January 18, 2026 in Commentator
महाभारत के भीष्म सही अर्थों में पितामह
‘व्यासपर्व’ भारतीय संस्कृति की एक बहुआयामी व्याख्या है। श्रीकृष्ण, भीष्म, द्रोण, गांधारी, विदुर, अश्वत्थामा, अर्जुन, दुर्योधन, कर्ण, द्रौपदी, एकलव्य आदि की अद्भुत झांकी इस पुस्तक में साकार उपस्थित हुई है। इसमें व्यक्तित्व और इतिहास ही नहीं, हमारा समय भी मुखरित होता है। भारतीय संस्कृति की एक बहुआयामी व्याख्या प्रस्तुत करती हाल में आई पुस्तक ‘व्यासपर्व’ से प्रस्तुत है एक संपादित अंश…
कुरुवंश के सर्वश्रेष्ठ पुरुष भीष्म ही हैं। सबको बड़ा करके नीति, कर्तव्य और कर्तृत्व के पाठ देने वाले भी वही हैं। अपने बाद की तीन पीढ़ियां ही नहीं, अपितु अपने पूर्व की पीढ़ी के लिए भी छीजने वाले हैं भीष्म। एक उदासीन, मन-ही-मन में उफनने वाला किंतु ऊपर से शांत और कठोर कवच धारण करने वाला व्यक्तित्व यदि किसी का होगा, तो वह भीष्म का ही है।
भीष्म जन्मतः ही प्रौढ़ थे। अष्टावक्र जैसे। पुरु जैसे। अष्टावक्र ने बंदी के सामने कहा था कि ‘मुझे छोटा मत कहो। किसी के केवल केश सफेद हैं, इसलिए वह स्थविर नहीं होता। जो युवा होकर भी पंडित होता है, उसे देव भी वृद्ध कहते हैं।’
पुरु ने खुलेआम पिता का वार्धक्य स्वयं के लिए स्वीकार किया, किंतु वह वार्धक्य अंतरंग को भाषित करने वाला वार्धक्य नहीं था। जिसे युवावस्था की मरण अवस्था कहते हैं, ऐसा सबके द्वारा हमेशा से अनचाहा वार्धक्य था। उसमें कामवासना की मृत्यु थी। निर्माण और परंपरा का अंत था।
भीष्म के रूप में व्यास ने इन दोनों उच्च और निम्न अवस्थाओं का समन्वय कर दिया है। पिता की इच्छा पूरी करते वक्त राज्य, विवाह इन सबका त्याग भीष्म ने किया और उसके लिए उन्हें कभी भी अनुताप नहीं हुआ। जीवन की शारीरिक युवावस्था का त्याग उन्होंने नहीं किया, किंतु उस युवावस्थाकी बलिष्ठ निर्मित में उन्होंने अष्टावक्र द्वारा अपेक्षित सभी धैर्य, सभी समझदारी दे डाली। ऐसा करते हुए, एक विलक्षण अंतर्मुखता उन्हें मिली। वे अपने अंदर-ही-अंदर डूबते रहे, किंतु उसी के साथ उनकी तरल संवेदनाएं धीरे-धीरे झुलसती गई।
युधिष्ठिर की तरह अंतर्मन से निकलने वाली सूक्ष्म संवेदन क्षमता भीष्म में नहीं दिखाई देती। मानो दिखाने का कारण ही अब नहीं रहा था। यह भोथरापन नहीं होता, तो भीष्म के लिए शांत प्रवृत्ति से त्याग का बोझ सहज उठाना संभव नहीं होता। झूलने वाली भावनाएं युधिष्ठिर को शोभा देती थीं।
क्षोभ के कुछ आंसू विदुर भी बहा सके, किंतु भरी युवावस्था में ही आंसू खोया हुआ मनुष्य भीष्म के सिवा कोई दूसरा होगा, ऐसा मुझे नहीं लगता।
हठ से स्वयं ही स्वयं को पराया कर देने वाला, अपने मन के कुछ भाग स्वयं ही बंद कर देने वाला यह मनुष्य पुत्रों के, पुत्र वधुओं के, पौत्र-पौत्रियों के, समग्र परिवार के सुख-दुख कोमलता से सहज ही अपना लेता है।
भीष्म सच्चे पितामह हैं। जमीन पर कसकर पांव गड़ाकर रखने वाला यह मनुष्य पोतों-पड़पोतों के दैनिक व्यवहार में जैसे डूब गया है। स्वयं ब्रह्मचारी होकर भी उनकी बहुत-सी शाखाएं फूटी हुई हैं। वह कभी फूलते नहीं, हंसते नहीं, तब भी इनकी शाखाओं के फल हजारों पंछी अपने चंचुओं से नित्य खोदते-कुरेदते दिखते हैं। उन्हें कृतार्थ करते हैं।
महाभारत में यदि सच्चे अर्थ में कोई अंकित हुआ है, तो वह भीष्म ही हैं। मिट्टी छोड़कर ऊपर उठने के लिए वे विल्कुल तैयार नहीं। युवावस्था में भोग का स्वर्ग उन्होंने सहज ही दूर फेंक दिया। अपने अतिदीर्घ जीवन में उन्होंने मुमुक्षता का शौक भी नहीं किया। मानो स्वर्ग और पृथ्वी इन दोनों का अंतर समग्र रूप में समाप्त कर उन्हें एक ही स्तर पर लाने का प्रयास उन्होंने किया है। उनके इस प्रयास के कारण ही ‘पितामह’ का पद उन्हें शोभा देता है।
The Vyasa Parva is a multifaceted interpretation of Indian culture. This book brings to life a wonderful glimpse of Sri Krishna, Bhishma, Drona, Gandhari, Vidur, Ashwatthama, Arjuna, Duryodhana, Karna, Draupadi, Ekalavya, and others. It reflects not only personalities and history, but also our times. Here is an edited excerpt from the recently released Vyasa Parva, a multifaceted interpretation of Indian culture…
Bhishma is the greatest man in the Kuru dynasty. He is the one who raised everyone and taught them the lessons of ethics, duty, and action. Bhishma will be a legacy not only for the three generations after him but also for the generations before him. If anyone possessed a personality that was indifferent, brooding within, yet calm and composed on the outside, it was Bhishma.
Bhishma was a mature man from birth. Like Ashtavakra. Like Puru. Ashtavakra had said to the prisoner, “Don’t call me young. Just because someone’s hair is white doesn’t make him a sage. Even the gods call him old, even if he’s young and a scholar.”
Puru openly acknowledged his father’s old age, but that old age wasn’t one that expressed inner senility. It was what is called the dying stage of youth, an old age always unwanted by everyone. It was the death of lust. It was the end of creation and tradition.
In the person of Bhishma, Vyasa has reconciled these two high and low states. In fulfilling his father’s wishes, Bhishma renounced his kingdom and marriage, and he never felt remorse for it. He didn’t renounce his physical youth, but he invested all the patience and wisdom Ashtavakra desired in the strong, virile nature of that youth. In doing so, he attained a unique introspection. He continued to sink deep within himself, but with that, his fluid emotions gradually withered.
Bhishma lacked the subtle sensitivity that emanated from his inner self that Yudhishthira possessed. It was as if the reason for displaying it was no longer there. Without this dullness, Bhishma would have found it impossible to bear the burden of sacrifice with a calm demeanor. Fluctuating emotions suited Yudhishthira.
Even Vidur could shed a few tears of anguish, but I don’t believe anyone else could be more capable of losing his tears in his prime.
This man, stubbornly alienating himself, self-absorbed, self-absorbed, embraced the joys and sorrows of his sons, daughters-in-law, grandchildren, and the entire family with tenderness.
Bhishma is a true patriarch. This man, firmly rooted in the ground, seems immersed in the daily routines of his grandchildren and great-grandchildren. Despite being a celibate himself, his numerous branches have sprouted. He never blossoms or smiles, yet thousands of birds are seen daily digging and pecking at the fruits on his branches with their beaks, fulfilling his desires.
If anyone is truly depicted in the Mahabharata, it is Bhishma. He is completely unwilling to leave the earth and rise above it. In his youth, he easily cast away the heaven of pleasures. In his very long life, he never even entertained the desire for liberation. It is as if he has completely erased the distinction between heaven and earth and brought them to the same level. It is because of this effort that the title of ‘Grandfather’ befits him.
The Growing Threat to the Siliguri Corridor
January 24, 2026 in Commentator
The Growing Threat to the Siliguri Corridor
सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर बढ़ रहा खतरा
इतिहास बताता है, युद्ध हमेशा बंदूकों से नहीं लड़े जाते, कई बार नदियां, सड़कें और परियोजनाएं ही हथियार बन जाती हैं। आज भारत के उत्तर-पूर्वी प्रवेश द्वार पर ऐसा ही एक खतरनाक खेल खेला जा रहा है। बांग्लादेश की शांत दिखने वाली सीमाओं के पीछे एक गहरी रणनीतिक चाल आकार ले रही है, जिसके केंद्र में तीस्ता नदी है और निशाना भारत का सिलीगुड़ी कॉरिडोर-देश की ‘चिकन नेक’। जनवरी 2026 में चीन के राजदूत याओ वेन का बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ तीस्ता परियोजना स्थल का दौरा महज औपचारिक निरीक्षण नहीं था, बल्कि भारत की सामरिक नब्ज को टटोलने का दुस्साहसिक प्रयास था। भारत की जीवनरेखा से कुछ ही किलोमीटर दूर हुआ यह दौरा चिंताजनक है।
सिलीगुड़ी कॉरिडोर 22 किलोमीटर चौड़ा वह संकरा गलियारा है, जो भारत की मुख्य भूमि को उसके पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ता है। नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से घिरे इस क्षेत्र में यदि कभी अवरोध पैदा हुआ, तो पूरा पूर्वोत्तर देश से कट सकता है। चीन इस भौगोलिक दशा को समझता है और इसको भुनाने के प्रयास कर रहा है। तीस्ता मास्टर प्लान के नाम पर ड्रेजिंग, तटबंध, जलाशय और भूमि पुन्नप्राप्ति जैसे कार्य प्रस्तावित हैं, जिनमें चीनी कंपनियों की प्रमुख भूमिका बताई जा रही है। बांग्लादेश इसे विकास का अवसर बता रहा है, लेकिन सामरिक विशेषज्ञों के लिए यह वह रस्सी है, जो धीरे-धीरे भारत की गर्दन के चारों ओर डाली जा रही है। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का रुख इस आशंका को और गहरा करता है। जल संसाधन मंत्री सैयदा रिजवाना हसन का चीनी राजदूत के साथ मौके पर जाना और चीन की ‘तत्काल रुचि’ को सार्वजनिक रूप से करने की चर्चाएं और वहां चीन की स्वीकार करना संकेत देता है कि बाग्लादेश अब नई दिल्ली की चिंताओं से अधिक चीजिंग के इरादों में रुचि ले रहा है। लालमोनिरहाट एयरबेस को पुनः सक्रिय मौजूदगी की आशंका पूरे घटनाक्रम को और भी संदिग्ध बना रही है।
यह सही है कि भारतीय खुफिया एजेंसियां इस खतरे को हल्के में नाहीं ले रही हैं। रॉ और अन्य सुरक्षा संस्थान तीस्ता क्षेत्र में चीनी गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, लेकिन सिलीगुड़ी कॉरिडोर के आसपास किसी भी तरह की सैन्य या निगरानी संरचना खड़ी होती है, तो यह भारत की सुरक्षा के लिए सीधी चुनौती होगी। यह केवल क्षेत्रीय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अखंडता से जुड़ा गंभीर प्रश्न बन जाता है। लिहाजा भारत से अधिक सतर्कता की मांग की जा रही है।
आरके जैन ‘अरिजीत’, टिप्पणीकार
History shows that wars are not always fought with guns; sometimes, rivers, roads, and development projects become the weapons. Today, a dangerous game is being played at India’s northeastern gateway. Behind the seemingly calm borders of Bangladesh, a deep strategic maneuver is taking shape, centered on the Teesta River and targeting India’s Siliguri Corridor—the country’s “chicken neck.” Chinese Ambassador Yao Wen’s visit to the Teesta project site with the interim government of Bangladesh in January 2026 was not merely a formal inspection, but a daring attempt to probe India’s strategic vulnerabilities. This visit, just a few kilometers from India’s lifeline, is alarming.
The Siliguri Corridor is a narrow 22-kilometer-wide strip of land that connects mainland India to its northeastern states. Surrounded by Nepal, Bhutan, and Bangladesh, any disruption in this region could cut off the entire Northeast from the rest of the country. China understands this geographical vulnerability and is attempting to exploit it. Under the guise of the Teesta Master Plan, projects involving dredging, embankments, reservoirs, and land reclamation are being proposed, with Chinese companies reportedly playing a major role. Bangladesh is portraying this as a development opportunity, but for strategic experts, it is a noose being slowly tightened around India’s neck. The stance of the interim government of Bangladesh, led by Muhammad Yunus, further deepens these concerns. Water Resources Minister Syeda Rizwana Hasan’s visit to the site with the Chinese ambassador and the public discussions acknowledging China’s “immediate interest” and acceptance of Chinese involvement indicate that Bangladesh is now more interested in Beijing’s intentions than in New Delhi’s concerns. The possibility of reactivating the Lalmonirhat airbase makes the entire situation even more suspicious.
It is clear that Indian intelligence agencies are not taking this threat lightly. RAW and other security agencies are keeping a close watch on Chinese activities in the Teesta region, but any military or surveillance infrastructure built around the Siliguri Corridor would pose a direct challenge to India’s security. This would become a serious issue concerning not only regional but also national integrity. Therefore, greater vigilance is required from India.
RK Jain ‘Arijit’, Commentator
January 24, 2026 in Commentator
Increase in Cloth Prices
कपड़े की मूल्य वृद्धि
राशन में मिलने वाले अनाज की मात्रा घटने और उसका मूल्य बढ़ने के साथ कपड़े के मूल्य में भी वृद्धि की घोषणा की गयी है। भारत सरकार के कपड़ा कमिश्नर ने घोषित किया है कि चालू वर्ष की प्रथम तिमाही में पैक किये जाने वाले मोटे, बढ़िया और सबसे बढ़िया किस्म के सूत और कपड़े के मूल्यों में वृद्धि करने का फैसला किया गया है। मोटे कपड़े के मूल्य में 70 प्रतिशत, बढ़िया किस्म के कपड़े के मूल्य में 15 प्रतिशत और सबसे बढ़िया किस्म के कपड़े के मूल्य में छः प्रतिशत वृद्धि की गयी है। मध्यम प्रकार के कपड़े का मूल्य करीब-करीब यथावत रहेगा।
मूल्य वृद्धि की घोषणा के साथ कपड़ा कमिश्नर ने उन कारणों पर प्रकाश डालना जरूरी नहीं समझा, जिनके आधार पर यह मूल्य वृद्धि करने का निश्चय करना पड़ा। इसका मुख्य कारण यही हो सकता है कि कपड़ा मिलों को रूई का पहले की अपेक्षा अधिक दाम देना पड़ रहा है और उन्हें विदेशों से तथा देश के भीतर रूई आवश्यक मात्रा में प्राप्त करने में भी कठिनाई हो रही है। रूई की कमी के कारण कतिपय कपड़ा मिलों को तो अपना काम भी अस्थायी रूप से स्थगित करना पड़ा है। भारत सरकार ने गत वर्ष जून में रूई की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया था। उद्देश्य यह था कि किसानों को देश के भीतर अधिक रूई पैदा करने का प्रोत्साहन मिले।
अनाज के मूल्य में जो वृद्धि हुई है, उसका कारण सहज ही समझ में आ जाता है। देश में इतना अनाज पैदा नहीं हो रहा है कि उसकी आवश्यकताएं पूरी हो सकें। विदेशों से अनाज का आयात करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिर सरकार अनाज को सस्ता बेचने के लिए जितनी सहायता अब तक देती रही, उतनी आर्थिक तंगी के कारण देने में असमर्थ है। किन्तु अनाज की भांति देश में कपड़े का अकाल नहीं है। हमारी मिलें इतना कपड़ा पैदा कर रही हैं कि देश की जरूरतों को पूरा करने के बाद भी कपड़ा बचा रहता है और यह बचा हुआ कपड़ा विदेशों को निर्यात किया जाता है।… अनाज और कपड़ा मनुष्य जीवन की दो प्रमुख आवश्यकताएं हैं और इन दो आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि होने पर उसका अन्य वस्तुओं के मूल्यों पर क्या असर पड़ेगा, इसकी उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए।
Along with a reduction in the quantity of subsidized food grains and an increase in their prices, an increase in the price of cloth has also been announced. The Textile Commissioner of the Government of India has announced that a decision has been made to increase the prices of coarse, fine, and superfine varieties of yarn and cloth packaged during the first quarter of the current year. The price of coarse cloth has been increased by 70 percent, the price of fine cloth by 15 percent, and the price of superfine cloth by six percent. The price of medium-quality cloth will remain almost unchanged.
Along with the announcement of the price increase, the Textile Commissioner did not deem it necessary to explain the reasons behind this decision. The main reason is likely that textile mills are having to pay more for cotton than before, and they are also facing difficulties in obtaining the required quantity of cotton from abroad and within the country. Due to the shortage of cotton, some textile mills have even had to temporarily suspend their operations. The Government of India had decided to increase cotton prices last June. The objective was to encourage farmers to produce more cotton within the country.
The reason for the increase in food grain prices is easily understandable. The country is not producing enough food grains to meet its needs. Difficulties are also being faced in importing food grains from abroad. Moreover, due to financial constraints, the government is unable to provide the same level of subsidies for selling food grains at subsidized prices as it did previously. However, unlike food grains, there is no shortage of cloth in the country. Our mills are producing so much cloth that there is a surplus even after meeting the country’s needs, and this surplus cloth is exported abroad. … Food grains and cloth are two essential necessities of human life, and the impact of an increase in the prices of these two essential commodities on the prices of other goods should not be ignored.
January 22, 2026 in Commentator
Land Reforms in Saurashtra
सौराष्ट्र में भूमि सुधार
रियासतों में भूमि-व्यवस्था का रूप मध्ययुगी रहा है। उसके फलस्वरूप जागीरदारों, गरासदारों आदि का एक परोपजीवी वर्ग अस्तित्व में आया और वस्तुतः जमीन को जोतने बोने वाले किसानों को शोषण और उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। रियासतों में राजाओं के सीधे अधिकार में जितनी भूमि थी, उससे कहीं अधिक भूमि जागीरदारों के अधिकार में है। इससे इस समस्या के व्यापक महत्व का अनुमान लगाया जा सकता है। यह युग आम चेतना का युग है। इसमें लोगों के उत्पीड़न और शोषण पर आश्रित किसी व्यवस्था को सहन नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि जागीरदारी और जमींदारी प्रथाओं के विरुद्ध देश में आम असन्तोष फैला हुआ है और उन्हें खत्म करने के लिए जोरदार मांग की जा रही है। देश की भूमि-व्यवस्था में समयानुकूल सुधार करने की आवश्यकता को केन्द्र, प्रान्तों और राज्यों की सरकारों ने स्वीकार किया है और इस दिशा में कदम उठाये जा रहे हैं।
राजस्थान और मध्य भारत की भांति रियासती सचिवालय ने सौराष्ट्र के लिए भी भूमि सुधार जांच कमेटी नियुक्त की थी। थी। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें प्रस्तुत कर दी हैं। सौराष्ट्र में छोटी-छोटी सैकड़ों रियासतों का अस्तित्व था। उन सबको एकत्र करके संयुक्त सौराष्ट्र का निर्माण किया गया है। सौराष्ट्र में जागीरदारी प्रथा से मिलती-जुलती ‘गरासदारी’ और ‘बरखाली’ प्रथायें प्रचलित हैं, जो मध्ययुग की अवशेष हैं और जिन्हें कमेटी ने जल्दी से जल्दी खत्म कर देने की सिफारिश की है। सौराष्ट्र के 1,726 गांवों में और करीब एक तिहाई भाग में इन प्रथाओं का प्रचलन है। गरासदारों के अधिकार ‘में 28,84,114 एकड़ और बरखालीदारों के अधिकार में 8,07,225 एकड़ भूमि है। ये लोग अपने किसानों से अनेक प्रकार की लाग-बाग वसूल करते रहे हैं। जांच कमेटी का सुझाव है कि राज्य को गरासदारों और बरखालीदारों की समस्त भूमि का स्वामित्व स्वयं ग्रहण कर लेना चाहिए। इसका परिणाम यह होगा कि किसानों का राज्य से सीधा संबंध स्थापित हो जायेगा और किसान सरकारी भूमि पर काबिज हो जायेंगे। दूसरे शब्दों में किसानों और राज्य के बीच एक बीच का वर्ग, जो अनावश्यक हो गया है, हट जायेगा और किसानों को आये दिन बेदखल नहीं होना पड़ेगा।
The land system in the princely states was medieval in nature. As a result, a parasitic class of jagirdars (landlords) and garasdars (feudal lords) came into existence, and the farmers who actually tilled the land were subjected to exploitation and oppression. The amount of land under the direct control of the kings in the princely states was far less than the land controlled by the jagirdars. This gives an idea of the widespread nature of this problem. This is an era of heightened public awareness. A system based on the oppression and exploitation of the people cannot be tolerated. This is why there is widespread discontent against the jagirdari and zamindari systems throughout the country, and there is a strong demand for their abolition. The need for timely reforms in the country’s land system has been acknowledged by the central, provincial, and state governments, and steps are being taken in this direction.
Like Rajasthan and Central India, the Princely States Secretariat also appointed a Land Reforms Inquiry Committee for Saurashtra. This committee has submitted its report and recommendations. Saurashtra consisted of hundreds of small princely states, all of which were merged to form the United Saurashtra. In Saurashtra, systems similar to the jagirdari system, namely ‘garasdari’ and ‘barkhali’, are prevalent. These are remnants of the medieval period, and the committee has recommended their abolition as soon as possible. These systems are prevalent in 1,726 villages of Saurashtra, covering approximately one-third of the region. Garasdars control 28,84,114 acres and Barkhalidars control 8,07,225 acres of land. These landlords have been collecting various taxes and levies from their farmers. The inquiry committee has suggested that the state should take ownership of all the land belonging to the garasdars and barkhalidars. This will result in a direct relationship between the farmers and the state, and the farmers will become tenants of government land. In other words, an intermediary class between the farmers and the state, which has become unnecessary, will be eliminated, and farmers will no longer face eviction on a regular basis.
January 22, 2026 in Commentator
China Ready for a Settlement
चीन समझौते के लिए तैयार
शान्ति या युद्ध- दुनिया का भाग्य आज भी पलड़े में झूल रहा है। साम्यवादी चीन ने राष्ट्रमंडलीय शांति-प्रस्ताव का उत्तर दे दिया है, जिसे नेहरूजी के कथनानुसार एकदम नकारात्मक तो नहीं कहा जा सकता, हां, वह अमेरिका तथा उसके साथियों को पसन्द अवश्य नहीं है। संयुक्त राष्ट्र संघ में अमेरिकी प्रतिनिधि बारेन आस्टिन इस बात के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं कि चीन के उत्तर को शांति-प्रस्ताव की पूर्ण अस्वीकृति मान लिया जाये और साम्यवादी चीन को आक्रान्ता घोषित कर दिया जाये।
किन्तु प्रसन्नता की बात है कि अन्य राष्ट्र अमेरिका के मत से सहमत नहीं हैं। विशेषकर अमेरिका और भारत के दृष्टिकोणों में इस प्रश्न पर भारी मतभेद है। नेहरूजी ने चीन के उत्तर पर पेरिस में टीका करते हुए कहा कि उसे राष्ट्रमंडलीय प्रस्ताव की पूर्ण अस्वीकृति नहीं कहा जा सकता। चीन समझौते के लिए तैयार मालूम होता है और अब भी बातचीत से समस्या का हल निकाल पाना सम्भव है। ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस आदि राष्ट्र भी इस पक्ष में हैं कि चीन को आक्रान्ता घोषित करने के महत्वपूर्ण निर्णय से पहले पूरी तरह इस समस्या पर विचार कर लिया जाये।
राष्ट्रमंडलीय शांति-प्रस्ताव और चीन के उत्तर में मुख्य भेद इस बात का है कि जहां प्रस्ताव में पहले कोरिया में युद्ध-विराम और फिर चार-राष्ट्रीय-चीन, रूस, ब्रिटेन व अमेरिका वार्ता पर जोर दिया गया है, वहां उत्तर में पहले वार्ता और फिर युद्ध-विराम का सुझाव है। चीन ने अपने प्रति-प्रस्ताव में यह भी कहा है कि बातचीत केवल चार राष्ट्रों के ही बीच न होकर सात राष्ट्रों के बीच हो, अर्थात भारत, फ्रांस तथा मित्र भी उसमें भाग लें और इन बातचीतों में ही सुदूरपूर्व की कोरिया के अलावा अन्य समस्त समस्याओं और संयुक्त राष्ट्र संघ में साम्यवादी चीन के प्रतिनिधित्व के प्रश्न को सुलझाया जाये।
यदि ध्यानपूर्वक देखा जाये, तो इस बची-खुची खाई को पाटना भी असम्भव नहीं है और इसीलिए नेहरूजी शांति-वार्ताओं के बारे में अब भी इतने आशावादी हैं। उन्होंने यह सुझाव दिया है कि कोरिया में युद्ध-विराम और शांति-वार्ता साथ-साथ हों। उन्होंने अब भी चीन को आक्रान्ता घोषित करने की अमेरिकी प्रार्थना को एक गम्भीर बात बताया।
Peace or war – the fate of the world still hangs in the balance. Communist China has responded to the Commonwealth peace proposal, which, according to Nehru, cannot be called entirely negative, although it is certainly not to the liking of the United States and its allies. US representative Warren Austin is making every effort at the United Nations to have China’s response considered a complete rejection of the peace proposal and to have Communist China declared the aggressor.
However, it is gratifying that other nations do not agree with the US position. There are significant differences of opinion on this issue, particularly between the US and India. Commenting on China’s response in Paris, Nehru stated that it could not be considered a complete rejection of the Commonwealth proposal. China appears ready for a settlement, and it is still possible to resolve the problem through negotiations. Britain, Canada, France, and other nations also believe that the issue should be thoroughly considered before making the crucial decision to declare China the aggressor.
The main difference between the Commonwealth peace proposal and China’s response lies in the fact that while the proposal emphasizes a ceasefire in Korea first, followed by four-nation talks (China, Russia, Britain, and the US), the response suggests negotiations first, followed by a ceasefire. In its counter-proposal, China also suggested that the talks should not be limited to four nations but should include seven nations, meaning that India, France, and other allies should also participate. Furthermore, these talks should address all problems of the Far East, including Korea, and the question of Communist China’s representation in the United Nations.
If examined carefully, bridging this remaining gap is not impossible, and this is why Nehru remains so optimistic about the peace talks. He suggested that a ceasefire in Korea and peace negotiations should proceed simultaneously. He also reiterated his view that the US request to declare China the aggressor was a serious matter.
January 22, 2026 in Commentator
Music has no religious affiliation.
संगीत का रंग सांप्रदायिक नहीं होता
जाने-माने संगीतकार एआर रहमान ने पिछले दिनों जो बयान दिया कि उन्हें काम मिलना कम हो गया है और इसके पीछे ‘सांप्रदायिक’ कारण हो सकते हैं, गलत है। भले ही विवाद बढ़ने पर उन्होंने सफाई भी दी, लेकिन उनको मालूम होना चाहिए कि वह एक ऑस्कर विजेता हैं और उनके महान संगीत की कद्र सभी करते हैं। भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, जहां कला और शिक्षा को पूरा महत्व दिया जाता है। अगर सांप्रदायिकता की बात होती, तो कलाम साहब राष्ट्रपति न बनते, अजहरुद्दीन टीम इंडिया की कप्तानी नहीं करते। कई अन्य उदाहरण भी हैं। रहमान साहब को काम कम मिलने की वजह दूसरी हो सकती है। उनके संगीत तो अजर-अमर हैं ही, वह खुद एक प्रतिष्ठित और सम्मानित व्यक्ति हैं। देश-दुनिया में चर्चित हैं। उनको इस तरह की बातें नहीं कहनी चाहिए।
शैलबाला कुमारी, गृहिणी
रहमान साहब, अगर कल को गोविंदा जी आपकी ही भाषा-शैली में इंटरव्यू देते हुए यह बोलें कि मेरे साथ वर्तमान में भेदभाव हो रहा है और पिछले आठ-दस वर्षों से मुझे काम नहीं मिल रहा है और इसके पीछे वही कारण है, जो आपने बीबीसीको बताया है, तो कैसा लगेगा ? कल को क्रिकेट की दुनिया में भी आपको सुनकर मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव भी यह आरोप बीसीसीआई पर लगाने लगें कि उनके साथ करियर के आखिरी दिनों में भेदभाव हुआ और उसके पीछे वही वजह थी, जो आपने बताई थी, तो आपका जवाब क्या होगा? सच तो यह है कि अगर किसी को काम नहीं मिल रहा है, तो उसके पीछे या तो उसका खुद का आलस्य है या फिर उस क्षेत्र में नए विकल्पों का आ जाना अथवा सिर्फ वक्त की मार। आप एक जवाब दीजिए, जब आपको ऑस्कर मिला था और पूरी दुनिया आपको जान गई थी, तब फिर आप क्यों नहीं उसी वक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को स्थापित कर पाए ? काम करना और काम तलाशना, दो अलग-अलग चीजें हैं। काम करने वाला कभी यह नहीं कहता कि काम नहीं मिल रहा है, बल्कि वह तो खुद दूसरों को काम देता है। आप इतने बड़े संगीतकार हैं कि लोगों को आप काम दे सकते थे, पर ऐसा नहीं हुआ। अतीत में, मोहम्मद रफी साहब को भी काम न मिला होगा, गोविंदा को भी नहीं मिला होगा, अमिताभ बच्चन को भी इसी तरह के दौर से गुजरना पड़ा होगा, लेकिन इन लोगों ने कभी आपकी तरह सांप्रदायिक बातें नहीं कहीं। आपने बॉलीवुड में सांप्रदायिक भेदभाव होने संबंधी बयान देकर अपनी पूरी 30 साल की मेहनत पर एक तरह से पानी फेर दिया है।
इश्क बनारस पेज
The statement recently made by renowned musician AR Rahman, claiming that he is receiving fewer work opportunities and that there might be ‘communal’ reasons behind it, is incorrect. Even though he later clarified his statement after the controversy escalated, he should know that he is an Oscar winner and his great music is appreciated by all. India is a secular nation where art and education are given due importance. If communalism were a factor, Kalam Sahib would not have become President, and Azharuddin would not have captained the Indian cricket team. There are many other examples. The reason for Rahman Sahib receiving less work might be something else entirely. His music is timeless, and he himself is a respected and honored individual. He is famous throughout the country and the world. He shouldn’t be making such statements.
Shailbala Kumari, Homemaker
Rahman Sahib, how would you feel if tomorrow Govinda Ji, using your same language and style, gave an interview saying that he is currently facing discrimination and hasn’t received work for the past eight or ten years, and that the reason is the same one you mentioned to the BBC? What would your response be if, inspired by your statement, cricketers like Mohammed Shami, Bhuvneshwar Kumar, Cheteshwar Pujara, and Umesh Yadav also started accusing the BCCI of discrimination in the twilight of their careers, citing the same reason you gave? The truth is, if someone isn’t getting work, it’s either due to their own laziness, the emergence of new options in that field, or simply the vagaries of time. Answer this: when you won the Oscar and the whole world recognized you, why didn’t you establish yourself internationally at that time? Working and seeking work are two different things. A person who works never says they aren’t getting work; instead, they give work to others. You are such a great musician that you could have given work to others, but that didn’t happen. In the past, even Mohammed Rafi Sahab must have faced periods without work, as must have Govinda, and Amitabh Bachchan too must have gone through similar struggles. But these people never made communal remarks like you have. By making statements about communal discrimination in Bollywood, you have essentially ruined all your 30 years of hard work.
Ishq Banaras Page
January 22, 2026 in Commentator
What AR Rahman is experiencing today is what he is speaking about.
रहमान आज जो भोग रहे, वही बोल रहे
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले संगीतकार एआर रहमान अगर कहते हैं कि बॉलीवुड का सामाजिक माहौल अब पहले जैसा नहीं है, तो इसमें उन्होंने क्या गलत कहा है? अलबत्ता, पूरे देश का यही हाल है। कोई भी अपने दिल पर हाथ रखकर यह नहीं कह सकता कि आज का सामाजिक माहौल 2014 के पहले वाला भारत जैसा है। इस प्रख्यात संगीतकार ने एक साक्षात्कार में अपना दर्द खुलकर क्या बयान किया, सभी हमलावर हो उठे। उन्होंने तो यही कहा कि ‘अब सामाजिक संतुलन बदल गया है।’ गीतकार व लेखक जावेद अख्तर ने उनके आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है, पर जम्मू-कश्मीर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब जावेद अख्तर की बॉलीवुड में बढ़ती सांप्रदायिकता को लेकर एआर रहमान के बयान को खारिज करते हैं, तब वह वास्तव में भारतीय मुसलमानों की हकीकतों और साझा अनुभवों का भी खंडन करते हैं। इनमें उनकी पत्नी शबाना आजमी के अनुभव भी शामिल हैं, जिन्होंने कभी कहा था कि मुंबई जैसे महानगर में सिर्फ मुसलमान होने की वजह से उन्हें घर देने से इनकार किया गया था। तथ्य यही बताते हैं कि पिछले एक दशक में भारत में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा है, जो दंगों और नफरती बयानों में बढ़ोतरी से चिह्नित होता है। बहरहाल, एआर रहमान की बातों को सिरे से खारिज कर देने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता। इससे उन सांप्रदायिक शक्तियों को ही बल मिलेगा, जो चाहते हैं कि यह देश सिर्फ बहुसंख्यकों का हो जाए। हमें न सिर्फ रहमान साहब की बातों पर गौर करना चाहिए, बल्कि ऐसा माहौल भी बनाना चाहिए, जिसमें सभी सुकून से रह सकें। जातिगत और धार्मिक विभिन्नता के बावजूद एकता भारत की पहचान रही है। हमें इसे बरकरार रखना चाहिए।
जंग बहादुर सिंह, टिप्पणीकार
अगर एआर रहमान ऐसा कुछ कह रहे हैं, जो उन्हें महसूस हो रहा है, तो यह सोचने की बात है, न कि उनसे लड़ने की। इसी तरह की हरकतों से देश की मेधा विदेश, खासतौर से अमेरिका चली जाती है और वहां उनकी खोजों को अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी मिलता है। लोगों को अपने भाव प्रकट करने की जगह तो दो। या, हम और आप इतने ज्यादा असंवेदनशील हो गए हैं कि अपने से इतर विचारों को देश में मौजूद ही नहीं रहने देंगे? इस तरह तो देश सिर्फ एक विचारधारा, एक विचार और एक तरह के लोगों का झुंड बनकर रह जाएगा। इस तरह यहां सृजनता का अंत हो जाएगा और कोई भी देश बिना सृजनता के तरक्की नहीं कर सकता।
लक्ष्य, टिप्पणीकार
If internationally acclaimed musician AR Rahman says that the social environment in Bollywood is no longer what it used to be, what’s wrong with that? In fact, the same is true for the entire country. No one can honestly say that today’s social environment is the same as it was in India before 2014. When this renowned musician openly expressed his pain in an interview, everyone attacked him. He simply said that “the social balance has shifted.” Lyricist and writer Javed Akhtar has completely rejected his allegations, but former Jammu and Kashmir Chief Minister Mehbooba Mufti, reacting to this, said that when Javed Akhtar dismisses AR Rahman’s statement about rising communalism in Bollywood, he is actually denying the realities and shared experiences of Indian Muslims. This includes the experiences of his wife, Shabana Azmi, who once said that she was denied a house in a metropolis like Mumbai simply because she was Muslim. The facts show that communal tensions have increased in India over the past decade, marked by a rise in riots and hate speeches. However, simply dismissing AR Rahman’s words will not solve the problem. It will only empower those communal forces that want this country to belong only to the majority. We should not only consider what Rahman Sahib is saying, but also create an environment where everyone can live in peace. Unity in diversity, despite caste and religious differences, has been the hallmark of India. We must preserve this.
Jang Bahadur Singh, Commentator
If AR Rahman is saying something that he feels, then it’s something to think about, not something to fight against. It is because of such actions that the country’s talent goes abroad, especially to America, where their discoveries receive international recognition. Give people a space to express their feelings. Or have we become so insensitive that we will not allow any opinions different from our own to exist in the country? In this way, the country will be reduced to nothing more than a single ideology, a single idea, and a homogeneous group of people. Creativity will be stifled, and no country can progress without creativity.
Lakshya, Commentator
January 21, 2026 in Commentator
China’s Reply
चीन का उत्तर
संयुक्त राष्ट्र संघ की राजनीतिक समिति ने कोरिया में युद्ध बन्द करवाने और दूर पूर्व की समस्याओं को हल करने के लिए एक पंचसूत्री योजना स्वीकार की थी। यह योजना पेकिंग सरकार को भेज दी गई थी और उससे अनुरोध किया गया था कि वह अपनी प्रतिक्रिया जल्दी से जल्दी सूचित करे।
चीन के विदेश मंत्री श्री चौ एन लाई ने इस योजना पर अपनी सरकार की प्रतिक्रिया संयुक्त राष्ट्र संघ को भेज दी है। चीन के उत्तर से यह तो स्पष्ट ही है कि उसने संयुक्त राष्ट्र संघ की योजना को ज्यों का त्यों स्वीकार नहीं किया है। चीन को यह बात स्वीकार नहीं है कि पहले कोरिया में युद्ध विराम हो और उसके बाद कोरिया और दूर पूर्व की शेष समस्याओं को हल करने के लिए बातचीत की जाये। यद्यपि चीन ने यह स्वीकार किया है कि… उसके दिल में यह शंका… है कि अमरीका कोरिया में युद्ध विराम इसलिए चाहता है कि अमरीकी फौजों को सांस लेने का अवसर मिल जाये और एक बार युद्ध विराम हो जाने के बाद समझौते की बातचीत लम्बी पड़ जायेगी तथा कोई समस्या हल नहीं हो सकेगी। इस सम्भावना को निर्मूल करने के लिए चीन की मांग है कि पहले समझौते की बातचीत हो ले और उसके बाद कोरिया में लड़ाई अपने आप बन्द हो जायेगी।
चीन ने कुछ सुझाव संयुक्त राष्ट्र संघ को भेजे हैं। उसका पहला सुझाव तो यह है कि समझौते की बातचीत इस आधार पर शुरू की जाये कि तमाम विदेशी फौजों को कोरिया से हटा लिया जायेगा और कोरिया का आन्तरिक प्रश्न स्वयं कोरिया के लोगों पर छोड़ दिया जायेगा। दूसरे, समझौते की बातचीत के विषयों में फारमोसा और उसके आसपास से अमरीकी फौजों को हटाने का प्रश्न और दूर पूर्व की अन्य समस्याओं का समावेश होगा। तीसरे, बातचीत में चीन गणराज्य, रूस, ब्रिटेन, अमरीका, फ्रांस, भारत और मिस्त्र को शामिल किया जायेगा और चीन गणराज्य का संयुक्त राष्ट्र संघ में उचित स्थान मान लिया जायेगा।
चौथे, संयुक्त राष्ट्र संघ में चीन गणराज्य के कानूनी दर्जे के बारे में सात राष्ट्रों का उपरोक्त सम्मेलन फैसला करेगा। पांचवें, सात राष्ट्रों का सम्मेलन ‘चीन में बुलाया जायेगा।
The United Nations Political Committee adopted a five-point plan to end the war in Korea and resolve the problems of the Far East. This plan was sent to the Peking government, which was requested to provide its response as soon as possible.
Chinese Foreign Minister Zhou Enlai has sent his government’s response to the United Nations. It is clear from China’s reply that it has not accepted the UN plan unconditionally. China does not agree that a ceasefire in Korea should precede negotiations to resolve the remaining problems of Korea and the Far East. Although China acknowledges that… it harbors the suspicion… that the United States wants a ceasefire in Korea so that American forces can regroup, and that once a ceasefire is in place, the negotiations will drag on indefinitely, and no problems will be resolved. To allay this concern, China demands that negotiations take place first, after which the fighting in Korea will cease automatically.
China has sent several suggestions to the United Nations. Its first suggestion is that negotiations should begin on the basis that all foreign troops will be withdrawn from Korea and the internal affairs of Korea will be left to the Korean people themselves. Secondly, the subjects of the negotiations will include the withdrawal of American forces from Formosa and its surrounding areas, and other problems of the Far East. Thirdly, the negotiations will include the People’s Republic of China, the Soviet Union, Great Britain, the United States, France, India, and Egypt, and the People’s Republic of China will be granted its rightful place in the United Nations.
Fourthly, the above-mentioned conference of seven nations will decide on the legal status of the People’s Republic of China in the United Nations. Fifthly, the conference of seven nations will be convened in China.
January 21, 2026 in Commentator
Better late than never, but a perfectly correct decision.
देर से ही सही पर बिल्कुल दुरुस्त फैसला
सरकार ने गिग कामगारों पर 10 मिनट में सामान पहुंचाने की पाबंदी हटाकर बेहद सराहनीय कार्य किया है। आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग समय की बचत के लिए ऑनलाइन सामान मंगाने को अधिक तवज्जो देने लगे हैं। इस कारण कंपनियां अपने नाम और काम को बढ़ाने के लिए कम से कम समय में सामान पहुंचाने की प्रतियोगिता में लग गईं, फिर चाहे इसके लिए डिलीवरी पार्टनर को जोखिम के बीच सामान क्यों न पहुंचाना पड़े ? डिलीवरी पार्टनर की मजबूरी यह है कि आर्थिक वजहों से वे यह सब करने को मजबूर थे। सड़कों पर आड़ी-तिरछी गाड़ी चलाकर वे दस मिनट के भीतर ऑर्डर पूरा कर रहे थे। इस कारण उनके साथ हादसे भी हो रहे थे। अब मजबूर होकर वे ऐसा नहीं करेंगे। उन पर सामान पहुंचाने के लिए 10 मिनट की पाबंदी हटाने से जहां वे खुश हैं, वहीं उनके परिजन भी निश्चिंत होंगे। काश। यह फैसला पहले ले लिया जाता, तो कई घरों के चिराग न बुझते।
शैलबाला कुमारी, गृहिणी
संकेत है कि अब सरकार गिग कामगारों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। क्विक कॉमर्स की दुनिया में रफ्तार के नाम पर जो अंधी दौड़ चल रही थी, उस पर ब्रेक लगाना जरूरी कदम है। 10 मिनट डिलीवरी का वादा सुनने में जितना आकर्षक लगता था, उसकी कीमत डिलीवरी पार्टनर्स, यानी गिग कामगार अपनी जान, सेहत और सुरक्षा से चुका रहे थे। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना, समय का दवाव और लक्ष्य पूरा करने की मजबूरी ने इन कामगारों को इंसान से ज्यादा मशीन बना दिया था। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के हस्तक्षेप के बाद 10 मिनट डिलीवरी वाली व्यवस्था का खत्म होना इस बात का श्रम मंत्रालय और कंपनियों के बीच हुई चर्चा में यह साफ हुआ कि सख्त समय-सीमा सीधे तौर पर दुर्घटनाओं व जोखिम को बढ़ाती है, जिसका खामियाजा डिलीवरी पार्टनर भुगतता है, जबकि लाभकंपनियों व ग्राहकों को मिलता है। मंत्री का यह कहना भी उचित है कि सुविधा और मुनाफे के लिए किसी की जान से समझौता नहीं किया जा सकता। संसद में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने भी गिग कामगारों के सम्मान, सुरक्षा, उचित मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा की मांग की थी। हालांकि, यह भी समझना होगा कि सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के लागू होने के साथ पहली बार गिग वर्कर्स और इस तरह के कामगारों को कानूनी पहचान मिली है, जो अपने आप में एक बड़ा बदलाव है। उम्मीद है, अब इन कामगारों का जीवन कुछ सुखद बन सकेगा।
सुभाष बुड़ावन वाला, टिप्पणीकार
The government has done a highly commendable job by lifting the 10-minute delivery restriction on gig workers. In today’s fast-paced life, people are increasingly opting for online shopping to save time. This has led companies to compete in delivering goods in the shortest possible time to enhance their brand and business, even if it means putting delivery partners at risk. The delivery partners were forced to do this due to economic reasons. They were driving recklessly on the roads to complete orders within ten minutes, leading to frequent accidents. Now, they will no longer be compelled to do so. While they are happy with the removal of the 10-minute delivery restriction, their families will also be relieved. If only this decision had been taken earlier, many lives could have been saved.
Shailbala Kumari, Homemaker
This indicates that the government is now taking the problems of gig workers seriously. Putting a stop to the reckless race for speed in the world of quick commerce was a necessary step. The promise of 10-minute delivery, however attractive it sounded, came at the cost of the lives, health, and safety of the delivery partners, the gig workers. Disregarding traffic rules, speeding, time pressure, and the compulsion to meet targets had turned these workers into machines rather than human beings. The end of the 10-minute delivery system, following the intervention of Union Minister Mansukh Mandaviya, became clear during discussions between the Ministry of Labour and the companies that strict deadlines directly increase accidents and risks, the consequences of which are borne by the delivery partners, while the benefits go to the companies and customers. The minister’s statement that convenience and profit cannot come at the cost of someone’s life is also justified. Aam Aadmi Party leader Raghav Chadha had also demanded respect, safety, fair wages, and social security for gig workers in Parliament. However, it is also important to understand that with the implementation of the Social Security Code, 2020, gig workers and similar workers have received legal recognition for the first time, which in itself is a significant change. Hopefully, this will now lead to an improvement in the lives of these workers.
Subhash Budawanwala, Commentator
January 21, 2026 in Commentator
The Pressure on Gig Workers Will Not Ease
गिग कामगारों पर दबाव कम न होगा
गिग कामगारों के लिए सामान-आपूर्ति में 10 मिनट की बाध्यता खत्म कर देने से उनको निश्चय ही राहत मिली होगी, पर सिर्फ इसी बूते हम उनके उन्नत जीवन का ख्वाब नहीं देख सकते। कई ऐसी चुनौतियां हैं, जिनसे पार पाना जरूरी है। अन्यथा, गिग कामगारों की सुरक्षा, सम्मान और कार्यदशाओं को लेकर चल रही बहस निर्रधक साबित हो जाएगी। सबसे पहले यह समझना होगा कि क्विक कॉमर्स ने इतनी तेजी से तरक्की कैसे की? वास्तव में, लोगों को घर पर ही सुविधा पाने की लालसा है। सरकार ने 10 मिनट की सेवा तय नहीं की थी। यह तो कंपनियों को आपस की होड़ थी। अब यदि सरकार नेइस पर अंकुश लगाने का प्रयास किया है, तो यह स्वागतयोग्य है, लेकिन इससे यह दावा नहीं किया जा सकता कि तुरंत सुविधा उपलब्ध कराने वाली यह सेवा बंद हो जाएगी। अलबत्ता, इसका रूप बदल सकता है। अब कंपनियां दस मिनट कहकर अपना प्रचार नहीं करेंगी, लेकिन डिलीवरी पार्टनरों पर यह दबाव डाल सकती हैं कि वे जल्द उपभोक्ताओं को सामान पहुंचा दें। मुमकिन है, इसके लिए वे अलग से इंसेंटिव की व्यवस्था करें, जिसकी लालसा में डिलीवरी पार्टनर फिर से सड़कों पर रेस लगाते दिख जाएं। 10 मिनट में डिलीवरी की होड़ से जिस तरह की अस्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा का जन्म हुआ था, वह इस सेवा के बंद होने के बाद भी नए रूप में जारी रह सकती है, जबकि कई अध्ययन बताते हैं कि ऐसे मॉडल से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना अधिक रहती है।
हालांकि, इसके अलावा भी कुछ मुश्किलें गिग कामगारों के सामने हैं। आय में अनिश्चितता, एल्गोरिदम आधारित इंसेंटिव तंत्र की अपारदर्शिता, लंबे कार्य घंटे और दुर्व्यवहार जैसे मुद्दे अब भी गिग कामगारों के सामने बने हुए हैं। इनके लिए न्यूनतम आय गारंटी की भी दरकार है, जिसकी वकालत अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन करता रहता है और हमारे यहां भी, विशेषकर विपक्ष के नेता इस बात को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते रहते हैं। यह समझना होगा कि सुविधा और मुनाफे की दौड़ में इंसानी जान को जोखिम में नहीं डाला जाना चाहिए। सरकारों को चाहिए कि वे गिग कामगारों के हित में और प्रयास करें। यह करना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि क्विक कॉमर्स की सफलता इन्हीं गिग कामगारों की सेहत पर निर्भर करती है। कुल मिलाकर, इनको पर्याप्त सुरक्षा देना, इनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और इनके लिए कामकाज का माहौल बेहतर बनाना हमारे नियामक तंत्रों की जिम्मेदारी है, जो उन्हें हर हाल में निभानी चाहिए।
दीपक कुमार, टिप्पणीकार
While the removal of the 10-minute delivery deadline for gig workers has undoubtedly provided them with some relief, we cannot simply assume that this will lead to improved lives for them. Several challenges remain that need to be addressed; otherwise, the ongoing debate about the safety, dignity, and working conditions of gig workers will prove futile. First, we must understand how quick commerce grew so rapidly. In reality, people crave the convenience of having things delivered to their homes. The government did not mandate the 10-minute service; it was a result of competition among companies. Now, if the government has attempted to curb this, it is a welcome step, but this does not mean that this instant delivery service will cease to exist. Its form may simply change. Companies may no longer advertise 10-minute deliveries, but they can still pressure delivery partners to deliver goods quickly to consumers. They might even introduce separate incentives for this, which could lead delivery partners to race on the roads again. The unhealthy competition that arose from the 10-minute delivery race could continue in a new form even after this service is discontinued, despite several studies indicating that such models significantly increase the risk of road accidents.
However, gig workers face other difficulties as well. Issues such as income uncertainty, the opacity of algorithm-based incentive systems, long working hours, and mistreatment still persist. They also need a minimum income guarantee, which the International Labour Organization advocates for, and which is also a demand raised by many in India, particularly opposition leaders. It must be understood that human lives should not be risked in the pursuit of convenience and profit. Governments need to make further efforts to protect the interests of gig workers. This is also crucial because the success of quick commerce depends on the well-being of these gig workers. Ultimately, providing them with adequate protection, ensuring their social security, and improving their working conditions is the responsibility of our regulatory systems, a responsibility they must fulfill at all costs.
Deepak Kumar, Commentator
January 18, 2026 in Commentator
Bhishma of the Mahabharata is truly the Grandfather.
महाभारत के भीष्म सही अर्थों में पितामह
‘व्यासपर्व’ भारतीय संस्कृति की एक बहुआयामी व्याख्या है। श्रीकृष्ण, भीष्म, द्रोण, गांधारी, विदुर, अश्वत्थामा, अर्जुन, दुर्योधन, कर्ण, द्रौपदी, एकलव्य आदि की अद्भुत झांकी इस पुस्तक में साकार उपस्थित हुई है। इसमें व्यक्तित्व और इतिहास ही नहीं, हमारा समय भी मुखरित होता है। भारतीय संस्कृति की एक बहुआयामी व्याख्या प्रस्तुत करती हाल में आई पुस्तक ‘व्यासपर्व’ से प्रस्तुत है एक संपादित अंश…
कुरुवंश के सर्वश्रेष्ठ पुरुष भीष्म ही हैं। सबको बड़ा करके नीति, कर्तव्य और कर्तृत्व के पाठ देने वाले भी वही हैं। अपने बाद की तीन पीढ़ियां ही नहीं, अपितु अपने पूर्व की पीढ़ी के लिए भी छीजने वाले हैं भीष्म। एक उदासीन, मन-ही-मन में उफनने वाला किंतु ऊपर से शांत और कठोर कवच धारण करने वाला व्यक्तित्व यदि किसी का होगा, तो वह भीष्म का ही है।
भीष्म जन्मतः ही प्रौढ़ थे। अष्टावक्र जैसे। पुरु जैसे। अष्टावक्र ने बंदी के सामने कहा था कि ‘मुझे छोटा मत कहो। किसी के केवल केश सफेद हैं, इसलिए वह स्थविर नहीं होता। जो युवा होकर भी पंडित होता है, उसे देव भी वृद्ध कहते हैं।’
पुरु ने खुलेआम पिता का वार्धक्य स्वयं के लिए स्वीकार किया, किंतु वह वार्धक्य अंतरंग को भाषित करने वाला वार्धक्य नहीं था। जिसे युवावस्था की मरण अवस्था कहते हैं, ऐसा सबके द्वारा हमेशा से अनचाहा वार्धक्य था। उसमें कामवासना की मृत्यु थी। निर्माण और परंपरा का अंत था।
भीष्म के रूप में व्यास ने इन दोनों उच्च और निम्न अवस्थाओं का समन्वय कर दिया है। पिता की इच्छा पूरी करते वक्त राज्य, विवाह इन सबका त्याग भीष्म ने किया और उसके लिए उन्हें कभी भी अनुताप नहीं हुआ। जीवन की शारीरिक युवावस्था का त्याग उन्होंने नहीं किया, किंतु उस युवावस्थाकी बलिष्ठ निर्मित में उन्होंने अष्टावक्र द्वारा अपेक्षित सभी धैर्य, सभी समझदारी दे डाली। ऐसा करते हुए, एक विलक्षण अंतर्मुखता उन्हें मिली। वे अपने अंदर-ही-अंदर डूबते रहे, किंतु उसी के साथ उनकी तरल संवेदनाएं धीरे-धीरे झुलसती गई।
युधिष्ठिर की तरह अंतर्मन से निकलने वाली सूक्ष्म संवेदन क्षमता भीष्म में नहीं दिखाई देती। मानो दिखाने का कारण ही अब नहीं रहा था। यह भोथरापन नहीं होता, तो भीष्म के लिए शांत प्रवृत्ति से त्याग का बोझ सहज उठाना संभव नहीं होता। झूलने वाली भावनाएं युधिष्ठिर को शोभा देती थीं।
क्षोभ के कुछ आंसू विदुर भी बहा सके, किंतु भरी युवावस्था में ही आंसू खोया हुआ मनुष्य भीष्म के सिवा कोई दूसरा होगा, ऐसा मुझे नहीं लगता।
हठ से स्वयं ही स्वयं को पराया कर देने वाला, अपने मन के कुछ भाग स्वयं ही बंद कर देने वाला यह मनुष्य पुत्रों के, पुत्र वधुओं के, पौत्र-पौत्रियों के, समग्र परिवार के सुख-दुख कोमलता से सहज ही अपना लेता है।
भीष्म सच्चे पितामह हैं। जमीन पर कसकर पांव गड़ाकर रखने वाला यह मनुष्य पोतों-पड़पोतों के दैनिक व्यवहार में जैसे डूब गया है। स्वयं ब्रह्मचारी होकर भी उनकी बहुत-सी शाखाएं फूटी हुई हैं। वह कभी फूलते नहीं, हंसते नहीं, तब भी इनकी शाखाओं के फल हजारों पंछी अपने चंचुओं से नित्य खोदते-कुरेदते दिखते हैं। उन्हें कृतार्थ करते हैं।
महाभारत में यदि सच्चे अर्थ में कोई अंकित हुआ है, तो वह भीष्म ही हैं। मिट्टी छोड़कर ऊपर उठने के लिए वे विल्कुल तैयार नहीं। युवावस्था में भोग का स्वर्ग उन्होंने सहज ही दूर फेंक दिया। अपने अतिदीर्घ जीवन में उन्होंने मुमुक्षता का शौक भी नहीं किया। मानो स्वर्ग और पृथ्वी इन दोनों का अंतर समग्र रूप में समाप्त कर उन्हें एक ही स्तर पर लाने का प्रयास उन्होंने किया है। उनके इस प्रयास के कारण ही ‘पितामह’ का पद उन्हें शोभा देता है।
The Vyasa Parva is a multifaceted interpretation of Indian culture. This book brings to life a wonderful glimpse of Sri Krishna, Bhishma, Drona, Gandhari, Vidur, Ashwatthama, Arjuna, Duryodhana, Karna, Draupadi, Ekalavya, and others. It reflects not only personalities and history, but also our times. Here is an edited excerpt from the recently released Vyasa Parva, a multifaceted interpretation of Indian culture…
Bhishma is the greatest man in the Kuru dynasty. He is the one who raised everyone and taught them the lessons of ethics, duty, and action. Bhishma will be a legacy not only for the three generations after him but also for the generations before him. If anyone possessed a personality that was indifferent, brooding within, yet calm and composed on the outside, it was Bhishma.
Bhishma was a mature man from birth. Like Ashtavakra. Like Puru. Ashtavakra had said to the prisoner, “Don’t call me young. Just because someone’s hair is white doesn’t make him a sage. Even the gods call him old, even if he’s young and a scholar.”
Puru openly acknowledged his father’s old age, but that old age wasn’t one that expressed inner senility. It was what is called the dying stage of youth, an old age always unwanted by everyone. It was the death of lust. It was the end of creation and tradition.
In the person of Bhishma, Vyasa has reconciled these two high and low states. In fulfilling his father’s wishes, Bhishma renounced his kingdom and marriage, and he never felt remorse for it. He didn’t renounce his physical youth, but he invested all the patience and wisdom Ashtavakra desired in the strong, virile nature of that youth. In doing so, he attained a unique introspection. He continued to sink deep within himself, but with that, his fluid emotions gradually withered.
Bhishma lacked the subtle sensitivity that emanated from his inner self that Yudhishthira possessed. It was as if the reason for displaying it was no longer there. Without this dullness, Bhishma would have found it impossible to bear the burden of sacrifice with a calm demeanor. Fluctuating emotions suited Yudhishthira.
Even Vidur could shed a few tears of anguish, but I don’t believe anyone else could be more capable of losing his tears in his prime.
This man, stubbornly alienating himself, self-absorbed, self-absorbed, embraced the joys and sorrows of his sons, daughters-in-law, grandchildren, and the entire family with tenderness.
Bhishma is a true patriarch. This man, firmly rooted in the ground, seems immersed in the daily routines of his grandchildren and great-grandchildren. Despite being a celibate himself, his numerous branches have sprouted. He never blossoms or smiles, yet thousands of birds are seen daily digging and pecking at the fruits on his branches with their beaks, fulfilling his desires.
If anyone is truly depicted in the Mahabharata, it is Bhishma. He is completely unwilling to leave the earth and rise above it. In his youth, he easily cast away the heaven of pleasures. In his very long life, he never even entertained the desire for liberation. It is as if he has completely erased the distinction between heaven and earth and brought them to the same level. It is because of this effort that the title of ‘Grandfather’ befits him.