September 25, 2025 in Commentator
महंगे फोन की खरीदारी में बर्बाद करते पैसे
आईफोन के लिए नौजवानों की लगी लंबी कतारें काफी कुछ सोचने पर मजबूर करती हैं। जहां एक ओर इन युवाओं की चिंता अपने रोजगार और भविष्य को लेकर होनी चाहिए, वहीं वे आईफोन खरीदने के लिए घंटों-घंटों लाइन में लग रहे हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें नौकरी से ज्यादा जरूरत फोन की है। इससे यह भी पता चलता है कि नई पीढ़ी प्रिंट मीडिया से दूर होती जा रही है। किताबों को तो छोड़ ही दीजिए, दैनिक अखबार भी उन्हें फोन पर ही पढ़ना है। मगर इसको अखबार पढ़ना तो नहीं ही कह सकते हैं।
फोन के लिए लगी ऐसी कतारें हमारे समाज में अनैतिकता और अशिष्टता के बढ़ते ग्राफ को भी प्रदर्शित करती हैं। युवाओं में ये शिकायतें होती हैं कि परीक्षा में पास नहीं हो सके, बेरोजगार हैं, परंतु यदि फोन का उनमें ऐसा जुनून है, तो परिणाम नकारात्मक ही होंगे। जितने पैसे वे
आईफोन खरीदने में जाया कर रहे हैं, उससे वे अपने माता-पिता या किसी जरूरतमंद को खुशी देने के लिए काफी काम कर सकते हैं। काश, युवाओं की ऐसी दीवानगी पुस्तकों के लिए होती, तो हमारे समाज और देश की तस्वीर अब तक बदल चुकी होती !
शैलबाला कुमारी, गृहिणी
The long queues of young people waiting for iPhones are a matter of concern. While these young people should be concerned about their jobs and future, they are instead waiting in line for hours to buy one. It seems they care more about phones than jobs. This also shows that the new generation is moving away from print media. Forget books, they even have to read the daily newspaper on their phones. But this cannot be called reading a newspaper.
Such queues for phones also reflect the rising graph of immorality and vulgarity in our society. Young people complain about failing exams or being unemployed, but if they are so obsessed with phones, the consequences will be negative. With the money they are spending on buying iPhones, they could be doing a lot to bring happiness to their parents or someone in need. If only young people had such a passion for books, the picture of our society and country would have changed by now!
Shailbala Kumari, housewife
बचपन में राशन की दुकान के बाहर लोगों की लाइन देखी, फिर गैस सिलेंडर, रेलवे टिकट के लिए लंबी-लंबी लाइन देखी। कॉलेज में थे, तो एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज में नाम लिखवाने के लिए लंबी लाइनों में नौजवानों को खड़े देखा। मगर अब आईफोन 17 के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ में भीड़ का जुटना कर गया। कहीं-कहीं तो भीड़ इतनी अराजक हो गई कि मारपीट तक शुरू हो गई। यहां यह समझने की भूल मत हैरान
कीजिएगा कि जीएसटी घटने की वजह से आईफोन की कीमतें काफी कम हो गई हैं, क्योंकि इस फोन की शुरुआती कीमत ही 80 हजार रुपये से अधिक है। सवा लाख, डेढ़ लाख रुपये में यह फोन आ रहा है। बहुत महंगी चीजों के प्रति विरक्ति रखने के कारण मैं महंगे मोबाइलों पर ध्यान नहीं देती, लेकिन इस फोन को लेकर लोगों में जो नशा है, टशन है, दिखावा है, वह चौंकाता है। इस पर समाजशास्त्रीय अध्ययन की दरकार है।
हैं। पर विडंबना यह है कि 20 साल के नौजवान, जो अभी करियर में जम नहीं सके हैं, वे भी इस भेड़चाल में शामिल यानी, पिता की पॉकेट से या ईएमआई हर चीज हासिल करने वाली युवा पीढ़ी आईफोन 17 के लिए पागल हुए जा रही है। इसे देखकर आखिर कौन कहेगा कि भारत गरीब देश है?
भावना शेखर, टिप्पणीकार
As a child, I saw long queues outside ration shops, then long queues for gas cylinders and railway tickets. When I was in college, I saw young people standing in long lines to register at the employment exchange. But now, crowds have gathered in Delhi, Mumbai, Bengaluru, and Lucknow for the iPhone 17. In some places, the crowds became so unruly that fights broke out. Don’t make the mistake of thinking that this is surprising.
Don’t be surprised that the price of the iPhone has dropped significantly due to the GST reduction, as the starting price of this phone is over 80,000 rupees. It’s available for 1.25 lakh to 1.5 lakh rupees. Because of my aversion to very expensive things, I don’t pay attention to expensive mobile phones, but the obsession, the obsession, and the show-off among people regarding this phone is shocking. This needs a sociological study.
Yes. But the irony is that young people in their 20s, who haven’t yet established themselves in their careers, are also joining this herd mentality. The younger generation, which gets everything from their father’s pocket or through EMIs, is going crazy for the iPhone 17. Seeing this, who would say that India is a poor country?
Bhavna Shekhar, Commentator
Wherever the Wind Takes
October 7, 2025 in Commentator
Wherever the Wind Takes
जिधर हवा ले जाए
जापान में दो प्रतिद्वंद्वी मंदिरों के पुजारी एक-दूसरे से बहुत बैर रखते थे। सदियों से उन्होंने आपस में बात करना बंद कर दिया था। दोनों पुजारियों के पास छोटे लड़के थे, जो उनके काम करते थे। दोनों पुजारियों ने अपने-अपने लड़कों से कहा कि वे दूसरे मंदिर के लड़के से कभी बात न करें।
एक दिन, एक मंदिर के लड़के ने दूसरे लड़के से सड़क पर पूछ लिया, ‘तुम कहां जा रहे हो ?’
दूसरा लड़के ने अपने गुरु से कुछ बातें सुनी हुई थी। उसी दार्शनिक अंदाज में बोला, ‘जाना? कोई आता-जाता नहीं! मैं तो एक सूखे पत्ते की तरह हूं, जिधर हवा मुझे ले जाती है, उधर चला जाता हूं।’
यह सुनकर पहला लड़का हक्का-बक्का रह गया। शर्मिंदा होकर गुरु के पास गया। गुरु ने उसे तैयार करके भेजा और कहा कि अगली बार वह पूछे, ‘जब हवा नहीं
चल रही होगी, तब तुम कहां जाओगे?’ अगले दिन, पहले लड़के ने फिर पूछा, ‘तुम कहां जा रहे हो ?’
लेकिन इस बार दूसरे लड़के ने कोई दर्शन की बात नहीं की। सहजता से कहा, ‘जहां मेरे पैर मुझे ले जाएंगे।’
पहले लड़के की पूरी तैयारी धरी रह गई। वह फिर अपमानित महसूस करते हुए वापस गुरु के पास गया। गुरु ने उसे फिर एक जवाब सिखाया, ‘ठीक है, पर अगर तुम्हारे पैर ही न होते, तो तुम कहां जाते ?’
तीसरे दिन, पहले लड़के ने फिर पूछा, ‘तुम कहां जा रहे हो?’ इस बार, दूसरे लड़के ने सीधे कहा, ‘मैं सब्जी लेने बाजार जा रहा हूं।’
ओशो कहते हैं कि इंसान आमतौर पर अतीत में मिले जवाबों या सीखी हुई बातों के आधार पर काम करता है, लेकिन जीवन हर पल बदलता रहता है। हमें आज में रहकर बिना किसी पूर्वाग्रह के, परिस्थिति के अनुसार जवाब देना सीखना चाहिए।
In Japan, the priests of two rival temples held a deep grudge against each other. They had stopped talking for centuries. Both priests had young boys who worked for them. Both priests told their boys never to talk to the boy from the other temple.
One day, a boy from one temple asked the other on the street, “Where are you going?”
The other boy had heard some things from his guru. In the same philosophical tone, he said, “Going? No one comes or goes! I am like a dry leaf, I go wherever the wind takes me.”
Hearing this, the first boy was stunned. Embarrassed, he went to his guru. The guru prepared him and sent him away, telling him to ask next time, “When the wind isn’t blowing, where will you go?” The next day, the first boy asked again, “Where are you going?”
But this time, the second boy didn’t mention any vision. He simply said, “Wherever my feet take me.”
The first boy’s preparations were in vain. Feeling humiliated, he went back to the guru. The guru taught him another answer, “Okay, but if you didn’t have feet, where would you go?”
On the third day, the first boy asked again, “Where are you going?” This time, the second boy simply said, “I’m going to the market to buy vegetables.”
Osho says that humans usually act based on past answers or lessons learned, but life changes every moment. We must learn to live in the present and respond to the situation without any prejudice.
September 26, 2025 in Commentator
Nobel Peace Prize
नोबल शान्ति पुरस्कार
नोबल शान्ति पुरस्कार के संस्थापक स्वयं एक शस्त्रास्त्र निर्माता थे। वह स्वीडन के रहने वाले थे और उनका नाम अलफ्रेड नोबल था। इसलिए इस पुरस्कार को नोबल शान्ति पुरस्कार कहा जाता है। अलफ्रेड नोबल ने शस्त्रास्त्रों का निर्माण करके खूब धन कमाया, किन्तु अन्त में वह शान्तिवादी बन गये थे। उन्होंने करीब चार करोड़ रुपये का एक कोष स्थापित किया, जिससे प्रतिवर्ष लगभग एक लाख 80 हजार रुपये पुरस्कारों के रूप में वितरित किये जाते हैं। शान्ति के अलावा साहित्य, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, शरीर विज्ञान और चिकित्सा शास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वालों को भी प्रतिवर्ष पुरस्कार दिये जाते हैं।
अलफ्रेड नोबल ने एक तेज विस्फोटक पदार्थ की खोज की थी। इस शोध ने युद्ध में संहार-कार्य को तीव्र बनाया, वहीं उसकी सहायता से पहाड़ों को काटकर नजदीकी मार्ग भी निकाले जा सके। वह उपयोगकर्ताओं पर निर्भर करता है कि वह किसी आविष्कार का उपयोग संहार के लिए करते हैं अथवा निर्माण के लिए। अणु-शक्ति के लिए भी यही कहा जा रहा है कि उसका उपयोग मानव की सुख-सुविधाओं को बढ़ाने में किया जा सकता है, किन्तु अभी तो संसार ने उसके संहारक रूप का ही परिचय पाया है। अणु-बमों का संग्रह संसार की शान्ति के लिए महान खतरा बन गया है। अलफ्रेड नोबल भी विस्फोटक पदार्थ का शायद आविष्कार न करते, यदि उन्हें पता होता कि उसका इतना दुरुपयोग होगा। सन् 1950 में शान्ति पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य डॉ. राल्फ बंच को मिला है। डॉ. बंच ने हब्शी कुल में जन्म लिया है और उनके दादा गुलामी का जीवन बिता चुके हैं। डॉ. बंच अमरीकी नागरिक हैं, जहां विधान द्वारा न सही, व्यवहार में गोरों और हब्शियों के बीच काफी भेदभाव है। किन्तु डॉ. बंचने अपनी योग्यता और कार्य द्वारा यह सिद्ध कर दिया कि परमात्मा ने प्रतिभा किसी एक वर्ण के लोगों के लिए सुरक्षित नहीं की है। फिलस्तीन में अरबों और यहूदियों के बीच समझौता करवाने का प्रयास करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि काउण्ट बर्नाडोट को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी थी। वह हत्यारों की गोली के शिकार हुए थे। इससे पता चल गया कि मध्यस्थता करना कोई हंसी-खेल नहीं, सिर हथेली पर रखकर चलना है।
The founder of the Nobel Peace Prize was himself a weapons manufacturer. He was a Swedish citizen and his name was Alfred Nobel. Therefore, the award is called the Nobel Peace Prize. Alfred Nobel earned a fortune by manufacturing weapons, but ultimately became a pacifist. He established a fund of approximately 40 million rupees, from which approximately 180,000 rupees are distributed annually as prizes. In addition to peace, prizes are also awarded annually to those who have made outstanding achievements in the fields of literature, physics, chemistry, physiology, and medicine.
Alfred Nobel discovered a powerful explosive. This discovery accelerated destruction in war, while also enabling the cutting of mountains to create safe passages. Whether an invention is used for destruction or construction depends on the user. The same is being said about nuclear power: it can be used to enhance human comforts, but so far the world has only witnessed its destructive potential. The stockpile of atomic bombs poses a grave threat to world peace. Even Alfred Nobel might not have invented the explosive if he had known it would be so misused. Dr. Ralph Bunch was honored to receive the Peace Prize in 1950. Dr. Bunch was born into an Abyssinian family, and his grandfather had lived in slavery. Dr. Bunch is an American citizen, where, if not by law, there is considerable discrimination between whites and Abyssinians in practice. However, through his abilities and actions, Dr. Bunch proved that God does not reserve talent for a single race. Count Bernadotte, the United Nations representative, had to sacrifice his life while trying to broker a compromise between Arabs and Jews in Palestine. He was shot by assassins. This showed that mediation was no joke; it was a matter of life and death.
September 25, 2025 in Commentator
Peace Proposals
शान्ति के प्रस्ताव
संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य उद्देश्य विश्व में शान्ति कायम रखना और दुनिया के राष्ट्रों में आपसी सहयोग बढ़ाना है। यह ऐसा उद्देश्य है, जिसको दुनिया के अधिकांश राष्ट्रों ने मान लिया है। सहयोग की पहली शर्त यह है कि राष्ट्रों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास की भावना होनी चाहिए। किन्तु आज दुनिया के प्रमुख राष्ट्रों में ही विश्वास का नितान्त अभाव हो गया है। विश्वास का स्थान घृणा और द्वेष ने ले लिया है। संयुक्त राष्ट्र संघ के जन्मकाल के साथ ही उसकी एक मर्यादा स्वीकार कर ली गई थी कि दुनिया के पांच प्रमुख राष्ट्रों- अमरीका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन में मतैक्य होना चाहिए। यह मतैक्य जब तक कायम रहा, तब तक संयुक्त राष्ट्र संघ की गाड़ी आसानी से चलती रही। किन्तु जल्दी ही अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस एक ओर हो गये और रूस दूसरी ओर। चीन की सरकार में इस बीच परिवर्तन हो गया और चीन की मौजूदा सरकार का संयुक्त राष्ट्र संघ में इस समय कोई प्रतिनिधित्व नहीं हो रहा है। मुख्यतः अमरीका और रूस में तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों ही अपने को विश्व शान्ति के हिमायती घोषित करते हैं और एक-दूसरे पर शान्ति भंग करने वाले कार्य करने के आरोप लगाते हैं। इनके आपसी विरोध ने विश्व की शान्ति के लिए गम्भीर खतरा पैदा कर दिया है और किसी भी समय दुनिया को एक और विश्व-व्यापी महायुद्ध का मुंह देखना पड़ सकता है।
संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेम्बली का अधिवेशन ऐसे समय में हो रहा है, जब अन्तर्राष्ट्रीय स्थिति बहुत विषम हो चुकी है। जनरल असेम्बली संघ की मुख्य संस्था है। वह संघ के विधान की सातवीं धारा के अनुसार अस्तित्व में आयी है और प्रत्येक सदस्य राष्ट्र उसमें भाग लेता है। उसका मुख्य काम विचार-विमर्श करना, संघ की अन्य संस्थाओं का सिंहावलोकन और आलोचना करना है। वह संयुक्त राष्ट्र संघ के विधान की सीमा में आने वाले सभी विषयों के बारे में सिफारिशें कर सकती है। उसकी मर्यादा यह है कि वह ऐसे मामलों को हाथ में नहीं ले सकती, जो सुरक्षा परिषद के विचाराधीन हो। अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा कायम रखने का विषय जनरल असेम्बली के कार्यक्षेत्र में भी आता है, किन्तु संघ के विधान के अनुसार सुरक्षा परिषद को ही इस विषय में कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है।
The United Nations’ primary objective is to maintain world peace and promote mutual cooperation among nations. This objective has been accepted by most nations. The primary condition for cooperation is that nations must have mutual trust. However, today, trust is completely lacking even among the world’s leading nations. Trust has been replaced by hatred and animosity. At the very inception of the United Nations, one of its limitations was that there must be consensus among the world’s five major nations—the United States, Britain, France, Russia, and China. As long as this consensus existed, the UN functioned smoothly. However, the United Nations quickly shifted to one side, and Russia to the other. Meanwhile, the Chinese government underwent a change, and the current Chinese government is currently unrepresented in the United Nations. Tensions are growing primarily between the United States and Russia. Both proclaim themselves champions of world peace and accuse each other of acts that disrupt peace. Their mutual opposition poses a serious threat to world peace, and the world could face another global war at any moment.
The General Assembly of the United Nations is meeting at a time when the international situation has become extremely tense. The General Assembly is the main body of the Organization. It came into existence in accordance with Article 7 of the Organization’s Constitution, and every member nation participates in it. Its main function is to deliberate, review, and criticize other organizations of the Organization. It can make recommendations on all matters within the scope of the United Nations Constitution. Its limitation is that it cannot take up matters that are under consideration by the Security Council. The maintenance of international peace and security also falls within the purview of the General Assembly, but according to the Constitution of the Union, only the Security Council has been given the authority to take action in this matter.
September 25, 2025 in Commentator
Wasting money on expensive phones
महंगे फोन की खरीदारी में बर्बाद करते पैसे
आईफोन के लिए नौजवानों की लगी लंबी कतारें काफी कुछ सोचने पर मजबूर करती हैं। जहां एक ओर इन युवाओं की चिंता अपने रोजगार और भविष्य को लेकर होनी चाहिए, वहीं वे आईफोन खरीदने के लिए घंटों-घंटों लाइन में लग रहे हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें नौकरी से ज्यादा जरूरत फोन की है। इससे यह भी पता चलता है कि नई पीढ़ी प्रिंट मीडिया से दूर होती जा रही है। किताबों को तो छोड़ ही दीजिए, दैनिक अखबार भी उन्हें फोन पर ही पढ़ना है। मगर इसको अखबार पढ़ना तो नहीं ही कह सकते हैं।
फोन के लिए लगी ऐसी कतारें हमारे समाज में अनैतिकता और अशिष्टता के बढ़ते ग्राफ को भी प्रदर्शित करती हैं। युवाओं में ये शिकायतें होती हैं कि परीक्षा में पास नहीं हो सके, बेरोजगार हैं, परंतु यदि फोन का उनमें ऐसा जुनून है, तो परिणाम नकारात्मक ही होंगे। जितने पैसे वे
आईफोन खरीदने में जाया कर रहे हैं, उससे वे अपने माता-पिता या किसी जरूरतमंद को खुशी देने के लिए काफी काम कर सकते हैं। काश, युवाओं की ऐसी दीवानगी पुस्तकों के लिए होती, तो हमारे समाज और देश की तस्वीर अब तक बदल चुकी होती !
शैलबाला कुमारी, गृहिणी
The long queues of young people waiting for iPhones are a matter of concern. While these young people should be concerned about their jobs and future, they are instead waiting in line for hours to buy one. It seems they care more about phones than jobs. This also shows that the new generation is moving away from print media. Forget books, they even have to read the daily newspaper on their phones. But this cannot be called reading a newspaper.
Such queues for phones also reflect the rising graph of immorality and vulgarity in our society. Young people complain about failing exams or being unemployed, but if they are so obsessed with phones, the consequences will be negative. With the money they are spending on buying iPhones, they could be doing a lot to bring happiness to their parents or someone in need. If only young people had such a passion for books, the picture of our society and country would have changed by now!
Shailbala Kumari, housewife
बचपन में राशन की दुकान के बाहर लोगों की लाइन देखी, फिर गैस सिलेंडर, रेलवे टिकट के लिए लंबी-लंबी लाइन देखी। कॉलेज में थे, तो एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज में नाम लिखवाने के लिए लंबी लाइनों में नौजवानों को खड़े देखा। मगर अब आईफोन 17 के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ में भीड़ का जुटना कर गया। कहीं-कहीं तो भीड़ इतनी अराजक हो गई कि मारपीट तक शुरू हो गई। यहां यह समझने की भूल मत हैरान
कीजिएगा कि जीएसटी घटने की वजह से आईफोन की कीमतें काफी कम हो गई हैं, क्योंकि इस फोन की शुरुआती कीमत ही 80 हजार रुपये से अधिक है। सवा लाख, डेढ़ लाख रुपये में यह फोन आ रहा है। बहुत महंगी चीजों के प्रति विरक्ति रखने के कारण मैं महंगे मोबाइलों पर ध्यान नहीं देती, लेकिन इस फोन को लेकर लोगों में जो नशा है, टशन है, दिखावा है, वह चौंकाता है। इस पर समाजशास्त्रीय अध्ययन की दरकार है।
हैं। पर विडंबना यह है कि 20 साल के नौजवान, जो अभी करियर में जम नहीं सके हैं, वे भी इस भेड़चाल में शामिल यानी, पिता की पॉकेट से या ईएमआई हर चीज हासिल करने वाली युवा पीढ़ी आईफोन 17 के लिए पागल हुए जा रही है। इसे देखकर आखिर कौन कहेगा कि भारत गरीब देश है?
भावना शेखर, टिप्पणीकार
As a child, I saw long queues outside ration shops, then long queues for gas cylinders and railway tickets. When I was in college, I saw young people standing in long lines to register at the employment exchange. But now, crowds have gathered in Delhi, Mumbai, Bengaluru, and Lucknow for the iPhone 17. In some places, the crowds became so unruly that fights broke out. Don’t make the mistake of thinking that this is surprising.
Don’t be surprised that the price of the iPhone has dropped significantly due to the GST reduction, as the starting price of this phone is over 80,000 rupees. It’s available for 1.25 lakh to 1.5 lakh rupees. Because of my aversion to very expensive things, I don’t pay attention to expensive mobile phones, but the obsession, the obsession, and the show-off among people regarding this phone is shocking. This needs a sociological study.
Yes. But the irony is that young people in their 20s, who haven’t yet established themselves in their careers, are also joining this herd mentality. The younger generation, which gets everything from their father’s pocket or through EMIs, is going crazy for the iPhone 17. Seeing this, who would say that India is a poor country?
Bhavna Shekhar, Commentator
September 25, 2025 in Commentator
The iPhone-buying crowd is also intelligent.
आईफोन खरीदने वाली भीड़ भी समझदार
उन लोगों ने भी आईफोन के नए मॉडल को लेने वाली भीड़ का मजाक बनाया, जिनकी पीढ़ी जेसीबी की खुदाई घंटों खड़े होकर देखती है। यह भीड़, तो उस भीड़ से यकीनन बहुत बेहतर है, जो नाले में उफनाते पानी को, सीवर की सफाई को, कीचड़ और मिट्टी खोदने को, पेड़ कटने को घंटों देखती है। उनके पास तो फिर भी एक मकसद है, इनके पास क्या है, जो लाठी-डंडे खाकर, आंसुओं से भीगकर अपने नेताओं को देखने जाते हैं?
आईफोन के लिए जुटी भीड़ में से अधिकतर कंटेंट क्रियेटर है। उन्होंने बहुत जतन से पैसे कमाए हैं और बचाए हैं कि जब नया मॉडल आएगा, तो वे वही खरीदेंगे। इसमें भला बुराई क्या है? बेशक, आपको यह दीवानापन लगता हो, मगर इसे ‘क्रेज’ कहते हैं, जो हर दौर में किसी चीज के लिए होता है। कुछ लोग ऐसे ही होते हैं, जिनकी दिलचस्पी अलग होती है।
वे हर चीज को नकारते नहीं हैं, बल्कि उसे समझते हैं। इसलिए भीड़ की इस दीवानगी को आप भी समझिए। आप में से अधिकतर ने उस पहले लड़के की तस्वीर चस्पां कर रखी है, जिसने सबसे पहले नया मॉडल लिया है। यही उसकी उपलब्धि है। कुछ लोग गरिया रहे हैं कि अपने बाप के पैसे उड़ा आया वह। मगर उनको नहीं पता कि इनमें से अधिकतर खुद के पैसे लेकर शोरूम पर पहुंचे थे। आज की पीढ़ी अपने शौक पूरे करने के लिए दिन-रात एक किए है।
अब कुछ लोगों ने कहा कि इस भीड़ को देखिए, क्या यह जरा भी समझदार है? इनसे देश को उम्मीद है। ये हैं, वे लोग, जो हमारा भविष्य हैं। यार, एक बात समझो, फोन सिर्फ फोन नहीं है। वह इस पीढ़ी का ऐसा सहयोगी है, जो उनके हर काम में मदद करता है। वे इस फोन से इतने तरीके के काम करते हैं कि आप सोच भी नहीं
सकते। वे अपने दौर के सबसे बेहतरीन उत्पाद को अपने हाथ में रखना चाहते हैं। इसमें आखिर क्या बुराई है? अभी इनमें से कितने लोग कंटेंट बनाकर, इतनी कमाई कर लेंगे कि सैकड़ों फोन खरीद सकें। यह इनका तरीका है। इसलिए इनको फोसिए मत, उन्हें जीने दीजिए। जो आप नहीं जी सके, कोई तो जिए। हम अपने हमउम्रों से यही कहना चाहते हैं कि इस भीड़ को कोसकर खुद कुंठित मत बनी। सभी को विवेकानंद बनाने निकलोगे, तो तुम्हारे अंदर का विवेकानंद खत्म हो जाएगा। सबको जीने दो, उनके मजे में शामिल हो, उनकी आंखों की चमक में खुश हो जाओ। मुझे उस लड़के का चेहरा नहीं भूलता, जो सबसे पहले फोन लेकर खुश था। एक बात याद रखिए। बहुत लोग फोन से बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उत्तकी हौसला
अफजाई कोजिए। हफीज किदवई, टिप्पणीकार
Even those whose generation spends hours watching JCBs dig, ridiculed the crowds buying the new iPhone model. This crowd is certainly far better than the crowd that spends hours watching overflowing drains, sewers being cleaned, mud and soil being dug, and trees being cut. They still have a purpose. What do these people have, who endure beatings and tears, to go see their leaders?
Most of the crowds gathering for the iPhone are content creators. They have painstakingly earned and saved money so that when the new model comes out, they will buy it. What harm is there in that? Sure, you may think it’s crazy, but it’s called a ‘craze,’ something that happens in every era. Some people are just like that, with unique interests.
They don’t reject everything, but rather understand it. So, you should understand this craze of the crowds. Most of you have posted a picture of the first guy to buy the new model. That’s his achievement. Some people are complaining that he squandered his father’s money, but they don’t realize that most of them reached the showroom with their own money. Today’s generation works day and night to fulfill their desires.
Now some people said, look at this crowd, are they even slightly intelligent? The country has hope in them. These are the people who are our future. Friends, understand one thing: a phone isn’t just a phone. It’s a companion for this generation, helping them in everything. They use it in so many ways that you can’t even imagine. They want to own the best product of their time. What’s wrong with that? How many of these people will earn enough money by creating content to buy hundreds of phones? This is their way. So don’t blame them, let them live. What you couldn’t live, someone else should live. We want to tell our peers: don’t become frustrated by cursing this crowd. If you try to make everyone into Vivekananda, the Vivekananda within you will be destroyed. Let everyone live, join in their joy, find joy in the sparkle in their eyes. I can’t forget the face of the boy who was the first to get a phone and was delighted. Remember one thing: many people are doing great work with phones. Encourage them.
Encourage them. Hafiz Kidwai, Commentator
September 24, 2025 in Commentator
It’s not good to become a politician at a young age.
कम उम्र में राजनेता बनना अच्छा नहीं
बिहार की राजनीति में जाने-पहचाने नामों में से एक शिवानंद तिवारी ने कन्हैया कुमार के चुनाव लड़ने के समय एक बात कही थी। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा था कि क्यों कन्हैया को उस समय चुनाव से दूर रहना चाहिए था। बकौल शिवानंद, बात उस समय की है, जब वह लोहिया विचार मंच के कार्यकर्ता हुआ करते थे और किशन पटनायक उनके नेता। एक बार बात निकली कि समाजवादी कार्यकर्ता को किस उम्र में चुनाव लड़ना चाहिए? किशन पटनायक का जवाब था कि 40 साल की उम्र के पहले चुनाव लड़ना ठीक नहीं, क्योंकि आदमी जब जवान रहता है, तो उसके अंदर एक तरह की आदर्शचादिता रहती है। कुछ कर गुजरने का जोश और उमंग होता है। उस उम्र में चुनाव लड़ने का अर्थ है, उस आदर्शवादिता से समझौता करना, क्योंकि वह मानते थे कि चुनाव लड़ने और जीतने के लिए आमतौर पर समझौते करने पड़ते हैं। उनके मुताबिक, अपनी आदर्शवादिता पर कायम रहते हुए चुनाव लड़ना और जीतना संभव नहीं होता। उनकी इन बातों का अर्थ शिवानंद तब समझ सके थे, जब वह खुद चुनावी राजनीति में उतरे।
मेरा मानना है कि ठीक यही तर्क अब भी लागू होता है, जब संसदीय और विधानमंडलीय चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु घटाने की सिफारिश की गई है। यह उम्र अब तक 25 वर्ष है, जिसे घटाकर 21 वर्ष करने की बहस चल रही है। मगर ऐसा करने से पहले हमें यह भी समझ लेना चाहिए कि चुनाव जीतने की लालसा और मतदाताओं का दबाव उम्मीदवारों के आदर्श का बराबर इम्तिहान लेते रहते है। इस इम्तिहान के लिए 21 वर्ष की आयु कम ही मानी जाएगी। यही कारण है कि संसद या विधानमंडलों के चुनाव के लिए न्यूनतम उम्र घटाने संबंधी सिफारिश का कोई मतलब नहीं है। फिर, चुनाव आयोग ने उचित ही इसके खिलाफ तर्क दिया है। उसका कहना है कि 18 साल की उम्र में भले ही वोट देने के आप काबिल बन जाते हैं, लेकिन इस अवस्था में इतनी
परिपक्वता नहीं आती कि कोई युवा संसद या विधान मंडल जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियां संभालने और समझने की गंभीरता हासिल कर ले।
इन सबसे यही पता चलता है कि 25 साल में चुनाव लड़ने की योग्यता हासिल करना एक उचित फैसला था। इसके साथ छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। ऐसा कुछ करने से बेहत्तर यह होगा कि हमारे नीति-नियंता नेताओं की योग्यता तय करने पर विचार करें। अगर योग्य नेता ही चुनावों का हिस्सा बनेंगे, तो हमारा लोकतंत्र कहीं अधिक परिपक्व और आदर्शवादी बनेगा।
ऋचा तिवारी, टिप्पणीकार
Shivanand Tiwari, a well-known figure in Bihar politics, had this to say when Kanhaiya Kumar was contesting elections. Recalling his past, he wrote about why Kanhaiya should have stayed away from elections at that time. According to Shivanand, this was when he was a member of the Lohia Vichar Manch, and Kishan Patnaik was its leader. The question arose about the age at which a socialist activist should contest elections. Kishan Patnaik’s response was that it was inappropriate to contest elections before the age of 40, because when a person is young, they possess a certain idealism, a passion and zeal to achieve something. Contesting elections at that age would mean compromising on that idealism, as he believed that contesting and winning elections often requires compromises. According to him, it was impossible to contest and win elections while maintaining one’s idealism. Shivanand understood the significance of these words only when he himself entered electoral politics.
I believe the same logic applies now when recommending lowering the minimum age for contesting parliamentary and legislative elections. Currently, this age is 25, and there is a debate about lowering it to 21. However, before doing so, we must understand that the desire to win elections and voter pressure constantly test the standards of candidates. 21 years of age would be considered too low for this test. This is why recommending lowering the minimum age for parliamentary or legislative elections is meaningless. Furthermore, the Election Commission has rightly argued against this. It argues that while 18 is the age when you become eligible to vote, this age does not provide the maturity necessary for a young person to understand and assume the responsibilities of important positions like parliamentary or legislative.
All this suggests that making 25 the age of election eligible was a wise decision. It should not be tampered with. Rather than doing something like this, our policymakers would consider determining the qualifications of leaders. If only qualified leaders participate in elections, our democracy will become much more mature and idealistic.
Richa Tiwari, Commentator
September 24, 2025 in Commentator
Lowering the age for contesting elections would be a welcome relief.
चुनाव लड़ने की आयु घटाना सुखद होगा
भारत की नींव में युवा शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। यह शक्ति सामाजिक परिवर्तन का वाहक होने के साथ-साथ भविष्य को आकार देने में भी सक्षम है। इसी से जुड़े एक क्रांतिकारी प्रस्ताव पर संसद की स्थायी समिति ने सहमति जताई है और सिफारिश की है कि संसदीय व विधानमंडलों के लिए चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष कर दी जाए। अगर यह सिफारिश मानली जाती है, तो इससे न केवल लोकतांत्रिक भागीदारी व्यापक बन सकेगी, बल्कि युवाओं को भी नेतृत्व की मुख्यधारा में आने का अवसर मिल सकेगा।
आज जब देश की 65 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है, तो यह सवाल प्रासंगिक है कि क्या 21 वर्ष की आयु में युवा केवल मतदान तक सीमित रहे, या उसे नीति-निर्माण में भी भूमिका निभाने का अवसर मिलना चाहिए? देखा जाए, तो युवा नेतृत्व को बढ़ावा देना आज की आवश्यकता है। डिजिटल युग में पला-बढ़ा भारतीय युवा तकनीकी नवाचारों, वैश्विक दृष्टिकोण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों की गहरी समझ रखता है। युवा नेता शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण और तकनीकी नवाचार जैसे क्षेत्रों में नवीन दृष्टिकोण ला सकते हैं। मसलन, न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने 37 वर्ष की आयु में सत्ता संभालकर युवा नेतृत्व की शक्ति का प्रदर्शन किया। जलवायु परिवर्तन और सामाजिक समावेशन की उनकी नीतियों को पूरी दुनिया में सराहना मिली।
ऐसे में, संसदीय और विधानमंडलों के लिए चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने का प्रस्ताव भारत के लोकतंत्र को अधिक समावेशी और गतिशील बनाने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम हो सकता है। इसके पक्ष में कई ठोस तर्क हैं। पहला, यदि 18 वर्ष की आयु में कोई व्यक्ति मतदान के लिए पर्याप्त परिपक्व माना जा सकता है, तो 21 वर्ष की आयु में वह नीति-निर्माण और नेतृत्व के लिए भी सक्षम हो सकता है। दूसरा, युवा नेतृत्व ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में नवीन विचारों और समाधानों को बढ़ावा देगा। तीसरा, इससे भारतीय राजनीति में वंशवाद और अभिजात वर्ग के प्रभुत्व को चुनौती मिलेगी। और आखिरी, जब युवा क्रांति कर सकता है, तो देश क्यों नहीं चला सकता। साफ है, इस प्रस्ताव का कार्यान्वयन भारत के लोकतंत्र को और जीवंत बनाएगा। वैसे भी, सीएसडीएस-लोकनीति के 2019 के सर्वेक्षण के अनुसार, 60 प्रतिशत से अधिक युवा मतदाता चाहते हैं कि उनके आयु वर्ग के लोग संसद में उनकी आवाज बनें। युवा शक्ति को उचित मंच देना वक्त का तकाजा है।
आरके जैन, टिप्पणीकार
Youth power plays a significant role in India’s foundation. This power is capable of being a vehicle for social change and shaping the future. A parliamentary standing committee has agreed to a revolutionary proposal, recommending that the minimum age for contesting elections for parliamentary and legislative seats be reduced from 25 to 21. If this recommendation is accepted, it will not only broaden democratic participation but also provide youth with an opportunity to enter mainstream leadership.
Today, when more than 65 percent of the country’s population is under 35, the question is pertinent: should youth at the age of 21 be limited to voting, or should they also be given the opportunity to play a role in policymaking? Indeed, promoting young leadership is the need of the hour. Indian youth, raised in the digital age, possess a deep understanding of technological innovations, global perspectives, and socio-economic issues. Young leaders can bring innovative perspectives to areas such as education, employment, environment, and technological innovation. For example, former New Zealand Prime Minister Jacinda Ardern demonstrated the power of youth leadership by assuming power at the age of 37. Her policies on climate change and social inclusion were praised worldwide.
In this context, the proposal to raise the minimum age for contesting elections to parliamentary and legislative seats to 21 could be a transformative step towards making India’s democracy more inclusive and dynamic. There are several strong arguments in its favor. First, if a person can be considered mature enough to vote at 18, then at 21, they can also be capable of policymaking and leadership. Second, young leadership will promote innovative ideas and solutions in both rural and urban areas. Third, it will challenge the dominance of dynasties and elites in Indian politics. And finally, if youth can spark a revolution, why can’t they run a country? Clearly, implementing this proposal will make India’s democracy more vibrant. In any case, according to a 2019 CSDS-Lokniti survey, over 60 percent of young voters want people in their age group to be their voice in Parliament. Giving youth power a proper platform is the need of the hour.
RK Jain, Commentator
September 23, 2025 in Commentator
Dixon Report
डिक्सन की रिपोर्ट
सर ओवन डिक्सन ने, जिन्हें काश्मीर के मामले में मध्यस्थता करने का भार सौंपा गया था, अपनी रिपोर्ट सुरक्षा परिषद के सामने पेश कर दी है। जब से काश्मीर का मामला सुरक्षा परिषद में पेश हुआ है, तब से एक बुनियादी सवाल की बराबर उपेक्षा की गई है। भारत सुरक्षा परिषद में अपनी यह शिकायत लेकर गया था कि पाकिस्तान ने काश्मीर पर आक्रमण किया है, इसलिए उसे आक्रमणकारी घोषित किया जाये और आक्रमण से विरत किया जाये। सुरक्षा परिषद ने तथ्यों की जांच करने के बाद यह घोषित करने की कभी जरूरत नहीं समझी कि काश्मीर में पाकिस्तान की हैसियत आक्रमणकारी की है, अथवा नहीं। संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से जो कमीशन आया, उसने भी इस बारे में मौन रहना ही उचित समझा। भारत ने अपनी ओर से काश्मीर का भविष्य तय करने के लिए जनमत संग्रह की तजवीज उपस्थित की थी। अतः सारा ध्यान इसी पर केंद्रित कर दिया गया और उसके आधार पर काश्मीर समस्या को हल करने की कोशिश की गई। इस कोशिश में बुनियादी प्रश्न की बराबर उपेक्षा की गई।
सर ओवन डिक्सन को धन्यवाद दिया जाना चाहिए कि उन्होंने झिझकते हुए ही सही, इस बुनियादी सवाल का अपनी रिपोर्ट में जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में स्वीकार किया है कि अक्तूबर सन् 1947 में कबायलियों का काश्मीर में प्रविष्ट होना और उसके बाद मई 1948 में पाकिस्तानी फौजों का रियासत में दाखिल होना- ये दोनों कार्य अंतरराष्ट्रीय कानून के विरुद्ध थे। दूसरे शब्दों में, पाकिस्तान ने काश्मीर पर चढ़ाई करने में कबायलियों की मदद देकर और काश्मीर में अपनी फौजें भेजकर अंतरराष्ट्रीय कानून की अवहेलना की। इस तरह जो अंतरराष्ट्रीय कानून की अवहेलना करता है, वह आक्रमणकारी ही कहलाता है। पाकिस्तान की काश्मीर में आक्रमणकारी हैसियत को ध्यान में रखकर ही सर ओवन ने काश्मीर से पाकिस्तानी सेना को हटाने के साथ शुरुआत करने का प्रस्ताव किया था और उनके इस प्रस्ताव को पाकिस्तान मानने के लिए तैयार हो गया था। एक बार जब यह मान लिया गया कि काश्मीर में पाकिस्तान आक्रमणकारी है, तो सुरक्षा परिषद को भी साफ-साफ वैसा कहना चाहिए और पाकिस्तान को काश्मीर से पूरी तरह हट जाने का आदेश देना चाहिए।
Sir Owen Dixon, who was tasked with mediating the Kashmir issue, has submitted his report to the Security Council. Ever since the Kashmir issue came to the Security Council, a fundamental issue has been consistently neglected. India approached the Security Council with a complaint that Pakistan had invaded Kashmir and should be declared the aggressor and asked to cease aggression. After examining the facts, the Security Council never considered it necessary to declare whether Pakistan was an aggressor in Kashmir. The commission from the United Nations also considered it appropriate to remain silent on this issue. India, on its part, proposed a plebiscite to determine Kashmir’s future. Therefore, all attention was focused on this, and an attempt was made to resolve the Kashmir issue based on it. In this effort, the fundamental issue was consistently neglected.
Sir Owen Dixon should be thanked for answering this fundamental question in his report, albeit hesitantly. He clearly acknowledged that the entry of tribals into Kashmir in October 1947 and the subsequent entry of Pakistani troops into the state in May 1948 were both acts contrary to international law. In other words, Pakistan violated international law by aiding the tribals in their invasion of Kashmir and by sending its troops into Kashmir. Thus, anyone who violates international law is considered an aggressor. Keeping in mind Pakistan’s aggressor status in Kashmir, Sir Owen proposed starting with the withdrawal of Pakistani troops from Kashmir, and Pakistan agreed to accept his proposal. Once it was recognized that Pakistan was the aggressor in Kashmir, the Security Council should also state so clearly and order Pakistan to completely withdraw from Kashmir.
September 22, 2025 in Commentator
Dignity in Student Life
विद्यार्थी जीवन की मर्यादा
मर्यादाहीन जीवन न व्यक्ति के लिए वांछनीय है न समुदाय के लिए। सृष्टि की प्रत्येक वस्तु में हमको एक नियमितता और मर्यादा की भावना दृष्टिगोचर होती है। समुद्र की एक मर्यादा है। उसने अपनी एक सीमा बांध ली है। सामान्यतः वह उससे आगे नहीं बढ़ता, नदियों की जल-राशि को वह अपने गर्भ में समा लेता है और उफनता नहीं। यदि कभी समुद्र अपनी मर्यादा को छोड़ देता है, तो फिर प्रलय ही मच जाती है। पृथ्वी का ही उदाहरण ले लीजिए। उसकी एक मर्यादा है कि वह स्थिर रहती है। जब वह अपनी मर्यादा को भूल जाती है, तो भूकम्प होता है और सारी व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो जाती है। व्यक्ति जब अपनी मर्यादा को भंग करने लगता है, तो समाज के लिए खतरा बन जाता है। समाज में परिस्थितियों और अवस्थाओं के भेद के कारण अनेक वर्ग बन गये हैं। व्यक्तियों की भांति इन वर्गों को भी अपनी मर्यादा का पालन करना चाहिए, अन्यथा समाज में अराजकता फैल जायेगी। समाज में शान्ति और व्यवस्था कायम रखने के लिए मर्यादा-पालन की आवश्यकता से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विद्यार्थी जीवन की भी एक मर्यादा है। विद्यार्थी का काम ज्ञान और अनुभव करना होना चाहिए। विद्यार्थी-जीवन में जो ज्ञान और अनुभव प्राप्त किया जाता है, वही मनुष्य को आगे चल कर काम देता है। विद्यार्थी को एक नागरिक की हैसियत से जिन जिम्मेदारियों को उठाना होगा, उसके लिए उसे तैयार होना है। उसे अपने को ऐसी किसी प्रवृत्ति में नहीं उलझने देना चाहिए, जिससे उसके मुख्य लक्ष्य में बाधा पड़े। समाज और राज्य का यह कर्तव्य है कि वे अपने विद्यार्थियों की समुचित शिक्षा-दीक्षा की व्यवस्था करें। विद्यार्थियों पर ही राष्ट्र की भावी महानता निर्भर करती है। विद्यार्थियों में से ही योग्य शासक, चिकित्सक, वैज्ञानिक, शिल्पी और साहित्यकार निकलेंगे। अतः समाज और राष्ट्र को विद्यार्थियों के लिए जीवन के हर क्षेत्र में काम आने लायक योग्यता हासिल करने के लिए सर्वोत्तम साधन और प्रत्येक सुविधा सुलभ करानी चाहिए। विद्यार्थियों में अपनें शिक्षकों के प्रति आदर-भाव होना चाहिए। उनमें नया सीखने की तीव्र लगन होनी चाहिए। उनमें अनुशासन होना चाहिए। उनमें चरित्र की दृढ़ता होनी चाहिए। इन गुणों का यदि विद्यार्थी अपने भीतर विकास करेंगे, तो सफल जीवन के अधिकारी होंगे, इसमें कोई सन्देह नहीं।
A life without dignity is desirable neither for individuals nor for communities. We see a sense of regularity and dignity in everything in the universe. The ocean has a dignity. It has established its limits. Generally, it does not overflow, absorbing the waters of rivers into its womb and not overflowing. If the ocean ever crosses its limits, a catastrophe ensues. Take the example of the Earth. Its dignity is that it remains stable. When it forgets its limits, an earthquake occurs, disrupting the entire system. When individuals begin to transgress their limits, they become a threat to society. Due to differences in circumstances and situations, various classes have emerged in society. Like individuals, these classes must also adhere to their limits, otherwise anarchy will spread in society. The need to maintain dignity to maintain peace and order in society cannot be denied.
Student life also has its limits. A student’s job should be to acquire knowledge and experience. The knowledge and experience gained during student life serve a person well in the future. A student must prepare for the responsibilities they will face as a citizen. They should not allow themselves to be entangled in any pursuit that hinders their primary goal. It is the duty of society and the state to ensure proper education for their students. The future greatness of a nation depends on students. From among them will emerge capable rulers, doctors, scientists, craftsmen, and writers. Therefore, society and the nation must provide the best resources and every facility available to students to acquire skills useful in every field of life. Students should have respect for their teachers. They should have a strong desire to learn new things. They should be disciplined. They should have strength of character. If students cultivate these qualities within themselves, they will undoubtedly be destined for a successful life.
August 28, 2025 in Commentator
Fulfillment of duty
Two Harijans lost their lives while cleaning a collapsed drain in a colony of the capital. This drain had been blocked for many days and its dirty water kept overflowing. But there was a dispute between the Municipal Committee and the Improvement Trust about who would take the responsibility of cleaning it and finally it was decided that the Municipal Committee would have to get this work done. Initially, one Harijan entered the drain, but so much gas had been produced in the drain that he immediately fainted. After some time, one by one two more Harijans entered the drain and they too met the same fate i.e. they fell unconscious inside the drain. A citizen risked his life and pulled these Harijans out of the dirty drain, but two of them reached the mouth of death and only one is expected to survive.
In today’s era, the value of human life is underestimated. Today only we read that a high ranking officer of the Indian Army was shot dead by a police officer. He was a Colonel, who was travelling from Amritsar to Delhi and was murdered and thrown out of the train in its first class compartment. This incident got prominent coverage in the newspapers because it was related to a person who was considered to have a high position in the society. However pathetic the incident of the death of these two Harijans while cleaning a dirty drain was, it could not attract the attention of the newspapers or the newspaper readers to the extent that the death of the army officer did. The explanation given by the officer of the health department of the Municipal Committee for the accident also smells of some heartlessness. He has said that Harijans have been instructed to keep the mouths of the drains open from two places while entering them. The unfortunate Harijans must not have followed this instruction and hence they had to lose their lives. But the municipal inspector was also present at the scene of the incident. If Harijans ignored this instruction due to illiteracy, it can be considered forgivable, but why did the municipal inspector not pay heed to it?
कर्त्तव्य पालन
राजधानी की एक बस्ती में जमींदोज नाली की सफाई करते हुए दो हरिजनों को जीवन से हाथ धोना पड़ा। यह नाली कई दिनों से रुकी पड़ी थी और उसका गन्दा पानी ऊपर बहता रहता था। किन्तु उसकी सफाई की जिम्मेदारी कौन उठाये, इस बारे में म्युनिसिपल कमेटी और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के बीच विवाद चलता रहा और अंत में यह तय पाया गया कि म्युनिसिपल कमेटी को यह काम करवाना होगा। शुरू में एक हरिजन नाली के भीतर घुसा, पर नाली में इतनी गैस पैदा हो गई थी कि वह फौरन बेहोश हो गया। थोड़ी-थोड़ी देर में एक-एक करके दो हरिजन और नाली में दाखिल हुए और उनकी भी वही दशा हुई अर्थात बेहोश होकर नाली के भीतर पड़ गये। एक नागरिक ने अपने प्राणों को जोखिम में डालकर इन हरिजनों को गन्दी नाली से बाहर निकाला, किन्तु उनमें से दो मौत के मुंह में पहुंच गये और केवल एक के बच जाने की आशा की जाती है।
आज के युग में मनुष्य के जीवन का मूल्य बहुत कम आंका जाता है। आज ही हमने पढ़ा कि भारतीय सेना के एक उच्च अफसर को जो ले. कर्नल थे, अमृतसर से दिल्ली की यात्रा करते हुए रेलगाड़ी के पहले दर्जे के डिब्बे में कत्ल करके बाहर फेंक दिया गया। इस घटना को समाचारपत्रों में प्रमुख स्थान मिला, क्योंकि उसका संबंध ऐसे व्यक्ति से था, जिसका समाज में ऊंचा स्थान माना जाता है। गन्दी नाली की सफाई करते हुए इन दो हरिजनों की मौत की घटना कितनी ही करुणाजनक क्यों न हो, वह न समाचारपत्रों और न समाचारपत्र पाठक का ध्यान उस हद तक अपनी ओर खींच पाई, जिस हद तक फौजी अधिकारी की मृत्यु ने खींचा। म्युनिसिपल कमेटी के स्वास्थ्य विभाग के अफसर ने दुर्घटना की जो सफाई दी है, उसमें भी हमको कुछ हृदयहीनता की गन्ध आती है। उन्होंने कहा है कि हरिजनों को नालियों के भीतर घुसते समय नालियों के मुंह दो जगह से खुले रखने की हिदायत है। अभागे हरिजनों ने इस हिदायत का पालन नहीं किया होगा और इसलिए उन्हें अपनी जान से हाथ धो लेना पड़ा। किन्तु घटनास्थल पर म्युनिसिपल दारोगा भी तो मौजूद थे। अशिक्षा के कारण यदि हरिजनों ने इस हिदायत की उपेक्षा की तो वह क्षम्तव्य समझी जा सकती है, किन्तु म्युनिसिपल दारोगा ने इसका क्यों नहीं ध्यान रखा