The President’s Appeal

राष्ट्रपति की अपील

पिछले सप्ताह 26 जनवरी को हमारे भारतीय गणराज्य की प्रथम वर्षगांठ देश भर में तथा विदेशों में भी बड़ी सादगी से किन्तु उत्साहपूर्वक मनाई गई। ऐसे समय जबकि अन्तर्राष्ट्रीय क्षितिज पर युद्ध की छाया मंडरा रही है और देश में अनेक आर्थिक एवं सामाजिक समस्याएं जनता का जीवन कठिन बना रही हों, तो राष्ट्र के धन का अपव्यय और व्यर्थ का ठाटबाट गरिमा नहीं देता।

लेकिन राष्ट्र की प्रगति में गणराज्य की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है और इस राष्ट्रीय त्यौहार को हम जितने भी उत्साह से मनायें उतना कम है।

इस अवसर पर हमारे राष्ट्रपति ने जनता से अपील की कि वह देश के सम्मुख भीतर और बाहर से आई कठिनाइयों का सामना करने के लिए बद्धपरिकर हो जायें और जनता के प्रत्येक वर्ग मजदूरों, किसानों, सेवकों, सिपाहियों, बुद्धिजीवियों तथा उद्योगपतियों का अभिनन्दन करते हुए उस प्रतिज्ञा की याद दिलाई, जो एक वर्ष पूर्व सबने गणराण्य की न्याय, स्वतंत्रता, समता और बन्धुता का मन्दिर बनाने की की, तथा उसे पूरा करने के लिए सबको आह्वान किया। राष्ट्रपति की यह चेतावनी अर्थपूर्ण है कि हम अपने इस घोषित उद्देश्य में तभी सफल होंगे, जब हम राष्ट्रीय जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में और विशेषतः आर्थिक क्षेत्र में अपने को सृजनात्मक कार्य और सामूहिक प्रयास में अनवरत लगाये रखें। हमारी कामना है कि अगले वर्ष जब यह राष्ट्रीय त्यौहार आये, तो राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय क्षितिज पर शान्ति समृद्धिका सूर्य चमक रहा हो और सब देशवासी अबकी बार से भी अधिक उत्साह से उसे मनायें।

प्रधानमंत्री की यूरोप से वापसी प्रधानमंत्री लन्दन और पेरिस आदि में तीन सप्ताह व्यतीत करके रविवार को स्वदेश लौट आये। राष्ट्रमंडल के प्रधानमंत्री सम्मेलन में भाग लेने के लिए वह ऐसे समय यूरोप पहुंचे थे, जबकि युद्ध और शान्ति का प्रश्न हवा में अधर लटका हुआ था। उन्होंने पश्चिमी राष्ट्रों के नेताओं को निर्भीकतापूर्वक यह चेतावनी दी कि वे युद्ध की भाषा का उपयोग करके शांति की खोज न करें। जो लोग दुनिया को एक और महायुद्ध की आग में ढकेलने के लिए उतावले हो रहे हैं, उसको लक्ष्य करके नेहरू जी ने कहा है कि किसी मनुष्य को यह नहीं सोचना चाहिए कि संसार में छिड़ने वाले किसी युद्ध के परिणामस्वरूप उसे या उसके देश को कोई लाभ पहुंच सकता है।

Last week, on January 26th, the first anniversary of our Indian Republic was celebrated throughout the country and abroad with great simplicity but also with enthusiasm. At a time when the shadow of war looms on the international horizon and numerous economic and social problems are making life difficult for the people, the squandering of national wealth and unnecessary extravagance do not befit the occasion.

However, the establishment of the Republic is a significant step in the nation’s progress, and we cannot celebrate this national festival with too much enthusiasm.

On this occasion, our President appealed to the people to be resolute in facing the difficulties confronting the country, both internal and external. He greeted every section of the population—workers, farmers, civil servants, soldiers, intellectuals, and industrialists—and reminded them of the pledge they had all taken a year ago to build the Republic as a temple of justice, liberty, equality, and fraternity, and called upon everyone to fulfill that pledge. The President’s warning is meaningful: we will succeed in our declared objective only if we continuously dedicate ourselves to constructive work and collective effort in every sphere of national life, especially in the economic sector. We hope that when this national festival arrives next year, the sun of peace and prosperity will be shining brightly on the national and international horizons, and all countrymen will celebrate it with even greater enthusiasm than this year.

The Prime Minister’s Return from Europe: The Prime Minister returned home on Sunday after spending three weeks in London and Paris. He had arrived in Europe to attend the Commonwealth Prime Ministers’ Conference at a time when the question of war and peace hung precariously in the balance. He fearlessly warned the leaders of the Western nations against seeking peace by using the language of war. Addressing those who are eager to plunge the world into another world war, Mr. Nehru said that no one should think that they or their country could benefit from any war that might break out in the world.

A Major Challenge for the Finance Minister

वित्त मंत्री के आगे बड़ी चुनौती

फरवरी की पहली तारीख को पेश होने वाला आम बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं होना चाहिए, बल्कि भारत अगले दशक में कहां तक पहुंचना चाहता है, उसका दिशासूचक भी होना चाहिए। बेशक, पिछले दस-बारह वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था ने जिस तेजी से अपना आकार बढ़ाया है, उसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। सरकार की मंशा भी स्पष्ट है कि विकास की गति को बनाए रखते हुए आत्मनिर्भर भारत, निर्यात वृद्धि और निवेश को बढ़ावा दिया जाए, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती है-बढ़ता सार्वजनिक कर्ज।

देश पर कर्ज का बोझ अब ऐसे स्तर पर पहुंच चुका है, जहां उसे नजरअंदाज करना संभव नहीं रहा। पिछले एक दशक में कुल कर्ज 53 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 185 लाख करोड़ रुपये को पार कर चुका है और अनुमान है कि मार्च 2025 तक यह 196 से 200 लाख करोड़ रुपये के बीच पहुंच गया होगा। इससे भी ज्यादा चिंताजनक तथ्य यह है कि हर साल लगभग 12 लाख करोड़ रुपये केवल ब्याज चुकाने में खर्च हो रहे हैं। यानी, सरकार की कमाई का एक बड़ा हिस्सा विकास कार्यों के बजाय पुराने कर्ज की भरपाई में खर्च हो जाता है। यह स्थिति लंबे समय में विकास की रफ्तार पर ब्रेक लगा सकती है। भले ही, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और इटली जैसे देश भारत से कहीं अधिक कर्जदार हों, लेकिन भारत जैसे विकासशील देश के लिए कर्ज का संतुलन बनाए रखना कहीं ज्यादा जरूरी हो जाता है। ऐसे में, इस बजट से उम्मीद की जा रही है कि सरकार कर्ज-नियंत्रण की स्पष्ट रणनीति सामने रखेगी।

बजट का आकार भी अपने आप में एक बड़ा संकेत है। पिछले बारह साल में केंद्र सरकार का बजट 15 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो चुका है। इस साल इसमें करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। यह बढ़ोतरी बताती है कि सरकार विकास के लिए खर्च करने को तैयार है, लेकिन सवाल यह भी है कि क्या यह खर्च टिकाऊ वित्तीय ढांचे के साथ किया जाएगा? रक्षा क्षेत्र भी इस बजट का एक महत्वपूर्ण पहलू हो सकता है। बदलते वैश्विक हालात और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए रक्षा बजट में बढ़ोतरी की मांग लंबे समय से हो रही है। आम आदमी की नजर से देखें, तो बजट की सबसे बड़ी कसौटी राहत की उम्मीदों पर टिकी है। महंगाई से जूझ रहे मध्यम और गरीब वर्ग को रोजमर्रा की चीजों में राहत चाहिए। ऐसे में, बाजार में स्थिरता लाने की चुनौती कोई छोटी नहीं मानी जाएगी।

कांतिलाल मांडोत, टिप्पणीकार

The Union Budget, to be presented on February 1st, should not merely be an account of income and expenditure, but also a roadmap for where India aims to be in the next decade. Undoubtedly, the rapid growth of the Indian economy over the past ten to twelve years has attracted global attention. The government’s intention is clear: to maintain the pace of development while promoting a self-reliant India, boosting exports, and encouraging investment. However, the biggest challenge is the growing public debt.

The country’s debt burden has now reached a level where it can no longer be ignored. In the last decade, the total debt has increased from ₹53 lakh crore to over ₹185 lakh crore, and it is estimated that by March 2025, it will have reached between ₹196 and ₹200 lakh crore. Even more worrying is the fact that approximately ₹12 lakh crore is spent annually just on interest payments. This means that a large portion of the government’s revenue is spent on servicing old debt instead of on development projects. This situation could put a brake on the pace of development in the long run. Although countries like the US, UK, France, and Italy have far greater debt than India, maintaining a balance in debt is far more crucial for a developing country like India. Therefore, it is expected that this budget will present a clear strategy for debt control.

The size of the budget itself is a significant indicator. In the last twelve years, the central government’s budget has increased from ₹15 lakh crore to over ₹50 lakh crore. This year, it could see an increase of approximately 10 percent. This increase shows that the government is ready to spend on development, but the question remains whether this spending will be done within a sustainable financial framework. The defense sector could also be a crucial aspect of this budget. Given the changing global landscape and regional security challenges, there has been a long-standing demand for an increase in the defense budget. From the perspective of the common man, the biggest test of the budget lies in fulfilling expectations of relief. The middle and lower classes, struggling with inflation, need relief in the prices of everyday necessities. Therefore, the challenge of bringing stability to the market is by no means insignificant.

Kantilal Mandot, Commentator

The Budget: A Document for Inclusive Development

समावेशी विकास का दस्तावेज होगा बजट

अस्थिर वैश्विक माहौल, भू-राजनीतिक तनाव, ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव और विकसित अर्थव्यवस्थाओं में सुस्ती के बीच पेश होने वाला आम बजट-2026 भारत के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। यही बजट तय करेगा कि देश की आर्थिक रफ्तार को अगले कुछ वर्षों तक कैसे मजबूती दी जाए‌गी? यह सच है कि सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती विकास और कल्याण के बीच संतुलन बनाए रखने की है। उसे एक ओर बुनियादी ढांचे में निवेश को गति देना होगा, ताकि रोजगार-सूजन, औद्योगिक विस्तार और क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित हो सके, तो दूसरी ओर महंगाई और आय-असमानता के दवाव में कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को निरंतर समर्थन देना होगा। इसीलिए, माना यही जा रहा है कि इस बार का बजट समावेशी विकास का दस्तावेज हो सकता है।

उम्मीद यही की जा रही है कि सरकार सड़क, रेल, बंदरगाह और शहरी परिवहन जैसी परियोजनाओं के लिए पूंजीगत व्यय में वृद्धि जारी रखेगी, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में कैपेक्स आधारित रणनीति ने निजी निवेश को खींचने में सकारात्मक भूमिका निभाई है। इसके साथ ही, विनिर्माण क्षेत्र को प्रोत्साहित करने में ‘मेक इन इंडिया’ और ‘पीएलआई’ जैसी योजनाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा सकता है, ताकि भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सके। आम बजट से मध्यम वर्ग को भी राहत की अपेक्षा है, विशेषकर आयकर ढांचे में संभावित संशोधन, मानक कटौती में बढ़ोतरी और बचत को प्रोत्साहन देने वाले प्रावधानों के जरिये खपत को बल मिल सकेगा और बाजार में मांग बनती रहेगी।

यह बजट कृषि क्षेत्र के लिए भी निर्णायक साबित हो सकता है, क्योंकि जलवायु परिवर्तन, बढ़ती लागत और किसानों की स्थिर आय जैसी चुनौतियां लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में, सिंचाई, फसल बीमा, कृषि प्रसंस्करण और ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर नए प्रावधानों की संभावना जताई जा रही है। डिजिटल अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और हरित व अक्षय ऊर्जा जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देकर सरकार भविष्य की अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत करना चाहेगी। कुल मिलाकर, 1 फरवरी को पेश हो रहे आम बजट से अपेक्षा है कि केवल आंकड़ों का दस्तावेज न होकर यह एक ऐसी दूरदर्शी रूपरेखा पेश करेगा, जिससे अस्थिरता के इस दौर में भारत स्थिर, आत्मनिर्भर और समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ सके। सरकार इसके लिए प्रयास करती दिख भी रही है।

विभूति बुपक्या, टिप्पणीकार

The Union Budget 2026, being presented amidst an unstable global environment, geopolitical tensions, fluctuating energy prices, and a slowdown in developed economies, is considered crucial for India. This budget will determine how the country’s economic momentum will be strengthened over the next few years. The biggest challenge for the government is to strike a balance between growth and welfare. On one hand, it must accelerate investment in infrastructure to ensure job creation, industrial expansion, and regional balance, while on the other hand, it must continue to support welfare schemes for vulnerable sections of society, given the pressures of inflation and income inequality. Therefore, it is widely believed that this year’s budget will be a document for inclusive development.

It is expected that the government will continue to increase capital expenditure on projects such as roads, railways, ports, and urban transport, as the capex-based strategy has played a positive role in attracting private investment in recent years. Along with this, there may be an emphasis on making schemes like ‘Make in India’ and ‘PLI’ more effective in encouraging the manufacturing sector, so that India can increase its share in global supply chains. The middle class also expects relief from the Union Budget, particularly through potential revisions in the income tax structure, an increase in standard deductions, and provisions to encourage savings, which will boost consumption and maintain demand in the market.

This budget could also prove decisive for the agricultural sector, as challenges such as climate change, rising costs, and stagnant farmer incomes persist. Therefore, new provisions are expected for irrigation, crop insurance, agricultural processing, and rural infrastructure. By promoting investment in emerging sectors such as the digital economy, artificial intelligence, semiconductors, and green and renewable energy, the government will aim to strengthen the foundation of the future economy. Overall, the Union Budget to be presented on February 1st is expected to be more than just a document of figures; it is anticipated to present a visionary framework that will enable India to move towards stable, self-reliant, and inclusive development in this period of instability. The government appears to be making efforts in this direction. Vibhuti Bhupkya, Commentator

The Test of Friendship

मित्रता की कसौटी

‘धीरज, धर्म, मित्र, अरु नारी, आपद काल परिखिए चारी’, तुलसीदासजी की यह उक्ति सांसारिक व्यवहार के अनुशीलन पर आधारित है।

विपत्ति के समय ही वास्तव में मित्रता के खरे खोटेपन को परखा जा सकता है। सुख के समय मित्रों का जमघट लग जाता है, किन्तु जब दुःख का समय आता है, तो मित्र मंडली बहुधा काफूर हो जाती है। सुख के समय मित्र वर्ग आपके लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने की दुहाई देगा, किन्तु संकट उपस्थित होते ही वह मुंह फेर लेगा और पास फटकने का नाम भी न लेगा। किन्तु सच्चा मित्र वही है, जो ठकुर सुहाती नहीं कहता, बल्कि प्रसंग आने पर मित्र को कड़वी बात कहने में भी नहीं हिचकता। उसे अपनी भूल सुझाता है और बुरा बनने की जोखिम उठाकर भी उसको गलत राह पर जाने से रोकने की कोशिश करता है। सच्चा मित्र संकट के समय मित्र का कभी साथ नहीं छोड़ता और उसकी सहायता करने में सब से आगे रहता है। व्यक्तिगत व्यवहार में और राष्ट्रों के आपसी संबंधों में मित्रता की यही कसौटी लागू होती है। जो मित्रता इस कसौटी पर खरी नहीं उतरती, उसे निरर्थक ही समझना चाहिए।

भारत को इस समय तीव्र रूप में खाद्य संकट का सामना करना पड़ रहा है। अनावृष्टि, अतिवृष्टि, बाढ़ और भूकम्प आदि दैवी प्रकोपों के कारण इस वर्ष उसे 60 लाख टन अन्न की कमी पड़ेगी, ऐसा अनुमान किया जाता है। इस संकट का कैसे मुकाबला किया जाये, यह उसकी चिंता का प्रधान विषय है। वह अन्न की कमी को पूरा करने के लिये हर तरह से प्रयत्नशील है। वह अन्न की खपत को घटा रहा है। उसने राशन की मात्रा घटा दी है। देश के भीतर अन्न की उपज बढ़ाने और अनाज का संग्रह करने की कोशिश कर रहा है। वह विदेशों से भी अन्न का अधिक से अधिक आयात करने की फिक्र में है। स्वभावतः उसने अपने मित्र देशों से, जो उसकी अन्न की आवश्यकता पूरी करने की स्थिति में है, अन्न की याचना की है। ऐसे देशों में अमेरिका भी एक है। अमेरिका से भारत ने अनुरोध किया है कि इस समय यदि वह 20 लाख टन अनाज दे देगा, तो भारत को इस संकट में से पार होने में बड़ी सहायता मिलेगी। भारत को अन्न की बेहद आवश्यकता है और अमेरिका के पास अनाज की कोई कमी नहीं है।

“Patience, righteousness, friend, and woman, these four are tested in times of adversity,” this saying of Tulsidas is based on the observation of worldly behavior.

It is only in times of adversity that the true nature of friendship can be tested. During times of happiness, friends flock together, but when sorrow strikes, the circle of friends often vanishes. In times of joy, friends will vow to sacrifice everything for you, but as soon as trouble arises, they will turn their backs and not even come near you. But a true friend is one who doesn’t merely flatter, but doesn’t hesitate to speak harsh truths to a friend when necessary. He points out his friend’s mistakes and, even at the risk of becoming unpopular, tries to prevent him from going astray. A true friend never abandons his friend in times of crisis and is always at the forefront in offering help. This same test of friendship applies to personal relationships and the relations between nations. Any friendship that does not pass this test should be considered meaningless.

India is currently facing a severe food crisis. Due to natural calamities such as drought, excessive rainfall, floods, and earthquakes, it is estimated that it will face a shortage of 6 million tons of grain this year. How to cope with this crisis is its primary concern. It is making every effort to overcome the food shortage. It is reducing food consumption. It has reduced the ration quota. It is trying to increase domestic food production and stockpile grain. It is also trying to import as much grain as possible from abroad. Naturally, it has appealed to its friendly countries, which are in a position to meet its food requirements, for grain. The United States is one such country. India has requested the United States that if it provides 2 million tons of grain at this time, it would greatly help India overcome this crisis. India is in dire need of food grains, and the United States has no shortage of grain.

Gratitude Teaches the Art of Loving Life

कृतज्ञता सिखाए जीवन से प्रेम की कला

ऑफिस के काम, तनाव और थकान के बीच हमें अक्सर यह खयाल ही नहीं आता कि एक नौकरी का होना कितना बड़ा सुख है। इसी तरह, जब हम दूसरों की शिकायतें करने बैठते हैं, तो यह भूल जाते हैं कि उन्हीं लोगों से जीवन की छोटी-बड़ी कितनी खुशियां जुड़ी हैं। हम नहीं सोच पाते कि ऐसी कितनी ही शिकायतें दूसरों को भी हमसे हो सकती हैं। जिस तरह लोग हमें माफ करते हैं, क्या हम भी दूसरों को माफ कर पाते हैं?

हील योर माइंड की लेखिका लुई एल हे कहती हैं, ‘कृतज्ञता एक दृष्टिकोण है। यह जीवन को कोसते रहने की बजाय प्रेम से स्वीकारने की क्षमता है।’ कृतज्ञता का भाव जितना सुंदर है, उसे जीवन में साध पाना उतना ही कठिन। ऐसा नहीं है कि हमें दूसरों की कद्र ही नहीं होती, लेकिन यह एहसास बहुत कम समय ही टिकता है। किसी खास पल में, किसी व्यक्ति या अनुभव के लिए हम आभार महसूस करते हैं। कभी खास लगने वाली चीजें, चाहें सुंदर घर हो, बढ़िया नौकरी या मनपसंद हमसफर… हमारी रोजमर्रा की जिंदगी के हिस्से बन जाते हैं, तो हम उनके प्रति लापरवाह हो जाते हैं।

कृतज्ञता का अर्थ है आभार। जो भी हमारे पास है, उसके लिए धन्यवाद और सम्मान का भाव। यह मन की सहज और स्वाभाविक अनुभूति है। कृतज्ञता केवल ‘शुक्रिया’ कहना भर नहीं है। यह उन प्रयासों को समझना है, जो दूसरे हमारे लिए करते हैं। यह अपनी सुविधाओं की और खराब समय में मिले छोटे से साथ की भी कद्र करना है।

मोटिवेशनल गुरु दीपक चोपड़ा कहते हैं, ‘जब मैं अपनी मां का चेहरा मन की आंखों से देखता हूं, तो दिल प्यार से भर उठता है। मेरे लिए कृतज्ञता, प्रेम और ऊष्मा की वही लहर है, जिसका विस्तार बहुत बड़ा है।’

सबके लिए हो करुणा

कृतज्ञ व्यक्ति अभाव में नहीं, भाव में जीता है। जब जीवन में कृतज्ञता बढ़ती है, तब हम केवल अपने लिए नहीं, सबके प्रति प्रेम से भर उठते हैं। पर करुणा की यह भावना अपने आप ही एक दिन में नहीं आ जाएगी। विशेषज्ञ हर रोज इसका अभ्यास करने की सलाह देते हैं। कैसे ? आइए जानें…

  1. आराम से बैठेंः किसी शांत जगह पर आरामदायक स्थिति में बैठें। रीढ़ सीधी रखें। हाथ घुटनों पर रखें। आंखें धीरे से बंद करें।
  2. हर श्वास के साथ शांति महसूस करें : सांसों को आते-जाते हुए महसूस करें। हर सांस के साथ तनाव कम करें।
  3. स्वयं के लिए करुणा : अपना ध्यान भीतर की ओर ले जाएं। मन ही मन दोहराएं-मैं सुखी रहूं। मैं स्वस्थ रहूं। मैं सुरक्षित रहूं। मैं सहज रहूं।
  4. अपनों के लिए करुणा : अब अपनों के लिए मन ही मन दोहराएंः आप सुखी रहें, आप स्वस्थ रहें, आप सुरक्षित रहें, आप सहज बनें।
  5. जिन्होंने दुख दिया होः अब अपनी चेतना को फैलाएं। सभी प्राणियों के सुख, सेहत और सुरक्षा की कामना करते हुए किसी ऐसे व्यक्ति को भी याद करें, जिन्होंने आपको दुख दिया है। उनके सुख की भी कामना करें।
  6. वर्तमान में लौटें: अपनी सांसों पर लौटें। धीरे से आंखें खोलें। इस अनुभव को पूरा दिन अपने साथ बनाए रखें।

पूनम जैन

Amidst office work, stress, and fatigue, we often fail to realize what a great blessing it is to have a job. Similarly, when we sit down to complain about others, we forget how many small and big joys in life are connected to those very people. We don’t consider how many complaints others might have about us. Just as people forgive us, are we able to forgive others?

Louise L. Hay, author of Heal Your Mind, says, “Gratitude is an attitude. It is the ability to accept life with love instead of constantly complaining about it.” While the feeling of gratitude is beautiful, cultivating it in life is equally difficult. It’s not that we don’t appreciate others, but this feeling lasts for a very short time. In a particular moment, we feel grateful for a person or an experience. Things that once seemed special, whether a beautiful house, a great job, or a beloved partner… become part of our daily lives, and we become complacent about them.

Gratitude means thankfulness. A feeling of gratitude and respect for everything we have. It is a natural and spontaneous feeling of the heart. Gratitude is not just saying “thank you.” It is understanding the efforts that others make for us. It is appreciating our comforts and even the small support we receive during difficult times.

Motivational guru Deepak Chopra says, “When I see my mother’s face in my mind’s eye, my heart fills with love. For me, gratitude is that wave of love and warmth, whose expanse is vast.”

Compassion for All

A grateful person lives not in scarcity, but in abundance of feeling. When gratitude increases in life, we become filled with love not only for ourselves but for everyone. But this feeling of compassion won’t come automatically in a single day. Experts advise practicing it every day. How? Let’s find out…

  1. Sit comfortably: Sit in a comfortable position in a quiet place. Keep your spine straight. Place your hands on your knees. Gently close your eyes.
  2. Feel peace with each breath: Notice your breath as it comes and goes. Release tension with each breath.
  3. Compassion for yourself: Turn your attention inward. Silently repeat to yourself: May I be happy. May I be healthy. May I be safe. May I be at ease.
  4. Compassion for loved ones: Now, silently repeat for your loved ones: May you be happy, may you be healthy, may you be safe, may you be at ease.
  5. For those who have caused you pain: Now, expand your awareness. While wishing for the happiness, health, and safety of all beings, also think of someone who has caused you pain. Wish for their happiness as well.
  6. Return to the present: Return your attention to your breath. Gently open your eyes. Carry this feeling with you throughout the day.

Poonam Jain

Society Itself Should Identify the Deserving Recipients

सुपात्रों की पहचान स्वयं समाज करे

गणतंत्र दिवस के मौके पर एक बार फिर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। यद्यपि सरकार के सत्प्रयासों से योग्य पात्रों के चयन में पारदर्शिता आई है, तथापि सरकार के साथ-साथ समाज की भी जिम्मेदारी बनती है कि ये पुरस्कार सुपात्रों के मस्तक की ही मणि बनें। पिछले कुछ वर्षों के नाम आम आदमी को प्रेरित, आह्लादित करते हैं, जन-सामान्य को ऐसे व्यक्तियों की खोज, मूल्यांकन और नामांकन कराने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। जो लोग किसी दिखावे के लिए, आडंबरवश या निहित स्वार्थ के कारण नहीं, बल्कि आत्मानंद या परमार्थवश समाज-कल्याण के कार्यों में जुटे हैं, उन्हें ही ये सम्मान मिलने चाहिए। ऐसे लोग इन कार्यों का बीड़ा किसी जुनून, किसी घटना से प्रेरित होकर उठा लेते हैं व उन्हें इस बात का बिल्कुल गुमां नहीं होता कि उन्होंने समाज या राष्ट्रहित में कितना बड़ा योगदान दे दिया है। आज सोशल मीडिया के प्रचार-प्रसार के बाद हालांकि स्व-प्रदर्शन की होड़ सी लग गई है, मगर ऐसे व्यक्तियों की भी कमी नहीं, जो प्रचार से दूर अपनी सेवा में तन्मयता से लगे हैं। ऐसे दशरथ मांझियों और वृक्ष-माताओं खोजने का दायित्व हमारा है। ये हमारे सच्चे को प्रेरणा-स्रोत हैं, आदर्श हैं। समाज को इन ‘गरूड़ों’ को पद्म पुरस्कारों वाले नीलगगन तक पहुंचाने में सहायता चाहिए, ताकि कोई ‘कपोत’ इन्हें इस सम्मान से वंचित न कर दे।

मनोज कुमार शर्मा, टिप्पणीकार

हमारे देश को आजाद कराने के लिए बहुत सारे देशभक्तों ने अपना सब कुछ, यहां तक कि अपनी जान भी हंसते-हंसते कुर्बान कर दी थी। इसलिए हमें अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की अब ऐसी मजबूत नींव रखनी चाहिए कि हमारी स्वतंत्रता के लिए कभी कोई खतरा न पैदा हो सके।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंग्रेजों के दांत खट्टे करने के लिए ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ की जैसी ललकार दी थी; सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और अन्य नौजवान क्रांतिकारियों ने अपनी खेलने-कूदने की उम्र में जिस तरह अपने अंदर देशभक्ति की भावना भरी, क्या आज ऐसा हो रहा है? नहीं। अगर ऐसा होता, तो आजादी के इतने वर्षों बाद हमारा देश इतनी सारी समस्याओं से घिरा न होता, देश के राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र में इतने दोष न आए होते, अमीरी-गरीबी की खाई यूं न बढ़ती, युवा वर्ग नशे की राह पर न चलता। यह बेहद अफसोस और शर्म की बात है कि जिन्हें आजादी की पकी-पकाई खीर मिली है, चाहे वे राजनेता हों या फिर आम जनता, वे संविधान बनाने वालों का उपहास उड़ाते हैं, उनमें कमियां निकालने में जुटे रहते हैं।

राजेश कुमार चौहान, टिप्पणीकार

On Republic Day, the Padma Awards were announced once again. Although the government’s sincere efforts have brought transparency to the selection of deserving candidates, it is the responsibility of both the government and society to ensure that these awards truly adorn the brows of worthy individuals. The names of the recipients in the past few years have inspired and delighted the common man. The general public should play a leading role in identifying, evaluating, and nominating such individuals. These honors should be bestowed only upon those who are engaged in social welfare work not for show, ostentation, or vested interests, but out of inner joy or altruism. Such people undertake these tasks driven by passion or inspired by an event, and they are completely unaware of the magnitude of their contribution to society or the nation. Although the proliferation of social media has led to a kind of competition for self-promotion, there is no shortage of individuals who are diligently engaged in service away from the limelight. It is our responsibility to find such Dashrath Manjhis and “Tree Mothers.” They are our true sources of inspiration and role models. Society needs to help these “eagles” reach the lofty heights of the Padma Awards, so that no “pigeon” deprives them of this honor.

Manoj Kumar Sharma, Commentator

Many patriots sacrificed everything, even their lives, for the freedom of our country. Therefore, we must now lay such a strong foundation for our national security that our freedom is never threatened again.

Netaji Subhas Chandra Bose challenged the British with the slogan, “Give me blood, and I shall give you freedom”; Sardar Bhagat Singh, Chandrashekhar Azad, and other young revolutionaries instilled in themselves a spirit of patriotism at an age when they should have been playing and enjoying themselves. Is this happening today? No. If that were the case, our country would not be plagued by so many problems after so many years of independence, there would not be so many flaws in the political, economic, and social spheres of the country, the gap between rich and poor would not be widening in this manner, and the youth would not be falling into the trap of drug addiction. It is deeply regrettable and shameful that those who have inherited the fruits of independence, whether politicians or ordinary citizens, mock the framers of the Constitution and are constantly busy finding fault with them.

Rajesh Kumar Chauhan, Commentator

Respect for the Past, Vision for the Future

अतीत का सम्मान, भविष्य की दृष्टि

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस प्रत्येक भारतीय के दिल में गर्व, सम्मान और राष्ट्रीय एकता की अमर ज्योति जलाते हैं। यह दिन केवल हमारे गणराज्य की स्थापना का उत्सव नहीं है, बल्कि लोकतंत्र के आदर्शों, हमारी संस्कृति और भारतीयता की अनंत भावना का विशाल महोत्सव है। ये दिवस हमारे गौरवशाली इतिहास का अभिवादन करते हुए हमें स्वर्णिम भविष्य की ओर अग्रसर होने को प्रेरित करते है। ये दिन हमें याद दिलाते हैं कि भारत की ताकत उसकी विविधता में है, जिसका हर राज्य, हर क्षेत्र, हर समुदाय अपनी अनोखी पहचान और संस्कृति लिए हुए है। हमारे पूर्वजों ने जो संस्कृति और परंपराएं सौंपी हैं, उन्हें संरक्षित करना और आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पिछले एक साल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अपना पराक्रम और शौर्य दिखाने वाले सैन्य जवानों और नागरिकों को भी सम्मानित किया जाता है। इसके पीछे भावना यह रहती है कि लोग इनसे प्रेरणा लें और देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।

‘स्वर्णिम भारत’ की बात केवल विरासत तक सीमित नहीं है, यह विकास की बात भी करती है। हमारे सामने एक ऐसे भारत का निर्माण करने का लक्ष्य है, जहां इसके हरेक नागरिक को शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के समान अवसर मिलें। यह विकास का वह मार्ग है, जो हमें एक समावेशी, टिकाऊ और न्यायपूर्ण समाज की ओर ले जाता है। जब राजपथ (अब कर्तव्य पथ) पर अनुशासनबद्ध कदमताल करती हमारी सैन्य परेड प्रारंभहोती है, तब यह केवल भारत की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन नहीं होती, बल्कि हमारे सैनिकों के अदम्य साहस व अटूट संकल्प का जीवंत उदाहरण भी होती है यह परेड। यह दृश्य भारत की राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनकर हर हदय को गर्व और प्रेरणा से भर देता है। विभिन्न राज्यों की झांकियां हमारी सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध विरासत का अद्भुत चित्रण करती है, जो ये सिखाती हैं कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी विविधता में निहित है। क्या यह भव्यता हमारे समाज की सच्चाई को भी प्रत्तिविंचित करती है? क्या संविधान में लिखी स्वतंत्रता और समता जैसी बातें हमारे जीवन में भी साकार होती हैं, या वे केवल किताब तक सीमित हैं?

गणतंत्र दिवस का असली अर्थ सिर्फ परेड और उत्सव तक सीमित नहीं है, यह हमें आत्ममंथन के लिए प्रेरित करता है। भारत, विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, पर क्या वास्तव में हमारे नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों को जीने का अवसर मिलता है? लोकतंत्र को हमारे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा होना चाहिए।

आरके जैन अरिजीत, टिप्पणीकार

Independence Day and Republic Day ignite an eternal flame of pride, respect, and national unity in the heart of every Indian. These days are not merely a celebration of the founding of our republic, but a grand festival of the ideals of democracy, our culture, and the indomitable spirit of Indianness. These days pay homage to our glorious history and inspire us to move towards a golden future. They remind us that India’s strength lies in its diversity, with each state, region, and community possessing its unique identity and culture. It is our responsibility to preserve and carry forward the culture and traditions bequeathed to us by our ancestors.

On Republic Day, military personnel and civilians who have displayed valor and courage in various fields over the past year are also honored. The underlying sentiment is that people should draw inspiration from them and contribute to the nation’s progress.

The concept of a ‘Golden India’ is not limited to heritage; it also speaks of development. We have the goal of building an India where every citizen has equal opportunities for education, healthcare, and employment. This is the path of development that leads us towards an inclusive, sustainable, and just society. When our military parade, with its disciplined march, begins on Rajpath (now Kartavya Path), it is not merely a display of India’s military might, but a living example of the indomitable courage and unwavering resolve of our soldiers. This spectacle, a symbol of India’s national unity, fills every heart with pride and inspiration. The tableaux from various states beautifully depict our cultural diversity and rich heritage, teaching us that India’s true strength lies in its diversity. Does this grandeur also reflect the reality of our society? Are the ideals of freedom and equality enshrined in the Constitution truly realized in our lives, or do they remain confined to the pages of a book?

The true meaning of Republic Day is not limited to parades and celebrations; it inspires us to introspection. India is the world’s largest democracy, but do our citizens truly have the opportunity to live by democratic values? Democracy should be an integral part of our daily lives.

RK Jain Arijit, Commentator

Republic Day

गणराज्य की वर्षगांठ

जनवरी 26 भारत के इतिहास में सुनहरा दिन है। इस दिन को हमने पहली बार सन् 1930 में मनाया था। उस दिन भारतीयों ने यह शपथ ली थी कि वे उस समय तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक अपने देश को पूर्ण स्वतंत्र, मुकम्मल आजाद नहीं कर लेंगे। यह दिन आता था और हमको अपनी शपथ को पूरा करने की नयी प्रेरणा देता था। आखिर हमारी शपथ पूरी हुई। हमने अपनी गुलामी की जंजीरों को तोड़ फेंका और देश को पूर्ण स्वतंत्र देखने का हमारा संकल्प सत्य हुआ। देश के लोगों ने अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के द्वारा देश का संविधान तैयार किया और उसे इसी 26 जनवरी के ऐतिहासिक दिन को प्रचारित किया। उस दिन भारतीय गणराज्य अस्तित्व में आया, जो इस देश की पूर्ण स्वायत्तता का प्रतीक है। आज के दिन देश के इतिहास में नये अध्याय का आरम्भ हुआ है। मनुष्य के जीवन में विश्राम के लिए अवकाश कहां है? जब तक जीवन है तब तक उसे जूझना है। वह मृत्यु की गोद में ही विश्राम पाता है। किन्तु राष्ट्र का जीवन व्यक्ति के जीवन से इस अर्थ में भिन्न है कि उसका कहीं अन्त नहीं है; यह सदा आगे और आगे बहता चलता है। राष्ट्र ने पहले विदेशी राज को हटाने के लिए संघर्ष किया। अब उसे नव-निर्माण के लिए संघर्ष करना है और यह संघर्ष पहले की अपेक्षा कम कठिन नहीं है। संहार की अपेक्षा निर्माण हमेशा ही कठिन होता है। यह हमारे पौरुष को चुनौती देता है।

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि गणराज्य का प्रथम वर्ष हमारे लिए कठिनाइयों और विपत्तियों का वर्ष रहा है। अन्तरराष्ट्रीय जगत में तीसरे महायुद्ध के मेघ मंडराते रहे हैं। नया महायुद्ध संसार के लिए अत्यन्त विनाशकारी सिद्ध होगा। पिछले दो महायुद्धों का अनुभव हमको बता रहा है कि युद्ध से कोई समस्या हल नहीं होती, बल्कि अनेक नयी समस्याएं उठ खड़ी होती हैं। नेहरूजी ने यूरोप के तीन सप्ताह के दौरे से वापस लौटने के बाद राष्ट्र के नाम जो रेडियो-भाषण दिया है, उसमें वह कहते हैं, किसी भी व्यक्ति को यह नहीं समझना चाहिए कि युद्ध से उसका अथवा उसके देश का भला होगा। युद्ध से न केवल असीम विनाश होगा, बल्कि जो बच रहेंगे, उनकी आत्माओं को भी वह कलुषित कर देगा।’ दुनिया को इस युद्ध की महाविपत्ति से बचाने के लिए भारतीय गणराज्य ने अपनी समस्त शक्ति से प्रयत्न किया है।

January 26th is a golden day in the history of India. We celebrated this day for the first time in 1930. On that day, Indians took a pledge that they would not rest until they had achieved complete independence for their country. This day came every year and gave us renewed inspiration to fulfill our pledge. Finally, our pledge was fulfilled. We broke the chains of slavery and our resolve to see our country completely free became a reality. The people of the country, through their elected representatives, drafted the Constitution of the country and proclaimed it on this historic day of January 26th. On that day, the Indian Republic came into existence, symbolizing the complete sovereignty of this country. Today marks the beginning of a new chapter in the history of the nation. Where is there any respite for rest in a person’s life? As long as there is life, there is struggle. Rest is only found in the embrace of death. But the life of a nation is different from the life of an individual in that it has no end; it flows ever onward. The nation first struggled to remove foreign rule. Now it has to struggle for reconstruction, and this struggle is no less difficult than the previous one. Construction is always more difficult than destruction. It challenges our strength and resolve.

It cannot be denied that the first year of the Republic has been a year of difficulties and calamities for us. The clouds of a third world war have been hovering over the international arena. A new world war would prove extremely destructive for the world. The experience of the last two world wars tells us that war does not solve any problems, but rather creates many new ones. In the radio address that Nehru gave to the nation after returning from his three-week tour of Europe, he says, “No one should think that war will benefit him or his country. War will not only cause immense destruction, but it will also corrupt the souls of those who survive.” The Republic of India has made every effort to save the world from the catastrophe of this war.

I don’t want a posting near my home.

मुझे पोस्टिंग घर के पास नहीं चाहिए

अब एक प्रशासक बनकर राष्ट्र सेवा की बारी थी। तय था, वह अपने घर-गांव के करीब मद्रास क्षेत्र में ही किसी बड़े पद पर बहाल हो जाएंगे, पर यहां उन्हें अलग ही चिंताओं ने घेर लिया कि अगर घर-गांव के पास पदस्थ हो गया, तो मुश्किल हो जाएगी।

तब उन्हें हिंदी बहुत नहीं आती थी, तो क्या हुआ, अंग्रेजी, संस्कृत और भौतिकी में पूरी मद्रास प्रेसीडेंसी में टॉपर रहे थे। अच्छी पढ़ाई के दम पर ही ऐसी बड़ी छात्रवृत्ति हासिल हुई थी कि ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज, इंग्लैंड पहुंच गए थे। पढ़ने गए थे, तो वहां पढ़ने के सिवा कोई काम न था। इतना पढ़ते थे कि देखने वाले दंग रह जाते थे। देखने वालों में एक सहपाठी जवाहरलाल नेहरू भी थे, जिन्होंने अपने पिता मोतीलाल जी को पत्र तक लिख दिया, ‘पापा, यहां एक ब्राह्मण लड़का है, जो बेहद होशियार है। मैं उसे सिर्फ क्लास में या क्लास में आते-जाते हुए या व्याख्यानों में ही देखता हूं। मेरा मानना है, वह हर वक्त पढ़ता ही रहता है।’

और जब वहां पढ़ाई पूरी हुई, तब कॉलेज टॉप करने के साथ ही, वह 22 वर्षीय नौजवान उसी साल दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा इंडियन सिविल सर्विस एक्जाम के टॉपरों में शुमार हुए। ईमानदार पढ़ाई ने चोखा रंग दिखा दिया। वह भारत लौटे। अब एक प्रशासक बनकर राष्ट्र सेवा की बारी थी। तय था, वह अपने घर-गांव के करीब मद्रास क्षेत्र में ही किसी बड़े पद पर बहाल हो जाएंगे, पर यहां उन्हें अलग ही चिंताओं ने घेर लिया कि अगर घर-गांव के पास पदस्थ हो गया, तो मुश्किल हो जाएगी। मद्रास प्रेसीडेंसी के लगभग हर गांव-कस्बे में परिजन, मित्र व पहचान वाले रहते हैं, जिनका दबाव बना रहेगा। कोई मनमाना काम न होने पर अप्रिय माहौल बनेगा। अभी से मिलने-जुलने वालों का मजमा बढ़ रहा है। जानने वाले बहुत खुश हैं और कुछ तो अभी से कोई काम भी बताने लगे हैं। जाहिर है, अपने घर के पास सोलह आना निष्पक्षता से काम करना टेढ़ी खीर हो जाएगा।

वैसे परिवार में हर कोई खुश था कि बेटा बड़ी कामयाबी के साथ घर लौटा है, पर खुद बेटा चिंताओं में डूबा जा रहा था। हां, तब भी ऐसे लोग बहुत थे, जो विल्कुल अपने घर में ही पोस्टिंग के लिए रोते-कलपते रहते थे, पर यहां मामला उलटा था। घर में आराम की सहूलियत कतई नहीं, ईमानदारी से केवल काम का मौका चाहिए था। तब इस युवा प्रशासक ने निर्णायक फैसला लिया। पोस्टिंग देने वालों के नाम आग्रह लिख भेजा, ‘मैं बेनेगल नरसिंग राऊ, आपसे विनम्र आग्रह करता हूं कि मुझे मद्रास क्षेत्र में नहीं, बंगाल क्षेत्र में कहीं सेवा का अवसर दिया जाए, ताकि मुझे कर्तव्य पालन में किसी तरह की वाधा न आए।’

तत्कालीन ब्रिटिश प्रशासन ने अपने इस युवा अधिकारी बी एनराऊ की ईमानदारी को हाथों-हाथ लिया और बंगाल में पोस्टिंग मिल गई। यहां से एक बेहद ईमानदार लोकसेवक ने राष्ट्र सेवा शुरू की। उन्होंने अपने क्षेत्र में प्रशासन को ऐसे संभाला कि उनकी प्रसिद्धि को पंख लग गए। उनकी स्मरण शक्ति ऐसी प्रबल थी कि एक बार कोई कागज पढ़ लिया, तो सब याद रह जाता था। बुद्धि इतनी तीक्ष्ण थी कि जटिल प्रशासनिक पहेलियों को पलक झपकते सुलझाते थे। कोई आदेश अन्य अफसर पांच पंक्तियों में लिखाते, तो राऊ महज दो छोटी पंक्तियों से काम चला लेते थे। इतने तार्किक थे कि जहां बैठते, वहीं न्याय वर्षा होने लगती थी। ऐसे गुणवान को देख अंग्रेज भी अचंभित थे, उन्होंने बिना वक्त गंवाए राऊ को न्यायिक सेवा में लगा दिया। राऊ अब जज साहब होकर बंगाल के अलग-अलग जिलों में पदस्थ हुए और न्याय के खूब झंडे गाड़े। सरकार ने उन्हें खाली न रहने दिया और न वह खाली बैठना चाहते थे। एक के बाद एक परियोजनाएं मिलती रहीं और हर मुकाम पर वह कामयाबी का परचम लहराते रहे।

जब अंग्रेजों ने भारत में अत्याचार की चक्की को धीमा करने का फैसला लिया, तब यहां कानूनों को नया स्वरूप देने के काम में राऊ को प्रमुखता से शामिल किया गया। भारत सरकार अधिनियम 1935 को बनाने में ही नहीं, बल्कि उसे लागू करने के लिए भी वह सम्मानित हुए। वह आजाद हो रहे भारत की संविधान सभा के सलाहकार बने। संविधान बनने के बाद डॉक्टर आंबेडकर ने आभार जताते हुए कहा, ‘मुझे जो श्रेय दिया जाता है, वह वास्तव में मेरा नहीं है। यह आंशिक रूप से संविधान सभा के सांविधानिक सलाहकार सर बी एन राऊ को जाता है, जिन्होंने मसौदा समिति के विचारार्थ संविधान का एक प्रारंभिक मसौदा तैयार किया था।’ कहा जाता है कि राऊ अगर न होते, तो एक सहज प्रारंभिक मसौदा तैयार करने में ही वर्षों लग जाते।

खैर, अपने मेहनती स्वभाव के अनुरूप चलते हुए बी एन राऊ (1887-1953) कभी खाली न बैठे। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के प्रतिनिधि रहे। अंतर्राष्ट्रीय विधि आयोग में चुने गए और 1952 में हेग स्थित अंतरर्राष्ट्रीय न्यायालय में पहले भारतीय न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होकर जगत प्रसिद्ध हुए। हमारा गणतांत्रिक देश उन्हें उनकी ईमानदारी, मेहनत, अच्छी सलाह और न्यायप्रियता के लिए हमेशा याद करेगा।

प्रस्तुतिः ज्ञानेश उपाध्याय

Now it was his turn to serve the nation as an administrator. It was expected that he would be appointed to a high-ranking position in the Madras region, close to his home village, but here he was beset by different concerns: if he were posted near his home village, it would be difficult.

At that time, he didn’t know much Hindi, but that didn’t matter; he had topped the entire Madras Presidency in English, Sanskrit, and Physics. His excellent academic record had earned him a prestigious scholarship that took him to Trinity College, Cambridge, England. He went there to study, and that’s all he did. He studied so much that people were astonished. One of those who witnessed this was his classmate Jawaharlal Nehru, who even wrote to his father, Motilal Nehru, saying, “Papa, there’s a Brahmin boy here who is incredibly intelligent. I only see him in class, or going to and from classes, or at lectures. I think he studies all the time.”

And when he completed his studies there, not only did he top his college, but the 22-year-old also became one of the top scorers in the world’s most prestigious examination, the Indian Civil Service Exam, that same year. His honest hard work had paid off handsomely. He returned to India. Now it was his turn to serve the nation as an administrator. It was expected that he would be appointed to a high-ranking position in the Madras region, close to his home village, but here he was beset by different concerns: if he were posted near his home village, it would be difficult. Relatives, friends, and acquaintances lived in almost every village and town of the Madras Presidency, and their pressure would be constant. If he didn’t comply with their requests, an unpleasant atmosphere would be created. Even now, the number of people coming to meet him was increasing. His acquaintances were very happy, and some had already started asking him for favors. Clearly, working with complete impartiality near his home would be an uphill task. While everyone in the family was happy that their son had returned home with great success, the son himself was consumed by worries. Yes, there were many people at that time who were constantly complaining and lobbying for a posting closer to home, but here the situation was the opposite. He didn’t want the comforts of home; he simply wanted an opportunity to work honestly. So, this young administrator made a decisive decision. He wrote a request to those responsible for postings, stating, “I, Benegal Narsing Rau, humbly request that I be given an opportunity to serve not in the Madras region, but somewhere in the Bengal region, so that I may perform my duties without any hindrance.”

The then British administration readily accepted the honesty of their young officer, B.N. Rau, and he received a posting in Bengal. From here, a remarkably honest public servant began his service to the nation. He managed the administration in his area so effectively that his reputation soared. His memory was so sharp that once he read a document, he remembered everything. His intellect was so keen that he solved complex administrative puzzles in the blink of an eye. While other officers would write orders in five lines, Rau would manage with just two short lines. He was so logical that wherever he sat, justice prevailed. Even the British were astonished by his abilities, and without wasting any time, they appointed Rau to the judicial service. Rau became a judge and was posted in various districts of Bengal, where he upheld the principles of justice with great distinction. The government kept him busy, and he himself never wanted to be idle. He received one project after another, and at every stage, he achieved resounding success.

When the British decided to slow down the machinery of oppression in India, Rau was prominently involved in the task of reforming the laws. He was honored not only for drafting the Government of India Act of 1935 but also for its implementation. He became an advisor to the Constituent Assembly of independent India. After the constitution was drafted, Dr. Ambedkar, expressing his gratitude, said, “The credit that is given to me is not entirely mine. It belongs partly to Sir B.N. Rau, the Constitutional Advisor to the Constituent Assembly, who prepared a preliminary draft of the constitution for the consideration of the Drafting Committee.” It is said that without Rau, it would have taken years just to prepare a workable initial draft.

True to his diligent nature, B.N. Rau (1887-1953) was never idle. He served as India’s representative to the United Nations, was elected to the International Law Commission, and gained worldwide recognition in 1952 when he became the first Indian judge at the International Court of Justice in The Hague. Our democratic nation will always remember him for his integrity, hard work, sound advice, and sense of justice.

Presentation: Gyanesh Upadhyay

Efforts Underway to Deploy Military Units

सैन्य टुकड़ियों की तैनाती का होता प्रयास

सिलीगुड़ी कॉरिडोर हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को दृष्टि से सबसे संवेदनशील और रणनीतिक बिंदुओं में से एक है। बदलते क्षेत्रीय हालात, वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की अराक्रामक गतिविधियां, बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता और उससे उपजी अवैध घुसपैठ के बीच इस कॉरिडोर को सुदृढ़ करना अब राष्ट्रीय अनिवार्यता बन चुका है। अच्छी बात है कि सरकार का इस तरफ ध्यान है। विहार के किशनगंज जिले में प्रस्तावित भारतीय सेना का अग्रिम शिविर इसी दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।

गौरतलब है, सिलीगुड़ी कॉरिडोर न केवल सैन्य रसद, व्यापारिक मार्गों और आपदा प्रबंधन के लिए अहम है, बल्कि यह देश की सामरिक एकता का प्रतीक भी है। भारतीय सेना को योजना किशनगंज के बहादुरगंज-कोचाधामन प्रखंडों में लगभग 250 एकड़ भूमि अधिग्रहित कर एक अग्रिम सैन्य अड्डा स्थापित करने की है। यह पहल असम के बामुनी, पश्चिम बंगाल के चोपड़ा और किशनगंज में नए सैन्य ठिकानों की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। भारत-बांग्लादेश नेपाल त्रि-जंक्शन के निकट स्थित किशनगंज सिलीगुड़ी कॉरिडोर के लिए एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच की तरह कार्य कर सकता है। यहां से सीमा पार गतिविधियों पर निगरानी, तस्करी पर नियंत्रण और संकट के समय मानवीय सहायता को तेजी से पहुंचाना संभव होगा। ये ऐसी भूमिकाएं हैं, जिनको भारतीय सेना ने डोकलाम गतिरोध से लेकर बिहार और बंगाल में बाढ़ राहत अभियानों तक बखूबी निभाया है।

यह दुखद है कि इस रणनीतिक परियोजना को स्थानीय राजनीति का विषय बना दिया गया है, लेकिन आलोचकों को समझना होगा कि किशनगंज जैसे सीमावर्ती जिले में, जहां जन-सांख्यिकीय बदलावों को लेकर पहले से ही संवेदनशीलता है, इस तरह का विरोध देश की अखंडता के लिए प्रतिकूल संदेश दे सकता है। बांग्लादेश के करीब होने की वजह से लगातार घुसपैठ यहां देश के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। खासकर चिकन नेक के करीब होना, इस मसले को और अधिक चिंताजनक बना रहा है। ऐसे में, सैन्य उपस्थिति कानून-व्यवस्था और सीमायी निगरानी को भी सुदृढ़ करेगी। सैन्य छावनी का अर्थ केवल हथियारबंद सुरक्षा नहीं, बल्कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार, आधारभूत ढांचे का विकास, सड़क व संचार सुविधाओं में सुधार तथा आपदा के समय त्वरित राहत जैसी बहुआयामी संभावनाएं जुड़ी हैं, लिहाजा किशनगंज में सेना शिविर का निर्माण आगे बढ़ना चाहिए। सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हो सकता।

ओम पराशर, टिप्पणीकार

The Siliguri Corridor is one of the most sensitive and strategic points from the perspective of our national security. Given the changing regional dynamics, China’s aggressive activities along the Line of Actual Control, political instability in Bangladesh, and the resulting illegal immigration, strengthening this corridor has become a national imperative. It is commendable that the government is paying attention to this. The proposed forward operating base of the Indian Army in Kishanganj district of Bihar is a crucial step in this direction.

It is noteworthy that the Siliguri Corridor is not only vital for military logistics, trade routes, and disaster management, but it is also a symbol of the country’s strategic unity. The Indian Army plans to acquire approximately 250 acres of land in the Bahadurganj-Kochadhaman blocks of Kishanganj to establish a forward military base. This initiative is part of a broader strategy of establishing new military bases in Bamuni in Assam, Chopra in West Bengal, and Kishanganj. Located near the India-Bangladesh-Nepal tri-junction, Kishanganj can act as a natural security shield for the Siliguri Corridor. From here, it will be possible to monitor cross-border activities, control smuggling, and provide rapid humanitarian assistance during times of crisis. These are roles that the Indian Army has performed admirably, from the Doklam standoff to flood relief operations in Bihar and Bengal.

It is unfortunate that this strategic project has been made a subject of local politics, but critics must understand that in a border district like Kishanganj, where there is already sensitivity regarding demographic changes, such opposition can send an adverse message regarding the country’s integrity. Due to its proximity to Bangladesh, continuous infiltration poses a serious threat to the country. Being close to the “Chicken’s Neck” makes this issue even more concerning. In such a situation, a military presence will also strengthen law and order and border surveillance. A military cantonment means more than just armed security; it also brings multifaceted benefits such as local employment, infrastructure development, improved road and communication facilities, and swift relief during disasters. Therefore, the construction of the army camp in Kishanganj should proceed. There can be no compromise on the security of the Siliguri Corridor.

Om Parashar, Commentator