कि युद्ध निषेध-घोषणा से तत्काल मित्रता और सद्भावना का वातावरण पैदा होगा, जिससे प्रस्तुत झगड़ों के समाधान में भी मदद मिलेगी। इसके विरुद्ध पाकिस्तान का आग्रह है कि पहले प्रस्तुत झगड़े तय करने के लिए उसका यह सुझाव मान लिया जाये-(1) कोई भी झगड़ा हो मास के अन्दर आपसी बातचीत से तय किया जाये (२) आपसी बातचीत से सफलता न मिले, तो मध्यस्थता का सहारा लिया जाये जिसके लिए भी दो माह से अधिक अवधि न रहे।

The partition of our country into India and Pakistan upon independence is a painful memory, and we regret that the events and emotions that preceded it have not yet subsided. This is why, even after becoming separate and independent countries, the inhabitants of these two parts cannot help but harbor distrust and suspicion toward each other. Furthermore, despite the absence of hostility, the two countries lack the closeness and friendship necessary for their mutual benefit. Both India and Pakistan understand fully well that their well-being lies in living together, and that mutual conflict would be disastrous for both. Yet, the lack of unity between them is truly a serious matter. In December 1949, Prime Minister Nehru proposed a joint declaration with Pakistan, stating that they would not resort to war to resolve any problem or dispute, but would resolve all disputes through peaceful means. What does Pakistan’s refusal to agree to this indicate?

The India-Pakistan correspondence regarding the ceasefire has been published by the Foreign Office of the Government of India. A cursory glance at it reveals that there has been no change in the positions of both countries even after a year. Despite the Nehru-Liaquat Pact reached in the meantime, this correspondence is full of intricacies and ifs and buts, indicating that both countries, despite talking about peace, are not confident, nor do they seem to believe that their disputes will be resolved peacefully. India’s stance is that a ceasefire will immediately create an atmosphere of friendship and goodwill, which will also help in resolving the current disputes. In contrast, Pakistan insists that its suggestions for resolving the current disputes be accepted: (1) Any dispute should be resolved through mutual negotiations within a month; (2) If mutual negotiations fail, mediation should be resorted to, which should also last no more than two months.

Don’t insult the integrity of employees.

कर्मचारियों की निष्ठा का अपमान न करें

लंबे समय से देश में फर्जी मतदान का ढिंढोरा पीटकर कुछ राजनीतिक दल अपनी हार का कारण कभी ईवीएम को बताते रहे, तो कभी प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को, जबकि इन्हीं अधिकारियों की कर्मठता से निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो पाते हैं। मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर ध्यान देते हुए चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण, यानी एसआईआर की शुरुआत की है, जिसके बाद देश के कई राज्यों में मतदाता सूची को अद्यतन करने का काम शुरू हो गया है। ‘एक व्यक्ति, एक मताधिकार’ की स्पष्ट नीति के तहत सिर्फ एक स्थान पर मतदाता सूची में नाम होना और मृतक अथवा पलायन कर गए मतदाता का नाम संबंधित क्षेत्र की मतदाता सूची से हटाना इस विशेष गहन पुनरीक्षण का मुख्य मकसद है। विडंबना है कि जो लोग मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोप लगाकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहे थे, वही मतदाता सूची को अद्यतन करने की इस प्रक्रिया का विरोध भी कर रहे हैं।

देश के तमाम राज्यों में चुनाव आयोग के निर्देशन में चल रही इस एसआईआर में जुटे कर्मचारियों की निष्ठा व कर्तव्य-परायणता को संकीर्ण नजरिये से देखना बंद कीजिए। इस तरह की सियासत देश में अराजक वातावरण बनाती है। बीएलओ या अन्य अधिकारी पूरी ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं। दबावों के बावजूद वे समय-सीमा के भीतर इस काम को पूरा करने को लेकर संकल्पित हैं। फिर भी, आम लोगों को भ्रमित करने के लिए कुछ दल इन अधिकारियों के कंधों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यदि ऐसे दल चुनाव सुधार के पक्षधर होते, तो वे पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्यों में एसआईआर के विरोध में यूं मुखर न होते।

वे तो अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से मतदाताओं की पहचान में सहयोग ही करते।

हमारे देश में चुनाव निष्पक्ष तरीके से आयोजित होते रहे हैं। मतदान पर्यवेक्षकों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की देख-रेख में चुनाव कर्मियों को मतदान और मतगणना के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। इन कर्मियों की अबक मेहनत से ही सटीक चुनाव परिणाम आते हैं, किंतु मतदाताओं द्वारा नकारे जाने से आहत कुछ दल अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़कर उन कर्मचारियों की निष्ठा व कर्तव्य-परायणता पर प्रश्नचिह्न लगाने का काम करते हैं। मतदाता सूची में यदि गड़बड़ी है, तो उसे ठीक करना ही होगा। इसके लिए चुनाव आयोग को दोषी बताने का भला क्या औचित्य है?

सुधाकर आशावादी, टिप्पणीकार

For a long time, some political parties have been raising the issue of fraudulent voting in the country, sometimes blaming EVMs and sometimes administrative officials and employees for their defeat. While it is the diligence of these officials that ensures fair elections. Addressing allegations of irregularities in the voter list, the Election Commission has initiated a Special Intensive Revision (SIR), following which the process of updating voter lists has begun in many states across the country. Under the clear policy of “one person, one vote,” the primary objective of this Special Intensive Revision is to ensure that names appear in the voter list only in one area and that deceased or migrated voters are removed from the voter list in the respective area. Ironically, those who were criticizing the Election Commission for irregularities in the voter list and alleging vote theft are now opposing this process of updating the voter list.

Stop viewing the integrity and dedication of the employees engaged in this SIR, which is being conducted under the direction of the Election Commission in various states across the country, from a narrow perspective. This kind of politics creates a chaotic environment in the country. BLOs and other officials are doing their work with complete honesty. Despite pressures, they are determined to complete the task within the deadline. Nevertheless, some parties are using these officials’ shoulders to mislead the public. If such parties were in favor of electoral reforms, they would not have been so vocal in opposing the SIR in West Bengal, Uttar Pradesh, and other states.

They would simply have assisted in voter identification through their party workers.

Elections in our country have always been conducted fairly. Election personnel receive special training for voting and counting votes under the supervision of poll observers and senior administrative officials. The hard work of these personnel ensures accurate election results. However, some parties, hurt by voter rejection, blame the Election Commission for their defeat, questioning the integrity and dedication of these officials. If there are discrepancies in the voter list, they must be corrected. What justification is there for blaming the Election Commission for this?

Sudhakar Optimistic, Commentator