Such terrorism will continue to test us.

ऐसी दहशतगर्दी हमारी परीक्षा लेती रहेगी

राजधानी दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के बाहर कार धमाके की घटना ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, हालांकि इस तरह की वारदातों को पूरी तरह रोक पाना काफी मुश्किल काम है। इस विस्फोट की तीव्रता इतनी भयावह थी कि आसपास की दुकानों के शीशे तक चूर-चूर हो गए और आग की लपटों ने कुछ पलों के लिए पूरे क्षेत्र को अंधेरे में डूबी दिया। इस विस्फोट की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनएसजी ब्लैक कैट कमांडो, बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीमें मौके पर पहुंच गई, जो बताता है कि हमारी सुरक्षा व खुफिया तत्पर हैं और पूरी तरह सक्षम भी। गौरतलब है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन दिल्ली का एक ऐसा क्षेत्र है, जहां रोजाना लाखों लोग आते-जाते हैं। यह स्थान न केवल ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि पर्यटन और व्यापार का केंद्र भी है। इतने संवेदनशील इलाके में इस तरह का सुनियोजित हमला संकेत है कि असामाजिक तत्व फिर से सक्रिय होने लगे हैं। इससे स्वाभाविक ही आम जनता में दहशत का माहौल है, लेकिन ऐसी वारदातों से भारत रुकता नहीं है। यह घटना भले ही लोगों में आक्रोश पैदा करे, लेकिन इस समय संयम बरतना और एकजुट बने रहना बेहद जरूरी है। हमें अफवाहों और सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने वाली किसी भी गतिविधि से बचना चाहिए। यह कायराना, दुर्भाग्यपूर्ण और दिल दहलाने वाली घटना है, जो भारत-विरोधियों की नापाक मंशा को उजागर करती है। हमें उनके खिलाफ पूरी ताकत से प्रतिरोध करना होगा और अपने सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाना होगा।

वीरेंद्र कुमार जाटव, टिप्पणीकार

यह सही है कि बोते कुछ समय से आतंकी वारदातों में काफी कमी आई है और हमारे सुरक्षा बल लगातार आतंकियों से सफलतापूर्वक मोर्चा लेते रहे हैं, लेकिन सच यह भी है कि भारत जैसे विशाल और विविधता वाले देश में दहशतगर्दी का खतरा शायद ही खत्म हो। इसकी वजह यह भी है कि देश के पास एक विशाल आबादी है और इसकी सीमाएं पूरी तरह से बंद नहीं हैं। फिर भी, हमारे सुरक्षा बलों की तारीफ करनी चाहिए कि वे आतंकियों को आमतौर पर रोक देते हैं। रविवार और सोमवार को ही फरीदाबाद में करीब तीन हजार किलो विस्फोटक की बरामदगी बताती है कि हमारी एजेंसियां सावधान रहती हैं। हां, यह अलग बात है कि सोमवार को दिल्ली में धमाका हो गया। मगर जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है, उम्मीद करनी चाहिए कि पड्यंत्रकारी जल्द बेनकाच होंगे।

रोहित कुमार, टिप्पणीकार

The car bomb explosion outside the Red Fort Metro Station in the capital Delhi has raised serious questions about national security, although it is extremely difficult to completely prevent such incidents. The intensity of the explosion was so devastating that even the glass of nearby shops shattered, and the flames plunged the entire area into darkness for a few moments. Upon receiving information about the explosion, teams from the Delhi Police Special Cell, NSG Black Cat Commandos, bomb disposal squads, and forensic experts rushed to the scene, demonstrating our security and intelligence capabilities. It is worth noting that the Red Fort Metro Station is an area of ​​Delhi visited by millions of people daily. This place is not only a historical monument but also a hub of tourism and business. Such a well-planned attack in such a sensitive area indicates that anti-social elements are becoming active again. This naturally creates an atmosphere of panic among the general public, but such incidents do not deter India. While this incident may have incited public outrage, it is crucial to maintain restraint and unity at this time. We must avoid any activity that fuels rumors and communal tensions. This is a cowardly, unfortunate, and heartbreaking incident that exposes the nefarious intentions of anti-India elements. We must resist them with all our might and improve our security standards.

Virendra Kumar Jatav, Commentator

It is true that terrorist incidents have significantly decreased in recent times, and our security forces have consistently and successfully countered terrorists. However, it is also true that the threat of terrorism is unlikely to be eliminated in a vast and diverse country like India. This is also due to the country’s large population and its borders not being completely closed. Nevertheless, our security forces should be commended for their ability to generally intercept terrorists. The recovery of nearly 3,000 kilograms of explosives in Faridabad on Sunday and Monday alone demonstrates our agencies’ vigilance. However, the blast in Delhi on Monday is a different matter. But as Prime Minister Narendra Modi has also said, we hope the conspirators will be exposed soon.

Rohit Kumar, Commentator

Questions will surely arise about the security system.

सवाल सुरक्षा व्यवस्था पर जरूर उठेंगे

भारत की यह विडंबना ही है। यहां पता नहीं चलता कि कब, कौन और कहां काल का शिकार बन जाए। अति-सुरक्षित कहे जाने वाले क्षेत्र में भी यदि विस्फोट की घटना हो जाए, तो समझा जा सकता है कि स्थिति क्या है? देश की राजधानी और दिलवालों की नगरी कही जाने वाली दिल्ली के एक महत्वपूर्ण इलाके में कार विस्फोट हुआ, जिसने जान-माल की बड़ी हानि पहुंचाई। यह घटना ऐतिहासिक लाल किले के ठीक बगल में हुई है और जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे दिल दहला रही हैं। सवाल यह है कि राजधानी दिल्ली की सख्त और चौकस सुरक्षा-व्यवस्था में दहशतगदों ने सेंध कैसे लगा दी ? क्या यह हमारी खुफिया एजेंसियों की नाकामी का नतीजा है? अगर यह विस्फोटक से किया गया हमला है, तो राष्ट्रीय राजधानी में इसे कैसे लाया गया ? निस्संदेह, इस मामले की जांच-पड़ताल से पूरी हकीकत सामने आ जाएगी, लेकिन यह समझना होगा कि जिन निर्दोषों की जान ऐसे हादसों में चली जाती है, उसकी भरपायी महज मुआवजे से नहीं हो सकती। अगर घटनाएं घट रही हैं, तो सवाल सुरक्षा व्यवस्था पर हो उठेंगे। अब खबर यह भी है कि दिल्ली धमाके के तार फरीदाबाद विस्फोटक बरामदगी और पुलवामा हमले से भी जुड़े हो सकते हैं। अगर यह सच हो, तो पहले क्यों नहीं इसका पता लगाया जा सका और समय रहते इसको निष्क्रिय किया जा सका? खैर, यह हादसा दर्दनाक है और समय का तकाजा है कि जो भी दोषी हैं, उनको तत्काल सजा दी जाए, ताकि भविष्य में भारत का कोई भी दुश्मन आंख उठाकर देखने की हिमाकत न कर सके।

हर्षवर्द्धन कुमार, टिप्पणीकार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भीड़-भाड़ वाली जगह पर एक कार में विस्फोट हुआ और कई लोगों की जान चली गई। कई घायल भी हुए हैं। निश्चय ही, यह कोई पहली घटना नहीं है, जो सुरक्षित क्षेत्र में हुई है। इससे पहले भी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व खुफिया बलों को चकमा देकर आतंकी अपनी मंशा में सफल होते रहे हैं। मगर इस बार सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि माना यही जाता है कि देश मजबूत हाथों में है। क्या सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए उचित कदम नहीं उठाए गए ? आखिर भारतीय सुरक्षा तंत्र में कहां खामी थी ? क्या भारतीय खुफिया एजेंसियों में कोई कमी थी ? क्योंकि सरकार इसके लिए उचित रणनीति नहीं बना पा रही? इन सभी सवालों के जवाब हमें ढूंढ़ने होंगे। इसके साथ ही सुरक्षा के कुछ अतिरिक्त प्रयास भी करने होंगे।

राजेश कुमार चौहान, टिप्पणीकार

This is the irony of India. We never know when, who, and where will fall victim to death. Even if an explosion occurs in a highly secure area, one can understand the current situation. A car bomb exploded in a key area of ​​Delhi, the capital of the country and known as the city of the kind-hearted, causing significant loss of life and property. This incident occurred right next to the historic Red Fort, and the images that have emerged are horrifying. The question is: how did terrorists breach the strict and vigilant security system of the capital? Is this the result of the failure of our intelligence agencies? If this was an explosive attack, how was it brought into the national capital? Undoubtedly, an investigation will reveal the full truth, but it must be understood that the innocent lives lost in such incidents cannot be compensated by mere compensation. If such incidents are occurring, questions will be raised about the security system. Now, there is also news that the Delhi blast may be linked to the Faridabad explosives recovery and the Pulwama attack. If this is true, why wasn’t it detected earlier and defused in time? Well, this incident is tragic, and the time demands that those responsible be punished immediately, so that no enemy of India dares to dare to dare to look at us in the future.

Harshvardhan Kumar, Commentator

A car bomb exploded in a crowded area of ​​the national capital, Delhi, killing several people. Many were also injured. This is certainly not the first incident to occur in a secure zone. Previously, terrorists have successfully achieved their goals by evading security and intelligence forces in sensitive areas. But this time, questions are being raised because it is believed that the country is in strong hands. Were appropriate steps not taken to strengthen the security system? Where was the flaw in the Indian security system? Was there a shortcoming in Indian intelligence agencies? Because the government is unable to formulate a proper strategy? We must find answers to all these questions. We must also make additional security efforts.

Rajesh Kumar Chauhan, Commentator

Religions that resonate deeply within the heart

मन की गहराई से गूंजे धर्म

आध्यात्मिकता के दो स्तर होते हैं। एक स्तर हमारे धार्मिक विश्वास से जुड़ा है। इस संसार में अनेक तरह के लोग, अनेक तरह की स्थितियां हैं। यहां सात अरब लोग हैं। एक तरह से मुझे लगता है कि हमारे यहां सात अरब धर्म होने चाहिए, क्योंकि इतने विभिन्न तरह के विन्यास मौजूद हैं।

मेरा मानना है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अलग आध्यात्मिक मार्ग पर चलना चाहिए, जो उसके अपने मानसिक विन्यास, स्वाभाविक रुझान, चित्त प्रकृति, मत, परिवार और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के अनुसार हो।

उदाहरण के लिए, बौद्ध भिक्षु होने के नाते, मुझे बौद्ध धर्म सबसे अनुकूल लगता है। मेरे अपने लिए, बौद्ध धर्म सबसे अच्छा है। इसका यह अर्थ नहीं है कि बौद्ध धर्म सबके लिए सर्वश्रेष्ठ हैं। यह साफ बात है। यह निश्चित भी है। यदि मैं सोचूं कि बौद्ध धर्म ही सबके लिए अच्छा है, तो यह मूर्खता होगी, क्योंकि अलग अलग लोगों की सोच अलग होती है, इसलिए विभिन्न लोगों के लिए विभिन्न धर्मों की जरूरत है।

मुझे लगता है, यदि एक ही धर्म होगा, तो वह कुछ समय के बाद अधिक लोगों को लाभ नहीं दे सकेगा। धर्म का उद्देश्य मनुष्य की आत्मा को पोषित करना है। मुझे लगता है कि हम धर्मों की विविधता पर खुश होकर उनकी विभिन्नता के लिए गहरी अभिरुचि विकसित कर सकते हैं। कुछ लोगों को यहूदीवाद, कुछ को ईसाई धर्म, तो कुछ को इस्लाम अच्छा लग सकता है, इसलिए हमें विश्व की सभी विभिन्न मुख्य धार्मिक परंपराओं का आदर करना चाहिए।

ये सभी धर्म मानवता के हित में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इन सभी का उद्देश्य व्यक्ति को खुशी देना और संसार को बेहतर जगह बनाना है। मेरे खयाल से संसार को बेहतर स्थान बनाने के लिए यह जरूरी है कि उस धर्म का प्रशिक्षु व्यक्ति अपने धर्म की शिक्षाओं का निष्ठा से अभ्यास करे। व्यक्ति कहीं भी रहे, उसे धार्मिक शिक्षाओं को जीवन में ढालने की जरूरत होती है, क्योंकि वे भीतरी ताकत का स्रोत होती हैं। व्यक्ति को धर्म के विचारों की गहन समझ भी विकसित करनी चाहिए और यह सिर्फ बौद्धिक स्तर पर नहीं, बल्कि मन की गहराई से किया जाना चाहिए, ताकि यह व्यक्ति के भीतरी अनुभवों का हिस्सा बन सके।

दलाई लामा

There are two levels of spirituality. One level is related to our religious beliefs. There are many different kinds of people and many different situations in this world. There are seven billion people. In a way, I think we should have seven billion religions because there are so many different configurations.

I believe that each person should follow their own spiritual path, tailored to their own mental configuration, natural inclination, temperament, beliefs, family, and cultural background.

For example, as a Buddhist monk, I find Buddhism most suitable. For me, Buddhism is the best. This does not mean that Buddhism is best for everyone. That is clear. It is also certain. If I were to think that Buddhism is the best for everyone, that would be foolish. Because different people have different perspectives, different religions are needed for different people.

I believe that if there were only one religion, it would not be able to benefit many people after a while. The purpose of religion is to nourish the human soul. I believe we can celebrate the diversity of religions and develop a deep appreciation for their differences. Some people may like Judaism, some Christianity, and others Islam, so we should respect all the world’s different major religious traditions.

All of these religions can make significant contributions to the well-being of humanity. They all aim to bring happiness to the individual and make the world a better place. I believe that to make the world a better place, it is essential that the disciple of that religion faithfully practices its teachings. Wherever a person lives, he or she needs to incorporate religious teachings into their lives, as they are a source of inner strength. One must also develop a deep understanding of religious concepts, not just intellectually, but deeply within the mind, so that they become a part of one’s inner experiences.

Dalai Lama

Where there is love, there is revolution.

जहां प्रेम, वहीं क्रांति

भविष्य में आमूल परिवर्तन चाहने वाला या उस परिवर्तन को अंतिम लक्ष्य मानने वाला मन कभी सत्य को नहीं पा सकता, क्योंकि सत्य क्षण-प्रतिक्षण पाया जाता है, हर पल नए सिरे से पाया जाता है; संचित अनुभव से कोई खोज संभव नहीं है। यदि आप पुराने के बोझ से दबे हैं, तो नए का अन्वेषण कैसे कर सकते हैं? उस बोझ के हटने पर ही आप नए को खोज पाते हैं।

नवीन को, शाश्वत को वर्तमान में प्रतिक्षण खोज पाने के लिए यह आवश्यक है कि व्यक्ति का मन असाधारण रूप से सतर्क हो। एक ऐसा मन, जो किसी परिणाम की खोज नहीं कर रहा, कुछ भी बनने का प्रयत्न नहीं कर रहा। कुछ बन जाने में लगा हुआ मन परितोष के उल्लास को कभी नहीं जान पाता। आत्ममुग्ध संतुष्टि नहीं, किसी फल की प्राप्ति से होने वाला परितोष नहीं, बल्कि ऐसा परितोष, जो तभी आता है, जब मन ‘जो है’ के सत्य और ‘जो है’ के मिथ्यात्व, दोनों को देख लेता है। इस सत्य का बोध क्षण-प्रतिक्षण होता है। इसे शब्दों में ढालने से बाधित हो जाता है।

आमूल परिवर्तन कोई लक्ष्य, कोई परिणाम नहीं है। परिवर्तन परिणाम नहीं है। परिणाम में अवशेष निहित है, कारण और कार्य निहित हैं। जहां कारण है, वहां कार्य का, प्रभाव का होना अनिवार्य है। वह प्रभाव बदलने की आपकी कामना का परिणाम भर होता है। जब आप रूपांतरित होने की कामना करते हैं, तब आप कुछ बनने की भाषा में सोच रहे होते हैं, और जो कुछ बनने की प्रक्रिया में है, वह उसे नहीं जान सकता, जो विद्यमान है। सत्य है क्षण-प्रतिक्षण होना। प्रसन्नता, सुख-शांति अस्तित्व की, होने की वह अवस्था है, जो कालातीत है। समय से परे की इस अवस्था का आगमन तभी होता है, जब गहन असंतुष्टि होती है- वह असंतुष्टि नहीं, जिसने पलायन करने का कोई तरीका, कोई रास्ता खोज रखा हो, अपितु ऐसी असंतुष्टि, जिससे कोई निकास, कोई पलायन है ही नहीं; जिसमें किसी तृप्ति-तुष्टि की तलाश रही ही नहीं। परम असंतुष्टि की उस स्थिति में ही यथार्थ अभिव्यक्त होता है। वह यथार्थ क्रय-विक्रय के लिए नहीं है, दोहराने के लिए नहीं है। उसे पुस्तकों में बांधा नहीं जा सकता। उसे क्षण-प्रतिक्षण पाना होता है, प्रेम सत्य से मिन्न नहीं है। प्रेम वह अवस्था है, जिसमें विचार की प्रक्रिया का समय के तौर पर पूर्णतया अवसान हो गया है। जहां प्रेम होता है, आधारभूत परिवर्तन हो जाता है।

मुस्कराहट में, आंसू में, सूखे पत्ते में, आवारा विचारों में, प्रेम की परिपूर्णता में।

प्रेम सत्य से भिन्न नहीं है। प्रेम वह अवस्था है, जिसमें विचार की प्रक्रिया का समय के तौर पर पूर्णतया अवसान हो गया है। जहां प्रेम होता है, आधारभूत परिवर्तन हो जाता है। प्रेम के अभाव में क्रांति का कोई अर्थ नहीं है, क्योंकि तब क्रांति का अर्थ केवल विनाश और क्षय होगा। जहां प्रेम है, वहीं क्रांति है, क्योंकि प्रेम है क्षण-क्षण होने वाला रूपांतरण, आमूल परिवर्तन।

जे कृष्णमूर्ति

A mind that desires radical change in the future or considers that change as its ultimate goal can never find truth, because truth is discovered moment by moment, discovered anew every moment; no discovery is possible through accumulated experience. If you are burdened by the old, how can you explore the new? Only when that burden is lifted can you discover the new.

To discover the new, the eternal, in the present moment by moment requires that one’s mind be exceptionally alert. A mind that is not seeking any result, not striving to become anything. A mind preoccupied with becoming something never knows the joy of fulfillment. Not self-indulgent satisfaction, not the satisfaction that comes from achieving some result, but the fulfillment that comes only when the mind sees both the truth of what is and the falsity of what is. This truth is realized moment by moment. Putting it into words hinders it.

Radical change is not a goal, not an outcome. Change is not a result. The result contains a residue, a cause and an effect. Where there is a cause, there must be an effect, an effect. That effect is merely the result of your desire to change. When you desire to transform, you are thinking in terms of becoming, and that which is in the process of becoming cannot know that which exists. Truth is moment-to-moment being. Happiness, joy, and peace are a state of existence, a state of being that is timeless. This state beyond time is reached only when there is profound dissatisfaction—not a dissatisfaction that has found a way, a path, to escape, but a dissatisfaction from which there is no escape, no escape; in which there is no longer any search for satisfaction. It is in that state of ultimate dissatisfaction that reality manifests. That reality is not for sale or purchase, not for repetition. It cannot be confined to books. It has to be attained moment by moment. Love is in no way different from truth. Love is that state in which the process of thought has completely ceased as time. Where love exists, fundamental change occurs.

In a smile, in a tear, in a withered leaf, in stray thoughts, in the fullness of love.

Love is in no way different from truth. Love is that state in which the process of thought has completely ceased as time. Where love exists, fundamental change occurs. Revolution has no meaning in the absence of love, because then revolution would only mean destruction and decay. Where there is love, there is revolution, because love is moment-to-moment transformation, radical change.

J. Krishnamurti

Nepal’s Civil Discord

नेपाल का गृह कलह

नेपाल की ताजा घटनाओं ने देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। नेपाल भारत का पड़ोसी राज्य है और एक पड़ोसी राज्य में होने वाली घटनाओं से भारत कैसे अप्रभावित रह सकता है? तिब्बत में चीन द्वारा शक्ति के प्रयोग की रोशनी में नेपाल का घटनाचक्र और महत्व धारण कर लेता है। भारत अपनी उत्तरी सीमा की रक्षा के संबंध में अब तक निश्चिन्त था, किन्तु जैसा कि भारत के उप-प्रधानमंत्री सरदार पटेल ने दिल्ली की सार्वजनिक सभा में कहा है, सुरक्षा की यह भावना अब नष्ट हो गई है। भारत की उत्तरी सीमा पर खतरे के चिन्ह प्रकट हो रहे हैं और भारत को इन उठते हुए खतरों का सामना करने के लिए सतर्क होना पड़ेगा। नेपाल नरेश और वहां के प्रधानमंत्री में अनबन पैदा हो गई है। नेपाल के महाराजाधिराज त्रिभुवन वीर विक्रम शाह देव अपने युवराज और युवराज के प्रथम पुत्र के साथ काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में शरण लेने को बाध्य हुए हैं। नेपाल में वैधानिक स्थिति बड़ी विचित्र है। नेपाल नरेश नाम के ही राजा हैं। शासन की समस्त सत्ता प्रधानमंत्री के हाथों में केन्द्रित है। वही राज्य के प्रधान सेनापति भी हैं। अतः नेपाल का राजा सर्वशक्तिमान प्रधानमंत्री की इच्छा के विरुद्ध नहीं जा सकता। कितनी साधारण-सी बात पर नेपाल नरेश और नेपाल के प्रधानमंत्री में अनबन हो गई, यह इसी से प्रकट हो जाता है कि नेपाल नरेश अपने इलाज के लिए भारत आना चाहते थे और प्रधानमंत्री ने उनको इसकी इजाजत नहीं दी। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि नेपाल नरेश नेपाल सरकार के बन्दी बनकर ही नेपाल में रह रहे थे। कहा जाता है कि नेपाल के प्रधानमंत्री का कोपभाजन बनकर बड़े-से-बड़ा व्यक्ति भी नेपाल में सुरक्षित नहीं रह सकता। नेपाल नरेश ने अपने सारे परिवार सहित भारतीय दूतावास में जो शरण ली है, इसका और क्या कारण हो सकता है?

नेपाल सरकार की ओर से कहा गया है कि नेपाल नरेश को भारतीय दूतावास से वापस लाने का प्रयत्न किया गया, किन्तु उन्होंने नेपाल सरकार के प्रतिनिधियों से मिलना तक स्वीकार नहीं किया। इसका अर्थ ही यह है कि नेपाल नरेश नेपाल सरकार की नेकनीयती पर भरोसा करने को तैयार नहीं हैं। जहां तक भारत सरकार का ताल्लुक है, वह नेपाल-नरेश और राज-परिवार के अन्य सदस्यों को शरण देने से इन्कार नहीं कर सकती थी।

Recent events in Nepal have captured the nation’s attention. Nepal is India’s neighbor, and how can India remain unaffected by events in a neighboring state? In light of China’s assertion of power in Tibet, Nepal’s developments assume even greater significance. India was previously confident about the security of its northern border, but as India’s Deputy Prime Minister, Sardar Patel, stated at a public meeting in Delhi, this sense of security has now eroded. Signs of danger are emerging on India’s northern border, and India must be vigilant to counter these emerging threats. A rift has developed between the King of Nepal and the Prime Minister. His Majesty King Tribhuvan Bir Bikram Shah Dev, along with his Crown Prince and the Crown Prince’s first son, has been forced to seek refuge in the Indian Embassy in Kathmandu. The legal situation in Nepal is quite peculiar. The King of Nepal is the King in name only. All administrative power is concentrated in the hands of the Prime Minister, who is also the Commander-in-Chief of the State. Therefore, the King of Nepal cannot go against the wishes of the all-powerful Prime Minister. The discord between the King and the Prime Minister over such a simple matter is evident from the fact that the King wanted to come to India for medical treatment, but the Prime Minister refused permission. This suggests that the King of Nepal was living in Nepal as a prisoner of the Nepal government. It is said that even the most influential person cannot remain safe in Nepal without incurring the wrath of the Prime Minister of Nepal. What other reason could there be for the King of Nepal and his entire family to seek refuge in the Indian Embassy?

The Nepal government has stated that efforts were made to bring the King back from the Indian Embassy, ​​but he refused to even meet with representatives of the Nepal government. This clearly indicates that the King of Nepal is unwilling to trust the good intentions of the Nepal government. As for the Indian government, it could not have refused to grant asylum to the King of Nepal and other members of the royal family.

Who is to blame for this health emergency?

हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात का दोषी कौन

जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, दीपावली की रात से बिगड़ी प्रदूषण की स्थिति राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बद से बदतर होती जा रही है। वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट के कारण अब सांस लेना दूभर होने लगा है। एक्यूआई की तरह ही दिल्ली वालों की मायूसी भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। वे यही पूछ रहे हैं कि अब कहां जाएं हम ? सुबह की सैर तो छोड़िए, प्रदूषण घर में घुसकर मार रहा है। इसके लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाए? जिस सरकार पर दिल्ली की हवा को प्रदूषण से बचाने की पहली जिम्मेदारी है, उसने खुद सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर पटाखे चलाने की इजाजत मांगी और सिर्फ हरित पटाखे छोड़े जाएं, यह सुनिश्चित करने में बुरी तरह नाकाम रही।

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ का पीएम 10 सांद्रता के लिए दैनिक दिशा-निर्देश 45 माइक्रोग्राम/प्रति घनमीटर है, जबकि दिल्ली में सोमवार को पीएम 10 की सांद्रता 583 माइक्रोग्राम / प्रति घनमीटर आंकी गई। इसी तरह, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया, जो बहुत खराब से गंभीर प्रदूषण की स्थिति को दिखाता है। आस-पास के शहरों में भी स्थिति बेहतर नहीं रही है। फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और नोएडा में भी बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में आते हैं। सोमवार सुबह-सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर तक पहुंच गई थी। आमतौर पर 100 या उससे कम एक्यूआई मान संतोषजनक माना जाते हैं। जैसे ही यह 100 से ऊपर होता है, मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता जाता है। कई रिपोटों से यह पुष्ट हो चुका है कि वायु प्रदूषण के कारण देश में हर साल करीब 20 लोग काल के गाल में समा रहे हैं। दिल्ली सरकार बढ़ते प्रदूषण को लेकर लाख बैठकें कर रही है और पराली जलाने को लेकर चेतावनी दे रही है। प्रदूषण की गंभीर स्थिति को लेकर बड़ी संख्या में लोग इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार की ओर से कृत्रिम बारिश की कोशिश, भारी वाहनों पर रोक, निर्माण कार्यों पर नियंत्रण और एंटी-स्मॉग गन के इस्तेमाल जैसे कदमों के बावजूद हालात में ज्यादा सुधार नहीं दिख रहा है, तो यह साफ हो जाना चाहिए कि दिल्ली में प्रदूषण स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा के स्तर पर पहुंच गया है। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। आरोप है कि जहां-जहां वायु गुणवत्ता दर्ज करने वाली मशीनें लगी हैं, वहीं-वहीं जल के छिड़काव ज्यादा किए जा रहे। ऐसे दिखावों से यह मुश्किल जंग नहीं जीती जा सकती। जरूरी है कि दिल्ली सरकार और पूरा सिस्टम इसको गंभीरता से ले।

आकाश, टिप्पणीकार

As winter progresses, the pollution situation in the National Capital Region, which worsened since Diwali night, is worsening. The continuous decline in air quality has made breathing difficult. Like the AQI, the desperation of Delhiites has also reached dangerous levels. They are asking, “Where should we go now?” Forget morning walks, pollution is entering our homes and killing us. Who is to blame for this? The government, which has the primary responsibility of protecting Delhi’s air from pollution, itself approached the Supreme Court seeking permission to burst firecrackers, but failed miserably to ensure that only green firecrackers are burst.

The World Health Organization (WHO)’s daily guideline for PM 10 concentration is 45 micrograms per cubic meter, while on Monday, the PM 10 concentration in Delhi was measured at 583 micrograms per cubic meter. Similarly, the Air Quality Index (AQI) in most areas of Delhi was recorded between 300 and 400, indicating very poor to severe pollution. The situation in neighboring cities is no better. Faridabad, Ghaziabad, Greater Noida, Gurugram, and Noida also fall in the very poor to severe category. Even on Monday morning, air quality in many areas of Delhi reached severe levels. Generally, AQI values ​​of 100 or less are considered satisfactory. As soon as it exceeds 100, it becomes detrimental to human health. Numerous reports have confirmed that approximately 20 people die every year in the country due to air pollution. The Delhi government is holding numerous meetings to address the rising pollution and issuing warnings against stubble burning. A large number of people are protesting at India Gate over the serious pollution situation. If the situation doesn’t improve significantly despite the government’s efforts to induce artificial rain, ban heavy vehicles, control construction activities, and the use of anti-smog guns, it should be clear that pollution in Delhi has reached the level warranting a health emergency. Water spraying is being carried out in many areas to reduce air pollution. It is alleged that water spraying is being carried out more frequently where air quality monitoring machines are installed. This difficult battle cannot be won with such showmanship. It is essential that the Delhi government and the entire system take this seriously.

Akash, Commentator

The duplicity of the middle class has once again surfaced.

फिर सामने आया मध्यवर्ग का दोहरापन

इससे भला कौन इनकार कर सकता है कि राजधानी दिल्ली की आबोहवा साफ नहीं है? दिल्ली ही नहीं, देश के अनेक छोटे-छोटे शहरों में भी प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मगर इसके लिए सरकार और तंत्र को कोसने का जैसे रिवाज चल पड़ा है। अपनी अंतरात्मा से पूछिए कि क्या इस स्थित्ति के लिए सिर्फ सरकार दोषी है?

दिल्ली में लगभग 80 लाख चौपहिया ‘ वाहन हैं। एक-एक कोठी के आगे आप चले जाएं, भिन्न-भिन्न तरह की कारें आपको अंदर ही नहीं, बाहर सड़क पर खड़ी मिलेंगी। जीवाश्म इंधन से चलने वाली ये तमाम गाड़ियां राजधानी की हवा को दूषित ही नहीं करतीं, वे सड़कों का अतिक्रमण भी करती हैं और दुर्घटनाओं की संख्या भी बढ़ाती हैं, क्योंकि कई बार नाबालिग भी इनको लेकर सड़कों पर उतर आते हैं। किसी भी समस्या को लेकर सरकार को घेरना और तपाक से नेताओं पर आरोप जड़ देना आसान है, मगर क्या ऐसा करने वाले लोग नागरिक कर्तव्य का पालन करते हैं? सरकार तो काफी समय से मना कर रही है कि इन दिनों में, खास तौर पर सूखे पत्ते न जलाएं, प्लास्टिक थैलियों का इस्तेमाल न करें और किसान खेतों में पराली न जलाएं, मगर क्या हम सरकार का कहना मान रहे हैं? अदालत ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखे छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था। तमाम पर्यावरण विज्ञानियों ने मना किया कि पटाखे न जलाएं, इससे वायु प्रदूषण बहुत गहरा जाता है, फिर किसने जिद ठानी कि नहीं, हमें हरित पटाखे जलाने की छूट दी जाए?

दुनिया में कोई भी समस्या कभी सुलझाई नहीं जा सकती, अगर व्यापक जन-समुदाय का सहयोग न हो। हमारे पुरखों ने कारसेवा के जरिये ताल तलैया बनाए, बाग-बगीचे लगाए और समाज को जिम्मेदारी सौंपी कि वह इनकी साफ-सफाई और हरियाली का ख्याल करे। हमने क्या किया ? तालों को पाट दिया या उसे कचरे का कुंड बना दिया। बाग उजाड़ दिए गए या फिर समेट दिए गए। आर्थिक संपन्नता आने के बाद सबसे पहला काम लोग क्या करते हैं, वे विवेक का त्याग करते हैं। आडंबर और दिखावे ने पूरे वातावरण को दूषित किया है। निस्संदेह, सरकारों की भी गलती है। उन्होंने सख्ती नहीं बरती। मगर जब कभी वे सख्ती बरतती हैं, इसे उनका दमन-चक्र करार दे दिया जाता है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ही ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जब सड़कों और सार्वजनिक स्थलों के अतिक्रमण को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को सख्त आदेश पारित करने पड़े। इसलिए प्रदूषण की समस्या का हल तभी होगा, जब लोग दूसरों से त्याग और संयम की अपेक्षा छोड़कर खुद इनको अपनाएंगे।

वेदना सिंह, टिप्पणीकार

Who can deny that the air in the capital, Delhi, isn’t clean? Pollution levels are constantly rising, not just in Delhi, but in many smaller cities across the country. Yet, it seems like a trend to blame the government and the system for this. Ask your conscience: is the government solely to blame for this situation?

Delhi has approximately 8 million four-wheel-drive vehicles. If you walk past each house, you’ll find cars of all kinds parked not only inside but also on the streets. These fossil-fueled vehicles not only pollute the capital’s air, they also encroach on roads and increase the number of accidents, as even minors often drive them on the roads. It’s easy to corner the government over any problem and readily blame politicians, but do the people who do this truly fulfill their civic duty? The government has been advising for quite some time that during these times, especially, people should refrain from burning dry leaves, avoid using plastic bags, and farmers should refrain from burning stubble in their fields. But are we obeying the government? The court banned firecrackers in the National Capital Region. Many environmental scientists have advised against burning firecrackers, saying they exacerbate air pollution. So who insisted that we be allowed to burn green firecrackers?

No problem in the world can ever be solved without the cooperation of the wider public. Our ancestors created ponds and gardens through Kar Seva and entrusted society with the responsibility of maintaining their cleanliness and greenery. What have we done? We filled up the ponds or turned them into garbage dumps. Gardens have been destroyed or demolished. The first thing people do after achieving economic prosperity is abandon their conscience. Pomp and show-off have polluted the entire environment. Undoubtedly, governments are also at fault. They haven’t taken strict action. But whenever they do, it’s often labeled as a cycle of oppression. In the National Capital Region alone, there are numerous examples where the Supreme Court has had to pass strict orders to remove encroachments from roads and public spaces. Therefore, the pollution problem will only be solved when people stop expecting sacrifice and restraint from others and adopt them themselves.

Vedna Singh, Commentator

The Milk Problem

दूध की समस्या

कहा जाता है कि पुराने जमाने में भारत में दूध और घी की नदियां बहती थीं। इस कथन को अक्षरशः लेने की आवश्यकता नहीं। इसका अर्थ केवल इतना ही है कि ये पदार्थ हमारे देश में प्रचुर मात्रा में सुलभ थे। आज भी बड़े-बूढ़े इस बात की गवाही देंगे कि उन्होंने स्वयं वह जमाना देखा है, जब भारत के देहातों में दूध बेचना पाप समझा जाता था और अजनबी अतिथि निःशुल्क यह पदार्थ प्राप्त करते थे।

किन्तु अब स्थिति इतनी बदल गई है कि देहातों में दूध के दर्शन दुर्लभ हो गये हैं। पचास-पचास और सौ-सौ मील की दूरी पर स्थित देहातों का दूध खिंचकर बड़े नगरों में बिक्री के लिए चला जाता है। जिन घरों में दूध पैदा होता है, उनके बच्चों को ही वह नसीब नहीं होता। नगरों में जो दूध लोगों को मिलता है, उसको दूध का नाम देने में भी संकोच होता है। उसके संबंध में यही कहना कठिन होता है कि दूध में पानी मिलाया गया है अथवा पानी में दूध। दूध में मिलावट किस हद तक बढ़ गई है, यह सरकार के उच्चाधिकारियों से भी छिपा नहीं रह गया है। भारत सरकार के कृषि-पदार्थ विक्रय सलाहकार अपनी ताजा रिपोर्ट में कहते हैं, ‘दूध में पानी और मलाई निकले दूध की मिलावट भारत में एक आम बात हो गई है। दूध में मैदा और अरारोट जैसा पदार्थ भी मिला दिया जाता है, जिससे दूध की परीक्षा करने वाला यंत्र मिलावट को नहीं पकड़ पाता। दूध में मिलावट इतनी व्यापक हो गई है कि अब लोग प्रायः इसकी परवा ही नहीं करते।’ भारत सरकार के सलाहकार के इस कथन में तनिक भी अत्युक्ति नहीं है।

खाद्य पदार्थों में जो लोग मिलावट करते हैं, उनकी गणना समाज के निकृष्टतम अपराधियों में की जानी चाहिए। उनकी जितनी निन्दा की जाये, उतनी ही थोड़ी होगी। हमारा राष्ट्रीय चरित्र कितना गिर गया है, उसका यह जीता-जागता प्रमाण है। किन्तु किसी बुराई की केवल निन्दा करने से ही काम नहीं चल सकता। इस बुराई की रोकथाम करने के लिए विभिन्न प्रांतीय सरकारों ने कानून बनाये हैं, किन्तु कठिनाई यह है कि इन कानूनों पर सख्ती के साथ अमल नहीं किया जाता। बड़े नगरों में म्यूनिसिपल कमेटियों को इस विषय में कार्रवाई करने की सत्ता दी गई है। म्यूनिसिपल कमेटियां अपने इस प्राथमिक कर्तव्य की भी उपेक्षा करती दिखाई देती हैं।

It is said that in ancient times, rivers of milk and ghee flowed in India. This statement need not be taken literally. It simply means that these commodities were abundantly available in our country. Even today, elders will testify that they witnessed a time when selling milk in rural India was considered a sin, and strangers received it for free.

But now, the situation has changed so much that milk is a rarity in rural India. Milk from villages located fifty or even a hundred miles away is transported to big cities for sale. Even the children of the families where milk is produced are deprived of it. People hesitate to even call the milk they get in cities milk. It is difficult to tell whether it is milk mixed with water or milk mixed with water. The extent of milk adulteration is not hidden even from high-ranking government officials. The Indian government’s agricultural product sales advisor states in his latest report, “Adulteration of milk with water and skimmed milk has become common in India. Substances like refined flour and arrowroot are also added to milk, preventing milk testing equipment from detecting adulteration. Milk adulteration has become so widespread that people often ignore it.” This statement by the Indian government advisor is no exaggeration.

Those who adulterate food should be counted among society’s worst criminals. No amount of condemnation will ever suffice. This is a living testimony to the deterioration of our national character. But merely condemning an evil is not enough. Various provincial governments have enacted laws to curb this evil, but the problem is that these laws are not strictly enforced. In large cities, municipal committees have been given the authority to take action in this matter. Municipal committees seem to neglect even this primary duty of theirs.

When the spoiled wrestler threatened

बिगड़ैल पहलवान ने जब धमकाया

खैर, किसी तरह से बात संभली, लेकिन पहलवान ने इस कमजोर युवक का गिरेबां पकड़कर, आंखों से क्रोध बरसाते हुए धमकाया कि जा रहे, तो जाओ, जाने दे रहा है, पर याद रखना, अब अगर कोरिया लौटकर आए, तो तुम्हें अपने इन्हीं हाथों से बोटी-बोटी कर दूंगा।

वह किशोर इतना कमजोर था कि जरा-सा जोर शरीर पर पड़ते ही बिस्तर खोजने लगता था। उसकी इस कमजोरी से माता-पिता भी बहुत परेशान रहते थे। नाना उपाय किए गए, पर कमजोरी दूर न हुई। इसी कमजोरी का नतीजा था कि मन में हमेशा भय बैठा रहता था। वैसे तो पूरे कोरिया में भय का वास था, जापान ने ताकत से सवको दबा रखा था। एक बार तो ऐसी स्थिति बनी कि उस किशोर को स्कूल से निकाल दिया गया। पढ़ाई थम गई। वहां ऐसे बहुत लड़के थे, जिनकी पढ़ाई छूटी थी। हर तरफ बुरी संगत का साया था। ऐसे माहौल में ही उम्र जवानी की दहलीज पर चढ़ गई थी। कोरिया में गुजारा मुश्किल था, तो पिता ने युवा बेटे को जापान भेजने का फैसला किया, ताकि वहां जाकर बेटा कोई कला ही सीख ले, ताकि अपनी जिंदगी ठीक से बसर कर सके। उन्होंने जापान के क्योटो में अपने बेटे के लिए सुलेख विद्या सीखने का इंतजाम कर लिया। सफर की तैयारियां भी शुरू हो गई।

उन्हीं दिनों एक निर्णायक घटना हुई। इस युवक का एक स्थानीय बिगड़ैल पहलवान से झगड़ा हो गया। मारपीट की नौबत आ गई, तभी किसी ने पहलवान को समझाया कि छोड़ दो इस लड़के को, यह तो वैसे भी अब क्योटो जा रहा है? इससे लड़कर क्या फायदा? पर कद-काठी से बहुत तगड़ा पहलवान तो हाथ चलाने पर उतारू था। खैर, किसी तरह से बात संभली, लेकिन पहलवान ने इस कमजोर युवक का गिरेबां पकड़कर, आंखों क्रोध बरसाते हुए धमकाया कि जा रहे, तो जाओ, जाने दे रहा पर याद रखना, अब अगर कोरिया लौटकर आए, तो तुम्हें अपने इन्हों हाथों से बोटी-बोटी कर दूंगा। तब कमजोरी का शिकार वह युवा थरथर कांप रहा था, भय से कंठ सूख रहा था, दिल बहुत तेज धड़क रहा था, एक भी शब्द मुंह से बोलने की हिम्मत नहीं थी। उसने किसी तरह आंखों ही आंखों से और थोड़ा सिर हिलाते हुए पहलवान का आश्वस्त किया कि ठीक है, अब कोरिया नहीं लौटूंगा।

इस धमकी ने युवक का मनोबल तोड़कर रख दिया। वह सोच में पड़ गया कि ऐसे तगड़े पहलवान से लड़ना और बचना मुश्किल है, यह कधीच कभी पकड़कर अपनी बदमाशी को अंजाम देगा। इसकी फौलादी जकड़ में आने का परिणाम जीवन का अंत ही है। वह कई दिनों तक डरा-सहमा सोचता रहा। बहरहाल, क्योटो पहुंचकर सुलेख सीखने की शुरुआत हुई पर सुलेख से आत्म-सुरक्षा संभव न थी। पहलवान सुलेख देखकर पसीजने वाला नहीं था। सोचते-सोचते ही समाधान निकला कि क्यों न खुद को लड़ने योग्य बनाया जाए। कोई ऐसी समर कला सीखी जाए कि कोई दुश्मन छून सके। फिर क्या था, कद से छोटे और कमजोर उस युवा ने कराटे सीखने की शुरुआत की। कराटे सीखने को उसने जीवन-मरण का प्रश्न बना लिया, तो महज दो वर्ष में कराटे मास्टर बन गया, पर महज कराटे से मनन माना। उसे लगा कि हो सकता है, जब वह घर लौटे, तो पहलवान भी कराटे सीख चुका हो। ऐसे में, किसी ऐसी समर कला में पारंगत होना जरूरी है कि पहलवान की पकड़ से बचा जा सके। तब उस युवा का ध्यान प्राचीन कोरियाई मार्शल आर्ट ताइक्योन की ओर गया। पैरों के बल से ही लड़ने की यह कला पहलवान को पास आने से रोक सकती है, ऐसा मानकर इस युवक ने अभ्यास की शुरुआत की। तब भय यह भी सताया कि क्या पता, वह पहलवान भी ताइक्योन सीख गया हो, तो क्या होगा? इसका मतलब है कि लड़ने की कोई अलग ही नई कला चाहिए। तब अनेक मार्शल आर्ट शैलियों से कुछ न कुछ लेकर उस युवक ने अपनी एक समर शैली बनाई, जिसे उसने ताइक्वांडो नाम दिया।

बहरहाल, उसकी अस्थियों में बसा पहलवान का भय यहीं समाप्त नहीं हुआ, तो वह सेना में शामिल हो गया। लगभग पांच वर्ष बाद ही वह युवक मार्शल आर्ट विशेषज्ञ जापानी सैन्य जवान चोई होंग ही के रूप में अपने घर कोरिया लौटा। तब उसकी ख्याति अपने इलाके में ऐसी हो गई थी कि उसे कमजोर जानकर धमकाने वाला पहलवान न जाने किस बिल में जा छिपा था।

अपनी विरल योग्यता से चोई होंग ही (1918-2002) सेना में पदोन्नत होते चले गए और एक दिन मेजर जनरल बने। उसके अगले साल 1955 में उन्होंने दुनिया को ताइक्वांडो के बारे में बताया। यह शानदार समर कला देखते-देखते दुनिया में लोकप्रिय हो गई। खुद कोरिया में इतनी लोकप्रिय हुई कि इसे राष्ट्रीय मार्शल आर्ट घोषित किया गया। 9 नवंबर को जन्मे चोई होंग ही ने ताइक्वांडो पर बेहतरीन पुस्तकों की रचना की, जो दुनिया भर में हाथों-हाथ विकीं। वह ताइक्वांडो के पितामह कहलाते हैं और वह अपने अंतिम दिनों में उस बिगड़ैल पहलवान को याद करते हुए कहते थे कि उसकी धमकी ने मुझे यहां तक पहुंचा दिया।

प्रस्तुतिः ज्ञानेश उपाध्याय

Well, things somehow calmed down, but the wrestler grabbed the frail young man by the collar, glaring angrily at him with his eyes, and threatened, “If you’re going, go. I’m letting you go, but remember, if you ever return to Korea, I’ll tear you to pieces with these very hands.”

The teenager was so weak that even the slightest strain on his body would make him search for his bed. His parents were deeply troubled by this weakness. Various measures were taken, but the weakness remained unaddressed. The result of this weakness was a constant fear. Fear pervaded all of Korea, Japan’s power had suppressed everyone. At one point, the situation became so dire that the teenager was expelled from school. His studies were disrupted. There were many boys who had dropped out. Bad company was everywhere. In such an environment, he reached the threshold of youth. Survival in Korea was difficult, so the father decided to send his young son to Japan so that he could learn a craft and live a decent life. He arranged for his son to study calligraphy in Kyoto, Japan. Preparations for the trip began.

A decisive incident occurred during those days. The young man got into a fight with a local, unruly wrestler. It came to blows, but someone advised the wrestler to let go; he was already going to Kyoto. What was the point of fighting him? But the much stronger wrestler was determined to use his strength. Somehow, the situation was resolved, but the wrestler grabbed the frail young man by the collar, glaring angrily at him with his eyes, and threatened, “If you’re going, go away. I’m letting you go, but remember, if you ever return to Korea, I’ll tear you to pieces with my own hands.” The young man, overcome by weakness, was trembling, his throat parched with fear, his heart pounding, and he couldn’t utter a single word. Somehow, with a glare and a slight nod, he assured the wrestler that it was okay, and he wouldn’t return to Korea.

This threat shattered the young man’s morale. He was terrified, thinking that it would be difficult to fight or escape from such a strong wrestler. He was convinced that he would catch him and carry out his mischief. Caught in his iron grip, he would inevitably end his life. He spent days in fear and thought. However, upon arriving in Kyoto, he began learning calligraphy, but calligraphy wasn’t the only way to protect himself. The wrestler wasn’t about to be cowed by the calligraphy. Thoughtfully, he resolved: why not prepare himself for a fight? Learn a martial art that would leave no enemy untouched. Then, the short and frail young man began learning karate. He made learning karate a matter of life and death, becoming a karate master in just two years. However, he was content with just karate. He felt that by the time he returned home, the wrestler might have also learned karate. Therefore, mastering a martial art that would allow him to escape the wrestler’s grip was essential. Then, the young man’s attention turned to the ancient Korean martial art of Taekwondo. Believing that this art of fighting solely on his feet could prevent a wrestler from approaching, he began practicing. He was also haunted by the fear of what would happen if the wrestler also learned Taekwondo. This meant a new form of fighting would be needed. Drawing from various martial arts styles, the young man created his own martial art, which he named Taekwondo.

However, the fear of the wrestler, deeply embedded in his bones, did not end there, so he joined the army. About five years later, the young man returned home to Korea as Choi Hong Hee, a martial arts expert and a Japanese soldier. By then, his reputation had become so widespread in his area that the wrestler who had threatened him, believing him to be weak, had hidden himself somewhere.

With his rare abilities, Choi Hong Hee (1918-2002) was promoted in the army and one day became a Major General. The following year, in 1955, he introduced Taekwondo to the world. This magnificent martial art quickly became popular worldwide. It became so popular in Korea itself that it was declared the national martial art. Born on November 9th, Choi Hong Hee authored excellent books on Taekwondo, which were widely distributed worldwide. He is known as the father of Taekwondo, and in his final days, he would recall that irritable wrestler, saying, “His threats brought me to this point.”

Presented by Gyanesh Upadhyay

When he joined Tulsi, he left the Left.

तुलसी के हुए तो वाम से गए

हिंदी के एक आचार्य ने कहा कि तुलसी पर बात करने को तरस गया। आचार्य जीवित होते, तो पूछता कि सर जी! इतने दिनों तक हिंदी के सर्वेसर्वा रहकर भी तुलसी पर बात करने को कैसे तरस गए ? क्या किसी ने सेंसर लगाया ? आप तो जब चाहते, तुलसी पर बात कर सकते थे।

आप बनारस के, तुलसी बनारस के, पचास साल तक हिंदी की सल्तनत आपके पास रही। ऐसे में, यह आत्म-स्वीकार कैसा, जिसमें आत्म-परिताप नहीं? यह तो अपने आपको माफीनामा देने जैसा है? भला आपको किसका डर था ? तुलसी के राम से डर था या ‘एंटी राम लॉबी’ के साथ थे आप ?

तुलसी का यही जादू है, जो ऐसे बहुतों को डराता है। तुलसी 440 बोल्ट के खुले तार हैं। छुआ, तो गए, न छुआ, तो उससे बचते-बचते रहे। तुलसी का यही काव्यात्मक तिलिस्म है कि तुलसी के हुए तो फिर और किसी काम के न रहे। तुलसी की एक चौपाई भी ऐसा कहती है: सोइ जानइ जेहि देह जनाई !/ जानत तुम्हहि तुम्हइ होइ जाई !! राम ने जनाया, तोराम को जाने। जाने, तो राम के हुए और राम के हुए, तो वाम से गए। वाम से गए, तो क्रांति से गए, सेकुलर इतिहास से गए, साहित्य से गए। साहित्य त्य से से गए, गए, तो तो साहित्य साहित्य के के करियर से गए।

तुलसी किसी के लिए सुविधा हैं, तो किसी के लिए दुविधा। वह ऐसी उक्ति हैं, जो एक ही वक्त में मुक्ति भी हैं और भुक्ति भी। तुलसी को पढ़े, तो वर्णवादी, मनुवादी, हिंदुत्ववादी, ब्राह्मणवादी, संघी, फासिस्ट हुए और यह सब हुए, तो आप साहित्य से गए। एकलेखक ने कभी ‘जय जानकी जीवन’ किया, तो प्रतिक्रियावादी कहलाया, सीआईए का एजेंट कहलाया। ऐसे ही, एक अन्य लेखक कुंभ-कुंभ करने लगा, तो धिक्कार को प्राप्त हुआ। स्व. आचार्य के मन में शायद ऐसे ही ‘सेंसर’ रहे होंगे, जो उनके चाहने

से भी तुलसी पर बात न करने देते होंगे। इसी मानी में तुलसी हिंदी साहित्य की एक बड़ी आफत हैं। तुलसी का यही जादू है कि वह एक ही समय में महाकवि भी हैं और उच्च कोटि के भक्त भी। मानस पढ़ते हुए हम साहित्य का आनंद तो लेते ही हैं, कुछ-कुछ भक्त भी बनते जाते हैं। तुलसी की यही ताकत अपनी ओर खींचती है, लेकिन डराती भी है। हिंदी के ज्यादातर आलोचक तुलसी के प्रति बेईमान रहे हैं। तुलसी को क्लास में पढ़ाएंगे, लेकिन मानस के धार्मिक भाव व राम के लीला भाव को निकालकर पढ़ाएंगे और इस तरह, तुलसी को ‘सेकुलर कपड़े पहनाना चाहेंगे और जब ‘सेकुलर कपडे’ तुलसी के राम जी को छोटे पड़ जाएंगे, तो फिर तुलसी को सामंती-वर्णवादी- प्रगति विरोधी कहकर, उनके भक्तों तक को पोंगापंथी आदि कहकर आम रामभक्त को भी दुश्मन बना लेंगे और जब अकेले पड़ जाएंगे, तो कहेंगे कि क्या करें, तुलसी के बारे में बात न कर पाए !

सच ! जब कोई ‘टेक्स्ट’ बहुसंख्यक जनता की जिंदगी का हिस्सा बन जाती है, तो दरअसल वह सामान्य आलोचना से परे एक ‘महाटेक्स्ट’ बन जाती है, जो हमारा पीछा कभी नहीं छोड़ती, जिसका विरोध करते-करते हम एक अपराध-बोध से भर जाते हैं। तुलसी हमें ऐसे ही अपराध-बोध से भरते हैं, जिसे हम सब हिंदी वाले महसूस करते हैं।

मैं जब भी मानस पढ़ता हूं, मुझे रोना आने लगता है। क्या यह अबतक, अपने जातीय कवि तुलसी और अपने राम से दूर चले आने का अफसोस है या स्वयं के राममय हो जाने का डर, जिसके होते ही मेरी कल्पित प्रगतिशीलता सेकुलरिज्म की दुकान बंद हो सकती है? या ऊपर से थोपी गई आधुनिकता व प्रगतिशीलता के चक्कर में अपनी जातीय परंपरा को भूलते जाने और और उस परंपरा से घृणा करते जाने की आदत को छोड़ अचानक परंपरा में समा जाने इस तरह अब तक एक व्यर्थ का जीवन और गुजारने का अफसोस होता है, जो मुझे रुलाता है? क्या आपको भी रुलाता है?

सुधीश पचौरी हिंदी साहित्यकार

A Hindi scholar said that he yearned to talk about Tulsi. Had he been alive, he would have asked, “Sir! Despite being the supreme authority of Hindi for so long, how did you yearn to talk about Tulsi? Did anyone censor you? You could have spoken about Tulsi whenever you wanted.”

You are from Banaras, Tulsi is from Banaras, you ruled the Hindi language for fifty years. So, what kind of self-acceptance is this, without remorse? It’s like a self-apology. Who were you afraid of? Were you afraid of Tulsi’s Ram, or were you with the ‘anti-Ram lobby’?

This is the magic of Tulsi, which frightens many. Tulsi is like an open wire of 440 volts. If you touch it, you are gone; if you don’t touch it, you keep avoiding it. This is the poetic magic of Tulsi: once you become Tulsi, you are useless for anything else. A quatrain by Tulsidas also says this: He knows only that which the body makes known! / By knowing you, you become yourself!! Ram made you know, then you know Ram. If you know, then you belong to Ram and if you belong to Ram, then you go away from the left. If you go away from the left, then you go away from revolution, from secular history, from literature. If you go away from literature, then you go away from the career of literature.

Tulsi is a convenience for some and a dilemma for others. He is such a saying, which is both liberation and enjoyment at the same time. If you read Tulsidas, then you become casteist, Manuwadi, Hindutvawadi, Brahminist, Sanghi, fascist and if you become all these, then you go away from literature. If a writer once wrote ‘Jai Janaki Jeevan’, then he was called a reactionary, a CIA agent. Similarly, another writer started doing Kumbh-Kumbh, then he was condemned. Late. Acharya probably had similar “censors” in his mind, preventing him from discussing Tulsi even if he wanted to. In this sense, Tulsi is a major disaster for Hindi literature. Tulsi’s magic lies in the fact that he is both a great poet and a highly respected devotee. While reading Manas, we not only enjoy literature but also become a devotee to some extent. This very power of Tulsi attracts us, but it also frightens us. Most Hindi critics have been dishonest towards Tulsi. They will teach Tulsi in class, but they will remove the religious sentiments of Manas and the divine play of Ram. In this way, they will try to dress Tulsi in “secular clothes.” When these “secular clothes” become insufficient for Tulsi’s Ram, they will then turn even the common devotee of Ram into an enemy by calling Tulsi feudal, casteist, anti-progress, and his devotees fanatics. And when they are left alone, they will say, “What can I do, I can’t talk about Tulsi!”

True! When a text becomes a part of the lives of the majority, it becomes a “Mahatext” beyond ordinary criticism, a text that never leaves us, and in opposing it, we are filled with a sense of guilt. Tulsi fills us with a similar sense of guilt, which all of us Hindi speakers feel.

Whenever I read Manas, I feel like crying. Is it regret for having distanced ourselves from our national poet Tulsi and our Ram, or is it fear of becoming Ram-like, which could close the shop of my imagined progressive secularism? Or is it regret for having forgotten our national tradition in the pursuit of imposed modernity and progress, and for having abandoned the habit of hating that tradition and suddenly becoming absorbed in it, thus leading to another wasted life? Which makes me cry? Does it make you cry too?

Sudhish Pachauri, Hindi litterateur